Posts

Showing posts with the label Bahraich

लेडी सिंघम के नाम से चर्चित महिला पुलिस अफसर ने बहराइच पहुचकर कार्य भार ग्रहण किया।

Image
रिपोर्ट:इसरार अहमद बहराइच।बीते दिनों बुलन्दशहर में कानून के रास्ते में रोड़ा बनने वाले नेताओ को जेल की हवा खिलाने वाली और लेडी सिंघम के नाम से चर्चित महिला पुलिस ऑफिसर ने बहराइच जिले में पुलिस क्षेत्राधिकारी के रूप में अपना नया कार्यभार ग्रहण कर लिया। बीते दिनों प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई ट्रान्सफर सूची के जरिये श्रेष्ठा को बुलन्दशहर से ट्रान्सफर करके बहराइच का सी ओ बनाया गया है और अपने ट्रान्सफर आदेश के लगभग 15 दिनों बाद आज उन्होंने बहराइच पहुंच कर अपनी इस नई तैनाती पर ज्वाइनिंग की। आपको बताते चले कि नवागत इस महिला पुलिस ऑफिसर द्वारा बुलन्दशहर में अपनी ड्यूटी को निष्पक्षता और बिना किसी डर दबाव के निर्वहन करते हुये चेकिंग के दौरान पुलिस से अभद्रता और गुंडई करने वके क्षेत्र के एक दबंग भाजपा नेता के खिलाफ कार्यवाही करते हुये उसे जेल की हवा खिला दी थी और प्रदेश की मीडिया के लिये सुर्खियां बनते हुए उन्होंने ये साबित कर दिया था कि कोई भी व्यक्ति कितना ही बड़ा और प्रभावशाली क्यों न हो लेकिन वह कानून से ऊपर नही हो सकता और यदि वह कानून के पालन में रोड़ा बनता है तो श्रेष्ठा सिंह जैसी ई...

बहराइच-जिला अस्पताल बना दलालों का अड्डा

Image
बहराइच ----           बहराइच जिला अस्पताल में नये नये मामले सामने आ रहे हैं। कहीं दलालों के द्वारा मरीजों को बहला फुसला कर प्राइवेट नर्सिंग होमों में ले जा कर मरीजों की जेब ढीली करने का खेल चलता है तो कहीं मृत्यु मरीजों को प्राइवेट एंबुलेंस के नाम पर ठगा जाता है, तो कहीं वार्डों में अनधिकृत व्यक्तियों द्वारा इंजेक्शन लगा कर वसूली किया जाता है। कुल मिलाकर जिला अस्पताल स्वास्थ्य कर्मियों की मिली भगत से पूरी तरह दलालों के नरगे में है।​       सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ ऑपरेशन में मरीजों को बाहर से बेहोशी के इंजेक्शन व् दवाएं, सर्जिकल दस्ताने के साथ ढेरों दवाइयों का पर्चा थमा दिया जाता है जबकि वार्डो में दवाओं समेत सारे सामान प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। आरोप है कि  दलाली के इस खेल को सीएमसएस जानबूझ कर नजरअंदाज करते हैं। यही कारण है कि अस्पताल के वार्डो में एक एक  इंजेक्शन पर पैसा वसूलते बाहरी स्टाफ दिखते हैं। डॉक्टरों के संरक्षण में चल रहे इस कमीशनखोरी के खेल में मरीज और उसके परिजन बराबर पिसते रहते हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग...

पीएम मोदी की रैली स्थल का हुआ पूजन

Image
राकेश मौर्य उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले मे पूर्व से प्रस्तावित जन सभा का आयोजन जिले के नानपारा रोड स्थित चौपाल सागर के पास होना है। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आगमन जिले में 23 फरवरी को है वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करण टेकडीवाल ने श धि-विधान से पूजा-अर्चन कर चुनावी शंखनाद की शुरूवात की ।वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन पूजन भी हुआ इसके बाद प्रसाद वितरण हुआ भूमि पूजन मे जिलाध्यक्ष श्री श्याम करण टेकडीवाल,पार्टी पदाधिकारी,एंव कार्यकर्ता मौजूद रहे।