Posts

Showing posts with the label Lakhimpur khiri

*स्कूल चलो अभियान बच्चों ने निकली जागरूकता रैली*

Image
*लखीमपुर - खीरी* -        सर्व शिक्षा अभियान के अन्तर्गत बेसिक शिक्षा पर जोर देने के लिये शासन द्वारा निर्देशित आज न्याय पंचायत संडिलवा के प्रा0 वि0/उ0 प्रा0 वि0 दरी के बच्चों द्वारा एन पी आर सी रामप्रकाश त्रिवेदी के निर्देशन में स्कूल चलो अभियान की जागरूकता रैली निकाली गयी जिसमे बच्चों द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये गाँव में बोलते हुए नारे लगाकर पूरे गाँव में फेरी निकाली गयी और गाँव में स्कूल न जाने वाले बच्चों एवं अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करके बच्चों को स्कूल जाने पर जोर दिया गया व शिक्षा के महत्त्व के प्रति जानकारी दी गयी।  इस अवसर पर उ0 प्रा0 के स0 अ0 सन्तोष कुमार शर्मा,मनोज कुमार,अनुदेशक संघ के जिला प्रवक्ता/महामन्त्री मुनेश कुमार,राजू,रोहित कुमार,प्राथमिक के इ0 प्र0 अ0 सन्त कुमार सिंह,विक्रमादित्य दीक्षित,नन्द लाल,बल सिंह पटेल,तेज कुमार(च0 श्रे0 क0)आदि उपस्थित रहे।      रिपोर्टिंग -    *एस. हसन जाज़िब आब्दी*

*राष्ट्रीय युवा छात्र मोर्चा खीरी के जिलाध्यक्ष ने सरकार से अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा की अपील की

Image
    लखीमपुर / खीरी---            - अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं पर आतंकी हमले की जितनी भर्त्सना की जाए कम है। सरकार दूसरे श्रद्धालुओं की सुरक्षा तुरंत सुनिश्चित करे । यह बात लखीमपुर - खीरी के *राष्ट्रीय युवा छात्र मोर्चा* के *जिलाध्यक्ष - एस. हसन जाज़िब आब्दी (ज़मीर)* ने कही।        उन्होंने एक ब्यान जारी करते हुए कहा कि मुझे अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमला सुन कर बड़ा दुःख हुआ ।जिस बस पर हमला हुआ वो यात्रा से वापस आ रही थी ।आतंकवाद का कोई धर्म और कोई देश नहीं होता यदि कोई देश आतंकवादियों को पनाह देता है तो उस देश को खत्म कर देना चाहिए और हम भारत सरकार से निवेदन करते हैं कि आतंकवादियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही  करी जाए और जल्द से जल्द उन आतंकवादियों को पकड़ा जाएँ जिन्होंने अमरनाथ यात्रियों पर हमला किया है      भारत जिस देश का नाम है वहाँ हिन्दू मुस्लिम ही नहीं हर सम्प्रदाय के लोगों का निवास है ऐसे में कुछ असामाजिक लोगों और उनकी तुच्छ मानसिकता का खामियाजा पूरी कौम को उठाना पडता है ।मेरी सरकार से अपील ह...

मितौली स्वास्थ्य केंद्र के आस पास लगे गन्दगी के अम्बार हल्की बारिश से हो जाता है जल भराव

Image
*मितौली / खीरी* ----                  मितौली तहसील क्षेत्र में जगह - जगह गन्दगी का अम्बार लगा हुआ हुआ है ।     कई बार शिकायत करने के बावजूद भी ज़िम्मेदार लोग मौन धारण कर बैठे हुए है।    आज हल्की सी बारिश से ही मितौली के *सामुदायिक स्वास्थ केंद्र* के आस - पास की पूरी सड़क नालियो के रुंधे होने की वजह से बारिश के पानी से पूरी तरह डूबी हुई नज़र आई ।    मुख्य बाज़ार मार्ग होने की वजह से इस सड़क पर आवागमन भी आधिक् होता है , जिसके चलते जलभराव को लेकर लोगो को काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।    क्षेत्रीय लोगों का कहना है की यह पिछले कई महीनो से नालियो की कोई सफाई नही हुई है ।      इसमें सवाल ये उठता है की जहां सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री मोदी स्वछता अभियान को देश भर में फ़ैलाने का दावा कर रहे है , वही ज़िम्मेदार अधिकारियो की चापलूसी करने वाले सफाईकर्मी मोदी जी के *स्वच्छ भारत अभियान* को चूना लगाते नज़र आ रहे है।      रिपोर्टिंग -     ...

मितौली कठिन नदी पुल के पास सड़क किनारे गड्डा बड़े हादसे को दे रहा दावत

Image
*मितौली / खीरी* ---      मितौली के पेट्रोलपंप से लगभग 100 मीटर दूरी पर कठिन नदी के पुल के पास बरसात के कारण मिटटी कटान से सड़क के किनारे हुआ भयानक  गढ्ढा  किसी बड़ी घटना को दावत दे रहा है ।      समय रहते यदि ज़िम्मेदार विभाग ने ध्यान न् दिया तो किसी बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।    इस सड़क का निर्माण कार्य अभी पूरी तरह पूरा भी नही हो पाया है और कटान की वजह से अभी से ऐसी स्थितियां उत्पन्न होने लगी है।        रिपोर्टिंग -   *हसन जाज़िब आब्दी*

लखीमपुर-पलिया को ज़िला बनाओ अभियान तेज हुआ प्रदर्शन

Image
  *पलियाकलां / खीरी*---         लखीमपुर जिले की पलिया तहसील वास्तव में जिला बनने के योग्य है। इस तहसील को जिला बनाने के लिए नगर व क्षेत्रवासी विगत लम्बे अरसे से मांग करते चले आ रहे हैं, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी। पलिया को जिला बनवाने के लिए ‘‘पलिया जिला बनाओ मंच‘‘ के संयोजक युवा व्यापारी प्रतिनिधि रवि गुप्ता ने भी कमर कस ली है।          उन्होंने  बार एसोसिएशन व हिन्दू युवा वाहिनी के समर्थन मंें तहसील पहुंचकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपते हुए पलिया को जिले का दर्जा देने की मांग की है। बता दें कि व्यवहारिक एवं विकास के दृष्टिकोण से पलिया नगर एक महत्वपूर्ण नगर है। पलिया तहसील का क्षेत्रफल 7680 वर्ग किमी है तथा 35 लाख की आबादी है, जो उत्तर प्रदेश मंे सबसे बड़े क्षेत्रफल की तहसील जानी जाती है। इसके अलावा तहसील, विकास खण्ड व नगर पालिका परिषद भी है। 137, पलिया विधानसभा से अब तक जो भी विधायक विजयी होकर गया, सभी से नगर व क्षेत्रवासियों ने पलिया को जिला बनवाने की मांग की, किसी ने भी पलिया को जिला घोषित कराने...

खीरी-पर्यावरण दिवस पर समर फ़ातिमा ने स्टाफ साथ मिलकर लगाए पेड़

Image
*औरंगाबाद / खीरी* ----       पर्यावरण दिवस पर पूरे देश मे हरित क्रांति पर वृक्षा रोपण का सही कार्यक्रम हर जगह किया गया उसी कडी मे औरगाबाद के *नबाब रिजवान हैदर* औरंगाबाद इण्डेन ग्रामीण वितरण की *प्रोपराइटर समर फ़ातिमा* ने मिलकर एक दर्जन पेड लगाये इस कार्यक्रम मे गैस ऐजंसी के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे ।      बरसात का सही मौसम भी कहा जा सकता है कि इस समय सभी पौधे चलने मे पूरी तरह से सक्षम होते है इस लिए इंडेन गैस एजेंसी के पार्टनर रिजवान हैदर ने कहा बताया कि पेड पौधे से ही हमारे जीवन को बहुत मिलता है विज्ञान मे हम लोगो को समझाती भी है कि एक पेड हमे लगभग एक करोड़ रुपये कीमत देती है इसी लिए हमेशा सभी से अनुरोध भी करते है कि हर साल हर व्यक्ति कम से कम एक पौधा जरूर लगाये।     क्योंकी पौधों के बिना जीवन संभव  ही है , हमें अपने युवाओं को ज़्यादा से ज़्यादा पौधे लगाने के लिए उत्साहित करना चहिये ।     रिपोर्टिंग -               *हसन जाज़िब आब्दी*

मितौली क्षेत्र में पहली बारिश में ही खुल गयी पोल जलभराव से लोग परेशान

Image
*मितौली / खीरी*----           मितौली में पुरे नगर में कहीं भी स्वच्छ्ता अभियान का कोई असर नही दिखाई पड़ रहा है , वो चाहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हो , ब्लॉक परिसर हो या नगर के आबादी क्षेत्र हो ।       सभी जगहों पर गन्दगी का अम्बार लगा हुआ है।     नगर में पहली बारिश ने ही सभी जिम्मेदारों की पोल खोल कर रख दी है।     नगर में जगह - जगह नालियां भी रुंधी पड़ी है जिनकी वजह से जल निकासी की समस्याएँ उत्पन्न हो रही है , लोगो के घरो में  बारिश का पानी भर रहा है , पूरी सड़के जलभराव की वजह से ख़राब होती जा रही है , लेकिन कोई यहां की सूद बुध नही लेता ।     योगी सरकार की सख्ती के बावजूद नगर में कोई सफाईकर्मी दिखाई ही नही देता।     क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर कई बार शिकायत भी करी गयी लेकिन जब कोई आशा नही दिखी तो लोग स्वयं जलभराव से परेशान होकर नालियां साफ़ करने निकल पड़े ।      जिसका एक दृश्य मोहल्ला पुरानी मस्जिद *ज़ैदी कालोनी* में दिखाई पड़ा जहाँ स्थानीय निवासी - लल्लन के घर में पानी भर जाने की ...

जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सौपा ज्ञापन

Image
          आज जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक खीरी  व अपर जिलाधिकारी लखीमपुर खीरी महोदय से मिलकर क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर अपर जिलाधिकारी महोदय को जनसमस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा व पुलिस अधीक्षक महोदय से थाना हैदराबाद के ग्राम मोहम्मदाबाद में पड़ी डकैती  को लेकर पीड़ित पक्ष पवन कुमार मिश्रा के साथ न्याय की गुहार की गई जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने अविलंब न्याय दिलाने का आश्वासन दिया प्रतिनिधि मंडल में जिला अध्यक्ष  कुंवर राघवेंद्र बहादुर सिंह व प्रदेश सचिव प्रहलाद पटेल  सदस्य जिला पंचायत तथा संजय गोस्वामी शहर अध्यक्ष दीपक बाजपेई, शिव भगवान रघुनायक, नीरज बाजपेई ,रवि गोस्वामी, पंकज शुक्ला एडवोकेट आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे।      रिपोर्टिंग -   *हसन जाज़िब आब्दी*

खीरी-भूक से तड़प तड़प कर मर गई गाय

Image
मितौली / खीरी -----      क़स्बा मितौली में ब्लाक गेट के सामने  एक गाय मृत अवस्था में पड़ी रही , पूरी बरसात होती रही और वह बाहर तड़पती रही ।     कुछ लोग बताते है कि आकाशीय बिजली के कारण किन्तु देखने से लगता है कि चारे पानी के अभाव में इसने दम तोड़ रही है ।     अभी लगभग 3 बजे तक इसकी सांसे चलती नज़र आ रही थी किंतु किसी की नजर उस अनबोले पशु पर नहीं जा रही थी ।     कुछ समय पहले ही नगर निवासी प्रिंस शुक्ल ने इस घटना की जानकारी चिकित्सालय एवं थाना मितौली में दी थी , लेकिन किसी को इससे कोई फ़र्क़ नही पड़ा और शासन  प्रशासन के लोगो की लापरवाही के चलते इस बेज़ुबान ने अपना दम थोड़ दिया।     दैनिक खोज ख़बर के संवाददाता से बात- चीत में प्रिन्स ने अवगत कराया की उन्होंने ने इस घटना की जानकारी क्षेत्रीय विधायक प्रतिनिधि को भी फ़ोन पर दी थी।              रिपोर्टिंग -    *हसन जाज़िब आब्दी*

मौसम विभाग ने शाहजहांपुर, खीरी समेत यूपी के दस जिलों में भारी बरसात की चेतावनी जारी की है।

Image
 *इस संंबंध में संबंधित जिलों के डीएम को मौसम विभाग ने पत्र भी जारी किया है।*  *खीरी / शाजहंपुर* ----         शाहजहांपुर , खीरी , हरदोई व सीतापुर में बुधवार रात करीब दो बजे से बरसात शुरू हुई, जो गुरुवार दोपहर तक जारी रही। हालांकि बारिश तेज नहीं है, लेकिन लगातार बारिश होने से कच्चे मकानों के ढहने का खतरा बढ़ गया है। शाहजहांपुर में बुधवार रात से लेकर गुरुवार दोपहर तक करीब तीन मिलीमीटर बरसात हो चुकी है। बरसात रुकने का नाम नहीं ले रही है। ग्रामीण इलाकों में तो बरसात काफी तेज हो रही है। कलान, मिर्जापुर ब्लाक क्षेत्रों से निकली रामगंगा, बहगुल, सोत, अरिल नदी उफनाई हुई हैं, इस कारण कई गांवों में पानी भर गया है। पिछले दो दिन से कलान के कई गांवों के लोग परिवार और मवेशियों के साथ पलायन कर रहे हैं। बुधवार रात से हो रही बारिश के कारण खेत खलिहान तालाब जैसे लग रहे हैं। इधर, मौसम विभाग ने डीएम को पत्र भेजा है, जिसमें शाहजहांपुर में भारी बरसात की संभावना जताई गर्ई है। मौसम विभाग के डायरेक्टर केबी श्रीवास्तव ने जारी किए पत्र में यूपी के दस जिलों में भारी बरसात की ...

खीरी-कांग्रेस प्रदेश सचिव ने जमुंहिया सहित कई गांवों का किया भ्रमण

Image
गोला / खीरी -----              आज क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रदेश सचिव कांग्रेस पार्टी , सदस्य जिला पंचायत प्रहलाद पटेल ने अपने आधा दर्जन कांग्रेसियों के साथ ग्राम जमुनहिया  व ग्राम मोहम्मदाबाद थाना हैदराबाद क्षेत्र में जहां 29 बटा 30 जून की रात्रि में डकैतों ने परिवारजनों को बंधक बनाकर गन पॉइंट पर बड़ी लूटपाट की ,पीड़ित परिवार  पवन कुमार मिश्रा निवासी महमदाबाद से मिले तो पीडित परिवार ने बताया कि डकैत रात्रि लगभग 12:00 बजे के बाद आए और हमारे पूरे परिवार को मकान की एक ही कमरे में गन प्वाइंट पर लेकर बारी-बारी से सभी कमरों की बक्से ,सेफ के ताले तोड़कर नगदी सहित लगभग 700000 रुपए की लूट करके चले गए।  पुलिस को तहरीर दी उसके मुताबिक रिपोर्ट ना दर्ज करके अपने भाषा में चोरी की रिपोर्ट दर्शाकर पल्ला झाड़ लिया पीड़ित FIR की कॉपी तक नहीं लेने गया क्योंकि पीड़ित का  आरोप है खुलेआम डकैतों ने डकैती डाली हम उसे चोरी कैसे स्वीकार करें उल्टा थाना अध्यक्ष हैदराबाद व चौकी इंचार्ज अजान ने पीड़ित परिवार जनों से कहां कि इतना रुपया जेवर घर क्यों ...

धरने पर बैठे सब्ज़ी व्यपारियो के समर्थन में पहुँचे कांग्रेस प्रदेश सचिव

Image
गोला / खीरी ----        आज सदर चौराहा गोला  धरने पर बैठे सब्जी व्यापारी  मोहम्मद इसहाक अपने परिवार के साथ ,विगत दिनों मंडी परिषद गोला में हुई तोड़फोड़ व लूट को लेकर उपद्रवियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग को लेकर व अपने परिवार की सुरक्षा की  सुबह से ही इंदिरा चौक पर बैठे मंडी की तोड़फोड़ की घटना से पूरे गोला में दहशत का माहौल बना हुआ है  साथ ही सब्जीं व्यापारियेां ने अपनी सभी दुकाने पिछले 3 दिनों से बंद कर रखी है जिससे गोला में सब्जी का भाव आसमान छू रहा है कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव प्रहलाद पटेल सदस्य जिला पंचायत ने व्यापारी मोहम्मद इसहाक को अपने साथियों के साथ पहुंचकर न्याय दिलाने का पूरा - पूरा भरोसा दिलाया व उच्च अधिकारियों से भी वार्ता कर कार्यवाही की मांग की जाएगी धरने पर एमएलसी माननीय शशांक यादव व पूर्व विधायक माननीय  विनय तिवारी, कांग्रेस के नेता प्रेम कुमार वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष कुंभी वरिष्ठ कांग्रेस नेता वारिस अली अंसारी सहित सपा व कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे इस्पेक्टर गोला शुक्ला जी से व तहसीलदार गोला...