पहले पत्नि को जुए में हार जुआरियों से कराया गैंग रेप अब बेटियों को दांव पर लगाने को तैयार
इंदौर। शराब और जुए की लत का शिकार एक व्यक्ति ने अपनी पत्नि को ही दांव पर लगा दिया। वो बाजी हार गया। जुआरियों ने घर में घुसकर 3 बेटियों के सामने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं, फिर बेटियों को बाहर निकालकर 3 जुआरियों ने गैंगरेप किया। पति ने धमकी दी है कि अब वो बेटियों को भी दांव पर लगा देगा। पीड़िता अपने पति और उसके जुआरी दोस्तों से बचने के लिए यहां वहां छुप रही है। मंगलवार को कंट्रोल रूम पहुंची महिला ने पति व दो जुआरियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। झंडा चौक (राऊ) निवासी 38 वर्षीय महिला के मुताबिक 14 साल पहले वैध कॉलोनी (पीथमपुर) निवासी किशोर से उसकी शादी हुई थी। उसकी तीन बेटियां और एक बेटा है। पति को शराब और जुए की लत है। चार साल में वह घर का सामान और जेवर तक जुए में हार गया। कुछ दिन पहले उसने घनश्याम चौकीदार और नौशाद शेख (दौलताबाद) के साथ जुआ खेला और रुपए के साथ मुझे भी दांव पर लगा दिया। जीतने के बाद आरोपी रुपए वसूलने के लिए घर आने लगे। छह महीने पहले दोपहर 1 बजे तीनों बेटियों के सामने उन्होंने संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। विरोध करने पर कहा कि उन्होंने मुझे जुए में जीता है। अब उनके...