Posts

Showing posts with the label Amethi

अमेठी-घर में घुसकर किशोरी से किया दुराचार, रिपोर्ट दर्ज

Image
अमेठी से तुफैल इदरीसी अमेठी। घर में अकेली किशोरी को देखकर पड़ोसी युवक की नीयत खराब हो गयी। कामांध युवक घर में घुसकर किशोरी से दुराचार करने लगा। चीख-पुकार पर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग खड़ा हुआ। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।मामला पीपरपुर थाना क्षेत्र के रामगंज कस्बे का है। बुधवार की शाम पड़ोस के घर में किशोरी अकेली थी। उसके मॉ-बाप दुकान पर थे। तभी पड़ोसी अनिल कुमार उमरवैश्य पुत्र रामसुंदर उसके घर में घुस गया। किशोरी को चारपाई पर गिराकर दुराचार का प्रयास करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग खड़ा हुआ। पीड़ित के परिजन पीपरपुर थाने पर पहुंचे। जहां आरोपी के विरूद्ध तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने भादवि धारा 376 व 511 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी पूर्व में भी इस तरह की हरकते कर चुका है, लेकिन लोगों ने लोकलाज के चलते मामले को दबा दिया। फिलहाल इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रामगंज चैकी प्रभारी अजय पांडेय ने बताया कि आरोपी की तलाश चल रही है।

अमेठी-हर पीड़ित व्यक्ति को मिलेगा न्याय-थानाध्यक्ष जावेद इकबाल

Image
रिपोर्ट: तुफैल इदरीसी अमेठी।जनपद बाराबंकी से आये तेजतर्रार इंस्पेक्टर जावेद इकबाल को थाना शिवरतनगंज की जिम्मेदारी मिली है। शिवरतनगंज के नवागन्तुक थानाध्यक्ष के रुप में जावेद इकबाल खान ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है।बताना चाहता हूं कि श्री खान इसके पूर्व बाराबंकी जनपद के थाना सुबेहा व लोनीकटरा में रह चुके है।कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने बताया कि हर पीड़ित व्यक्ति को न्याय मिलेगा बैंकों की निगरानी के साथ ही रात्रिगश्त पर विशेष जोर दिया जायेगा।क्षेत्र में हरे पेड़ो की कटान पर रोक लगाने के साथ ही अवैध रुप से शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जायेगा।

अमेठी:-एक ऐसा गांव, जहां पानी के लिए लोगों को जाना पड़ता है कोसों दूर

Image
तुफ़ैल इदरीसी:-अमेठी, कांग्रेस उपाध्यक्ष व अमेठी सांसद के संसदीय क्षेत्र अमेठी आज भी बदहाली के कगार पर है। राहुल की अमेठी में बुनियादी सुविधाओं की आज भी कमी है। उनके संसदीय क्षेत्र अमेठी में एक ऐसा गांव है जहां लोगों को पानी जैसी बुनियादी गंभीर समस्या से जूझना पड़ता है। दरअसल पूरा मामला अमेठी जनपद के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के करनाईपुर गांव से जुड़ा है। इस गांव के लोगों का आरोप है कि उन्हें रोज पानी कि समस्या से जूझना पड़ता है। गांव में पीने के पानी के लिए महज एक ही कुआं है। कपड़े व बर्तन धुलने के लिए गांव के लोगों को कोसों दूर जाना पड़ता है। नल कुछ ही महीने में हो जाते हैं जर्जर: पानी जैसी गंभीर समस्या वाले इस गांव के लोगों का यह भी आरोप है कि गांव में लगे नल पानी खारा होने के कारण कुछ ही महीनों में जर्जर हो जाते हैं। गौरतलब है कि इस वीवीआईपी क्षेत्र अमेठी के मतदाताओं ने राजनैतिक धुरनधरों को सांसद से लेकर प्रधानमंत्री तक दिए। उसके बाद भी आज तक उन्हीं के वीवीआईपी क्षेत्र में पानी जैसी गंभीर समस्या से जूझ रहे लोग नाराज हैं। लोगों का कहना है कि इस गंभीर समस्या की शिकायत कई बार सा...

"आओ अंग्रेजी सीखें " का होगा रेडियो प्रसारण

Image
अमेठी से तुफैल इदरीसी अमेठी: उत्तर प्रदेश शासन द्वारा परिषदीय स्कूलों एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों के बच्चो को अंग्रेजी भाषा शिक्षा को मनोरंजक बनाने के उद्देश्य से दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बी आर सी गौरीगंज मे आयोजित किया गया। अब रेडीयो प्रसारण द्वारा अंग्रेजी को सरल व रुचि पूर्वक बच्चे सीख सकेंगे। शिक्षक इसे अच्छी तरह से स्कूलों मे लागू कर सके। इसके लिए कार्यशाला के दूसरे दिन प्रत्येक विकास खण्ड से एक अग्रेजी शिक्षक को प्रशिक्षित करने का काम किया गया। जिससे बच्चो के प्रशिक्षण मे किसी प्रकार की परेशानी शिक्षको को न हो। जिला सयन्वयक प्रभाकर पाण्डेय ने बताया कि प्रशिक्षित शिक्षक अपने विकाश खण्ड मे जा कर विकास खण्ड के प्रत्येक उच्च प्राथमिक विद्यालयों के अग्रेजी शिक्षक को प्रशिक्षित करने का काम करेंगे। जिसके बाद बच्चो को रेडियो प्रसारण के कार्यक्रम के द्वारा अंग्रेजी की शिक्षा प्रदान करेगे। जिससे परिषदीय स्कूलों एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों के बच्चो को अंग्रेजी बोलने और सीखने मे मदद मिलेगी। कक्षा 6-8 तक के बच्चों को अंग्रेजी पढ़ने व समझने के लिए रेडियो पर एक कार्यक्रम...
Image
अमेठी से तुफैल इदरीसी अमेठी: बोल बम के नारों के साथ कांवरियों ने पीपरपुस थाना क्षेत्र के रामगंज में जलूस निकाला। जलूस में बज रहे गीतों से पूरा माहौल शिवभक्तिमय हो गया। शिवगीतों पर भक्तों ने जमकर डांस किया। कांवरियों के जलूस को भादर ब्लाक प्रमुख अखिलेश यादव एवं रायपुर ग्राम प्रधान मीरा गुप्ता के द्वारा स्वागत किया गया। शिव भक्तों का जुलूस बम-बम भोले के नारों के रामगंज दुर्गापुर  होता हुआ काशी की तरफ रवाना हो गया। अमरनाथ दर्शनार्थियों पर हुये आतंकी हमले को देखते हुये कांवारियों की भी सुरक्षा बढा दी गई है। इसी को देखते हुये थाना प्रभारी डी के सिंह अपने पुलिस बल के साथ कांवारियों के जत्थे के साथ   साथ मौजूद रहे। इस अवसर पर महेश, मंगली, आदि लोग उपस्थित रहें।

अमेठी: हिन्दू युवा वाहिनी के लोगों ने अमरनाथ यात्रा में मारे गए भक्तों को श्रद्धांजलि देने के लिए निकाला जुलूस

Image
तुफैल इदरीसी की रिपोर्ट अमेठी: जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों पर हुये हमले में मारे गए भक्तों को श्रद्धांजलि देने के लिए अमेठी में निकाला गया जुलूस आपको बता दें कि सोमवार रात जम्मू कश्मीर के अनन्तनाग में आतंकियों ने अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की बस पर अचानक हमला बोल दिया था। जिसमें सात श्रद्धालुओं की मौत हो गयी थी और करीब 2 दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गये थे।

अमेठी-पुलिस की नाक के नीचे चोर चोरी करते रहे सोती रही पुलिस

Image
अमेठी से तुफैल इदरीसी  अमेठी: बीती रात इलेक्ट्रिक की दुकान से 35 हजार की नकदी सहित टीवी आदि सामान चोरों ने चुरा लिया भुक्तभोगी ने मामले की तहरीर थाना पर दी है ।            जगदीशपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रानीगंज कस्बा के स्टेट बैंक के ठीक सामने निहालपुर निवासी सरवर के इलेक्ट्रानिक की दुकान पर बीती रात अज्ञात चोर स्लैब के छेद को तोडकर घुसे व दुकान मे रखी 2 एल ई डी टीवी 10 पंखा 35 हजार की नकदी सहित बल्ब तार आदि सामान चुरा ले गए  घटना की सूचना सुबह हुई भुक्तभोगी ने मामले की तहरीर थाना पर दी है दिलचस्प बात यह है कि बैंक के पास पुलिस वालों की ड्यूटी लगती है फिर भी उन्हें चोरी का भनक नही लगा।या कि पुलिस अबैध वसूली में मसगूल थी lचोर चोरी करते रहे पुलिस सोती रही l इस सम्बन्ध में थाना अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है

अमेठी-शहायक शारदा खंड मे डूबने से 16 वर्षीय किशोर कि गई जान

Image
अमेठी से तुफैल इदरीसी अमेठी। जिले में एक 16 वर्षीय किशोर की शहायक शारदा खंड मे डूबने से मौत हो गई। नहर कि पटरी पर बैठे चक्कर आने से नहर मे जा गिरा और गहरे पानी मे डूबने से उसकी मौत हो गई। दरअसल पूरा मामला अमेठी जनपद के जामो थाना क्षेत्र के गांव भोये से जुड़ा है दरसल इसी गांव का रहने वाले 16 वर्षीय किशोर घर से घूमने के लिए निकला था। घर से कुछ ही दूर पर स्थित सहायक शारदा खंड 49 पर बैठा बैठने के बाद अचानक उसे चक्कर आ गया चक्कर आने के बाद वह युवक नहर मे गिर गया जब तक आस पडोस के लोग कुछ समझ पाते युवक गहरे पानी मे डूब गया आनन फानन मे लोगो ने घटना कि जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए गोताखोरो को युवक कि खोजबीन के लिया नहर में उतारा घंटो बाद पुलिस प्रशासन ने व जनता की मेहनत के बाद हादसे के करीब 6 घंटे बाद नहर मे गिरे युवक कि लाश को पुलिस ने बरामद कर लिया युवक कि लाश मिलने के बाद पुलिस युवक पप्पू पांडे की लाश को थाने लेकर आई। इतनी बडी घटना के बाद भी जामो पुलिस के आंखों पर बधी पट्टी जामो शारदा सहायक खण्ड नहर मे किशोर कि मौत के बाद जहां परिजनों में मातम छा...

इसी तरह चलता रहा तो योगी के राम राज्य में जनता ये नहीं समझ पायेगी आखिर पुलिस किस की मित्र है

Image
अमेठी  वैसे तो प्रदेश के मुखिया योगी आदित्य नाथ जी कानून व्यवस्था एवं पुलिस की कार्यप्रणाली को चुस्त दुरुस्त करने के उद्देश्य से ही प्रदेश के तेजतर्रार व वरिष्ठ आई.पी.एस. अधिकारी सुलखानं सिंह को प्रदेश का पुलिस महानिदेशक का प्रभार सौपा था। प्रभार संभालने के बाद डी.जी.पी. साहब ने पुलिस को मित्र पुलिस की भूमिका में कार्य करते हुए प्रदेश की आम जनता को त्वरित न्याय और राहत पहुँचाने की पुरजोर कोशिश में लगे हुए हैं कि उनके अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारी मित्र पुलिस की भूमिका में दिख सकें तो दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश पुलिस है कि सुधरने का रास्ता ही भूल चुकी है । इससे लगता तो यही है कि मित्र पुलिस कागजो में ही रहकर सिमट जायेगी और सरकार का सपना अधूरा ही रह जायेगा। प्रदेश का आम जनमानस योगी जी रामराज्य में भी यह नहीं समझ पायेगी की आखिर पुलिस किसकी मित्र है ? पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार ने कानून व्यवस्था को ठीक करने के लिए और जनता को त्वरिय न्याय दिलाने के लिए पूरे प्रदेश में क्रन्तिकारी कदम उठाते हुए 100 नंबर डायल पुलिस की व्यवस्था की थी जिसके कारण अपराधिक घटनाओ में कमी आई थी । अपराधिक लोग कुछ दिन ...

अमेठी रामगंज की सहारा इण्डिया परिवार शाखा में चल रही बडी धांधली

Image
। सुब्रत राव सहारा के नाम को डूबोने में लगी है ये शाखा। उपभोक्ताओं के पैसे देने में कर रहे हैं आना कानी। पूरा मामला ये है उपभोक्ता ऐबोड बाण्ड में अपना पैसा पांच वर्ष के लिये जमा किया था परन्तु सहारा और सेवी के विवाद के समय समस्त पैस सहारा Q Shop में ट्रांसफर हो गया था जिसकी परिपक्वता की तारीख मई 2018 में है। उपभोक्ता को पैसों की आवश्यक्ता पडने के कारण वह 29 मई अपने पैसा का लोन लेना चाहता था परन्तु विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही के कारण लोन न होकर खाता बन्द करने की स्कीम  में डाल दिया गया और अभी तक उपभोक्ता पैसों के लिये सहारा का चक्कर लगा रहा है यहां वर्तमान में मौजूद मैनेजर वैभव राय का कहना है कि थोडा इन्तेजार करलो आ जायेगा और वो यह भी कहते हैं कि अभी मई माह की क्लोजिंग नहीं हुई है। आखिर इनके इस रवैये से पब्लिक को कितनी परेशानी होती है शायद इनको मालूम नहीं है जहां सरकार पब्लिक को हर सम्भव सहायता देने का वादा करती है वहीं ये कर्मचारी पलीता लगाने पर जुटे हैं।

जनपद अमेठी में एंटी-रैबीज इंजेक्सन का अभाव।

Image
 पागल कुत्ते के काटने पर एंटी रैबीज इंजेक्सन लगाया जाता है। लेकिन जनपद में आज एक चौकाने वाला मामला सामने आया। मुसाफिरखाना तहसील के ग्राम मऊ अतवारा के रहने वाले 21 साल के शिव प्रताप सिंह को कुछ समय पहले कुत्ते ने काटा था। उस समय वो आगरा में थे। उन्होंने अपना पहला इंजेक्शन डॉक्टरों की सलाह पर वहीं के सरकारी अस्पताल में लगवाया था। आज उन्हें दूसरी डोज लगनी थी, लेकिन जब वो रानीगंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर गए तो उन्हें बताया गया कि इंजेक्सन कई दिनों से उपलब्ध नहीं हैं। शिव प्रताप सिंह जगदीशपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए पर उन्हें वहां भी निराशा ही हाथ लगी। जब इस बारे में हमने CHC अधीक्षक से बात किया तो उन्होंने बताया कि पिछले 5 दिनों से इंजेक्सन नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि जिले से ही आपूर्ति नहीं हो रही है। जब इस संबंध में CMO अमेठी से बात किया गया तो वह नाराज होकर जवाब देते हुए बोले कि CHC अधीक्षक झूठ बोल रहे हैं उनके पास 10 ब्वॉयल उपलब्ध हैं। जब पुनः CHC अधीक्षक महेंद्र त्रिपाठी को CMO के कथन के बारे में बताया गया तो उन्होंने कहा कि मैं सही बोल रहा हूँ। वो हम...

कलेक्ट्रेट सभागार में फसल ऋण मोचन योजना की हुई बैठक

Image
जिलाधिकारी योगेष कुमार ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में फसल ऋण मोचन योजना की बैठक की अध्यक्षता करते हुए समस्त अधिकारियों को निर्देषित करते हुए कहा कि यह योजना सीधे किसानों के विकास से जुडी है, ऐसे में सम्पूर्ण कार्य पूरे मनोयोग एवं पारदर्षिता से करना सुनिष्चित करें। उन्होंने कहा कि यदि कोई किसान किसी क्षेत्र के एक गाटा पर एक से अधिक ऋण ले चुका होगा तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिल पायेगा। उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2016 तक के ऐसे किसान तो 1 से 2 हेक्टेयर पर एक लाख का ऋण ले चुके होगें उन्ही का ऋण इस योजना में माफ किया जायेंगा। जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को यह निर्देषित करते हुए कहा कि यह योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, इसलिए इस योजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने योजना में लाभार्थी किसानों की समची षीघ्र ही बनाने का निर्देष संबंधित अधिकारियों को दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रथम चरण में ऐसे लघु और सीमान्त किसानों का ऋण माफ होगा जिनके खाते आधार लिंक हो चुके होगें, उन्होंने 5 जुलाई तक समस्त किसानों के आधार नम्बर, मो0 नम्बर, गाटा सं0 सहित...

असलहों से लैस लुटेरों ने एसबीआई की फ्रेंचाइजी से लाखों की लूट को अंजाम दिया

Image
अमेठी: असलहों से लैस लुटेरों ने SBI की फ्रेंचाइजी से लाखों की लूट को अंजाम दिया और हवा में असलहा लहराते हुए बाइक से निकल गए। मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के दक्खिनगांव चिलबिली मोड़ पर स्थित एसबीआई की फ्रेंचाइजी पर दो पल्सर बाइक पर सवार 5 लुटेरे आ धमके और लूट की वारदात को अंजाम दिया। कनपटी पर असलहा तान दिया घटना को अंजाम पुलिस ने बताया कि पल्सर बाइक पर सवार पांचो लुटेरे मुंह को ढके हुए थे। इनमें से 4 लुटेरे फ्रेंचाइजी के अंदर दाखिल हो गए, जबकि एक युवक बाइक के पास मौजूद रहा। फ्रेंचाइजी के अंदर पहुंचते ही लुटेरों ने कैशियर व वहां मौजूद कस्टमर्स की कनपटी पर असलहे तान दिए और फिर लूट की वारदात को अंजाम दिया। कैशियर और कस्टमर को बनाया निशाना लुटेरों ने कैश काउंटर में रखे 47 हजार रुपए लूट लिए और वहां मौजूद कस्टमर के पास मौजूद 2000 रुपया व मोबाइल को लुटेरों ने छीन लिया। इसके बाद लुटेरों ने कैशियर की जेब में मौजूद 2500 और 2 मोबाइल भी छीने। सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस इस मामले में पुलिस की कार्यशैली बेहद संदेहास्पद रही। घंटों चली वारदात के बाद जब लुटेरे वहां से निकल गए तो मौजूदा लोगों ...

स्मृति ईरानी जी आपके क्रेडिट वाले हास्पिटल में व्यापक पैमाने पर पनप रहा भ्रष्ट्राचार

Image
अमेठी से तुफैल इदरीसी अमेठी. वीवीआईपी ज़िले अमेठी के तिलोई में 60 करोड़ 52 लाख की कीमत से बनने वाले 200 बेडो वाले जिस हास्पिटल के निर्माण का क्रेडिट केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने लिया है उसमें व्यापक पैमाने पर भ्रष्ट्राचार व्याप्त हो चुका है। लेकिन शासन से लेकर प्रशासन मूकदर्शक बना है। यही नही केंद्रीय मंत्री ने हास्पिटल के लिए जबरन कुछ किसानों की अधिग्रहित की गई ज़मीन के एवज़ ज़मीन मुहैया कराने का जो निर्देश दिया था, प्रशासन ने उसे भी ठेंगा दिखा दिया है। आगे पढ़े क्या है पूरा मामला सनद रहे कि अमेठी ज़िले के तिलोई विधानसभा में आए दिन मरीजों की समस्या को देखते हुए यहां के सांसद राहुल गांधी ने 200 बेडो का अस्पताल तैयार कराने की पहल यूपीए 2 में ही कर दिया था। निर्माण के लिए सरकार ने कार्यदायी संस्था अनुराग इन्टर्प्राइजेज़ गाजियाबद को 60 करोड़ 52 लाख रुपए भी स्वीकृति कर दिए थे। पीली ईंटों, बालू से होता निर्माण हाल ही में 8 अप्रैल 2017 को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने 200 बेडो वाले इस हास्पिटल का निरीक्षण भी किया था। जहां मंत्री ने इसे मोदी सरकार की उपलब्धि बताया था...

सुविधा शुल्क लेते दारोगा जी कैमरे में हुए कैद, देखें वीडियो

Image
शिवकेश शुक्ला अमेठी : योगी सरकार की तरफ से पुलिस अमले को पारदर्शिता बरतने हिदायत दी भी गई है । फिर भी खाकी की कार्यशैली में बदलाव देखने को नही मिल रहा है जिससे ये साफ हो गया है कि सूबे में सत्ता भले ही बदल गई हो,लेकिन कुछ भ्रष्ट पुलिसवाले जस के तस हैं सीएम योगी खाकी को सुधारना चाहते हैं लेकिन कुछ पुलिसवालों को घूस की ऐसी लत लगी है कि छूटने का नाम नहीं ले रही है अब सवाल इस बात का है थानों और चौकियों में तैनात पुलिसकर्मी रिश्वत न मांगे और विभाग में भ्रष्टाचार न हो इसके लिए रोडमैप कैसे तैयार होगा ? अमेठी के जामो थाने में एक वर्दीवाले का कथित वीडियो उस वक्त दुनिया के सामने आया,जब वो रिश्वत की रकम की बात करते हुए मोबाइल के कैमरे में कैद हो गया अमेठी के जामो थाने में तैनात इस वर्दीवाले पर क्षेत्र की कानून व्यवस्था दुरुस्त करने की जिम्मेदारी है लेकिन इस कथित वीडियो में तो ये खाकी को दागदार करता दिख रहा है । दरअसल ये मामला वाहन चेकिंग में पकड़ी गाड़ी को लेकर है दारोगा इस बात से बिल्कुल अंजान था कि यह वारदात थाने में आये किसी व्यक्ति के मोबाइल में रिकॉर्ड हो रही है मामला चाहे जो भी लेकिन जनता तमा...

अमेठी: अफसरों ने खुद की ईदगाह सफाई और मुसलमानों ने दिखाई समझदारी, देखें वीडियो

Image
अमन पठान अमेठी: मुसाफिरखाना तहसील के गाँव बदलगढ़ में ईद की नमाज से पहले अराजकतत्वों ने ईदगाह में सूअर का सिर काटकर फेंक दिया था. हालत तनावपूर्ण हुए लेकिन मुसलमानों की समझदारी की वजह से अराजकतत्वों की दंगा भड़काने की साजिश नाकाम को गई. इस घटना से पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए थे , पुलिस को गुस्साए लोगों के आक्रोश का शिकार भी होना पड़ा और अफसरों को खुद ईदगाह की सफाई करनी पड़ी. बताते चलें कि आज सुबह जब मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाह में ईद की नमाज अदा करने पहुंचे तो वहां सूअर का कटा हुआ सिर मिला. जिससे लोगों में आक्रोश पनप उठा. दर्जन भर गाँव के लोग मौके पर पहुँच गए. पुलिस को आक्रोशित लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा. आला अधिकारियों के ठोस कार्रवाई के भरोसे के बाद हालत सामान्य हुए. करीब 11 बजे ईद की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई. गौरतलब हो कि मामला तूल न पकड़ ले इसी को लेकर पुलिस ने गाँव में मीडिया कर्मियों पर पाबन्दी लगा दी , लेकिन ग्रामीणों की जिद पर मीडिया ने गाँव में प्रवेश कर मामले को कवर किया. इस वारदात को लेकर केयर ऑफ़ मीडिया संवाददाता ने ग्रामीणों से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि ...

ईद की नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को एक समुदाय के लोगों ने पीटा, पुलिस ने पीड़ित को किया गिरफ्तार

Image
अमन पठान अमेठी। जिले में एक दिन में दो बड़ी वारदातों ने शासन प्रशासन पर सवालिया निशान लगा दिया है। मुसाफिरखाना तहसील के गांव बदलगढ़ में अराजकतत्वों ने सूअर का कटा सिर फेंककर आपसी सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की तो वहीं पीपरपुर थाना क्षेत्र के गांव ज्ञानीपुर में ईद की नमाज पढ़कर लौट रहे मुस्लिम युवक की दूसरे समुदाय के लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को ही हिरासत में ले लिया। मिली जानकारी के मुताबिक भीखमपुर निवासी रकीब ज्ञानीपुर से ईद की नमाज पढ़कर घर लौट रहा था। तभी रास्ते में एक समुदाय के लोगों से उसकी किसी बात पर कहासुनी हो गई। फिर क्या था भीड़तंत्र सक्रिय हो गया और एक समुदाय के लोगों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रकीब को ही हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करना मुनासिफ नही समझा। पुलिस की इस पक्षपात पूर्ण कार्रवाई से मुस्लिम समुदाय में नाराजगी बनी हुई है।

अभी अभी: ईदगाह में सूअर का सिर काटकर फेंका, मीडिया को कवरेज से रोक रही है पुलिस

Image
अमन पठान अमेठी। अमेठी की मुसाफिरखाना तहसील के गांव बदलगढ़ में अराजकतत्वों ने ईदगाह में सूअर का सिर काटकर फेंक दिया। इससे ईदगाह में नमाज नही हो सकी और इलाके का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस ने मीडिया को कवरेज करने से रोक दिया है। केयर ऑफ़ मीडिया को यह तस्वीरें गांव के एक व्यक्ति द्वारा भेजी गईं हैं और मिली जानकारी के मुताबिक ईद की नमाज को लेकर कल ईदगाह की साफ सफाई की गई थी। आज सुबह ईद की नमाज पढ़ने के लिए ईदगाह पहुंचे लोगों ने ईदगाह में सूअर का काट सिर रखा देखा तो उनका खून खौल गया। ग्राम प्रधान ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ईदगाह से सिर हटवाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने पुलिस को तब तक रुकने के लिए कहा जब तक मीडिया नही आ जाती है। पुलिस ने गांव के बाहर ही मीडिया कर्मियों को रोक दिया। ताकि मामला ज्यादा तूल न पकडे। वही अमेठी एसपी पूनम ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किये जाने का आश्वासन दिया है।

इस अस्पताल में मौत बांट रहे हैं धरती के भगवान, मरीज़ को चढ़ा दी ग्लूकोज़ की एक्स्पायर बॉटल

Image
अमेठी। योगी राज में यहां अस्पताल के अंदर मरीजों को ज़िंदगी के बदले मौत बांटने का काम हो रहा। जी हाँ , ये हम नहीं कह रहे कैमरे में कैद हुई ग्लूकोज़ की वो बॉटल बोल रही है जो एक्स्पायर है और फिर मरीज़ को मर्ज़ से नजात देने के लिए चढ़ाई जा रही है। आगे पढ़े क्या है पूरा मामला इलाज के बदले मौत का ये मामला दरअसल अमेठी जिला के सरकारी अस्पताल का है। यहां कुछ मरीजों को इलाज के लिये भर्ती किया गया था। इस दौरान मरीजों को ग्लूकोज की वो बोतलें लगाई गई थी , जिसकी एक्सपायर डेट अप्रैल 2017 थी। डॉक्टर भी इतने बेखबर कि उन्होंने एक्सपायर डेट देखें बिना ही ड्रिप चढ़ा दी। इसका पता उन्हें तब चला जब मरीज की हालत बिगड़ने लगी और परिजनों की नजर बोतल पर पड़ी । उन्होंने इसके बारे में वहां के डॉक्टरों को बताया तो उन्होंने उल्टा परिजनों को अस्पताल से निकाल देने की धमकी दी। जब परिजनों को कुछ नहीं सूझा तो जिले के बड़े आला आधिकरियों को सूचना दी , तो मौके पर पहुँचे जिला मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी ने बोतल को तुरंत कब्जे में लिया। केंद्रीय कपड़ा मंत्री ने दी थी सुधरने की हिदायत आपको बता दें कि यहां अस्पताल में बरती जा रही घोर लापरवाही...

राहुल के गढ में अखिलेश ने कहा, हम हैण्डल छोडकर भी साईकिल चला लेते हैं?

Image
अमेठी। सोमवार को अमेठी पहुचे अखिलेश यादव ने गैंगरेप के आरोपी से घिरे, अपनी सरकार के मंत्री और अमेठी से प्रत्याशी गायत्री प्रसाद प्रजापति से पूरी तरह दूरी बनायी रखी। अखिलेश के आने से पहले गायत्री अपना भाषण दे चुके थे मंच से नीचे उतर गये और रामलीला मैदान से सबसे पीछे जाकर आम जनता के बीच लगी कुर्सी पर बैठ गये। इस दौरान मंत्री गायत्री आखो से आंसू भी छलक पडे। अखिलेश ने अपने भाषण में एक बार भी गायत्री का नाम नही लिया। सपा के लिए वोट देने के अपील जरुर की। राहुल के गढ में ही कांग्रेस को चेताया गंठंगंधन के बावजूद भी अमेठी और गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र में सपा और कांग्रेस के प्रत्याशी आमने सामने है। गांधी परिवार के गढ में भी अखिलेश ने इशारो ही इशारो में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हैण्डल छोडकर भी साइकिल चला लेते है। थोडा बहुत कांग्रेस का साथ मिला है तो और साइकिल और ठीक से चलेगी। हवा खिलाफ होने पर भी किसान साइकिल चला लेता है। पहलें दूसरे तीसरे चरण में साइकिल जिस रफ्तार से चली है सो हवा हमारे पक्ष में है। प्रधानमंत्री जी खाइये गंगा मइया की कसम......... सीएम अखिलेश ने कि प्रधानमंत्री जी रमजान...