Posts

Showing posts with the label Aman Pathan

भाजपा सरकार और अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले

Image
अमन पठान डिजिटल इंडिया के इस युग में सोशल मीडिया पर प्रशंसा और आलोचना जमकर होती है। अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमला दो धर्मों के बीच बंटता हुआ नजर आ रहा है। एक ओर जहां सोशल मीडिया पर अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले की निंदा की जा रही है और मुसलमानों को टारगेट किया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर सलीम की वीरता के कसीदे पढ़े जा रहे हैं। इस आतंकी हमले की निंदा के बीच में आतंकी संदीप शर्मा को भी घसीटकर ये बताने की कोशिश की जा रही है कि आतंकवाद का धर्म से कोई ताल्लुक नही होता है। इस हमले के बाद CPI (M) नेता सीताराम येचुरी ने ट्विटर के जरिए भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने लिखा कि कश्मीर में बीजेपी की सरकार के अंतर्गत राज्य के हालात लगातार बिगड़े हैं। इस हमले पिछली बार जब सन् 2000 में हमला हुआ था, तब भी बीजेपी की सरकार थी और अब 2017 में भी बीजेपी की ही सरकार है। बीजेपी की सरकार को इसका कोई हल निकालना चाहिए। हम इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। तो वहीं सोशल मीडिया से जुड़े लोग भाजपा सरकार से पूंछ रहे हैं कि अमरनाथ यात्री पर हमले तभी होते हैं जब भाजपा सरकार सत्ता में होती ...

अगर अमरनाथ यात्रियों को मारने वाले मुसलमान थे तो बचाने वाला भी मुसलमान था

Image
अमन पठान अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले में 7 अमरनाथ यात्रियों की मौत हो गई। इस निंदनीय घटना के बाद सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट की बाढ़ आ गई। सबके निशाने पर आतंकवादी नही मुसलमान थे। मैं दावे के साथ तो कह नही कह सकता हमलावर आतंकी किस धर्म के थे, लेकिन ये दावे के साथ कह रहा हूँ कि अमरनाथ यात्रियों की जान बचाने वाला मुसलमान था। चलिए सोशल मीडिया पर पोस्ट हो रहीं पोस्ट से मान लेते हैं कि आतंकी मुसलमान थे तो आप यह भी जान लीजिए अगर अमरनाथ यात्रियों को मारने वाले मुसलमान थे तो उन्हें बचाने वाला भी सलीम मुसलमान ही था। आतंकवाद को धर्म से जोड़कर उसे कट्टरता के चश्मे से न देखें। आतंकवाद को कट्टर धार्मिकता के चश्में से देखने वालों को हर आतंकवादी मुसलमान ही नजर आता है। कल जम्मू कश्मीर पुलिस ने लश्कर के आतंकी संदीप शर्मा को जिंदा गिरफ्तार किया। कुछ मीडिया संस्थानों ने उसे हिन्दू आतंकी बताते हुए समाचार प्रकाशित किये। कट्टरवादियों को मीडिया की खबर इतनी नागवार गुजरी कि उन्होंने आतंकी संदीप शर्मा को मुसलमान साबित कर दिया। कुछ मीडिया संस्थान आतंकी संदीप शर्मा को हिन्दू मानने के लिए तैय...

पंडित जी ने बकरी से बलात्कार किया तो कवरेज इंडिया वाले पंडित जी ने खबर का ही बलात्कार कर दिया?

Image
अमन पठान यूपी के मऊ में एक पंडित जी ने बकरी के साथ बलात्कार किया तो दूसरे पंडित जी ने उसी खबर का बलात्कार कर दिया। यूपी में हुए बकरी के बलात्कार की खबर जंगल में आग की तरह फैलने लगी और देखते ही देखते सोशल मीडिया की सुर्खी बन गई। पंडित जी की ये करतूत कवरेज इंडिया वाले पंडित जी को इतनी नागवार गुजरी कि उन्होंने खबर का ही बलात्कार कर डाला। आपको बता दें कि केयर ऑफ़ मीडिया, अमर उजाला, दैनिक जागरण, सियासत, कोहराम सहित तमाम मीडिया संस्थानों ने यूपी के मऊ में पंडित जी द्वारा बकरी के साथ किये गए बलात्कार की खबर को सत्यता के आधार पर प्रमुखता से प्रकाशित किया। यूपी के इलाहाबाद से संचालित कवरेज इंडिया न्यूज़ पोर्टल के संपादक मंगला प्रसाद तिवारी ने बकरी के साथ हुए बलात्कार की खबर का ही बलात्कार कर दिया। कवरेज इंडिया द्वारा प्रकाशित की गई खबर और कोहराम न्यूज़ द्वारा प्रकाशित की गई खबर बिलकुल एक जैसे ही है। बस आरोपी का नाम बदला हुआ है। कोहराम न्यूज़ की खबर में आरोपी पंडित केशव उपाध्याय पुत्र पंडित सहदेव है और कवरेज इंडिया की खबर में आरोपी रईस अहमद पुत्र असगर अहमद है। कोहराम न्यूज़ ने इस खबर को 'ब...

ये कैसा सबका साथ सबका विकास का नारा, मुसलमानों का साथ नही चाहती भाजपा

Image
अमन पठान लखनऊ/एटा। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी ने सबका साथ सबका विकास का नारा दिया था। जिसे जनता ने खूब सराहा था, लेकिन एटा के भाजपाइयों की नजर पीएम मोदी के इस नारे की कोई अहमियत नही है तभी तो बीजेपी जलेसर एटा के नाम से चल रही फेसबुक आईडी पर एक मैसेज अपडेट किया गया है कि कृपया मुस्लिम यहां रिक्वेस्ट ना भेजे, किसी को भी ज्वाइन नहीं करा जायेगा। पीएम मोदी ने सबका साथ सबका विकास का जनता से वादा किया था। क्या पीएम मोदी अपने समर्थकों और भाजपा नेताओं को मुसलमानों से परहेज करने की सलाह दे रहे हैं या देश में धर्म की नफरत का बीज बो रहे हैं। राष्ट्रगान में भी चारो धर्मों के प्रेम और एकता का संदेश दिया गया है, लेकिन बीजेपी जलेसर एटा के इस बयान से साबित होता है कि भाजपा मुसलमानों की हितैषी नही है। सबका साथ सबका विकास का नारा एक जुमला है। आजम खां और ओवैसी की आड़ लेकर इस्लाम के खिलाफ की गई टिप्पणी जानने के लिए यहाँ किल्क करें इस फेसबुक आईडी पर आजम खां और ओवैसी की आड़ लेकर इस्लाम के खिलाफ तीखी टिप्पणी भी की गई है जो निंदनीय है। इस फेसबुक आईडी से जलेसर के भाजपा विधायक संजीव ...

मोदी भक्ति से जीएसटी को मिल रही है शक्ति

Image
अमन पठान देश में मोदी भक्तो की संख्या लाखों में नही करोड़ों में है। यही कारण है कि पीएम मोदी के जन विरोधी फैसलों को भी जनहित में बताकर उनकी सराहना की जाती है। मेरी समझ में अब तक यह नही आया है कि जीएसटी से जनता का कौन सा भला होने वाला है जो भक्त जीएसटी को मोदी सरकार का जनहित में लिया गया फैसला बताकर ढिंढोरा पीट रहे हैं। जीएसटी के लागू होते ही होलसेल व्यापार में 70 फीसदी गिरावट आ गई। एक लाख कंपनियां बंद हो गईं। हजारों लोग बेरोजगार हो गई। कंपनियों ने फ़िलहाल अपना उत्पादन बंद कर रखा है। क्योंकि मोदी सरकार ने अभी तक उन्हें जीएसटी से जुड़े नियम कानून के दस्तावेज उन तक नही पहुंचाए हैं। इससे साबित होता कि मोदी सरकार ने नोटबंदी की तरह बिना तैयारी के जीएसटी को लागू किया है। खैर देश में जीएसटी लागू हो चुकी है। अब जो भी परेशानियां आएँगी उन्हें झेलना तो पड़ेगा ही, लेकिन लगभग यह तो तय है कि आने वाले समय में लोगों को तमाम असुविधाओं का सामना करना पड़ सकता है और जमाखोर मौज करेंगे। जीएसटी जनहित में नही बल्कि पूंजीपतियों के हित में है। हालांकि सरकार को राजस्व का तो इजाफा होगा, लेकिन फायदा पूंजीपतियों क...

मुसलमानों को देशद्रोही और आतंकी ऐसे कह देते हैं जैसे अनजानी लड़की को आई लव यू

Image
अमन पठान सब जानते हैं कि आतंकवाद का कोई मजहब नही होता है। आतंकवादी और देशद्रोही हर कौम की शक्ल में मिलते हैं। फिर भी मुसलमानों पर ही देशद्रोही और आतंकी की तोहमत लगाई जाती है। कुसूरवार वो नही हैं जो जरा जरा सी बात पर मुसलमानों को आतंकी, देशद्रोही करार दे देते हैं। असली कुसूरवार तो भारतीय मीडिया है जो तिल का तहाड़ बना देती है और मोदी सरकार बनने के बाद समाज में धर्म की नफरत घोलने का काम कर रही है। बीते कुछ माह पूर्व मध्य प्रदेश में दर्जन भर भगवा आतंकी पकडे गए थे। जो आईएसआई के लिए काम करते थे। भाजपा और बजरंग दल से जुड़े होने के प्रमाण मिले थे। भारतीय मीडिया के लिए ये खास खबर नही थी। इसलिए मीडिया ने औपचारिकता निभाई। भारतीय मीडिया की नजर में असली आतंकी तो मुसलमान होते हैं। जब कोई मुसलमान आतंकी गतिविधि में पकड़ा जाता है तो मीडिया मामले को सनसनीखेज बनाकर दिनभर हंगामा करती है। चाहें पकड़े गए आतंकवाद के आरोपी को पुलिस बलि का बकरा ही क्यों न बना रही हो। मीडिया उसका शिज़रा तक प्रकाशित कर डालती है। मीडिया आतंकवाद के आरोपी को आरोपी नही आतंकी कहती है जैसे मीडिया के संपादक न्यायाधीश हों। मुस्लिम कौम ...

आखिर किसे है पीएम मोदी से इतनी नफरत, जो बार बार तस्वीर पर थूक जाता है?

Image
अमन पठान मारहरा (एटा)। बीते माह नगर पालिका प्रशासन ने स्वच्छता अभियान को लेकर नगर में वाल पेंटिंग कराई थी। एमजीएचएम इंटर कालेज की दीवार पर वाल पेंटिंग पर बनी पीएम मोदी की तस्वीर पर गुटखा थूकने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। जबकि पिछले सप्ताह पुलिस और भाजपाइयों ने पीएम मोदी की तस्वीर को सर्फ़ शैम्पू से साफ किया था। बताते चलें कि एमजीएमएम इंटर कालेज की दीवार पर जिस दिन से पीएम मोदी की तस्वीर बनी है। उसी दिन से अज्ञात लोग पीएम मोदी की तस्वीर पर गुटखा थूक रहे हैं। जबकि पीएम मोदी की तस्वीर के बगल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर भी बनी हुई है। उस पर गुटखे की पीक का एक निशान भी नही है। इससे साफ जाहिर है कि किसी को पीएम मोदी की सूरत अच्छी नही लगती है और किसी को मोदी से नफरत भी है। तभी तो वह बार बार मोदी की तस्वीर पर गुटखा थूककर अपनी नफरत का इजहार कर रहा है। गौरतलब हो कि बीते दिनों जब पीएम मोदी की तस्वीर पर गुटखा थूका गया था तो केयर ऑफ़ मीडिया ने मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था और मारहरा पुलिस और स्थानीय भाजपा नेताओं ने पीएम मोदी की तस्वीर को सर्फ़ शैम्पू से साफ किया था। कल द...

एक देश एक टैक्स तो फिर केंद्र और राज्य जीएसटी क्यों वसूला जा रहा है मोदी जी, देखें बिल

Image
अमन पठान नई दिल्ली। मोदी सरकार ने विज्ञापन और सभाओं के माध्यम से जीएसटी का प्रचार किया था कि एक देश एक टैक्स की सरकार नीति अपना रहा है। इससे जनता और व्यापारियों को तमाम फायदे होंगे। फायदा किसे होगा यह समय ही बताएगा फ़िलहाल जनता को डबल जीएसटी अदा करना पड़ रहा है। जनता पीएम मोदी से पूंछ रही है कि जीएसटी एक देश का एक टैक्स है तो फिर केंद्र और राज्य सरकार दोनों जीएसटी क्यों वसूल रही हैं। बताते चलें कि सोशल मीडिया पर पांच बिल वायरल हो रहे हैं। जिसमें केंद्र और राज्य सरकार के नाम पर अलग अलग जीएसटी वसूला गया है। जीएसटी के लागू होने से व्यापारियों को सिर्फ लेखा जोखा रखने की दिक्कत झेलनी पड़ रही है। असल में जीएसटी का असर तो आम आदमी पर देखने को मिल रहा है। जालंधर के एक ग्राहक के बिल के मुताबिक हवेली रेस्टोरेंट में उसका बिल 2048.84 पैसे का था। जिस पर रेस्टोरेंट संचालक ने 184.40 पैसे केंद्र और 184.40 पैसे राज्य सरकार का जीएसटी लगाया टोटल बिल 2418 रूपये का हुआ। इसी तरह अन्य बिलों का भी यही हाल है। एक बिल में 635 रूपये की खरीददारी पर 114 रूपये का जीएसटी अदा करना पड़ा। सोशल मीडिया पर ये बिल वायरल कर पीए...

'घटिया आज़म खाँ' सोशल मीडिया वायरल हुई ये तस्वीर

Image
अमन पठान सोशल मीडिया पर एक तस्वीर जबरदस्त तरीके से शेयर की जा रही है, क्योंकि एक सांकेतिक बोर्ड पर लिखा हुआ है 'घटिया आज़म खाँ' और तीर का निशान भी बना हुआ है। असल में आगरा में एक स्थान है जिसका नाम है घटिया आज़म खाँ? सपा नेता आज़म खाँ के विवादित बयान के बाद ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है और लोग इस तस्वीर को वायरल कर आज़म खाँ की चुटकी ले रहे हैं।

अवैध वसूली करते पत्रकार साहब कैमरे में हुए कैद, बोले विज्ञापन के पैसे लिए हैं?

Image
अमन पठान अम्बेडकर नगर। सुनो सुनो सुनो...! अम्बेडकर नगर में घूम रहा है फर्जी पत्रकारों का गैंग? जिसका काम है सिर्फ वसूली करना? जिले में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो पत्रकार बनकर समाज में पत्रकारिता का रौब गांठ रहे हैं। इन खोजी पत्रकारों का मकसद है लोगों की कमजोरी तलाश कर उन्हें ब्लैकमेल करना। इनकी खबरें कहीं भी प्रकाशित नही होती हैं और न इन्हें समाचार लिखना पढ़ना आता है। पंजाब से प्रसारित टाइम टीवी के तथाकथित पत्रकार उमाकांत तिवारी और मुकुटधारी अवैध वसूली करते कैमरे में कैद हो गए। जब ये वीडियो केयर ऑफ़ मीडिया के पास पहुँच तो वह बोले हम तो विज्ञापन के पैसे लेने गए थे। आश्चर्य की बात तो ये है कि टाइम टीवी एक पंजाबी चैनल है और वह सिर्फ पंजाबी खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है। करीब दो साल पहले टाइम टीवी ने यूपी में पांव ज़माने की कोशिश की थी, लेकिन टाइम टीवी को कामयाबी नही मिल सकी। इसलिए यूपी में टाइम टीवी का यूपी में कोई संवाददाता नही है, लेकिन अम्बेडकर नगर में टाइम टीवी के लिए उमाकांत तिवारी न्यूज़ कवरेज करते हैं और खूब विज्ञापन भी लेते हैं। उनकी खबरें और विज्ञापन कहाँ प्रकाशित होते हैं इसकी क...

अस्पताल में हो रही थी अवैध वसूली, पत्रकार ने खींचा फोटो तो भड़क गए डॉक्टर साहब

Image
अमन पठान जैदपुर/बाराबंकी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैदपुर में इलाज के नाम पर मरीजों से की जा रही अवैध वसूली की करतूत को पत्रकार ने कैमरे में कैद किया तो एक डॉक्टर पत्रकार पर भड़क गया और पत्रकार का कैमरा छीनकर फोटो डिलीट कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक पत्रकार सुधीर कुमार रावत अपनी माँ का इलाज कराने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे। जहाँ मरीजों से इलाज में नाम पर अवैध वसूली की जा रही थी। पत्रकार ने स्वास्थ्यकर्मियों की इस करतूत को कैमरे में कैद कर लिया तो वहां मौजूद डॉक्टर दिवेश पटेल ने पत्रकार से अभद्रता की और कैमरा छीनकर फोटो डिलीट करने के बाद पत्रकार की माँ का इलाज करने मना कर दिया।

पुलिस और सत्ता के हिमायती झूठ को सच बना देते हैं?

Image
अमन पठान लखनऊ। कल रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के गांव इटौरा बुजुर्ग में पुरानी रंजिश और वर्चस्व की जंग को लेकर खूनी संघर्ष हुआ था। एक पक्ष को अपनी जान बचाकर भागना पड़ा। जान बचाकर भाग रहे लोगों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर पहुंचे भाजपा नेता एवं उनके समर्थकों ने तीन लोगों की पीट पीटकर मार डाला और दो लोगों को कार सहित जिन्दा जला दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सच यही है। पुलिस और सत्ता के हिमायती न्यूज़ संस्थानों ने खबर का रुख ही बदल दिया। इस हत्याकांड में मारे गए प्रतापगढ़ जिले की ग्राम पंचायत देवारा के ग्राम प्रधान रोहित शुक्ला सहित चार लोगों को बदमाश बना डाला। एक न्यूज़ वेबसाइट की खबर के मुताबिक कार सवार लोगों ने इटौरा बुजुर्ग की ग्राम प्रधान रामश्री के घर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। ग्रामीणों ने दौड़ाया तो वह कार लेकर भाग निकले और ग्रामीण अमृतलाल को टक्कर मारने के बाद उनकी कार विधुत पोल से टकरा गई। विधुत कार टूटकर कार पर गिर गया। जिससे कार में आग लग गई और कार में सवार पांच लोग जिन्दा जल गए। अगर पांच लोग आग में जिन्दा जल गए तो इन तीन लोगों के जख्मी शव कार से बाहर कैसे आ गए।...

ये है यूपी पुलिस जो रिश्वत भी लेती है और डीजल भी चोरी करती है?

Image
अमन पठान सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें यूपी 100 डायल के पुलिसकर्मी सरकारी जीप से डीजल चोरी करते दिखाई दे रहे हैं। ये तस्वीर सोशल मीडिया की सुर्खी बनी हुई है। सोशल मीडिया से जुड़े लोग इन पुलिसकर्मियों की करतूत की कड़ी निंदा कर रहे हैं और सीएम योगी से पूंछ रहे हैं कि क्या पुलिस कर्मियों को समय से वेतन नही दिया जा रहा है। क्या पुलिस ने रिश्वत लेना छोड़ दिया है जो अब चोरी करने पर उतर आई है।

भाजपा नेता ने दो को जिंदा जलाया, तीन को पीट पीटकर मार डाला, 5 हत्याओं से दहला रायबरेली

Image
अमन पठान/महताब खान रायबरेली। पुरानी रंजिश और वर्चस्व की जंग में 5 लोगों की हत्या से जिले में सनसनी फैल गई। भाजपा नेता और उनके समर्थकों ने तीन लोगों को पीट पीटकर मार डाला एवं दो लोगों को जिंदा जला दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है और अघोषित कर्फ्यू का नजारा देखने को मिल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक कई महीनों से दो गुटों के बीच वर्चस्व की जंग जारी थी। कल प्रतापगढ़ के गांव देवारा निवासी ग्राम प्रधान रोहित शुक्ला अपने चार समर्थकों के साथ ऊंचाहार के चड़रई चौराहे पर स्थित घर आये हुए थे। वह देर शाम इटौरा बुजुर्ग गांव अपने रिश्तेदार के यहाँ पहुंचे तभी पुरानी रंजिश को लेकर उनकी भाजपा नेता राजा यादव से कहासुनी हो गई। कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई और फायरिंग होने लगी। रोहित शुक्ला को अपने चार समर्थकों के साथ मौके से भागना पड़ा, लेकिन मौत उनका पीछा कर रही थी। उनकी टाटा सफारी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। उनका पीछा कर रहे भाजपा नेता और उनके समर्थक भी दुर्घटना पर पहुँच गए। रोहित शुक्ला एवं दो लोगों को कार से निकालकर पीट पीटकर मार डाला एवं दो लोगों को कार सहित जिन...

रामराज में जिन्दा तो जिन्दा मुर्दों की भी हो रही है बेकद्री, देखें वीडियो

Image
अमन पठान यूपी पुलिस अक्सर अपनी कार्यशैली की वजह से सोशल मीडिया की सुर्खी का सबब बन जाती है। पुलिस चाहती है कि उसका हर काम मुफ्त में हो जायेगा मानवता भाड़ में जाये। श्रावस्ती जनपद के थाना सिरसिया के अंतर्गत सोनपथरी आश्रम पर घूमने आये लड़के की नहाते समय डूबकर मौत हो गयी। उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजना पुलिस की जिम्मेदारी थी। इसलिए पुलिस मुफ्त वाहन का इंतजाम करने में जुट गई और दीवान जी एक टेम्पो पकड़ लाये। आप वीडियो में खुद देख लीजिए कि शव की इस तरह बेकद्री किया जाना निंदनीय है या नही? अगर आपको लगता है कि पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है तो इस वीडियो को जनहित में शेयर करें ताकि आगे इस तरह किसी के शव के साथ बेकद्री न हो।

अमेठी: अफसरों ने खुद की ईदगाह सफाई और मुसलमानों ने दिखाई समझदारी, देखें वीडियो

Image
अमन पठान अमेठी: मुसाफिरखाना तहसील के गाँव बदलगढ़ में ईद की नमाज से पहले अराजकतत्वों ने ईदगाह में सूअर का सिर काटकर फेंक दिया था. हालत तनावपूर्ण हुए लेकिन मुसलमानों की समझदारी की वजह से अराजकतत्वों की दंगा भड़काने की साजिश नाकाम को गई. इस घटना से पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए थे , पुलिस को गुस्साए लोगों के आक्रोश का शिकार भी होना पड़ा और अफसरों को खुद ईदगाह की सफाई करनी पड़ी. बताते चलें कि आज सुबह जब मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाह में ईद की नमाज अदा करने पहुंचे तो वहां सूअर का कटा हुआ सिर मिला. जिससे लोगों में आक्रोश पनप उठा. दर्जन भर गाँव के लोग मौके पर पहुँच गए. पुलिस को आक्रोशित लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा. आला अधिकारियों के ठोस कार्रवाई के भरोसे के बाद हालत सामान्य हुए. करीब 11 बजे ईद की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई. गौरतलब हो कि मामला तूल न पकड़ ले इसी को लेकर पुलिस ने गाँव में मीडिया कर्मियों पर पाबन्दी लगा दी , लेकिन ग्रामीणों की जिद पर मीडिया ने गाँव में प्रवेश कर मामले को कवर किया. इस वारदात को लेकर केयर ऑफ़ मीडिया संवाददाता ने ग्रामीणों से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि ...

ईद की नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को एक समुदाय के लोगों ने पीटा, पुलिस ने पीड़ित को किया गिरफ्तार

Image
अमन पठान अमेठी। जिले में एक दिन में दो बड़ी वारदातों ने शासन प्रशासन पर सवालिया निशान लगा दिया है। मुसाफिरखाना तहसील के गांव बदलगढ़ में अराजकतत्वों ने सूअर का कटा सिर फेंककर आपसी सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की तो वहीं पीपरपुर थाना क्षेत्र के गांव ज्ञानीपुर में ईद की नमाज पढ़कर लौट रहे मुस्लिम युवक की दूसरे समुदाय के लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को ही हिरासत में ले लिया। मिली जानकारी के मुताबिक भीखमपुर निवासी रकीब ज्ञानीपुर से ईद की नमाज पढ़कर घर लौट रहा था। तभी रास्ते में एक समुदाय के लोगों से उसकी किसी बात पर कहासुनी हो गई। फिर क्या था भीड़तंत्र सक्रिय हो गया और एक समुदाय के लोगों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रकीब को ही हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करना मुनासिफ नही समझा। पुलिस की इस पक्षपात पूर्ण कार्रवाई से मुस्लिम समुदाय में नाराजगी बनी हुई है।

और फिर पुलिस और भाजपाइयों ने मोदी जी को शैम्पू से रगड़ रगड़कर नहलाया, देखें तस्वीरें

Image
अमन पठान मारहरा (एटा)। नगर पालिका ने स्वच्छता जागरूकता के लिए पालिका कार्यालय और एमजीएचएम इंटर कालेज की दीवार पर वाल पेंटिंग कराई थी। वाल पेंटिंग पर बने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र पर शरारती तत्वों ने गुटखा थूक दिया था। केयर ऑफ़ मीडिया ने इस खबर को प्राथामिकता से प्रकाशित किया था। इसके बाद पुलिस और भाजपाइयों ने मौके पर पहुंचकर पीएम मोदी के चित्र को शैम्पू से रगड़ रगड़कर खूब नहलाया। पहले पीएम मोदी के चित्र थूक की चर्चा थी और अब पीएम मोदी के चित्र को भाजपाइयों और पुलिस द्वारा साफ किया जाना चर्चा का विषय बना हुआ है। पहले यहाँ से गुजरने वाले पीएम मोदी के चित्र पर थूक रहे थे और अब पुलिस की इस कार्रवाई की चर्चा करते हुए गुजर रहे हैं।

इतनी नफरत आई कहाँ से...?

Image
अपनी 32 साल की जिंदगी में से कुछ साल बचपन में तो कुछ साल लड़कपन में गुजारे। जब समझदारी की दहलीज पर कदम रखा तब दुनियादारी समझ में आई। 2010 में पत्रकारिता में कदम रखा तो राजनीति समझ में आई। अब समाज के लोगों को क्या हो गया है ये मेरी समझ में नही आ रहा है। आखिर लोग कौन से स्कूल में नफरत की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। आज सुबह मैं ईद की नमाज पढ़ने के लिए घर से निकल रहा था। तभी मेरे पास एक काल आई कि यूपी के अमेठी जिले की मुसाफिरखाना तहसील के गांव बदलगढ़ की ईदगाह में सूअर का सिर काटकर रख दिया है और पुलिस मीडिया को गांव के अंदर घुसने नही दे रही है। हमने ईदगाह में फेंके गए सूअर के कटे सिर के फोटो खींच लिए हैं और वीडियो भी बना लिया है। ये सुनकर मुझे पहली बार जो तकलीफ महसूस हुई वो तकलीफ शब्दों में बयान नही कर सकता। ईदगाह लेपटॉप ले जा नही सकता था और मैं कभी ईदगाह मोबाइल लेकर भी नही गया था। पहली बार ईदगाह मोबाइल लेकर गया और ईदगाह में बैठकर खबर टाइप की। ईदगाह में मोबाइल चलाते हुए एक शख्स ने मुझे टोकने की कोशिश की, लेकिन खबर देखकर वो भी सन्न रह गया। मैं इस बार ईद की कोई ख़ुशी नही बनाऊंगा। इसलिए मैंने पुराने ...

अभी अभी: ईदगाह में सूअर का सिर काटकर फेंका, मीडिया को कवरेज से रोक रही है पुलिस

Image
अमन पठान अमेठी। अमेठी की मुसाफिरखाना तहसील के गांव बदलगढ़ में अराजकतत्वों ने ईदगाह में सूअर का सिर काटकर फेंक दिया। इससे ईदगाह में नमाज नही हो सकी और इलाके का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस ने मीडिया को कवरेज करने से रोक दिया है। केयर ऑफ़ मीडिया को यह तस्वीरें गांव के एक व्यक्ति द्वारा भेजी गईं हैं और मिली जानकारी के मुताबिक ईद की नमाज को लेकर कल ईदगाह की साफ सफाई की गई थी। आज सुबह ईद की नमाज पढ़ने के लिए ईदगाह पहुंचे लोगों ने ईदगाह में सूअर का काट सिर रखा देखा तो उनका खून खौल गया। ग्राम प्रधान ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ईदगाह से सिर हटवाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने पुलिस को तब तक रुकने के लिए कहा जब तक मीडिया नही आ जाती है। पुलिस ने गांव के बाहर ही मीडिया कर्मियों को रोक दिया। ताकि मामला ज्यादा तूल न पकडे। वही अमेठी एसपी पूनम ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किये जाने का आश्वासन दिया है।