Posts

Showing posts with the label State News

BJP विधायक योगेश धामा ने CM योगी और DGP को पत्र लिखकर मांगी सुरक्षा, जानिए क्या है विधायक जी का डर

Image
उत्तर प्रदेश के बीजेपी विधायक योगेश धामा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्य के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर दावा किया है कि दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर सुनील राठी से उनकी (धामा) जान को खतरा है। उत्तर प्रदेश के बीजेपी विधायक योगेश धामा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्य के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर दावा किया है कि दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर सुनील राठी से उनकी (धामा) जान को खतरा है। राठी एक अन्य गैंगस्टर मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले में जेल में है। धामा ने कहा कि गैंगस्टर ने बागपत की अदालत में मुन्ना बजरंगी मामले की सुनवाई के लिए आने पर उन्हें खुलेआम धमकी दी। उन्होंने कहा, “इस क्षेत्र में अवैध खनन गतिविधियों को रोकने के लिए वह मुझे जिम्मेदार मानता है। मेरे दो परिचितों को उसके आदमियों ने पिछले महीने मार डाला, जो साबित करता है कि मेरी जिंदगी को सच में खतरा है।” विधायक ने दावा किया कि राठी एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे से बी ज्यादा खतरनाक है, जो (जुबे) कानपुर में इस महीने की शुरुआत में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख...

आखिर किसे है पीएम मोदी से इतनी नफरत, जो बार बार तस्वीर पर थूक जाता है?

Image
अमन पठान मारहरा (एटा)। बीते माह नगर पालिका प्रशासन ने स्वच्छता अभियान को लेकर नगर में वाल पेंटिंग कराई थी। एमजीएचएम इंटर कालेज की दीवार पर वाल पेंटिंग पर बनी पीएम मोदी की तस्वीर पर गुटखा थूकने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। जबकि पिछले सप्ताह पुलिस और भाजपाइयों ने पीएम मोदी की तस्वीर को सर्फ़ शैम्पू से साफ किया था। बताते चलें कि एमजीएमएम इंटर कालेज की दीवार पर जिस दिन से पीएम मोदी की तस्वीर बनी है। उसी दिन से अज्ञात लोग पीएम मोदी की तस्वीर पर गुटखा थूक रहे हैं। जबकि पीएम मोदी की तस्वीर के बगल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर भी बनी हुई है। उस पर गुटखे की पीक का एक निशान भी नही है। इससे साफ जाहिर है कि किसी को पीएम मोदी की सूरत अच्छी नही लगती है और किसी को मोदी से नफरत भी है। तभी तो वह बार बार मोदी की तस्वीर पर गुटखा थूककर अपनी नफरत का इजहार कर रहा है। गौरतलब हो कि बीते दिनों जब पीएम मोदी की तस्वीर पर गुटखा थूका गया था तो केयर ऑफ़ मीडिया ने मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था और मारहरा पुलिस और स्थानीय भाजपा नेताओं ने पीएम मोदी की तस्वीर को सर्फ़ शैम्पू से साफ किया था। कल द...

उल्टा झंडा मोदी तुझे सलाम, भाजपा विधायक ने किया राष्ट्रीय ध्वज का अपमान

Image
मोहम्मद आसिफ अमरोहा। जीएसटी लागू होते ही भाजपाई इसे सरकार की बड़ी उपलब्धि बताते इस कद्र खुशी में डूबे  की भारतीय तिरंगे की गरिमा को भी भूल गये। विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी की मौजूदगी में एक कार्यकर्ता तिरंगे को उल्टा पकड़कर जीएसटी का गुणगान करने लगा। भाजपाईयों द्वारा किये गये तिरंगे के अपमान की चर्चा पूरे शहर में फैल गई ।  देश में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जीएसटी(वस्तु एवं सेवा कर) करते ही भाजपाई खुशी से झूम उठे जीएसटी को सरकार की एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए नगर के षिवाजी मार्ग स्थित पूर्व चुनाव कार्यालस पर पहुंचे तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी मुख्य अतिथि के रूप में जैसे ही पहुचे तो कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार जिंदाबाद के जोरदार नारे लगाने शुरू कर दिये।  विधायक जब जीएसटी का बखान कर रहे थे तभी उनकी बगल में एक कार्यकर्ता तिरंगे को उल्टा पकड़कर जोरदार नारे लगा रहा था। वहां मौजूद लोगों की नजर जब तिरंगे पर पड़ी तो हवाईयां उड़ गयी। वहां मौजूद लोग इसे तिरंगे का अपमान बताते हुए चर्चाएं करने लगे। जीएसटी की खुशी ने तिरंगे को भ...

रिश्वतखोर पुलिसवाले को पब्लिक ने पीटा और थाने तक घसीट कर ले गए

Image
वाराणसी। शहर के सबसे प्रसिद्ध घाट, दश्ववमेघ पर लोगों ने एक पुलिसवाले की जमकर पिटाई करना शुरू कर दिया और उसके गले में गमछा डालकर थाने तक पैदल ही घसीटते ले गए। आरोप है कि यह सिपाही घाट पर बैठे प्रेमी जोड़ों और महिलाओं से पैसों की मांग कर रहा था। महिलाओं ने जब इसका विरोध किया तो अश्लील कमेंट करने लगा। पुलिसवाले की इस हरकत से नाराज लोगों ने इसकी पिटाई करनी शुरू कर दी और फिर घसीटते हुए पुलिस स्टेशन ले गए। इसी बीच किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया। क्या कहते है प्रत्यक्षदर्शी ? घाट पर फूल बेचने मुन्नू का कहना है कि सिपाही ने लोगों से पैसा मांगा और एक कपल से छेड़खानी की। महिला पर अश्लील कमेंट किए। सभी ने मिलकर विरोध किया और थाने तक उसे घसीटते ले गए। स्थानीय निवासी रामू ने बताया, 'सिपाही की रोज की आदत है, जो भी कपल यहां आकर बैठता है। उसके परिजनों को बताने की बात कहकर पैसा ऐठता है। सामन बेचने वालों से जबरन वसूली करता है। नाविकों को भी वसूली को लेकर गालियां देता है। पुलिस कर रही आरोपी सिपाही को बचाने की कोशिश एसओ दशाश्मेध राहुल शुक्ला कहना है, ''किसी महिला से छेड़खानी का कंप्लेन नहीं आ...

यहाँ आज भी दलितों का मंदिरों मे प्रवेश वर्जित है?

Image
मध्य प्रदेश में आज भी कहीं जगह दलितों को मंदिर में प्रवेश करना वर्जित है।जहां सरकार छुआछूत मिटाने की लाख कोशिश कर रही है। वहीं दबंग लोगों द्वारा ऐसे कई मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। जिसमें दलितों को मंदिरों में पूजा पाठ करने पर रोका जाता रहा है। ऐसा ही मामला विदिशा जिले की लटेरी तहसील के मुरवास थाने के अंतर्गत आने वाले ग्राम रुसिया से सामने आया है। जहां का निवासी खिलान सिंह पुत्र खुशीलाल अहिरवार जो बरसों से माता के मंदिर में पूजा पाठ कर रहा है उसे गांव के ही करीब 5 लोगों ने मंदिर में पूजा पाठ करने से मना कर दिया है।जिससे परेशान दलित ने शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम राकेश शर्मा को आवेदन देकर मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। फरियादी का कहना है कि मुझे एवं मेरी बेटी को मंदिर में दबंगों द्वारा पूजा-पाठ नहीं करने दिया जाता है। मेरे द्वारा मामले की जानकारी आवेदन देकर मुरवास पुलिस को भी सूचित किया गया है।लेकिन मुरवास पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। वहीं फरियादी ने कहा है कि मेरे द्वारा मंदिर में काम कराया जा रहा था लेकिन दबंगों द्वारा आकर रेत गिट्टी और सीमेंट बा...

छात्रों के जबरन बाल काटे, टीचर समेत तीन आरोपी गिरफ़्तार

Image
मुंबई में एक बहुत ही शर्मनाक घटना सामने आई है । एक स्कूल के पीटी टीचर और एक चपरासी ने जबरदस्ती छात्रों को क्लास से निकालकर उनका सिर मुंडवा दिया। इस घटना में कई बच्चों को सिर में चोट भी आई हैं। इस मामले में एक शिक्षक और निदेशक समेत तीन स्टाफ कर्मियों को बाल जबरन काटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि यह घटना विक्रोली उपनगर में सुबह की प्रार्थना के बाद हुई जिसके बाद कुछ छात्रों के अभिभावकों की शिकायत पर आरोपियों को कल देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि कक्षा पांचवीं से आठवीं तक के लिए 25 लड़कों को स्कूल के आदेश के अनुसार बाल छोटे ना रखने के लिए सजा दी गई। पुलिस ने बताया कि स्कूल ने कथित तौर पर कुछ दिन पहले छात्रों को छोटे-छोटे बाल रखने के लिए कहा था लेकिन इनमें से कुछ छात्रों ने ऐसा नहीं किया जिसके बाद स्कूल निदेशक गणेश बाटा (40), शारीरिक प्रशिक्षण शिक्षक मिलिंद जानके (33) और कार्यालय सहायक तुषार गोरे (32) ने उन्हें सबक सिखाने का फैसला लिया। उन्होंने बताया कि तीनों ने कथित तौर पर बड़ी संख्या में छात्रों के बाल काटे। कैंची से दो लड़के घायल भी हो गए थे। विक्...

दारोगा की गला रेतकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

Image
बिजनौर। मंडावर थाने के बालावाली चौकी इंचार्ज के पद पर तैनात शहजोर स‍िंह मलिक का गला काटकर बदमाश उनके शव को खेत में फेक फरार हो गए. इस दौरान वे उनकी प‍िस्टल भी साथ ले गए. पुलिस के अनुसार, उनकी गर्दन और अंगुली कटी हुई थी. शरीर पर चोट के कई निशान थे. घटना की सूचना म‍िलते ही डीएम जगतराज और एसपी अतुल शर्मा कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे. एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि शहजोर सिंह मलिक चौकी पर बने आवास में रहते थे,जबक‍ि उनका परिवार मेरठ के कंकडखेड़ा में बाईपास पर रहता है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.पुलिस अधिकारी घटना की जांच में जुट गए हैं.

आजम खान को विहिप और नव निर्माण सेना से जान का खतरा

Image
लखनऊ। हाल ही में सेना पर विवादस्पद बयान को लेकर विहिप और नव निर्माण सेना की और से आज़म खान की जुबान काटने वाले को 50 लाख रूपये देने का ऐलान किया गया है. ऐसे में आजम खान ने दोनों ही संगठनों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. आजम खां ने विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और नव निर्माण सेना के नेताओं से अपनी जान का खतरा जताते हुए आज उनके खिलाफ तहरीर दी जिसमे उन्होने कहा, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) शाहजहांपुर के जिला महामंत्री राजेश कुमार अवस्थी का भड़काऊ बयान आया है, जिसमें उनकी जीभ काटकर लाने वालों को 50 लाख के इनाम का ऐलान किया गया है. उनको सड़कों पर देखते ही पकड़कर पिटाई करने के लिए जनता का उत्तेजित किया जा रहा है. आजम खान की और से ये तहरीर उनके मीडिया प्रभारी फसाहत शानू के माध्यम से शहर की गंज कोतवाली पुलिस को में दी गई है. हालांकि पुलिस ने इस बारे में अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है. हालांकि उन्होंने तहरीर में भी दोहराया कि उनका मकसद सेना का मनोबल कम करना नहीं था. उन्होंने तो मीडिया में आई ख़बरों को दोहराने की बात कही.

किसान सन्देश यात्रा लेकर पहुंचे भाजपा विधायक और BJP नेताओं को ग्रामीणों ने खदेड़ा

Image
कमलेश सारडा नीमच। भाजपा द्वारा गांवों में निकाली जा रही किसान संदेश यात्रा का विधायक व पार्टी कार्यकर्ताओं को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है। इसके दो उदाहरण शुक्रवार को जिले के जयसिंगपुरा व राबडिय़ा गांव में सामने आए। दोपहर में जयसिंगपुरा में गांव में भ्रमण के दौरान किसानों ने विधायक को रोक दिया। भोपाल समाचार की रिपोर्ट के मुताबिक यहां विवाद के बाद नेता यात्रा लेकर वापस लौट गए। शाम को राबडिय़ा पहुंचे तो यहां ग्रामीणों ने विधायक सहित अन्य नेताओं को गांव में नहीं घुसने दिया। भाजपा हाय-हाय के नारे लगाए। 15 मिनट बाद भी आक्रोश कम नहीं हुआ तो यहां से यात्रा वापस लेकर आना पड़ी। विधायक दिलीपसिंह परिहार, जिला महामंत्री वीरेंद्र पाटीदार, नपाध्यक्ष राकेश जैन, मेहर सिंह जाट सहित कार्यकर्ता किसान संदेश यात्रा लेकर राबडिय़ा पहुंचे। इसकी सूचना मिलते ही गांव के लोगों ने रास्ता रोक दिया। नेताओं के पहुंचते ही भाजपा हाय-हाय के नारे लगाना शुरू कर दिए। विधायक ने ग्रामीण व किसानों से बात करने की कोशिश की लेकिन किसी ने भी इनकी बात नहीं सुनी। किसान आंदोलन के दौरान पुलिस फायरिंग तथा लाठीचार से ग्र...

चोरी के शक में बीजेपी सभासद ने जिला अस्पताल में मरीज को बेरहमी से पीटा

Image
फराज अंसारी बहराइच। प्राप्त जानकारी के अनुसार दरगाह निवासी एक युवक आज जिला अस्पताल में डॉक्टर को दिखलाने आया था। जहां कुछ लोगों ने उसको चोर बताया जबकि उस युवक के पास से कोई भी चोरी का सामान बरामद नहीं हुआ फिर भी भाजपा सभासद धनकुट्टी पूरा मनोज मिश्रा उर्फ़ मनोज मिर्ची ने उस निर्दोष युवक की अस्पताल के रूम नम्बर 22 के सामने बेरहमी से पिटाई कर दी। ​ जब ज्यादा बवाल देख कर लोगों ने पुलिस को सुचना दी तब जाकर उस निर्दोष युवक की जान बची। लोगों का कहना है कि भाजपा सभासद के इस कृत्य ने योगी सरकार पर एक दाग लगाने का काम किया है।

GF से मिलने आए BF को डीजे पर नचाया, जब-जब रुका, तब हुई पिटाई

Image
बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बेहद रौंगटे खड़े करने वाला मामला सामने आया। गांव के लोगों ने महिला के BF को डीजे पर नचाया और जब भी वह रूका तभी उस पर लाठिया और डंडे बरसाए। जानकारी के अनुसार यह घटना बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर के कथैयाथाना क्षेत्र में बुधवार रात की है। गांव के लोगों ने महिला और उसके प्रेमी 30 साल के मोहम्मद अरशद का तमाशा बना दिया। महिला को घर में बंद कर बेरहमी से पीटा गया। दरअसल महिला का पति बाहर गया था और ऐसे में उसका फायदा उठा महिला ने अपने घर पर BF को बुला लिया। पड़ोसियों को इस बात का पता था कि महिला का पति घर से बाहर है। रात में उसके घर हलचल दिखी तो गांव के लोग जुट गए। ग्रामीणों ने महिला को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद युवक को घसीटते हुए घर के बाहर ले आए। महिला और उसके प्रेमी की जमकर पीटाई की। ये नहीं महिला के प्रेमी अरशद के दोनों हाथ रस्सी से बांध दिए गए और फिर उसे डीजे की धुन पर नचवाया गया। थककर जैसे ही वह डांस बंद करता गांव के लोग पिटाई शुरू कर देते। यह सब कई घंटे चला। इसके बाद गांव के लोगों ने अरशद और महिला दोनों को एक पेड़ से बांध दिया...

रोक के बाद भी अजमेर के आनासागर में नहा रहे हैं जायरीन, मौत का भी डर नहीं

Image
एसपी मित्तल अजमेर शहर के बीचों बीच बने ऐतिहासिक आनासागर झील के रामप्रसाद घाट पर जायरीन के नहाने की परंपरा चली आ रही है, लेकिन अब इस घाट पर पैदल चलने का रास्ता बनाया जा रहा है। चूंकि घाट पूरी तरह टूट चुका है और आनासागर के किनारे मिट्टी डाली गई है। इसलिए यह किनारा बेहद खतरनाक हो गया है। पिछले कई दिनों से जायरीन के डूबने की वारदातें हो रही है। 28 जून को भी दो जायरीन नहाते वक्त डूब गया। बाद में बड़ी मुश्किल से उनकी लाशों को बाहर निकाला गया। आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए 29 जून को नगर निगम ने रामप्रसाद घाट वाले आनासागर किनारे जालियां लगा दी। साथ ही नहाने पर प्रतिबिंध होने की सूचना भी लगाई गई। चेतावनी भरे सूचना बोर्ड पर साफ-साफ लिखा है कि दुर्घटना होने पर नगर निगम जिम्मेदार नहीं होगा। लेकिन इस प्रतिबंध के बावजूद भी जायरीन का यहां नहाना जारी है। ख्वाजा साहब की दरगाह में जियारत के लिए आने वाले जायरीन 30 जून को भी नहाते देखे गए। यानि नगर निगम ने जो चेतावनी वाले बोर्ड लगाए हैं उसका कोई असर नहीं हुआ है। रोकने वाला कोई नहीं: यह सही है कि निगम प्रशासन ने अपनी और से चेतावनी वाले बोर्ड लगा...

यहाँ जीएसटी के विरोध में व्यापारी नेताओं की बंदी रही बेअसर

Image
शाहजहांपुर। जीएसटी को लेकर जनपद के तमाम व्यापारी संगठन के नेताओं द्वारा आज बंदी का ऐलान किया था। बन्दी सफल को बनाने के लिए व्यापारियों ने बाइक रैली निकालकर छोटे दुकानदारों की दुकानें बंद कराई। लेकिन व्यापारी नेताओं के जाते ही दुकान स्वामियो ने अपनी अपनी दुकानें खोल दी। आज बन्दी के दौरान घण्टाघर से लेकर गोविन्दगंज तक बाजार पूरी तरह से खुली रही। साप्ताहिक बंदी के कारण घण्टाघर से लेकर चौक मंडी में कुछ बंदी का असर देखा गया। लेकिन जिन व्यापारी नेताओं ने बंदी की घोषणा की थी। अधिकतर उनके प्रतिष्ठान खुले रहे। पर छोटे व्यापारियों की दुकानें बंद करा दी गई। जिससे छोटे व्यापरियों से व्यापारी नेताओं की नोकझोक भी हुई। ग्रामीण अंचलों में बंदी हुई फैल रौजा में भी बंदी का कोई असर नही हुआ। रोज की भांति सभी दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकानें खोली। इसके साथ ही मिश्रीपुर आदि जगहों पर भी बन्दी का कोई असर नही हुआ। सभी दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकानें रोज की भांति खोली।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने अपने ही लैटर पेड को बताया फर्जी, देखें वीडियो

Image
महताब खान रायबरेली । भाजपा जिलाध्यक्ष के  फर्जी लेटर पैड पर  महिला सिपाही के हस्तांतरण की सिफारिश का मामला को पीड़ित पक्ष ने झूठा बताया है। पीड़िता कुसुम सिंह पत्नी शिवशंकर भदौरिया ने बताया कि लेटर पैड पर जिलाध्यक्ष दिलीप यादव के ही है। यदि हस्ताक्षर गलत या फर्जी है तो इस मामले की किसी हैंड राइटिंग एक्सपर्ट से जाँच करा सकते है। श्रीमती भदौरिया ने बताया कि वह मई माह में वो बीजेपी जिलाध्यक्ष से उनके कैम्प कायार्लय में जाकर मिली थी और महिला सिपाही की ज्यादती के बारे में बताया। जिस पर उन्होंने उचित न्याय का भरोसा देते हुए अपने पैड पर मुख्यमंत्री को सम्बोधित पत्र दिया था। जिस पर उन्होंने उसे प्रदेश के आलाधिकारी को फैक्स कर दिया। उन्होंने बताया कि पत्र की मूल प्रति आज भी सुरक्षित  है उसकी कही भी जाँच कराई जा सकती है । श्रीमती सिंह ने ये भी बताया कि जिलाध्यक्ष लेटर पैड ही नही स्वंम दिलीप यादव हम सब की मदद के लिये पुलिस कप्तान से जाकर मिले थे इस बात को तो जिलाध्यक्ष नकार ही नही सकते है। बताते चले कि मामला कुछ यूं है कि एस पी कार्यालय में तैनात महिला सिपाही नीलम मिश्रा का रायबरेली न...

हाईकोर्ट के आदेशों के बाद दोबारा हुई मतगणना, पहले मिली थी सात वोटो से अब मिली एक वोट से जीत

Image
रिपोर्ट : राजीव कुमार  सहारनपुर । हाईकोर्ट के आदेश के बाद ग्राम छुटमलपुर की ग्राम प्रधान सीट पर दोबारा  मतगणना हुई । कड़ी सुरक्षा के बीच हुई दुबारा मतगणना वर्तमान प्रधान शमा प्रवीन ने अपनी प्रतिद्वन्दी मन्जू शर्मा को एक वोट से हराकर दूसरी बार जीत कराई दर्ज है। बतादें की पहले भी शमा प्रवीन ने मन्जू शर्मा को हराया था । जिसमे आपत्ति पर हाईकोर्ट ने दोबार मतगणना कराने के आदेश पारित किये थे । जिसकी मतगणना में आज फिर मंजू शर्मा को शमा प्रवीण ने एक वोट से हरा दिया। आपको बता दे पहले शमा प्रवीण को सात वोटो से जीत मिली थी और अब एक से जीत मिली है ।

जेल में साफ कराया पखाना, गद्दार कहकर मारे थप्पड़

Image
नई दिल्ली। बीते दिनों चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान की जीत पर जश्न मनाने का झूठा आरोप लगाकर मध्य प्रदेश में गिरफ़्तार किए गए 15 लोग अब जेल से बाहर आ चुके हैं। भोपाल से करीब 350 किलोमीटर दूर बुरहानपुर गांव के रहने वाले इन 15 लोगों पर 18 जून को हुए भारत पाकिस्तान मैच के बाद देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया था। हालाँकि अब सबूत न मिलने पर सभी आरोपियों से केस वापस लेना पड़ा। लेकिन बिना इल्ज़ाम करीब 10 दिनों तक जेल में रहने वाले लोगों का दर्द इतनी आसानी से नहीं जाने वाला। इन लोगों ने मीडिया से अपना दर्ज साझा करते हुए बताया कि उनसे कारावास में पखाना और नाली साफ करवाए गए और कुछ कैदी उन्हें “गद्दार” कहते थे। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अनीस बाबू मंसूरी ने हिन्दुस्तान टाइम्स को बताया कि जब उन लोगों को जेल ले जाया गया तो वहां के करीब एक दर्जन पुराने कैदियों ने हर किसी को थप्पड़ मारा और गालीगलौज की। मंसूरी पेशे से दर्जी हैं। 25 वर्षीय मंसूरी ने एचटी को बताया कि पुलिस ने हिरासत में उनकी पिटाई भी की थी। पुलिस द्वारा कथित तौर पर की गी पिटाई के निशान दिखाते हुए मंसूरी ने अखबार से कहा, “हम मुसलमान हैं त...

9 लाख के टेंडर पर दी 29 लाख की स्वीकृति, चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने को नियम-कायदे खूंटी पर

Image
सौरभ उपाध्याय फिरोजाबाद। कमीशन खोरी और भ्र्ष्टाचार को लेकर बदनाम नगर निगम में एक और मामला इन दिनों चर्चा में बना है। बताते चले नगर निगम परिसर में एक जर्जर इमारत को तुड़वाकर नया निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसमे नियमों की अनदेखी व जमकर मनमानी की जा रही है। सुना जा रहा है टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता के साथ निर्माण कार्य में भी घटिया सामिग्री का प्रयोग व पुरानी जर्जर टूटी बिल्डिंग से निकली ईटो का इस्तेमाल किया जा रहा है। कमीशन खोरी की चक्का चौंध में नगर निगम प्रशासन धृतराष्ट्र बना हुआ है। जेब भरने के चक्कर में भृष्ट अधिकारी नियमों को भी ताक पर रखे हुए हैं। आलम यह है कि अपने चहेते व मोटा कमीशन देने वाले ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए अधिकारियों ने टेंडर प्रक्रिया को भी ताक पर रख दिया है। गौरतलब है कि लगभग 2 वर्ष पूर्व नगर निगम परिसर स्थित लेखा अनुभाग की छत निर्माण का टेंडर निकाला गया था। जो नौ लाख में अधिकारियों के चहेते व मोटा कमीशन देने वाले निगम ठेकेदार महेश चंद्र अग्रवाल को दिया गया था।  ठेकेदार द्वारा उस वक्त काम नही करवाया गया। जिसको लेकर न तो निगम प्रशासन ने जर्जर छत की ...

भीड़तंत्र: चोरी के आरोप में दो दलित भाइयों को पीट-पीट कर मार डाला

Image
पटना: भीड़ के हाथों हो रहे हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक बार फिर वहशी भीड़ ने दो महादलित (मुसहर) भाइयों को चोरी के आरोप में पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामला रोहतास ज़िला के कोचस थाना के परसिया गाँव का है। खबर के मुताबिक बीती रात क़रीब एक बजे लगभग आधा दर्जन चोरों ने एक घर में घुस कर चोरी करने की कोशिश की। जिसके बाद किसी ने देख लिया और शोर मचा दिया। गाँव के लोग चोरों की ओर भागे बाक़ी तो भाग निकले। लेकिन यह दोनों बबन (मुसहर) 40 और मुराहू (मुसहर) 35 भीड़ के हत्थे चढ़ गये। लोगों ने इतना पीटा की एक की तो मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा बबन कोचस हेल्थ सेंटर में इलाज के दौरान मर गया। इन दोनों को सगा भाई बताया जाता है। यह दोनों पदारी गाँव का स्थानीय निवासी था। पुलिस ने बताया कि दोनों की लाश को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना स्थल पर पहुँचते ही भीड़ तितर-बितर हो गई थी। अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है आयर मामले की जांच की जा रही है।

आजम खाँ की जुबान काटने वाले को मिलेंगे 50 लाख

Image
शाहजहांपुर। सपा नेता आजम खां के द्वारा सेना के खिलाफ दिए गए आपत्तिजनक बयान का विवाद की रार बढ़ती ही जा रही है। गुरुवार को शाहजहांपुर में विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के नेता एडवोकेट राजेश अवस्थी ने मीडिया के3 सामने ऐलान करते हुए उन्होंने कहा कि सेना खिलाफ बदजुबानी करने वाले आजम खां की जुबान काट कर लाने वाले को 50 लाख रुपए इनाम स्वरूप दिया जाएगा। राजेश अवस्थी ने कहा कि भारतीय सेना के कारण ही हम सब आराम से रात में नींद लेते है। आजम खां ने सैनिकों के खिलाफ जो टिप्पणी की है। वह बहुत ही सर्वनाक है। उन्होंने कहा कि आजम खां हिंदुस्तान में रहने लायक नही है। इससे पहले आजम ने भारत माता पर भी अभद्र टिप्पणी की थी। ऐसे देशद्रोहियो को भारत में रहने का अधिकार नही है। इस बीच उन्होंने कलेक्ट्रेट गेट पर आजम खां के पुतले को फूंक दिया। तथा मीडिया को उन्होंने बताया ऐसे देशद्रोही की जुबान काटकर लाने बाले को 50 लाख का इनाम दिया जाएगा। इस मौके पर अनुज सिंह,सौरभ सिंह सोमवंशी, रवि पण्डित, कृष्ण कुमार सक्सेना,आशीष शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।

दारोगा जी ने 50 हजार रूपये में लिया शादी कराने का ठेका

Image
चित्रांश विकास श्रीवास्तव कोंच (जालौन):- जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाने की मंशा को लेकर अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए जिले के पुलिस मुखिया लगातार फेरबदल करने मर लगे हुए है लेकिन उनके प्रयासों का कोई परिणाम नजर नही आ रहा है अब तो हालात यह हो चुके है कि कोतवाली कोंच की पुलिस अपराधियों पर शिकंजा कसने के बजाए अपराधियों से फीलगुड़ करके  शादी कराने और समझौता कराने का ठेका लेने लगी है। मामला यह है कि कोतवाली कोंच में अपराध संख्या 121/2017 धारा 363/366 आई पी सी पर एक मामला दर्ज हुआ था जिसकी विवेचना एस आई राजीव तिवारी कर रहे है। इस मामले को लेकर सूत्र बताते है कि विवेचनाधिकारी एस आई राजीव तिवारी ने आरोपी पक्ष से 50,000/- रुपये लेकर यह सौदा तय कर लिया है कि वो आरोपियों का वादी पक्ष से समझौता करा देंगे और लड़की को आरोपी पक्ष की बहू बनवा देंगे। इस मामले की चर्चा नगर में जोरो पर है लेकिन एस आई राजीव तिवारी इन आरोपो को निराधार बताकर अपना पल्ला झाड़ रहे है। एस आई ने नही की अभी तक कोई गिरफ्तारी - इस मामले की जानकारी करने पर यह भी पता चला है कि नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के इस मामले म...