Posts

Showing posts with the label west bangal

रूपा गांगुली जी आप कितनी बार रेप का शिकार हुई हैं यहाँ रहते हुए-शिवन देव चटर्जी

Image
नई दिल्ली।  पश्चिम बंगाल में भाजपा और टीएमसी के बीच विवाद मर्यादाएं तोड़ चुका है। कल भाजपा नेता रुपा गांगुली ने कहा था कि 'बहू-बेटियों को बंगाल भेज दें, रेप न हो जाए तब बताना।' इस पर सोशल मीडिया में भी काफी तीखी प्रतिक्रियाएं आईं। सुर में सुर मिलाते हुए ममता सरकार के मंत्री शिवन देव चटर्जी ने भी पूछा है कि बंगाल में रहते हुए उनका कितनी बार रेप हो चुका है। खबरों के अनुसार टीएमसी के मंत्री शिवन देव चटर्जी ने रूपा गांगुली के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पूछा है कि बंगाल में रहते हुए उनका कितनी बार रेप हुआ है? अपनी मातृभूमी के लिए गांगूली ऐसे कैसे बोल सकती हैं।  बहू-बेटियों को बंगाल भेज दें, रेप न हो जाए तब बताना इससे पहल भाजपा सांसद रूपा गांगुली ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था को लेकर विवादित बयान दे दिया। ममता सरकार की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा-"मैं तृणमूल को सपोर्ट करने वाली सभी पार्टियों के नेताओं से कहना चाहती हूं कि वे अपनी बहू-बेटियों, भाभी-बीवियों को ममताजी की मेहमाननवाजी के बगैर राज्य में रहने के लिए भेजें। अगर 15 दिन भी बगैर दुष्कर्म हुए रह गए तब ...