Posts

Showing posts with the label उथल पुथल

जागरण प्रबंधन को करारा तमाचा, दो पत्रकारों ने लेबर डिपार्टमेंट से रुकवा लिया अपना तबादला

Image
मजीठिया वेज बोर्ड के लाभ मांगने पर दैनिक जागरण आगरा के प्रबंधन ने दो पत्रकारों का दूरदराज के इलाकों में तबादला करने का फरमान जारी कर दिया. इसके बाद दोनों पत्रकारों लेबर डिपार्टमेंट गए और अब लेबर डिपार्टमेंट ने इनका तबादला रोक दिया है. इन दो पत्रकारों के नाम हैं सुनयन शर्मा और रूपेश कुमार सिंह. दैनिक जागरण आगरा में सुनयन चीफ सब एडिटर हैं तो रूपेश डिप्टी चीफ सब एडिटर. आगरा से सुनयन का स्थानान्तरण जम्मू कर दिया गया था और रूपेश का सिलीगुड़ी. पर अब लेबर कोर्ट ने इन तबादलों पर रोक का आदेश जारी कर दिया है. जागरण प्रबंधन के गाल पर तमाचा पड़ने से मीडियाकर्मियों में खुशी का माहौल है. दोनों जर्नलिस्ट सुनयन और रूपेश मजीठिया बेज बोर्ड के अनुसार वेतन और एरियर मांग रहे थे. दैनिक जागरण के आगरा संस्करण में कार्यरत चीफ सब एडीटर सुनयन शर्मा और डिप्टी चीफ सब एडीटर रूपेश कुमार सिंह के स्थानान्तरणों के आदेशों पर श्रम विभाग ने जो रोक लगा दिया है , इसका असर दूर तक होने वाला है. दूसरी कई यूनिटों के पत्रकार भी अपने हक के लिए लड़ रहे हैं और प्रबंधन के उत्पीड़न के शिकार हैं.

आनंद मिश्र बने हरदोई अमर उजाला के ब्यूरो चीफ

Image
आनंद मिश्र को हरदोई अमर उजाला का नया ब्यूरो चीफ बनाया गया है. इसके पहले ब्यूरो चीफ पद पर विपिन शुक्ला हुआ करते थे जिन्होंने जिले में अमर उजाला को काफी आगे तक पहुंचाया. दो अख़बारों यानि हिंदुस्तान और दैनिक जागरण में पहले से ही स्थानीय ब्यूरो चीफ थे. अब तीसरे बड़े अखबार में भी स्थानीय ब्यूरो चीफ स्थापित हो गए हैं. लोगों का कहना है कि निष्पक्षता को लेकर जो  सवाल हिंदुस्तान और जागरण के लिए थे, वही अब अमर उजाला के लिए भी खड़ा हो गया है. हरदोई की मीडिया राजनीतिक दबाव में काम करती है, ये चर्चा आम है.

हिंदुस्तान ने कर दी बदायूं के ब्यूरो चीफ की छुट्टी और लिखवा लिया इस्तीफा

Image
जगमोहन शर्मा बरेली से बड़ी खबर आ रही है। हिंदुस्तान ने बदायूं के ब्यूरो चीफ जगमोहन शर्मा पर बड़ी कार्रवाई कर दी है।जोनल संपादक की मासिक बैठक के बाद उनसे इस्तीफ़ा लिखवा लिया गया। दरअसल हिंदुस्तान के प्रबंधन को बीते एक साल से जगमोहन के खिलाफ लेनदेन/सौदेबाजी/ब्लैकमेलिंग की लगातार शिकायत मिल रहीं थीं। ब्लैकमेलिंग का ताजा मामला हाल ही में हुआ हत्याकांड है , जिसमें एक ब्लाक प्रमुख और उसके भाई की नामजदगी है। दोनों की ही अभी तक गिरफ़्तारी नहीं हो सकी है।दरअसल मृतक पक्ष की पुरानी दुश्मनी होने के नाते ब्लाक प्रमुख की नामजदगी को संदिग्ध मानकर पुलिस भी गिरफ्तारी में दिलचस्पी नहीं ले रही थी। इस बीच हिंदुस्तान बदायूं के ब्यूरो चीफ जगमोहन शर्मा ने ब्लॉक प्रमुख की गिरफ़्तारी को लेकर पुलिस के खिलाफ अभियान चलाकर ख़बरें छापनी शुरू कर दीं। अपनी नामजदगी को झूठा बताकर ब्लॉक प्रमुख ने जगमोहन से इस तरह इरादतन ख़बरें ना छापने का अनुरोध किया तो जगमोहन ने 50 हजार की डिमांड सामने रख दी।इसके बाद ब्लाक प्रमुख को अपनी ओर से कई बार फोन करके पैसे मांगे और बात करने दफ्तर बुलाया। लगातार पैसों की डिमांड से आजिज आकर ब्लाक प्रमु...

जाने माने पत्रकार ब्रजेश मिश्र फिर बदल गया पता, अगली बार कहीं लापता न हो जाएं?

Image
कुमार सौवीर लखनऊ : बहुत तेज-तर्रार होना भी बहुत ज्‍यादा समझदार होने की इकलौती शर्त नहीं होती है। किसी भी संविधान में नहीं लिखा है कि बाज-चील जमीन पर नहीं उतरेगा। बिलकुल उतरेगा। ठीक उसी तरह, जैसे पत्रकार ब्रजेश मिश्र। ईटीवी-फेम वाले ब्रजेश मिश्र। उनके साथ फिर एक नया गच्‍चा हो गया। बहरहाल, बाकी बात बाद में होगी, पहले यह समझ लीजिए कि ब्रजेश मिश्र अब भारत समाचार चैनल में दिखायी पड़ेंगे। तो साहब, पत्रकारिता में एक बड़ा नाम है ब्रजेश मिश्र का। हालांकि अमर उजाला से पत्रकारिता में अपनी पारी खेलने वाले ब्रजेश ने कई संस्‍थान बदले, लेकिन उनका डंका बजा तो सिर्फ ईटीवी में। यहां वे सीनियर एडीटर के पद तक पहुंचे और यूपी के साथ ही उत्‍तरांचल भी सम्‍भालते रहे। हाल ही कुछ महीना पहले ही अचानक ब्रजेश मिश्र ने ईटीवी छोड़ दिया। वजह यह कि इस चैनल को मुकेश अम्‍बानी ने हासिल कर लिया था और इसके बाद से ही सेवा शर्तों और कामधाम के बंटवारे को लेकर बनी नहीं, बल्कि सही कहें तो ठन गयी। नतीजा, ब्रजेश ने इस्‍तीफा दे दिया। इसके बाद ही यूपी-टीवी के नाम से ब्रजेश ने एक नया चैनल दिखाया। मगर अचानक यह क्‍या, अभी एक महीना ही ह...

इंडिया टीवी में मचा हड़कंप, संत हटे, अब अंजुम का नंबर

Image
नोएडा : रजत शर्मा के चैनल इंडिया टीवी के किचन-कैबिनेट से बड़े बर्तनों की भारी खटपट सुनायी पड़ रही है। एक भारी-भरकम देगची रहे संतप्रसाद ने रजत की रसोई से अलविदा कह दिया है। संतप्रसाद को चैनली दुनिया में एक निहायत बड़े कड़ाहा अजित अंजुम का खासमखास बर्तन माना जाता है। अब तो चर्चाएं यह चलने लगी हैं कि क्‍या अजित अंजुम की विदाई के लिए इंडिया टीवी प्रबंधन ने पांचांग बिचारना शुरू कर दिया है। यह जानकारी विश्‍वस्‍त सूत्रों ने दी है। सूत्रों के अनुसार संतप्रसाद ने इस्‍तीफा दे दिया है। वे इंडिया टीवी में आउटपुट के हेड रह चुके हैं। लेकिन हैरत की बात है कि संत प्रसाद ने अपने इस्‍तीफे को बिलकुल औपचारिक और दो-टूक इस्‍तीफा की शैली में ही दिया है। सहज और सरल इस्‍तीफा, जिसमें किसी भी तरह का स्‍पष्‍ट या छिपा हुआ संदेश दर्ज नहीं है। लेकिन इसके बावजूद इस अचानक हुए इस इस्‍तीफा ने भारी-भरकम कयासों को जन्‍म तो दे ही दिया है। सबसे बड़ी बात तो यह कि अजीत अंजुम के खासमखास हैं। और दूसरी बात यह है कि इस्‍तीफा देने से पहले उन्‍होंने अपने भविष्‍य की रणनीति का कोई भी खुलासा नहीं किया है। सूत्र बताते हैं कि यह फैसला न...