Posts

Showing posts from November, 2020

जाम में फंसे दूल्हे, इंतजार में दुल्हनें, कोई पैदल निकला ब्याहने, कोई हो गया फेरों के लिए लेट

Image
नई दिल्ली। किसान लगातार अपना विरोध प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। इन सब के बीच आम लोगों को भी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। लंबे जाम में फंसे लोगों का कहीं भी जाना मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा तकलीफ शादी करने वाले जोड़ों को या फिर बारात में जा रहे लोगों को उठानी पड़ रही है। सड़कों पर भयंकर जाम की स्थिति पैदा हो गई है। आंदोलन के चलते एक बारात जाम में फंस गई। बारात सिरसा के गांव सक्ताखेड़ा से फतेहाबाद में जानी थी। सिरसा के गांव खैरेकां के पास शुक्रवार सुबह पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए नाका लगाया हुआ था, इसी दौरान बारात जाम में फंस गई। जिसके बाद बारात में शामिल लोगों ने गांव से आगे जाने का रास्ता अपनाया, लेकिन गांव खैरेकां के पास आकर फंस गए। बारात को फतेहाबाद में पहुंचना था, लेकिन 2 बजे तक बारात सिरसा में ही फंसी रही।  दूल्हे संदीप ने बताया कि शुक्रवार  को फतेहाबाद के लिए वह सुबह 8:30 बजे चले थे, लेकिन रास्ते बंद होने की वजह से वे जाम में फंसे रहे। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद में फेरे लेने के लिए 11 बजे पहुंचना था लेकिन वे समय पर नहीं पहुंच पाएंगे। वहीं दूल्हा संदीप कुमार के रिश्तेद