Posts

Showing posts with the label sports

गीता बबीता फोगाट के पिता की ख़्वाहिश खतरों के खिलाड़ी बनूं हिस्सा

Image
देश के महान नेशनल रेसलर और गीता बबीता फोगाट के पिता महावीर सिंह फोगाट ने इच्छा जताई है कि वो खतरों के खिलाड़ी शो का हिस्सा बनना चाहते हैं आमिर खान को ‘दंगल’ जैसी फिल्म के लिए प्रेरित करने वाले महावीर खुद को ‘फिजिकली और मेंटली’ चैलेंज देने के​ लिए ‘खतरों के खिलाड़ी’ जैसे रियलिटी शो में हिस्सा लेना चाहते है। महावीर कहते है कि ‘गीता ने जो चैलेंज लेती है उसे पूरा करके ही छोड़ती है उसके लिए कोई रुकावट नहीं बन सकता है। उसके अपनी काबि​लियत पर पूरा भरोसा है और ​इसलिए वह कभी भी हिम्मत नहीं हारती। इसी तरह अगर मुझे मौका मिले खतरों के खिलाड़ी जैसे शो में काम करने का तो मैं जरूर हिस्सा लूंगा। क्योंकि उम्र के इस पढ़ाव पर भी मैं फिजकली और मेंटली बहुत स्ट्रॉन्ग हूं।’

रवि शास्त्री होंगे इंडियन क्रिकेट टीम के ने कोच

Image
नई दिल्‍ली: पूर्व क्रिकेटर रवि शास्‍त्री को भारतीय क्रिकेट टीम का कोच नियुक्‍त किया गया है. उन्‍हें दो साल के लिए टीम इंडिया का कोच बनाया गया है. शास्‍त्री वर्ल्‍ड कप 2019 तक टीम की कमान संभालेंगे. कोच की दौड़ में शास्‍त्री के अलावा वीरेंद्र सहवाग और पूर्व ऑस्‍ट्रेलियाई क्रिकेटर टॉम मूडी का नाम चल रहा था, लेकिन सीएसी ने शास्‍त्री के नाम पर मुहर लगा दी, जो कप्‍तान विराट कोहली की भी पसंद हैं. इससे पहले मंगलवार को उस समय भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के चयन में एक और मोड़ आ गया, जब सर्वोच्च अदालत द्वारा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का कामकाज देखने के लिए बनाई गई प्रशासकों की समिति (सीओए) ने बोर्ड से कहा कि राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच के नाम की घोषणा आज ही (मंगलवार को) की जाए. सूत्रों की मानें तो सीओए मानना था कि कोच के नाम की घोषणा के लिए किसी का इंतजार नहीं किया जाए और क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) अपना फैसला बोर्ड को बताए. गौरतलब है कि पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण की तीन सदस्यीय सीएसी ने सोमवार को कोच चयन को नाटकीय मोड़ देते हुए अपना फै...

क्या सीपी जोशी राजस्थान क्रिकेट से ललित मोदी को भगा पाएंगे?

Image
एसपी मित्तल 24 जून को जयपुर में राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) की बैठक हुई। इस बैठक में नागौर जिला क्र्रिकेट संघ को सस्पेंड करने का महत्वपूर्ण फैसला लिया है। संघ के सस्पेंड होते ही अध्यक्ष ललित मोदी और सचिव राजेन्द्र नांदू भी सस्पेंड हो गए। नांदू ही आरसीए के सचिव भी हैं इसलिए हाथों-हाथ संयुक्त सचिव महेन्द्र नाहर को कार्यवाहक सचिव नियुक्त कर दिया गया। बैठक से ही एक पत्र बीसीसीआई के प्रमुख विनोद राय को भेजा गया। इसमें कहा गया कि अब ललित मोदी का आरसीए से कोई सम्बन्ध नहीं रहा है। ऐसे में आरसीए की मान्यता को बहाल कर दिया जाए। आरसीए के अध्यक्ष और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सीपी जोशी ने उम्मीद जताई है कि 26 जून को मुम्बई में होने वाली बीसीसीआई की बैठक में आरसीए पर से प्रतिबंध हट जाएगा। यह माना कि 24 जून को ललित मोदी को जिला संघ के अध्यक्ष के पद से भी हटा दिया गया है , लेकिन सवाल उठता है कि क्या सीपी जोशी राजस्थान की क्रिकेट से ललित मोदी को भगा पाएंगे ? यह भी सही है कि जब तक ललित मोदी क्रिकेट से नहीं हटेंगे तब तक राजस्थान में क्रिकेट की गतिविधियां शुरू नहीं हो पाएगी। मोदी की वजह से ही बी...

खुलासा: इस तरह बुना गया था टीम इंडिया की हार का ज़ाल…?

Image
रायपुर। चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में मैच में पाकिस्तान ने अपने हरफनमौला खेल की बदौलत भारत को 180 रनों से हरा दिया था। वही पहली बार पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी जीता है। ‘ टीम इंडिया Ó के खिलाडिय़ों की घटिया गेंदबाजी और घटिया बल्लेबाजी से भारतीय क्रिकेट प्रशंसक बहुत निराश हैं और उनमे मातम पसरा हुआ है। टीम इंडिया के हार से जहां पूरा देश सकते में है वही देशभर के सट्टोरियों की चांदी कट रही है। सट्टा बजार से जुड़े लोगो की मानें तो इंडो-पाक के फाइनल्स के लिए पुरे देश से तकरीबन 2 हजार करोड़ रुपए का सट्टा इस मैच पर लगा था। भारत इस टूर्नामेंट में शुरू से ही फेवरेट था जिसकी वजह से भारत की हार पर बुकियों को फायदा पहुंचताऔर आखिर कार पहुंचा भी। चैंपियंस ट्रॉफी के आखऱी मुकाबले में भारत की जीत पर 100 रुपए के बदले 147 रुपए का भाव था जबकि पाकिस्तान की जीत पर 100 के बदले 300 रुपए का भाव चल रहा था। इसी भाव पर अकेले छत्तीसगढ़ से ही लगभग 600 करोड़ का सट्टा लगा था। इतना ही नहीं इस हार को भी कई सटोरिए प्री-प्लान यानी फि़क्स्ड बता रहे है। व्हाट्सअप चैट की एक इमेज इन दिनों सोशल मिडिया में जमकर वायरल हो रहा ह...

रातों रात करोड़पति बन गए ये क्रिकेटर

Image
कराची: पहली बार आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी में खेलने वाले युवा पाकिस्तानी क्रिकेटर अपनी टीम की खिताबी जीत के बाद रातों रात करोड़पति बन गए। खिलाड़ियों के आज कई तरह के इनामों की घोषणा की गई। सलामी बल्लेबाज फखर जमान , तेज गेंदबाज रूमान रूईस और आलराउंडर फाहिम अशरफ ने चैंपियन्स ट्राफी में पदार्पण किया था जबकि 18 वर्षीय शादाब खान ने केवल सात वनडे खेले हैं। कप्तान सरफराज अहमद , बाबर आजम , हैरिस सोहेल , हसन अली , इमाद वसीम भी पहली बार चैंपियन्स ट्राफी खेल रहे थे और टूर्नामैंट में जीत से इन सभी पर इनामों की बारिश होने लगी है। प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को एक-एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। .सूचना मंत्री मरयम औरंगजेब ने इस्लामाबाद में मीडिया को बताया कि शरीफ विजेता टीम के लिए भव्य स्वागत समारोह आयोजित करेंगे। पीसीबी ने केंद्रीय अनुबंध के तहत खिलाड़ियों के लिए 02 करोड़ 90 लाख रुपए के नकद बोनस की घोषणा की है। इसके अलावा बोर्ड प्रत्येक खिलाड़ी को दस लाख रुपए का बोनस देगा। टीम को आईसीसी से ट्राफी जीतने पर भी 20 करोड़ रुपए का पुरस्कार मिला है। मशहूर बिल्डर रियाज मलिक ने प्रत्येक खिलाड़ी...

जिसने पूंछा ‘बाप कौन’, उसकी हुई जमकर धुनाई, देखें वीडियो

Image
लंदन के क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच तो रविवार को खत्म हो गया था लेकिन सोशल मीडिया के मैदान पर ये मैच अब भी चल रहा है।आपको वो वीडियो तो याद होगा, जिसमें एक पाकिस्तानी क्रिकेट फैन... विराट और शमी से पूछ रहा था कि अब बता ‘बाप कौन‘? वो Video सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। अब इसके आगे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर आ गया है। बताया जा रहा है कि जिस लड़के ने विराट से सवाल पूछा था और जो शमी से पीटने से बच गया था, उसी लड़के की कुटाई बाहर भीड़ ने कर दी है। चूंकि पिछला वीडियो (जो वायरल हुआ था) उसमे विराट से पूछने वाली आवाज का चेहरा नहीं दिख रहा था। इसलिए वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन इतना जरूर है कि पाकिस्तान सपोर्टर की जर्सी पहने लड़के के मुंह पर टीम इंडिया की जर्सी वाले लड़के ने 2-4 मुक्के जरूर जड़ दिए। सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे इस वीडियो की पुष्टि जब होगी तब होगी... फिलहाल दोनों दोनों वीडियो आपके सामने हैं।

इन तीन में से कोई एक बन सकता है टीम इंडिया का कोच

Image
नई दिल्ली। अनिल कुंबले के इस्तीफे के बाद नए कोच की तलाश जारी है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उन्हें विंडिज दौरे के लिए 9 जुलाई 2017 तक कार्यकाल बढ़ाया था , लेकिन उन्होंने विंडीज जाना उचित नहीं समझा। बड़ा विवाद होने से पहले ही इस्तीफा दे दिया। अब सवाल यह है कि भारत का नया हेडकोच कौन होगा। दोवदारों में सिर्फ 5 नाम सामने आए हैं। बीसीसीआई ने हेड कोच के लिए 26 मई तक आवेदन की तारीख रखी थी , जिसमें वीरेंद्र सहवाग , लालचंद राजपूत , टॉम मूडी , रिचर्ड पायबस और डोडा गणेश ने अप्लाई किया। आइए जानते हैं किस उम्मीदवार में कितना दम है: 1. वीरेंद्र सहवाग: कोचिंग का अनुभव नहीं लेकिन.... भारतीय टीम के विस्फोटक और ओपनर बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग काफी अनुभवी खिलाड़ी रहे हैं। बता दें कि सहवाग ने 2 लाइन का एप्लीकेशन लेटर सबमिट किया था , जिसे बीसीसीआई ने रिजेक्ट कर दिया था। फिलहाल उनका व्यवहार थोड़ा मस्ती-मजाक वाला रहता है तो उम्मीद है टीम के साथ सामंजस्य बैठाने में सफल हो सकते हैं। सहवाग को कोचिंग का कोई पूर्व अनुभव नहीं है हालांकि वह किंग्स इलेवन पंजाब आईपीएल टीम के मेंटर रहे हैं। भारत ...