Posts

Showing posts with the label Raebareli

सदर कोतवाली रायबरेली की नाक पे परोसी जा रही दारु पुलिस बनी मूक दर्शक

Image
सदर कोतवाली छेत्र रायबरेली के कोतवाली से मात्र 100 मीटर की दूरी पे जिस मोहल्ले को पूरानी मछली बजार के नाम से भी जाना जाता है जो की मिलन सिनेमा रोड पे पड़ता है, यहाँ अंडे के ठेलो पे शराब पिलाने की पूरी व्यवस्था की जाती है, और जयसवाल बिरयानी वाले सबसे अव्वल नंबर पे है। यहाँ तक की आने जाने वालो को निकलना मुश्किल, महिलाओ को तो छोड़िये बच्चे और सम्मानित व्यक्तियों का भी निकलना मुश्किल कर दिया है इन शराब पीने वालो ने। बीती रात सब्जी मंडी के मुर्गा व्यवसायी के साथ भी कुछ ऐसा हुआ जो अपने भतीजे क साथ वह कुछ सामान लेने गये थे, जहा उनका भतीजा बैठा हुआ था जिससे वो शराबी आके बत्तामीज़ी करने लगे वह मुर्गा व्यवसायी मोहम्मद आसिफ के रोकने पर उनसे भी गाली गलोच करने लगे तथा मारने की धमकी देने लगे व तमंचा निकाल के डराने लगे। क्या यही होता रहेगा? प्रसाशन मौन क्यों है? पुलिस आखिर कब कोई ठोस कदम उठाएगी? क्या किसी बड़ी घटना के इंतज़ार में है प्रसाशन? जब की ये सब कोतवाली की नाक पे हो रहा है।

सड़क दलदल में तब्दील आये दिन हो रहा हादसा

Image
खीरों रायबरेली। गुरुबख्श गंज सिमरी मार्ग दर्जनों मार्गों को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क वर्षों से खराब पड़ी है बारिश होते ही पूरी सड़क जलमग्न हो जाती है, इससे मोहल्लेवासियों के साथ राहगीर परेशान होते हैं। गुरुबख्शगंज सिमरी मार्ग यह सड़क कई वर्षों से खराब चली आ रही है। जगह-जगह एक से दो फिट गहरे गड्ढे हो गए हैं। उचित निकासी पानी कि न होने के कारण इस क्षेत्र में पानी हमेशा भरा रहता है। बुधवार को हुई बारिश से यह सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई है। मोहल्लेवासियों के साथ सैकड़ों राहगीर कीचड़ के बीच निकलने को मजबूर हैं। सड़क पूरी तरह उखड़ पुखड़ गई है एक से दो फुट गहरे गड्ढे हो गए हैं बारिश होते ही पुरे सड़क जल जलमगभन हो जाती है बच्चे तो आए दिन कीचड़ में गिर रहे हैं  सड़क बनने का आश्वासन अब तक पूरे नहीं हुए हैं। वही खीरों चौराहे पर सड़क खराब होने के कारण खीरो सिमरी मार्ग बुरी तरह बेहाल है दुर्घटनाओं को दावत दे रही यह सड़कें राहगीर और मोहल्ले वासियों को आने जाने में हो रही हैं काफी दिक्कतें। प्रशासन मौन

रायबरेली-वन विभाग ने किया वन महोत्सव का आयोजन

Image
रायबरेली खीरो ब्लॉक के गौनहा ग्रामसभा में वन विभाग अधिकारियों द्वारा वन महोत्सव का आयोजन किया गया  मुख्य अतिथि के रुप में कांग्रेस विधायक राकेश प्रताप सिंह के कर कमलों द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ विधायक राकेस प्रताप सिंह ने कहा पौधों का उत्पादन बढ़ाना चाहिए जिससे हमारे जीवन में प्रदूषण की कमी हो सके वन विभाग के अधिकारियों से सलाह लेते हुए  विधायक राकेस प्रताप सिंह अपनी निधि से विधानसभा के हर घर में एक एक पेड़ लगवाने का कार्य करेंगे जिस से बढ़ते प्रदूषण को रोका जा सके वन विभाग के अधिकारियों ने कहा विधायक राकेस प्रताप सिंह के इस कार्य को एक अच्छी पहल बतायी  राकेश प्रताप सिंह ने बारिश के सीजन में होने वाली बीमारियों के रोकथाम के लिए अपने विधानसभा में दवा छिड़काव के लिए अपने पैसे से तीन मोटर वाहन दवा छिड़काव के साथ देने की बात ही कही जिससे बारिश में फैलने वाली बीमारियों को रोका जा सके इस सामाजिक सहयोग में खीरो ब्लॉक के जनप्रतिनिधियों ने अपना सहयोग देने की बात कही जिसमे वरिष्ठ समाजसेवी खीरो ब्लॉक के नारायण शुक्ला उर्फ तकाबी बाबू विधायक प्रतिनिधि पिंटू शर्मा ग्...