Posts

Showing posts with the label Jaunpur

सामान दिखाने के बहाने दुकानदार को अंदर भेजकर बदमाशो ने गल्ले से लुटे 18000 रूपये।

Image
जौनपुर/जलालपुर रियाजुल हक जलालपुर, जौनपुर स्थानीय थाना क्षेत्र के जलालपुर चौराहे पर स्थित मां विंध्यवासिनी इंटरप्राइजेज की दुकान से शुक्रवार के दिन में उचक्कों ने झांसा देकर 18 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया। बताते हैं कि आदित्य नारायण सिंह निवासी रेहटी की चौराहे पर दुकान है। लगभग 3 बजे दिन में एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति पहुंचे और सामान दिखाने की बात करने लगे। जब दुकानदार अपनी दुकान के बगल में स्थित गोदाम से सामान लेने गया तो लॉक काउन्टर का ताला चाड़कर उसमें रखा 18 हजार रुपए लेकर फरार हो गये जब दुकानदार सामान लेकर आया तो अपने काउंटर में लगे गल्ले का दरवाजा बाहर की तरफ खींचा देखा तो उसके होश उड़ गये। गल्ले में रखा सारा पैसा गायब था। वह इधर उधर तलाश किया लेकिन उचक्को का पता नहीं चला। दुकानदार ने घटना की सूचना स्थानीय थाने पर दिया। पुलिस अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

जौनपुर मे 46 शीशी अवैध शराब संग एक तस्कर गिरफ्तार।

Image
जौनपुर/मुंगराबादशाहपुर रियाजुल हक                       थाना मुगराबादशाहपुर द्वारा 46 शीशी अवैध शराब संग एक गिरफ्तार-मुखबिर की सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी सतहरीया द्वारा आज सुबह 09.00 बजे रमाकान्त पुत्र राम निहोर गौतम निवासी जयपालपुर थाना मुंगराबादशाहपुर को एक बोरी में रखी 46 शीशी अवैध देशी शराब संग जयपालपुर से  गिरफ्तार किया गया, शराब की शीशीयों पर डाल्फीन ब्राण्ड मेड इन अरुणाचल प्रदेश प्रिन्ट है ।बरामदगी के सम्बन्ध में जांच की जा रही है, अन्य कार्यवाही कर आरोपी को सम्बन्धित न्यायालय भेजा गया ।

जौनपुर की सिगरामऊ पुलिस ने दो चोरी की बाइक सहित एक वाहन चोरी के आरोपी को दबोचा।

Image
जौनपुर /सिगरामऊ रियाजुल हक पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना सिंगरामऊ पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी । दिनांक 10/7/2017 की शाम थानाध्यक्ष सिंगरामऊ योगेन्द्र सिंह मय टीम के द्वारा पहतिया पार्क के पास से मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त अंचल कुमार यादव उर्फ शेरु यादव ग्राम शराय अहमद डिथुआ कला थाना बदलापुर को दो अदद चोरी के  मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया । मौके से उसका साथी नन्हे यादव भागने में सफल रहा । पुछने पर अनचल ने बताया कि हम लोगों का एक गिरोह है जो मोटरसाइकिल चुराकर साथी पंडित यादव जोRTO में दलाल है के माध्यम से दुसरों के नाम ट्रान्सफर कर अच्छे दाम पर बेचते है आज भी चोरी की पैसन प्रो0 को सिंगरामऊ के एक लडके के नाम ट्रान्सफर कराकर बेचने आया था कि पकडा गया । RTO के कर्मचारियों की संलिप्तता की जांच हो रही है, संलिप्तता पाये जाने पर उनके विरुद्ध भी कार्यवाही की जायेगी 

आतंकवाद के जरिए इस्लाम को किया जा रहा बदनाम मजलिस में बोले, शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता यासूब अब्बास

Image
इसाले सवाब की मजलिस को खिताब करने पहुंचे थे जौनपुर शहर में जौनपुर। आॅल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता फर्खे मिल्लत मौलाना डॉ यासूब अब्बास ने कहा कि इस्लाम का आतंकवाद से कोई ताल्लुक नहीं है। आतंक के जरिए सिर्फ इस्लाम को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस्लाम अमन का मजहब है। कोई इसे लाख बदनाम करने की कोशिश करे लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो पाएगा। वह रविवार को अलम नौचंदी व जुलूस—ए—अमारी के बानी सैयद जुल्फेकार हुसैन की पत्नी के लिए हुई इसाले सवाब की मजलिस को खेताब करने के लिए बाजार भुआ स्थित इमामबाड़ा दालान पहुंचे थे। मजलिस के दौरान उन्होंने कहा कि किसी को इस्लाम के बारे में कुछ बोलने से पहले मोहम्मद साहब व उनकी औलाद अहलेबैत के किरदार को देखना चाहिए। अस्ल इस्लाम की तालीम उन्होंने ही दुनिया को दी है। अहलेबैत ने न सिर्फ दुनिया तक अस्ल इस्लाम पहुंचाया बल्कि उन्हीं की वजह से आज ​दुनिया में इंसानियत कायम है। अहलेबैत ने बताया कि गिरते को सहारा देने का नाम इस्लाम है। अगर कोई गिरते को सहारा नहीं दे रहा तो वह इस्लाम को मानने वाला नहीं हो सकता है। उन्होंने आगे कहा ...

जौनपुर कोतवाली पुलिस ने औलंदगंज से अश्लील विडियो और गाने मोबाइल में लोड करने वाले को भेजा जेल।

Image
जौनपुर /कोतवाली रियाजुल हक 10.07.17     श्री शैलेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक  जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई, काफी दिनों से यह शिकायत आ रही थी कि कोतवाली शहर मे मोबाइल मे गाना एवं अश्लील सीडी लोड करने का धंधा चल रहा है,  इसी क्रम मे SHO कोतवाली शशि भूषण राय मय हमराहियों द्वारा ओलन्दगंज चौराहे से संतोष कुमार साहू पुत्र दिनेश कुमार साहू निवासी रिजवी खाँ मढारे टोला थाना कोतवाली जो लैपटाप एवं कम्प्यूटर रखकर प्रतिबंधित कम्पनीयों की फिल्म व गाने व अश्लील विडियो लोगो के मोबाइल मे 30-30 रुपये मे लोड कर रहा था, इस अश्लीलता को समाज मे परोसने के सम्बंध मे कागजात एव लाइसेंस की माँग की गयी तो कोई भी कागजात नहीं दिखा सका, मौके से लैपटाप हार्ड डिस्क चेक किया तो उसमे करीब 5000 (पांच हजार) अश्लील फिल्म थी एवं विभिन कम्पनी की फिल्म एवं गाने लोड थे। अभियुक्त का यह कार्य धारा 292 भादवि व 51/63/65/68A कापी राईट एक्ट का उल्लंधन पाकर समय करीब 8.45 P.Mहिरासत मे लेकर लैपटाप एव हार्ड डिस्क को कब्ज...

जौनपुर में पी एस सी कैम्प मे चली गोली और मच गया हड़कम।

Image
जौनपुर/खेतासराय रियाजुल हक पी ए सी कैंप में गोली चलने से हड़कम्प एक जवान घायल।                   बन्दूक साफ़ करने के दौरान चली गोली                  खेतासराय   नगर के आदर्श भारती संस्कृत महाविद्यालय स्थित पी ए सी कैंप में रविवार की सुबह गोली चलने की आवाज़ सुनकर अफरा तफरी मच गई । आस पास के रिहाइशी इलाके के लोगो ने भी गोली चलने की आवाज़ सुनी । गोली चलने से कैंप में पहरेदार की डयूटी कर रहे सिपाही रामकुमार यादव 34  घायल हो गए ।गोली उनके हाथ में लगी  बताई गई ।घायल सिपाही को उपचार के लिए जौनपुर ले जाया गया ।इस बारे  में पूछने पर गर ग्रुप कमांडर हिर्दया नन्द ने बताया की सिपाही राज कुमार यादव  93 बैच का जवानसुबह  कैंप में पहरे की डयूटी पर थे ।दुर्घटना वश ट्रिगर दबने से गोली चल गई गोली सिपाही के  हाथ में लगी है अंगूठा गम्भीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है मौके पर  सी0ओ0 राम भवन यादव थानाध्यक्ष अनिल सिंह जॉच कर रहे जवान को  बेहतर उपचार के लिए वाराणसी भेज दिया गय...

जौनपुर मे एक साल से युवक भेज रहा था महिला को अश्लील मेसेज आखिर में पुलिस ने दबोच ही लिया।

Image
जौनपुर /कोतवाली रियाजुल हक अश्लील मैसेज करके महिला को परेशान करने वाला पुलिस की गिरफ्त में                               पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज कोतवाली पुलिस को मोबाइल द्वारा अश्लील फोटो एवं मैसेज भेजकर परेशान करने वाले एकतरफा प्रेमी को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त करीब 01 वर्ष से एक महिला को अश्लील विडियों एवं अश्लील मैसेज भेज रहा था एवं अपने नम्बर को बार बार बदल देता था । उसको यह भी परेशान करता था कि कोई भी मुझे पकड नही सकता है । अपने को छुपाते हुए यह हरकत एक साल से कर रहा था । हद तो तब हो गयी जब इसने उक्त महिला की फोटो को घर वालो के मोबाइल पर भेजना शुरु किया एवं धमकी दिया कि यदि तुम मुझसे नही मिलोगी तो मै तुम्हारा फोटो नग्न फेसबुक पर डाल दुंगा मजबूर होकर उक्त मामले में थाना कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया गया । एवं उक्त मामले में पीडित के पति को यह कहते हुए मैसेज किया गया कि 14 जुलाई को मुझे विदेश जाना है इससे पूर्व में तुम्हारे पति को मार...

जौनपुर में दबंगों का कहर महिला की आख फोड़ी।

Image
जौनपुर /बदलापुर  रियाजुल हक सुजानगंज क्षेत्र के ग्राम पूरा कोदई निवासी रामस्वरूप विश्वकर्मा (विकलांग) की पत्नी मालती विश्वकर्मा  उम्र 40 साल को कुछ पड़ोस के  मनबढ़   लोगो द्वारा  काफी दिनों से चल रहे नाद रखने के विवाद  को लेकर  बदसलूकी करते हुए  उनपर जानलेवा हमला किया गया उक्त घटना दिन शुक्रवार को सुबह नाद रखने को लेकर विवाद हो गया  जिसमे दूसरे पक्ष के लोगो द्वारा इनके ससुर प्रेमचंद्र विश्वकर्मा को पड़ोस के कुछ लोगो द्वारा मारते  हुए देखकर मालती देवी जब घटनास्थल पर पंहुची तो विरोध करने पर बदसलूकी करते हुए इनके साथ भी मारपीट की गयी जिससे की पीड़िता को गंभीर रूप से आँख में चोट आई।  घटना के बाद पीड़ित पक्ष के लोग जब थाने पर रिपोर्ट लिखवाने पहुंचे तो पुलिस  द्वारा एफ आई आर लिखने में  आनाकानी की गयी तथा उन्हें डांटकर   वापस भेज दिया गया । पीड़िता द्वारा जब महिला सशक्तिकरण लाइन (1090)पर   कॉल किया गया तो फटकार के बाद एफ आई आर दर्ज किया गया  लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी आरोपियो पर पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही ...

जौनपुर में पूर्व सपा विधायक सहित एक दर्जन लोगो पर भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज।

Image
जौनपुर/मड़ियाहू रियाजुल हक । मड़ियांहू की पूर्व सपा विधायक श्रद्धा यादव, वीडीओ समेत 12 लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा पंजीकृत वर्ष 2004 में ब्लाक प्रमुख रहते श्रद्धा यादव के कार्यकाल में हुआ था घोटाला जौनपुर के मड़ियांहू की पूर्व सपा विधायक श्रद्धा यादव तत्कालीन वीडिओ समेत 12 लोगों के विरुद्ध वाराणसी की आर्थिक अपराध शाखा की तहरीर पर मड़ियांहू कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया गया। पूरा मामला वर्ष 2004 में सुनिश्चित रोजगार योजना के तहत सड़कों के निर्माण कार्य में सरकारी धन के दुरुपयोग से जुडा है। बता दें कि ब्लाक प्रमुख रहीं श्रद्धा यादव, अभिमन्यू यादव, खंड विकास अधिकारी राजनाथ, रविन्द्रवीर यादव, वरिष्ठ विपणन अधिकारी उमाशंकर शर्मा अवर अभियंता श्याम कुमार, लिपिक प्रतिक सिन्हा, सहायक लेखाकार सुनील कुमार, वीडिओ प्रमोद सिंह, अखिलेश चौबे, कोटेदार प्रेम चन्द्र जायसवाल के विरुद्ध मड़ियांहू कोतवाली में मु० अ० सं० 628/17 भा० द० वि० की धारा 419, 420, 467, 468, 120 B, 471, 477 A, 34 व  13 (2) भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत हुआ है। मिली खबरों के अनुसार आरोपियों के विरुद्ध मड़...

जौनपुर-एक ही मोहल्ले के दो लोगों की एक्सिडेंट में मौत से मचा कोहराम

Image
जौनपुर लाइनबजार।रियाजुल हक उक्त थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के पास बीती रात  हुए एक सड़क दुघँटना में टीडी कालेज के छात्र नेता सहित दो लोगो की दर्दनाक मौत हो गयी। मौत की खबर मिलते ही पूरे इलाके में कोहराम मच गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त समाचार के अनुसार  शहर कोतवाली क्षेत्र के कालीकुत्ती मोहल्ले के निवासी व टीडी कालेज के पूर्व छात्रसंघ के महामंत्री बिजय सिंह छोटू अपने मित्र मणिकांत तिवारी के साथ कल  देर रात मड़ियाहूं की तरफ से बाइक से लौट रहे थे। रास्ते में चांदपुर गांव के पास खड़ी ट्रक से टकरा गये। इस दर्दनाक हादसे में बिजय सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी। मणिकांत की मौत बीएचयू ले जाते समय रास्ते में फूलपुर बाजार के पास हो गयी। एक मोहल्ले के दो युवाओ की मौत से मोहल्ले में मातम पसर गया है।

जौनपुर नगर कोतवाली ने दो चोरी के वाहन के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार।

Image
जौनपुर /नगर रियाजुल हक पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 06.7.2017 को थाना कोतवाली पुलिस को सफलता हाथ लगी जिसमें वाहन चोरी कर बेचने वाले को गिरफ्तार किया गया है। चौकी प्रभारी सिपाह उ0नि0 बालेन्द्र यादव मय हमराह कर्मचारियों के साथ दौरान गस्त सिपाह तिराहे पर मुखवीर की सूचना पर एक व्यक्ति को समय करीब 3.30 PM पर गिरफ्तार किया गया जो चोरी की मोटरसाइकिल के साथ जा रहा था । इसकी निशानदेही पर एक और मोटर साइकिल इसके घर से बरामद की गयी एवं कडाई से पूछताछ करने पर बताया कि शहर क्षेत्र से इन मोटरसाइकिलों को चोरी किया है । आज बेचने जा रहा था कि पकडा गया । एक वर्ष पूर्व भी एक मोटरसाइकिल चोरी की जफराबाद में सीज हो गयी है,वह भी चोरी की थी एवं पुलिस चेकिंग में पकडी गयी । नाम पता अभियुक्त – 1.विनय विश्वकर्मा पुत्र लालचन्द्र निवासी सुजियामऊ थाना बक्शा जौनपुर । बरामदगी का विवरण – 1.TVS sport  मोटरसाइकिल बिना नम्बर की इं0नं0 BF5BF1156155, चेचिस नं0 –MD625MF55F3B12669 2.    हीरो होण्डा स्पेलेण्डर रजि0नं0UP 62 S 9656 इं0नं0 HA10EA9H602256चेचिस नं0 –MBLAA10E...

घोर कलयुग भाई ने भाई के पास छोड़ी अपनी नाबालिग बेटी तो,भाई ने रेप कर उसको मार डाला।

Image
जौनपुर/बदलापुर। रियाजुल हक न्यायालय के आदेश पर दस माह पूर्व मृत किशोरी के शव को कब्र से निकालवा कर भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए। जौनपुर बक्शा थाना क्षेत्र के कर्तिहा गांव में दस माह पूर्व कब्रिस्तान मे दफन की गयी किशोरी के शव को सिटी मजिस्ट्रेट  की निगरानी में कब्र से खोदकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने यह कार्यवाही कोर्ट के आदेश पर की है। इस मामले में दो महिलाओ समेत पांच लोगो के खिलाफ हत्या रेप और साक्ष्य छिपाने का मुकदमा दर्ज है। बक्शा थाना क्षेत्र के कर्तिहा गांव के निवासी मेंहदी हसन ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया कि मैं रोजी रोटी के चक्कर में अपनी 14 वर्षीया पुत्री सिमरन को बड़े भाई विस्मिल्ला को सौंप महाराष्ट्र चला गया। बीते वर्ष 12 सितम्बर को भाई ने फोन पर बताया कि सिमरन की सर्प काटने से मौत हो गयी। मेरे घर आने से पहले शव को दफना दिया गया। घर पहुँचा तो कुछ दिन बाद पता चला कि मेरी पुत्री सिमरन की हत्या कर शव फाँसी पर लटका दिया गया था इतना ही नही पुत्री के साथ जबरन दुष्कर्म भी किया जाता रहा। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी बिस्मिल्ला हसन व उनके पुत्र सोनू ,...

जौनपुर मे न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Image
। मुगराबादशाहपुर(जौनपुर) |न्यायालय के आदेश पर मुगराबादशाहपुर पुलिस ने  कूटरचित खतौनी दिखा कर आराजी को बैनामा करने के लिए सौदेबाजी करने व रकम हड़प करने व धमकी देने के आरोपी जबर बहादुर पटेल (दाढ़ी) पुत्र जवाहिर लाल व अज्ञात निवासी पकड़ी व थाना मुगराबादशाहपुर के बिरूद्ध बिभिन्न सुसंगत धाराओ मे मुकदमा पंजीकृत किया है |इस सम्बन्ध मे मिली जानकारी के अनुसार न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिष्ट्रेट तृतीय के न्यायालय मे धारा 156(3) के तहत अजय कुमार गुप्ता पुत्र दीना नाथ निवासी मुहल्ला साहबगंज (कस्बा) थाना मुगराादशाहपुर ने एक वाद दाखिल कर बताया की जबर बहादुर पटेल (दाढ़ी)   पुत्र जवाहिर लाल ने अपनी धौरहरा व पकड़ी ग्राम स्थित आराजी को बेचना चाहता था जिसकी जानकारी होने पर प्रार्थी उससे मिलकर जमन खरीदने की बात की |तब वह अपने नाम की खतौनी दिखाते हुए 30 लाख मे सौदा तय किया |जिसकी आधी रकम पहले व आधी शेष रकम बैनामा के समय देना तय हुआ | प्रार्थी शर्त नामे के तहत  18 मार्च 2015 को तय रकम का आधा 15 लाख रूपया उसके आवास पर गोकुल पटेल व मो ताहिर के सामने दे दिया  दिया  तथा मौके पर प्र...
Image
जौनपुर/बदलापुर रियाजुल हक जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र के भलुवाही  गांव के समीप  बुधवार को  तेज रफ्तार पिकअप   की चपेट में आने से मोटर साइकिल सवार चाचा भतीजा की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि ड्राइवर मौके से पिकअप लेकर फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। बताते हैं कि  25 वर्षीय समरजीत सरोज अपने चाचा 32 वर्षीय अरविंद सरोज निवासी शाहपुर नेवादा थाना महाराजगंज को लखनऊ जाने के लिए बदलापुर रेलवे स्टेशन पर छोड़ने जा रहा था। जब वे बदलापुर थाना क्षेत्र के भलुआही गांव के समीप पेट्रोलपंप के सामने  पहुंचे तेज गति से आ ही पिकअप ने दोनों को रौद दिया और घटना स्थल पर ही दोनों की मौत हो गयी। मृतक अरविन्द रेलवे में कर्मचारी था और घटना की जानकारी लिते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

जौनपुर के जिलाध्यक्ष विराज ठाकुर के फैक्स को योगी जी ने लिया गंभीरता पूर्वक कहा प्रदेश के सारे लेखपालों की होगी जांच !

Image
 विराज ठाकुर ने 2 दिन पूर्व जिलाधिकारी को भी दिया था ज्ञापन* *प्रदेश में 70% विवाद की जड़ है कानूनगो और लेखपाल :विराज ठाकुर. जौनपुर ।हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष विराज ठाकुर ने जिलाधिकारी संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा व् इलेक्ट्रानिक मिडिया के समक्ष उन्होंने कहा आज प्रदेश में जो भी अराजकता का माहौल है उसके पीछे का कारण कानूनगो और लेखपाल है ।मेरे पास हर रोज़ 15 से 20 प्रकरण जमीन विवाद के आते है ।जमीन के विवाद से गाली गलौज, मारपीट ,अपहरण ,हत्या जैसे अपराध हो रहे है ।कोई भी व्यक्ति अगर 10 लाख की ज़ामिन लेता है उसमे से अगर10 हज़ार कानूनगो और लेखपाल को नही दिया तो आप मान लीजिए की अपनी जमीनअपने कब्ज़ा नही ले सकते । अपने 10 हज़ार के लिए लोगों की 10 लाख की जमीन फसा देते है ये लोग साफ सुथरे मामले को भी उलझा देते है। शहरीय क्षेत्र के सभी लेखपालों की आय से अधिक संम्पत्ति में जांच की जाये क्यों की शहरीय क्षेत्र के ज्यादातर लेखपाल गरीब लोगों की जमीन फसां कर खुद प्लॉटिंग कर मोटी रकम कमा रहे है । 10 साल से लोग एक ही जगह पर कार्यरत है जब भी इनका ट्रांफर दूसरे तहसील में होता है तो ...

जौनपुर-दंबगो ने महिला को पीटा पुलिस नही दर्ज की एफ आई आर

Image
जौनपुर/बदलापुर रियाजुल जौनपुर के बदलापुर थाना क्षेत्र के पुरालालपुर गांव  में दो बाइको में आमने सामने टक्कर के बाद एक बाइक सवार दबंग ने दुसरे बाइक सवार युवक पर हमला कर दिया।बाइक पर पिछे बैठी महिला ने जब इसका विरोध किया तो दबंग उस पर भी हमलावर हो गये और उसे मार पीट कर घायल कर दिया।महिला पर हमला होते देख जब स्थानीय ग्रामीण विरोध करने लगे तो दबंग वहाँ से भागे।उधर घायल महिला को स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुँचाया।उधर दबंगो की दबंगई की सूचना देने जब भुक्तभोगी थाने पर पहुँचे तो पुलिस ने  दबंगो के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए उल्टा भुक्तभोगी को थाने से भगा दिया।उधर आज दबंगो के खिलाफ एफ आई आर न दर्ज होने से गुस्साए महिला के परिजनो ने ग्रामीणों के संग मिलकर हाईवे पर जाम लगा दिया।इस बाबत जब थाना अध्यक्ष बदलापुर से बात की गई तो उन्होंने बताया की तहरीर ले ली गई है।पुलिस उक्त घटना की सत्यता की जांच करने के बाद ही कोई कार्रवाई करेगी।

उत्तर प्रदेश में 70% विवाद की जड़ है कानूनगो और लेखपाल :-विराज ठाकुर

Image
जौनपुर ।हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष विराज ठाकुर ने जिलाधिकारी संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा व् इलेक्ट्रानिक मिडिया के समक्ष उन्होंने कहा आज प्रदेश में जो भी अराजकता का माहौल है उसके पीछे का कारण कानूनगो और लेखपाल है ।मेरे पास हर रोज़ 15 से 20 प्रकरण जमीन विवाद के आते है ।जमीन के विवाद से गाली गलौज, मारपीट ,अपहरण ,हत्या जैसे अपराध हो रहे है। ।कोई भी व्यक्ति अगर 10 लाख की ज़ामिन लेता है उसमे से अगर10 हज़ार कानूनगो और लेखपाल को नही दिया तो आप मान लीजिए की अपनी जमीन पे कब्ज़ा नही ले सकते । अपने 10 हज़ार के लिए लोगों की 10 लाख की जमीन फसा देते है ये लोग साफ सुथरे मामले को भी उलझा देते है। शहरीय क्षेत्र के सभी लेखपालों की आय से अधिक संम्पत्ति में जांच की जाये क्यों की शहरीय क्षेत्र के ज्यादातर लेखपाल गरीब लोगों की जमीन फसां कर खुद प्लॉटिंग कर मोटी रकम कमा रहे है । 10 साल से लोग एक ही जगह पर कार्यरत है जब भी इनका ट्रांफर दूसरे तहसील में होता है तो लोग पैसे के बलपर पैरवी के माध्य्म से ये लोग 3,4 महीने बाद पुनः मनचाहे जगह पर आजाते है । कानूनगो और लेखपालों के  लिए भी एक विश...

जौनपुर- पहले अखबार मे बाइक चोरी की खबर छपवाओ तब लिखेगे रिपोर्ट।

Image
जौनपुर।रियाजुल हक प्रदेश के डी जी पी कितना भी अपने मातहतो को दिशा निर्देश कर दे की अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस तुरंत एफ आई आर दर्ज करें ताकी तत्परता से कार्यवाही हो सके।लेकिन जौनपुर कोतवाली पुलिस अपराध पर नियंत्रण रखने की मंशा शायद नही रखती, तब ही तो एक भुक्तभोगी आज चार दिन से कोतवाली का चक्कर लगा रहा है की उसकी बाइक चोरी हो गई है उसकी रिपोर्ट दर्ज कर लें।एक तरफ तो जौनपुर के पुलिस अधिक्षक महिने में दर्जनो प्रेस कांफ्रेंस कर आए दिन हो रही विभिन्न वारदातों का खुलासा कर रहे है।पर वही उल्टा खुलासा करना तो दुर जौनपुर नगर कोतवाली भुक्तभोगीयो को कोतवाली से डाँट कर भगा दे रही है।जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली के मछरहट्टा निवासी आशिष जयसवाल किसी  काम से शनिवार को रूहट्टा में गये थे वो अपनी बाइक संख्या यू पी 62 AF 5098 पैसन प्रो हिरो होण्डा बाइक खड़ी कर के लाक कर दिए।थोड़ी देर बाद जब वह लौटे तो उनकी बाइक उक्त स्थान पर नहीं थीं।जब वो अपनी बाइक की चोरी की सूचना देने नगर कोतवाली गये तो पुलिस उनसे अनाप सनाप सवाल करने लगी और कहा कि जाओ पहले अखबार मे खबर छपवाओ तब एफ आई आर दर्ज होगी।अब कोतवाली...

जौनपुर- 694 लीटर अवैध देशी शराब,खाली प्लास्टिक की शीशी,मोहर पैड,स्टीकर एवं शराब बनाने के उपकरण बरामद, 6 अभियुक्त गिरफ्तार

Image
पुलिस अधीक्षक जौनपुर  श्री शैलेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थो एवं इसमें संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत दिनांक 01.07.2017 को प्रभारी निरीक्षक केराकत को अवैध देशी शराब एवं शराब बनाने के उपकरण बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई । प्रभारी निरीक्षक केराकत  मय हमराह के देखभाल क्षेत्र व सक्रिय अपराधियों की तलाश में रेलवे क्रासिंग औरी  में मामूर थे, कि जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम महादेवा में कमला यादव के मकान में  कुछ व्यक्ति देशी शराब  बनाकर शीशी में रखकर पेटी में बन्द कर के सरकारी लेबल लगा कर अपने आदमियों से बेचवा रहा है ।पुलिस फोर्स द्वारा समय करीब 19.45 बजे मुखबिर के बताये गए घर पर दबिश दी गई तो देखा गया कि मौके पर भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बनाकर उन्हे पैकिंग की जा रही है, आवश्यक बल प्रयोग कर कुल 6 लोगो को गिरफ्तार किया गया एवं 03 व्यक्ति अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे । पूछ-ताछ में पकडे गये सन्तोष यादव ने बताया कि आज हमने 23 जार (गैलन ) व 26 पेटी देशी शराब (RS) रिस्ट्रक्ड स्प्रिट नामक के मिश्रण व ...

जौनपुर मे पानी की टंकी मे डूबने से मासुम बच्चे की मौत।

Image
जौनपुर /मुंगराबादशाहपुर मुंगराबादशाहपुर स्थानीय थानान्तर्गत गोविन्दासपुर ग्राम निवासी 3 वर्षीय अंश पुत्र अर्जुन की पानी की टंकी मे डूबने से मौत हो गयी ।इस सम्बन्ध मे मिली जानकारी के अनुसार घर के सदस्य अंश को खेलता छोड़ कर घर के काम मे लग गये इस बीच घर मे रखे पानी की टंकी मे वह गिर गया।कूछ देर बाद जब घर वाले उसकी खोज करने लगे तो उसके दिखाई नही पड़ने पर वे इधर उधर ढूढ़ते हुए जब घर मे रखी पानी की टंकी देखा तो वह उसमें गिरा हुआ दिखाई दिया ।परिजन उसे आनन फानन मे उपचार हेतु मुंगराबादशाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले आये जहां चिकित्साधिकारी ने उसे मृत घोषित कर दिया ।अंश की मौत की खबर मिलते ही परिजनो  मे कोहराम मच गया।घर मे खेल रहे बच्चे पर अगर परिजनो की नजर रहती तो ऐसी मौत न होती।