Posts

Showing posts with the label Tecnology

BSNL अब आप को देगा हाई स्पीड की ब्रांडबेंड सर्विस

Image
प्रधानमंत्री की डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के साथ तालमेल बिठाते हुए भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने शुक्रवार को देश भर में अत्याधुनिक ऑप्टिकल ट्रांसपोर्ट नेटवर्क (NG-OTN) लॉन्च किया, जो बेहद हाई स्पीड की ब्रॉडबैंड सर्विस देगी. संचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने यहां NG-OTN को लॉन्च करते हुए देश में मॉडर्न टेक्नोलॉजी और हाई स्पीड ब्रॉडबैंड सेवा मुहैया कराने के लिए BSNL की सराहना की.  सिन्हा ने कहा कि सरकार ने साल 2018 के दिसंबर तक 2,50,000 ग्राम पंचायतों में ब्रॉडबैंड और 1,00,000 गांवों में ऑप्टिकल फाइबर ब्राडबैंड कनेक्टिविटी पहुंचाने का लक्ष्य रखा है. सिन्हा ने कहा कि NG-OTN देश के 100 शहरों में उपलब्ध है और इस प्रोजेक्ट पर 330 करोड़ रुपए की लागत आई है. इस मौके पर BSNL के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने कहा कि कंपनी के कुल 11.5 करोड़ ग्राहक हैं और NG-OTN उन्हें हाई स्पीड ब्रॉडबैंड सर्विस देगी.  उन्होंने कहा कि बीएसएनएल और फाइबर होम की पार्टनरशिप से देश को ऐसी कई परियोजनाएं मिलेगी.

भारत के फेसबुकियों की संख्या विश्व में नम्बर वन

Image
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार भारत में फ़ेसबुक इस्तेमाल करने वालों की संख्या 24 करोड़ से अधिक हो 7 है और इसके साथ ही इस सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर भारतीयों की संख्या अन्य देशों के लोगों से अधिक हो गई है फ़ेसबुक के अनुसार जुलाई 13 तक फ़ेसबुक पर आने वाले ‘संभावित लोगों’ में 24.1 करोड़ भारत से हैं जबकि अमरीका में 24.0 करोड़ लोग ही इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं. इससे कुछ दिन पहले ही फ़ेसबुक ने घोषणा की थी कि पूरी दुनिया में 1 अरब लोग फ़ेसबुक का इस्तेमाल करते हैं. द नेक्स्ट वेब के अनुसार, साल 2017 की शुरुआत से ही भारत और अमरीका में फ़ेसबुक को तेज़ बढ़त मिली थी, लेकिन कुछ आंकड़ों के अनुसार अमरीका के मुक़ाबले भारत में फ़ेसबुक दोगुनी तेज़ी से बढ़ा. बीते 6 महीनों की ही बात करें तो भारत में फ़ेसबुक इस्तेमाल करने वालों की संख्या में 27 फ़ीसदी का उछाल आया है जबकि इस दौरान अमरीका में मात्र 12 फ़ीसद की ही बढ़त रही. इतने बेहतर आंकड़ों के बावजूद भारत के कई इलाके अब भी फ़ेसबुक की पहुंच से दूर हैं. बीते एक महीने के आंकड़ों को देखें तो भारत के मात्र 19 फ़ीसदी लोग ही फ़ेसबुक पर आते हैं. ...

अब आप को सेकेंड हैण्ड फोन लेने की जरूरत नहीं क्यों कि इतना सस्ता है शाओमी रेडमी का ये फ़ोन

Image
नई दिल्ली: आज इस खबर में हम आपको XIAOMI मोबाइल कंपनी का सबसे सस्ता और अच्छा स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहें हैंजी हाँ आप को बता दें कि चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी XIAOMI जल्द ही एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली हैं। जिसका नाम हैं XIAOMI Redmi 4A। यह फ़ोन एंड्राइड v6.0 ऑपरेटिंग सिस्टम से लेस होगा। सूत्रों की माने तो यह स्मार्टफोन 4,999 रूपए की कीमत के साथ लॉन्च होगा। इस स्मार्टफोन में हैं 5इंच का डिस्प्ले, 2GB की रेम, 16GB की इंटरनल मेमोरी,3120mAh की बैटरी।  जाने फीचर्स - XIAOMI Redmi 4A Specification ∼ Display – 5.00-inch ∼ Processor – 1.4GHz quad-core ∼ Front Camera – 5-megapixel ∼ Resolution – 720×1280 pixels ∼ RAM – 2GB ∼ OS – Android 6.0 ∼ Storage – 16GB ∼ Rear Camera – 13-megapixel ∼ Battery Capacity – 3120mAh

अमेरिका की कम्पनी jeep अपने कार के मॉडल एसयूवी Compass को भारत में उतारने को है तैयार

Image
अमेरिकन कार कंपनी Jeep 31 जुलाई को अपनी नई एसयूवी Compass भारत में लॉन्च करेगी. कंपनी की वेबसाइट औऱ शोरूम पर एसयूवी की बुकिंग शुरू हो चुकी है. यह Jeep का पहला मेड इन इंडिया मॉडल होगा, जिसका प्रोडक्शन महाराष्ट्र के रंजनगांव में किया जा रहा है. कस्टमर्स 50,000 रुपए में इसकी बुकिंग करवा सकते हैं. इस एसयूवी में 172hp का 2.0 लीटर डीजर इंजन है. इसमें सिक्स स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन होगा. यह 162h, 1.4 लीटर मल्टीलेयर टर्बो पेट्रोल इंजन में भी अवेलेबल होगी. Fiat के इंजन वाली इस एसयूवी में सिक्स स्पीड मैनुअल और सेवन स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शन होगा. हालांकि, खबरों की मानें तो शुरुआत में इसका डीजल मैनुअल ट्रांसमिशन वेरिएंट ही बेचा जाएगा. डीजल ऑटोमेटिक (नाइन-स्पीड ऑटो) और पेट्रोल इंजन (दोनों गियरबॉक्स के साथ) वेरिएंट बाद में मार्केट में उतारे जाएंगे. Compass को Hyundai Tucson, Ford Endeavour, Toyota Fortuner और हाल ही में लॉन्च Volkswagen Tiguan के मुकाबले में पेश किया गया है. इसके बेस मॉडल की कीमत 18 लाख और टॉप मॉडल की कीमत 25 लाख रुपए तक हो सकती है.

इस तरीके से आप व्हाट्सऐप के जरिए कर सकेंगे पैसों का लेनदेन

Image
अब आप Whatsapp से बहुत जल्द पैसा भी ट्रांसफरकर सकेंगे । NPCI ने Whatsapp को UPI के जरिये वित्‍तीय लेनदेन की सुविधा उपलब्‍ध कराने की मंजूरी दे दी है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने Whatsapp को यूनीफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के जरिये वित्‍तीय लेनदेन की सुविधा उपलब्‍ध कराने हेतु बैंकों के साथ गठजोड़ करने की मंजूरी दे दी है। NPCI ने UPI को लॉन्‍च किया है और यह एक मोबाइल एप्‍लीकेशन है, जो 24 घंटे मोबाइल फोन के जरिये तेज मनी ट्रांसफर में मदद करती है। एक मोबाइल एप के जरिये ग्राहक कई सारे बैंक एकाउंट को एक्‍सेस कर सकता है। एनपीसीआई के एमडी और सीईओ एपी होता ने इस खबर की पुष्‍टी की है। व्‍हाट्सएप अब एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और पंजाब नेशनल बैंक के साथ गठजोड़ के लिए बातचीत कर रहा है। गूगल ने भी अपने यूपीआई पेमेंट्स सर्विस की टेस्टिंग पूरी कर ली है और उसे अब आरबीआई से मंजूरी मिलने का इंतजार है। एनपीसीआई ने यह भी बताया कि फेसबुक भी यूपीआई पेमेंट सर्विस शुरू करने के लिए बातचीत कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि गूगल अपने एंड्रॉयड पे एप्‍लीकेशन क साथ एक अलग से एप ला जा सकती है।...

जिओ ने कहा डेटा हैक करने की बात कोरी अफवाह

Image
नई दिल्ली: रिलायंस जियो ने अपने डेटा के हैक होने की खबरों का खंडन करते हुए कहा है कि जिस वेबसाइट पर जियो के डेटा होने का दावा किया जा रहा है, उसे बंद कर दिया गया है. मैजिकएपीके डॉट कॉम ने रविवार को दावा किया था कि उसने जियो के डेटा को हैक कर लिया है और जियो के उपभोक्ताओं की निजी जानकारियां उसकी वेबसाइट पर हैं. जियो के प्रवक्ता ने जारी बयान में कहा, "वेबसाइट के दावे असत्यापित और निराधार हैं. हम इसकी जांच कर रहे हैं. प्रथम दृष्टया डेटा अप्रमाणिक प्रतीत हो रहे हैं." प्रवक्ता ने बताया, "हम अपने उपभोक्ताओं को आश्वस्त करना चाहते हैं कि उनका डेटा सुरक्षित है और हम इसकी सुरक्षा बनाए रखेंगे. ग्राहक डेटा जरूरत पड़ने पर सिर्फ प्रशासन के साथ ही साझा किया जाएगा." हैकर्स की वेबसाइट बंद कर दी गई है. इस वेबसाइट का डोमेन भारत में पंजीकृत है, लेकिन डोमेन पंजीकरण सेवाओं के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है. जियो के बयान के मुताबिक, "हमने पुलिस को वेबसाइट के दावों के बारे में सूचित कर दिया है. हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि इस दिशा में सख्त कदम उठाए जाएं."

कहीं आप का जिओ नम्बर न बन जाए परेशानी की वजह क्यों की इस साईट पर जिओ नम्बर डालते ही लीक हो रही है हर डिटेल

Image
जियो यूजर के लिए बेहद ही ​डरवानी खबर है। एक वेबसाइट है जिसके माध्यम से उनके नंबर सम्बंधित कई जानकारियां उजागर हो रही हैं। खास बात यह है कि जानकारी लेने के लिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है बल्कि सिर्फ नंबर डालकर ही आप सूचना पा सकते हैं। मैजिकएपीके डॉट कॉम नाम के इस वेबसाइट से जियो यूजर्स के बारे में कई जानकारियां ली जा सकती हैं। http://magicapk.com पर आप को जैसे ही आप ओपेन करते हैं वैसे ही आपके सामने जियो नंबर डालने का विकल्प होगा। नंबर डालकर ओके करते ही नंबर से सम्बंधित कई जानकारियां उजागर हो जाती हैं। किसके नाम से सिम है, किसके कहां से एक्टिव है, कई किस दिन से एक्टिव है और ​किस समय से एक्टिव है तक की जानकारी आती है। हमें जब मालूम चला तो हमनें भी इसे जांचा और जो जानकारी मिली वास्तव में थोड़ी हैरान और परेशान करने वाली थी। हमें जब मालूम चला तो हमनें भी इसे जांचा और जो जानकारी मिली वास्तव में थोड़ी हैरान और परेशान करने वाली थी। नाम के, स्थान के अलावा ईमेल आईडी भी उपलब्ध हो रहा था। इतना ही नहीं कई लोगों का दावा है कि आधार नंबर भी लीक हो रहा है लेकिन हमनें जो जांचा उसमें नाम, स...

पैनासोनिक के हल्ला बोल ऑफर के तहत स्मार्टफोन फ़्री और हर ग्राहक को मिलेगा 8000 रुपए का टॉकटाइम

Image
नई दिल्ली। पैनासोनिक इंडिया ने शुक्रवार को अपना ‘हल्ला बोल ऑफर’ पेश किया, जो पैनासोनिक स्मार्टफोन की खरीद पर लागू होगा। इसके तहत वॉक इन ऑफर, खरीद पर निश्चित उपहार और दैनिक...

आ गया बिना बैटरी का मोबाइल जिसे चार्ज करने की नहीं है जरूरत

Image
(सांकेतिक फोटो)अगर बिजली से चलने वाली कोई चीज बिना बिजली के चलने लगे तो हैरानी तो होगी। अगर आपको पता चले कि ऐसा मोबाइल बन गया है जो बिना बिजली के चल सकता है तो कैसा लगेगा। वैसे ...

फेसबुक तो चला ही रहे हो तो इस तरह चला कर पैसा कमाओ

Image
फेसबुक का इस्तेमाल तो सभी करते हैं लेकिन आज हम आपको फेसबुक के कुछ ऐसे फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे। क्या आप जानते हैं कि आप फेसबु...

शाओमि रेडमी अपने इन14 फोन को करेगा एंड्रॉयड के लेटेस्ट वर्जन से अपडेट क्या आप का फोन भी है इस लिस्ट में

Image
एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट को लॉन्च हुए लगभग एक साल होने वाले हैं लेकिन शाओमी के फोन अब भी मार्शमेलो पर ही रन कर रहे थे। हालांकि कंपनी ने बहुत पहले ही यह बयान दिया था कि ज...

ज़ेनफोन असूस ने उतारा 5000 MAH बैटरी वाला ये वजट फ़ोन

Image
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी असूस ने अपने प्रसिद्ध स्मार्टफोन ज़ेनफोन 3 मैक्स के उन्नत वर्जन ज़ेनफोन 4 मैक्स को टेक वर्ल्ड के समक्ष पेश कर दिया है। कंपनी की ओर से इस फोन ​को फिलहाल रशियन मार्केट में लॉन्च किया गया है जहां इसकी शुरूआती कीमत भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 15,170 रुपये है। ज़ेनफोन 4 मैक्स के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पर नज़र डाले तो इसमें 1920x1080पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की आईपीएस डिसप्ले दी गई है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन ज़ेन यूआई 3.0 आधारित एंडरॉयड नुगट पर पेश किया गया है जो विभिन्न बाजारों में 1.4गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर स्नैपड्रैगन 425 और स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की ओर से इस फोन को 3 वेरिएंट में पेश किया गया है। इनमें 2जीबी, 3जीबी और 4जीबी रैम के साथ क्रमश: 16जीबी, 32जीबी और 64जीबी की स्टोरेज शामिल है। फोन के सभी वेरिएंट्स में माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक स्टोरेज बढ़ाई जा सकती है। असूस के इस फोन में फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा तथा एलईडी फ्लैश 8-मेगापिक्सल का ...

मोबाइल कम्पनी असूस ने अपने इन फोन की कीमत में की बड़ी कटौती

Image
प्रमुख ताइवानी कंपनी असूस ने जेनफोन 3 सीरीज के फोन की कीमत में काफी कटौती की है। कंपनी ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस बात की जानकारी दी है। असूस ने जेनफोन 3 5.5-इंच, जेनफोन 3 5.2-इ...

अपने एंड्रॉयड फोन की किसी भी समस्या को पता करें इन आसान तरीकों से

Image
आज हर किसी के पास स्मार्टफोन है और जब आप फोन का उपयोग करते हैं तो आपको ऐसा लगता है कि जैसे फोन के बारे में आपको पूरी जानकारी है। परंतु जैसे ही फोन में कुछ समस्या आए आपके हाथ पैर...

जिओ के इस 4जी फोन की कीमत होगी मात्र 2369 रुपए

Image
जियो के 4जी वोएलटीई फीचर फोन को लेकर पिछले कुछ माह से काफी चर्चा है और अब तक कई लीक आ चुके हैं। वहीं आज हम इस फोन के बारे में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा करने जा रहे हैं। मिली जानका...

इस मानसून एयरटेल कर रहा अपने ग्राहकों पर डेटा की वारिस 30 GB मुफ़्त

Image
  भारत की प्रमुख मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी एयरटेल ने अपने ग्राहकों को मॉनसून सरप्राइज आॅफर दिया है जिसके तहत एयरटेल के ग्राहकों को 30जीबी 4जीबी डाटा मुफ्त दिया जा रहा है।कं...

13 MP कैमरा 5.5स्क्रीन के साथ नुबिया का वजट फ़ोन आप की जेब को नहीं करेगा हल्का

Image
टेक कंपनी जेडटीई ने हाल ही में नुबिया ब्रांड के तहत एम2 प्ले स्मार्टफोन पेश किया था। वहीं अब अफवाह है कि कंपनी इसका लोवर वर्जन भी लॉन्च करने की तैयारी में है। चीनी टेलीकम्य...