Posts

Showing posts with the label chhattisgarh

आखिर कब तक होती रहेंगी इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटनाएं बच्ची के शव को ठेले पर ले जाने को मजबूर हुआ परिवार

Image
नई दिल्ली: इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक तस्वीर छत्तीसगढ़ से आई है जहां मुख्यमंत्री रमन सिंह के विधानसभा क्षेत्र राजनंदगांव में एक परिवार को अपनी बच्ची का शव ठेले पर ले जाना पड़ा. बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल ने शव ले जाने के लिए कथित तौर पर एंबुलेंस मुहैया कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद परिवार को मजबूरी में बच्ची के शव को ठेले में ले जाना पड़ा. कुछ ऐसी ही तस्वीर उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद से भी देखने को मिली जहां ट्रेन की चपेट में आने के बाद एक महिला की मौत हो गई थी और उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए उसके शव को एंबुलेंस की जगह पर रिक्शा से ले जाया गया.  इससे पहले उत्तर प्रदेश के कौशांबी ज़िले में भी एक मामा अपनी छह महीने की मासूम भांजी का शव साइकिल पर ले जाने को मजबूर हुआ था. मृतक बच्ची के मामा का कहना है कि अस्पताल से लाख मिन्नत करने के बावजूद शव वाहन मुहैया नहीं कराया गया, जिसके बाद अपनी भांजी का शव घर तक ले जाने के लिए उसे साइकिल का सहारा लेना पड़ा. मामला कौशांबी जिले के सिराथू तहसील के मलाकसद्दी गांव का था. यहां रहने वाले एक शख्स की 6 महीने की बेटी को सुबह अचानक उल्टी-दस्त हो...