Posts

Showing posts with the label Sitapur

खाद्यान्न विभाग की आधुनिक प्रणाली बेहतर प्रशिक्षण के अभाव में धराशायी

Image
सीतापुर/सिधौली आपूर्ति विभाग में भृष्टाचार को रोकने के लिए खाद्य विभाग ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली को इलेक्ट्रॉनिक प्वाइंट ऑफ सेल ( पीओएस ) सिस्टम लागू किया है। इस सिस्टम में जिले की छह नगरपालिकाओं और पांच नगर पंचायतों के 159 सार्वजनिक वितरण प्रणाली के दुकानदारों को प्रशिक्षण देकर दक्ष किया गया है। लेकिन बेहतर प्रशिक्षण के अभाव में पीओएस सिस्टम जमीनी धरातल पर काम नही कर पा रहा है। स्थानीय उपभोक्ताओं ने मैनुअल सिस्टम को लागू किये जाने की मांग की है। नगर पंचायत सिधौली के मोहल्ला गोविंदनगर व सिद्धेश्वर नगर के कोटेदार आशीष अवस्थी की सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान पर  गुरुवार को दोनों मोहल्ले के करीब एक दर्जन से अधिक उपभोक्ता पीओएस मशीन में नेटवर्क की खराबी  के चलते 11 बजे से  दो घंटे तक बायोमैट्रिक मशीन के सुचारू रूप से चालू होने का इंतजार करते रहे। सिद्धेश्वर नगर वार्ड के उपभोक्ता श्रीमती परवीन पत्नी रफीक राशन कार्ड संख्या 115430055629,  श्रीमती हाजिरा पत्नी वशीर मोहल्ला सिद्धेश्वर नगर राशन कार्ड संख्या 115440050936  नूरी, ममता, जयंती, सीमा, रानी व गुड्डी द...

सीतापुर-कुचलाई विधुत विभाग की लापरवाही का झेल रहा दंश

Image
सीतापुर/विद्युत उपकेन्द्र सिधौली अन्तर्गत ग्राम पंचायत कुचलाई में विद्युत आपूर्ति विभागीय अधिकारियों की उपेक्षा से एक सप्ताह से बिल्कुल ठप है। इससे पूर्व भी लगभग एक माह से ग्राम के कनेक्शन धारकों को ट्रांसफार्मर की खराबी के कारण अत्यंत लो वोल्टेज मिल रहा था। ग्राम में जर्जर लोहे के तारों के सहारे विद्युत आपूर्ति की जा रही थी, गत 2 जुलाई को उक्त खराब ट्रांसफार्मर भी फुंक गया, जिससे आपूर्ति बिलकुल ठप हो गई थी। विभागीय अधिकारी शिकायतों को नजर अंदाज करते रहते हैं, ग्राम के कनेक्शन धारक संजय सिंह, सुंदरलाल,अजय कुमार,अनुपम कुमार आदि ने जन सुनवाई में शिकायत संख्या 40015417007025 दिनांक 13 जुलाई द्वारा खराब ट्रांसफार्मर बदलने, पर्याप्त वोल्टेज दिलाने एवं जर्जर लोहे के तार बदलने हेतु आन लाइन शिकायत की थी, तथा ट्रांसफार्मर जलने के बाद मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के हेल्पलाइन शिकायत संख्या 1912 पर भी संजय सिंह द्वारा शिकायत संख्या एम वी 0807170034 द्वारा एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिनेश सिंह द्वारा 1912 पर एवं सहायक अभियंता ,उप मण्डलीय अभियंता से मोबाइल से कई बार शिकायत करी, इससे पूर्व जिलाधि...

चिराग तले अंधेरा: सीताकुंड में गंदगी का कब्ज़ा, प्रशासन बेखबर

Image
सीतापुर/मिश्रिख। परम तपस्वी महर्षि दधीचि की पावन तपोभूमि पर नगर पालिका कार्यालय के ठीक सामने स्थित पवित्र तीर्थ सीताकुण्ड भीषण गन्दगी की चपेट मे है। इस तीर्थ का जल इतना दूषित हो चुका है कि स्नान करना तो दूर की बात है आचमन लायक भी नही रह गया है ज्ञात हो कि यह प्राचीन तीर्थ माता सीता जी के नाम से स्थापित है मान्यता है कि 14वर्ष बनवास के दौरा भगवान राम यहॉ पर स्थित बाल्मीकि आश्रम पर कुछ समय तक निवास किया था जिससे माता सीता जी इस पवित्र तीर्थ मे नित्य प्रति स्नान करती थी इसी से इस पवित्र तीर्थ का नाम सीताकुण्ड पड़ा जो आज भी इसी नाम से जाना जाता है इस पवित्र तीर्थ मे स्नान करने  पर सभी पापों का नास हो जाता है ऐसा पवित्र तीर्थ नगर पालिका मे तैनात अधिकारियों की दूषित मानसिकता का शिकार होकर रह गया है जिससे यहॉ पर आने वाल सभीे तीर्थ यात्रियों को काफी कठिनाइयो का सामना करना पड़ रहा है वही चन्द दिनों के बाद यहॉ पर चौरासी कोषीय होली परिक्रमा मेला भी आने वाला है यहॉ पर आने वाले परिक्रमार्थियो को भी इस भीषण गन्दगी का सामना करना पड़ सकता है  इस सम्बन्ध मे नगर पालिका के अधिसाशीअधिकारी से बात ...