एसएसपी के आदेश पर दागी दरोगा की फिर खुली फ़ाइल तत्कालीन एएसपी दे गए थे क्लीन चिट
विवेचना के दौरान कर दिये पर्चा गायब सुनील कुमार एटा - जैथरा थाने के तत्कालीन दरोगा की मुश्किलें फिर बढ़ गई हैं | केस डायरी से पर्चा गायब करने के मामले की फ़ाइल फिर खुल गई है| एसएसपी ने पुरानी जांच को ख़ारिज कर नए सिरे जांच बैठा दी है | एएसपी को जांच सौंपी गई है | पीड़िता ने तत्कालीन जांच अधिकारी पर आरोपी दरोगा को बचाने का आरोप लगाया था | जैथरा थाने के तत्कालीन थानाध्यक्ष कैलाश चंद्र दुबे की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है | दुर्घटना का ट्रेक्टर बदलने के मामले में मिस कंडक्ट नोटिस मिलने के बाद तत्कालीन एसओ केस डायरी से पर्चा गायब करने के मामले में फंस गए हैं | थानाक्षेत्र की पीड़िता मुन्नीदेवी ने जैथरा के तत्कालीन एसओ कैलाश चंद्र दुबे पर पति के अपहरण की विवेचना में पर्चा गायब करने व थानाध्यक्ष बनने से पूर्व विवेचना शुरू करने का आरोप लगाते हुए तत्कालीन एसएसपी से शिकायत की थी। तत्कालीन सीओ की संस्तुति पर तत्कालीन अपर पुलिस अधीक्षक विसर्जन सिंह यादव ने विभागीय जांच की। एएसपी ने पीड़िता के बयान दर्ज किए बगैर साक्ष्यों को दरकिनार करते हुए एसओ कैलाश चंद्र दुबे को क्लीनचिट दे दी...