Posts

Showing posts with the label Saharanpur

युवक ने किया नाग के साथ नागिन डांस और नाग ने युवक की ले ली जान

Image
रिपोर्ट : राजीव कुमार सहारनपुर | थाना नानौता क्षेत्र के गांव खुड़ाना मे एक युवक की घुड़चढी शादी के दौरान रात्रि करीब एक बजे ड़ीजे की धुन पर दुल्हे के दोस्त व रिश्तेदार नाच  रहे थे । इसी दौरान ड़ीजे पर नगीना फिल्म  का गाना बजने के बीच खेत से निकलकर एक नाग पहुंच गया और बीन की धुन पर नाचने लगा,नागराज को नाचते देख ड़ीजे पर नाच रहे एक 21 वर्षीय युवक ने उसे पकड़कर अपने गले मे ड़ालकर नाचने लगा, लेकिन नाग उसके गले से उतरकर भागने लगा लेकिन युवक ने फिर से नाग को पकड़कर गले मे ड़ाल ड़ांस करने लगा। इस दौरान घुड़चढी पर मौजूद लोगो ने युवक को ऐसा करने से मना भी किया, लेकिन युवक नही माना और नाग ने युवक को कई जगह ड़स लिया। जिससे युवक की कुछ ही घंटो बाद मौत हो गई ।  युवक की मौत से शादी समारोह का कार्यक्रम फीका पड़ गया तो वही मृतक के घर मे कोहराम मच गया।

ग्रामीणों की शिकायत पर आपूर्ति विभाग ने पकड़ा राशन डीएम ने दिये कार्यवाही के निर्देश

Image
रिपोर्ट : राजीव कुमार सहारनपुर : थाना चिलकाना क्षेत्र में स्थित ग्राम भोजपुर में ग्रामीणों की शिकायत पर ट्रेक्टर -ट्राली समेत 84 गट्टे गेंहू को जिला पूर्ति विभाग ने पकड़ा । रात्रि में जब जिला आपूर्ति विभाग की टीम ने हरडाखेड़ी के समीप एक ट्रैक्टर ट्रॉली को रोका ओर उसमे रखे हुये गेंहू के गट्टो के बारे में ड्रॉइवर से जानकारी लेनी चाही तो कोई भी जवाब संतुष्टि भरा नही मिलने पर आपूर्ती विभाग की टीम ने चालक समेत ट्रेक्टर ट्रॉली को अपने कब्जे में ल ले लिया । अगले दिन सुबहा के समय जिला आपूर्ति विभाग की टीम ग्राम भोजपुर गुर्जर के राशन डीलर दाऊद हसन के पास गयी और उसका स्टॉक रजिस्ट्र व् वितरण रजिस्ट्र को अपने कब्जे में लेकर कारवाही शुरू कर दी । इस दौरान पूर्ति निरीक्षक नकुड सौरभ गोस्वामी ,पूर्ति निरीक्षक बेहट दिनेश चंद्र व् जिला आपूर्ति विबाग के अन्य कर्मचारी गांव भोजपुर गुर्जर में मौजूद रहे । इस दौरान बड़ी मात्रा में ग्रामीणों ने इकठ्ठा होकर जिला पूर्ति विभाग पर सही व् उचित  कार्यवाही के नाम पर लीपा-पोती करने का आरोप लगाया और साथ ही ग्रामीणों ने डीलर दाऊद हसन पर राशन न बाटने का आरोप...

सहारनपुर पीसीएफ के एसएमआई द्वारा जमकर हो रही है राशन की कालाबजारी

Image
......... रिपोर्ट : राजीव कुमार सहारनपुर | नकुड़ एसडीएम ने लगभग 150 कुंतल सरकारी गेंहू से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को नकुड़-सहारनपुर रोड से पकड़ा जिसे पीसीएफ के एसएमआई की मिली भगत से अनाज के दलाल बेचने के लिए ले जा रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर ट्रॉली में गाँव रोशनपुर और नयागाँव के दो लोगो का अनाज भरा हुआ था फिलहाल ट्रैक्टर- ट्रॉली को फंदपुरी चौंकी के सुपुर्द कर दिया गया है। सहारनपुर पीसीएफ मे एसएमआई की मिलीभगत से गीरीबो के राशन की कालाबजारी की जा रही है सूत्रो की माने तो यहाँ पर तीन लोग नफिस, मुजम्मिल और टुण्डा,जो ब्लैक लिस्ट है उनकी यहां पीसीएफ के अंदर नंबर दो मे  ट्रैक्टर ट्राली चल रही है।ये लोग डीलरो के राशन के साथ साथ नम्बर दो का राशन भी दलालो के गोदाम तक पहुंचाते है।ये सारा काम अनाज के दलालों व कथित पत्रकारों की शय पर करवाया जाता है। सूत्रो द्वारा यह भी ज्ञात हुआ है कि इन कथित पत्रकारों तक एसएमआई से 10000 रु और अनाज के दलालों से 15000 रु महीना पहुंच रहा है। ये कथित पत्रकार वही लोग हैं जो अनपढ़ होकर भी पत्रकारिता की दुकान चला रहे हैं। जिलाधिकारी महोदय इस पर ध्यान दे...

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी दो बदमाशो को भेजा जेल

Image
रिपोर्ट : राजीव कुमार सहारनपुर | पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में लूट डकैती चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके द्वारा लूटा गया सामान दो चोरी की मोटरसाइकिल एक मोबाइल फोन व दो देशी तमंचे तथा दो जिंदा कारतूस अभियुक्तों से बरामद किए टीम की संयुक्त कार्रवाई में मुखबिर की सूचना पर डकैती की योजना बनाते हुए दो शातिर बदमाशो वसीम पुत्र हनीफ निवासी पठानपुरा थाना बेहट तथा दूसरा बदमाश एहसान पुत्र निसार निवासी जसमोर थाना बेहट दोनो के कब्जे से एक देसी तमंचा 315 बोर एक जिंदा कारतूस 315 बोर तथा एक तमंचा देसी 12 बोर व एक जिंदा कारतूस बराबर दो मोटरसाइकिल तथा एक मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है इनके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने साथी  फरमान पुत्र बुद्धू निवासी पठानपुरा सगीर पुत्र शकूर निवासी पठलोकर मेहताब पुत्र सुक्कड़ निवासी पठानपुरा यह तीनों अभियुक्त थाना बेहट सहारनपुर के है सिऔ इंदू सिद्धार्थ ने बताया कि इन तीनों अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं हम अपने क्षेत्र में किसी भी अपराध से नि...