Posts

Showing posts with the label Bollywood

बादशाहों का यह गाना यू ट्यूब पर मचा रहा है धूम देखें विडियो

Image
बॉलीवुड स्टार अजय देवगन, इमरान हाशमी, इलियाना डिक्रूज, ईशा गुप्ता और विद्युत जामवाल जैसे दिग्गज अभिनेताओं से सजी फिल्म बादशाहो का नया गाना मेरे रश्के कमर रिलीज हो गया है। यह गाना नुसरत फतेह अली खान की कव्वाली का रीमेक वर्जन है जिसे गाने की शक्ल में पेश किया गया है। गाने के विजुअल में खूबसूरत लोकेशन्स पर अजय देवगन और इलियाना डिक्रूज का रोमांस दिखाया गया है। गाने को रिलीज किए जाने के एक दिन के भीतर इसे 53 लाख से ज्यादा लोगों ने सिर्फ यूट्यूब पर देखा है। गाने के इस नए वर्जन को नुसरत और राहत फतेल अली खान की आवाजों से सजाया गया और इसे मिक्स किया है तनिष्क ने। मालूम हो कि तनिष्क इससे पहले भी कई खूबसूरत नगमों को रीमेक कर चुके हैं। बादशाहो इमरजेंसी के वक्त की कहानी है जिसमें कुछ गुस्ताखों का ग्रुप सीधा आर्मी से जा भिड़ता है। अजय देवगन ने अपने किरदार को बखूबी निभाया है और इमरान हाशमी इस बार आपको हरियाणवी बोलते दिखाई देंगे। ज्यादातर शूटिंग रेगिस्तानी इलाकों में की गई है। फिल्म में अजय देवगन, इमरान हाश्मी और मिलन लूथरिया दूसरी बार एक साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले यह तीनों वंस अपॉन ए टाइम ...

ठग्स ऑफ़ हिन्दुस्तान- फ़ातिमा सना शेख कैटरीन के लिए बनी मुसीबत

Image
कैटरीना कैफ एक बार फिर मुसीबत में हैं.. और इसके पीछे वजह हैं आमिर खान। जी हां, फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में कैटरीना को फाइनल तो कर लिया गया है, लेकिन सूत्रों की मानें तो उनका किरदार काफी कमजोर है। विजय कृष्णा आचर्या के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में कैटरीना के अलावा आमिर खान, अमिताभ बच्चन और फातिमा सना शेख मुख्य किरदारों में हैं। सूत्रों के अनुसार, आमिर फिल्म में दंगल गर्ल के किरदार का कुछ ज्यादा ही ध्यान रख रहे हैं। खबरों में यह भी था कि आमिर के कहने पर ही आदित्य चोपड़ा ने फिल्म में फातिमा को फाइनल किया है। वहीं, अब आमिर फातिमा को फिल्म के लिए काफी गाइड भी कर रहे हैं। खबर है कि फिल्म साइन करने के वक्त फातिमा का रोल जैसा बुना गया था.. अब उससे कहीं ज्यादा दमदार है। और इस सबके बीच यदि किसी का नुकसान हो रहा है.. तो वह हैं कैटरीना कैफ.. जो कि खबरों के अनुसार, फिल्म में डांसर बनी हैं। बता दें, आमिर खान और फातिमा सना शेख को लेकर कई तरह की अफवाहें भी उड़ रही हैं आमिर की सिफारिश से मिली फिल्म बताया जा रहा है कि फातिमा को ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के लिए रिजेक्ट कर दिया गया था लेकिन बाद ...

अगर शारुख सर एक्सन करेंगे तो हम जैसे लोग क्या करेंगे

Image
हाल ही में एक्शन फिल्मों पर बात करते हुए शाहरूख खान ने कहा था कि वे टाईगर श्राफ से एक्शन सीखना चाहते हैं। जाहिर है कि शाहरूख से ऐसा कमेंट किसी भी नए स्टार के लिए काफी अहम है। लिहाजा, टाईगर ने भी इस पर खुशी जताई। टाईगर श्राफ ने कहा, मैंने शाहरूख सर को एक्शन करते देखा है। उनमें काफी एनर्जी है। मैं खुद शाहरूख खान का बहुत बड़ा फैन हूं.. और मैं समझता हूं कि उन्हें किसी से सीखने की जरूरत नहीं है। यदि वो एक्शन भी करने लगेंगे तो हम जैसे एक्टर्स फिर क्या करेंगे। वो शानदार हैं। हम्मम.. उम्मीद है टाईगर का जवाब शाहरूख को पसंद आएगा। बहरहाल, बता दें कि साल 2018 में टाईगर की दो धमाकेदार एक्शन फिल्में रिलीज होने वाली हैं.. बागी 2 और रैंबो.. जिसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

लीक से हटके हीरो आईफा 2017 में हटके नज़र आया

Image
नवाजुद्दीन सिद्दीकी फिल्मों में तो अपनी धाकड़ एक्टिंग के लिए जाने ही जाते हैं साथ ही रियल लाइफ में भी वो अलग ही इंसान हैं ये तो सभी जानते हैं। अब आईफा 2017 को ही देख लें जहां सभी स्टार्स एक से बढ़कर एक लुक में नजर आ रहे हैं वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी लुंगी में नजर आए। जी हां दरअसल नवाजुद्दीन आईफा में अपनी आने वाली फिल्म बाबूमोशाय बंदूकाबाज का प्रमोशन करते नजर आए। इस दौरान वो बिल्कुल बाबू मोशाय बंदूकबाज के अंदाज में नजर आए।नवाजुद्दीन सिद्दीकी का स्टारडम इस दौरान देखने लायक था। जाहिर है वो इतने शानदार एक्टर हैं कि फैन फॉलोइंग तो होगी ही। आपको बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बाबूमोशाय बंदूकबाज 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल नवाजुद्दीन फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं। आपको बता दें कि इस साल आईफा अवार्ड न्यूयॉर्क में हो रहा है। इस तस्वीर में भी आप देख सकते हैं कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी किस तरह से अपने फैन्स से घिरे हुए हैं और उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मची हुई है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बाबूमोशाय बंदूकबाज के अला...

संजीदा शेख की इसी मासूमियत के दीवाने हैं उन के फैन तस्वीरों को देख आप भी हो जाएंगे

Image
Sanjeeda Sheikh संजीदा शेख एक भारतीय अभिनेत्री है जो हिंदी टेलीविजन उद्योग में काम करती है। उसने खुद को टेलीविजन उद्योग में सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री के रूप में स्थापित किया। संजीदा का जन्म 20 दिसंबर 1 9 84 को हुआ था। शेख ने टीवी सीरियल पर कई भूमिका निभाई है। उन्होंने 2005 में टी वी सीरियल में कया होगा निम्मो का में निमो के रोल से अभिनय की शुरुआत की उसके बाद, वह 2007 स्टार प्लस सीरियल  में एक खलनायिका के रूप में दिखाई दी। इसी साल उसने नच बलिए 3 नामक एक नृत्य प्रतियोगिता में पति आमिर अली के साथ भाग लिया, जोड़ी ने प्रतियोगिता जीती। 2014 में शेख एक हसीना थी में दुर्गा ठाकुर के रूप में दिखाई दीं। धारावाहिक में अपने कैरियर की एक सफलता के रूप में उसके प्रदर्शन को आलोचकों और दर्शकों द्वारा प्रशंसित किया गया है और यह उस समय स्टार प्लस के सबसे सफल शो में से एक था। शेख हाल ही में Renya के रूप में एक अलौकिक वेब श्रृंखला में, जिसका शीर्षक Gehraiyaan, उसे एक हसीना थी सह-अभिनेता वत्सल सेठ के साथ दिखाई दी। वेब सीरीज़ का निर्देशन debutante निर्देशक सिद्धार्थ सचदेव द्वारा निर्देशित है और...

फ़िल्म शव दर्शकों पर ज्यादा प्रभाव नही छोड़ पाई

Image
निर्माता निर्देशक ओनिर इससे पहले 'माई ब्रदर निखिल', 'चौरंगा' और 'बस एक पल' जैसी फिल्में बना चुके हैं और उनकी फिल्मों को पारिवारिक मनोरंजन की फिल्म नहीं माना जाता है. 'शब' भी कोई अपवाद नहीं है और ड्रामा, रोमांस और सस्पेंस से भरी इस फिल्म में शहरी युवाओं के प्यार और उनकी ज़िंदगियों में होने वाली दिक्कतों को दर्शाया गया है.  ओनिर हमेशा से समाज की मान्यताओं के लिए 'बोल्ड' माने जाने वाले विषयों पर फिल्में बनाते आए हैं और इस फिल्म में भी वो वेश्यावृत्ति, समलैंगिक संबंधो और विवाहेत्तर संबंधों की बात करते हैं. फिल्म की कहानी पर लेखक की मेहनत साफ दिखती है लेकिन फिल्म को छोटा रखने के उद्देश्य से फिल्म अपने किरदारों के साथ इंसाफ़ नहीं कर पाती. 'शब' में मौजूद हर किरदार की अपनी एक कहानी है और ये कई शॉर्ट फिल्मों का संकलन लगती है. हालांकि ये स्टाइल देखने में नयापन और रोमांचक लगता है लेकिन दर्शकों के लिए ये कहीं कहीं थोड़ा कन्फयूजन वाला भी हो जाता है. फिल्म की कहानी पर लेखक की मेहनत साफ दिखती है लेकिन फिल्म को छोटा रखने के उद्देश्य से फिल्म अपने कि...

शाहिद की पत्नी और करीना कपूर अपने बेटों के लिए एक दूसरे से भिड़ीं

Image
बॉलीवुड एक्टर शाहिद की पत्नी मीरा और सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर खान के आमने सामने हैं. दरअसल शाहिद की बेटी मीशा 27 अगस्त को 1 साल की होंने  काफी पहले से तैयारियां कर रही हैं. कुछ ऐसी ही तैयारियां करीना भी कर रही हैं अपने बेटे तैमूर के लिए. खबर है की करीना और मीरा ने एक जैसी पार्टी थीम पसंद की और दोनों इस थीम को लेकर आपस में भिड़ गईं.  एक ब्रिटिश प्री स्कूल एनिमेटेड टेलीविजन सिरीज ने शाहिद और मीरा की बेटी मीशा के लिए बर्थडे पार्टी थीम बनाने की जिम्मेदारी ली है. अब शाहिद और करीना को एक जैसी ही पार्टी थीम पसंद आई और दोनों की कोशिश ये ही है कि उन्हें ही वो थीम मिले. शाहिद की बेटी मीशा का बर्थडे तैमूर से पहले है, तो हो सकता है कि शाहिद को वो थीम मिल जाए. जानकारी के मुताबिक करीना इस बात पर अड़ गई हैं कि उन्हें खास तौर से वही थीम चाहिए। ऐसा लगता है कि इन दोनों एक्ट्रेसेज की पत्नियों में पार्टी की थीम को लेकर भिडंत होनी तय है।

रणवीर कपूर फॉलो करेंगे सलमान खान को

Image
सलमान खान रणबीर कपूर काफी समय से बहुत ही बुरे दौर से गुज़र रहे हैं। बेशरम, बॉम्बे वेलवेट और तमाशा ने कहीं ना कहीं उन्हें थोड़ा फीका छोड़ दिया है। हमें तो बस इंतज़ार है कि कब रणबीर कपूर भी अपने सुलतान फॉर्म में आएंगे क्योंकि देखा जाए तो रणबीर कपूर 20 साल पुराने सलमान खान हैं। जानिए रणबीर और सलमान खान का दिलसस्प सेम टू सेम खेल - दोनों ही Mumma's boy हैं। वैसे तो दुनिया के आधे लड़के होते हैं लेकिन दुनिया के आधे लड़के 30 की उम्र में मम्माज़ बॉय नहीं होते हैं। तो इसलिए सलमान और रणबीर का पहला कॉमन पॉइंट। सलमान और रणबीर दोनों के ही अफेयर काफी कम उम्र में मीडिया की सुर्खियां बने थे। हालांकि, दोनों ही इस बारे में मीडिया के सामने खुलकर सामने भी आए।   दोनों ने ही रिलेशनशिप में भरोसा तोड़ा। दोनों ही रंगे हाथ पकड़े गए। जहां संगीता बिजलानी ने सलमान को कुछ कहा नहीं पर शादी तोड़ दी वहीं दीपिका ने नेशनल टीवी पर कहा कि रणबीर को कंडोम का प्रचार करना चाहिए। लेकिन वक्त के साथ लोग बदलते हैं। सलमान और रणबीर ने मीडिया के सामने ये कुबूल किया कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को धोखा दिया और ऐसा नहीं कर...

बॉयफ्रेंड संग न्यूयॉर्क गईं अनुष्का के बगैर ही शाहरुख खान ने लॉन्च कर दिया बटरफ्लाई सॉन्ग

Image
नई दिल्ली: सुपरस्टार शाहरुख खान ने आगामी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' का चौथा गाना बटरफ्लाई लुधियाना में गुरुवार को रिलीज किया. लुधियाना स्थित वेब मॉल में हजारों फैन्स के बीच शाहरुख ने इस गाने को लॉन्च किया. प्रीतम द्वारा कम्पोज किए गए इस गाने में शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा पंजाबी आउटफिट में भंगड़ा करते दिखाई दे रहे हैं. कथित ब्वॉयफ्रेंड विराट कोहली के साथ आईफा सेरेमनी अटेंड करने न्यूयॉर्क पहुंचीं अनुष्का शर्मा गाने को लॉन्च करने शाहरुख के साथ लुधियाना नहीं आ सकीं. ऐसे में शाहरुख ने अकेले ही इस गाने को रिलीज किया. इसे ट्विटर पर साझा करते हुए अनुष्का ने लिखा, "मैं जानती थी तुम पंजाब जा कर बदल जाओगे! पर ऐसे? बटरफ्लाई बनके.."   'जब हैरी मेट सेजल' के अब तक के गाने और मिनी ट्रेलर में हमने शाहरुख खान को 'इश्कबाज' टूर गाइड हैरी की इमेज में देखा है. लेकिन इस नए गाने में शाहरुख बिल्कुल अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं. यूरोप के टूर गाइड की इमेज छोड़ 'बटरफ्लाई' में वे पंजाबी मुंड़ा बन भंगड़ा करते दिखाई दे रहे हैं. हैरी उर्फ हरिंदर सिंह नेहरा इस गाने में ...

आईफा के जरिए अमेरिका में जलवा बिखेरने को बॉलीवुड तैयार

Image
नई दिल्ली: ऐसे समय जब हॉलीवुड विभिन्न प्रतिभाओं को बेहतरीन मौका दे रहा है, बॉलीवुड तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आईफा) समारोह के जरिए अमेरिका में अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार है. इस पुरस्कार समारोह की शुरुआत न्यूयॉर्क में गुरुवार से हो रही है. भारतीय सितारों के स्वागत के लिए यहां 'ग्रीन कार्पेट' (हरा कालीन) बिछाया जा रहा है. कुछ सितारे 18वें पुरस्कार समारोह का हिस्सा बनने के लिए पहले ही यहां पहुंच चुके हैं. आईफा हिंदी फिल्म उद्योग की चमक-दमक और ग्लैमर की चर्चा से परे जाकर पर्यटन, व्यापारिक अवसरों और पर्यावरण की चर्चा तक पहुंच चुका है. विजक्राफ्ट इंटरनेशनल एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक आंड्रे टिमिंस ने आईएएनएस को बताया, "हम तैयार हैं. जब कोई बड़ी फिल्म करता है और उनका शुक्रवार होता है..तो, आप जानती हैं कि यह कैसा होता है. हमारे लिए गुरुवार से हमारा शो शुरू हो रहा है और हम सभी नर्वस हैं, लेकिन न्यूयॉर्क में धमाल मचने जा रहा है." यह कंपनी आईफा को प्रोड्यूस करती है. साल 2000 में ब्रिटेन में आईफा का आगाज हुआ था. तब यह 20 लाख के कम ...

देखें कितना लकी है शारुख खान के लिए यह नया लुक

Image
शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के चौथे गाने का टीजर रिलीज हो गया है. अब तक जहां फिल्म के हर गाने में शाहरुख कूल अंदाज में नजर आए वहीं 'बटरफ्लाई' गाने में किंग खान सरदार के लुक में नजर आ रहे हैं. यह गाना एक पंजाबी नंबर है. इसमें अनुष्का भी सलवार सूट पहने एक पंजाबी कुड़ी लग रही हैं. इस गाने को प्रीतम ने कंपोज किया है. इस वीडियो की एक और खास बात ये है कि इसमें शाहरुख खान पहली बार सरदार के लुक में नजर आने वाले हैं. शाहरुख और अनुष्का की ये फिल्म 4 अगस्त को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में अनुष्का एक गुजराती लड़की के किरदार में नजर आने वाली हैं. उनका गुजराती एक्सेंट काफी मजेदार है. जब हैरी मेट सेजल शाहरुख के साथ उनकी ये तीसरी फिल्म है.

क्यों मिला जग्गा जासूस को U/A सर्टिफ़िकेट

Image
रणबीर कपूर और कटरीना कैफ की फिल्म जग्गा जासूस को लेकर एक लेटेस्ट खबर आई है. कहा जा रहा है कि इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी एक रोल में नजर आ सकते हैं. फिल्म के हीरो और हीरोइन तो शुरुआत से चर्चा में थे. लेकिन अब फिल्म रिलीज से पहले नवाज के रोल में बारे में बातें सामने आ रही हैं. खबरों की मानें तो इस फिल्म में नवाज विलेन के रोल में नजर आ सकते हैं. बता दें कि जग्गा जासूस से गोविंदा का नाम भी जुड़ा था. फिल्म में उनके कैमियो के रोल की खबर थी. हालांकि बाद में उनके रोल को काट दिया गया. इस पर रणबीर ने माफी भी मांगी थी. गोविंदा के अलावा इस फिल्म में संजय दत्त के रोल की भी खबर सामने आई थी. हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि संजय दत्त किस रोल में नजर आने वाले हैं. 14 जुलाई को रिलीज होने वाली इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने U/A सर्टिफिकेट दिया है.

इंटरनेट की दुनिया का काला चेहरा अब आएगा सबके सामने

Image
भारते में अपने ओरिजनल और एक्सक्लूसिव शो के लिए पॉपुलर ऑल्ट बालाजी ने अपनी नई वेब सीरीज साइबर स्कवैड का टीजर रिलीज किया है.​ यह टीजर इंटरनेट की दुनिया का काला चेहरा सबके सामने लाने वाला है. एक ऐसी दुनिया जहां एक लैपटॉप के पीछे बैठे लोग मासूम लोगों को अपना शिकार बनाते हैं. इस सीरीज का प्लॉट ही ऐसा है क्या कि हर इंटरनेट यूजर खुद को इससे कनेक्ट कर पाएगा. इसमें चार दोस्तों की एक टीम दिखाई गई है जो कंप्यूटर के मास्टर हैं और पुलिस भी इनसे मदद मांगती है. स्कूल के ये स्मार्ट और टेकसेवी बच्चे ऑन लाइन क्राइम के केस सुलझाने में पुलिस की मदद करते दिखेंगे.

फ़िल्म बादशाहों में अजय देवगन और इलियाना रोमांस करते नज़र आये

Image
अजय देवगन की फिल्म 'बादशाहो' के मेकर्स ने एक नई तस्वीर रिलीज की है. यह तस्वीर अब तक के पुराने पोस्टर्स से काफी अलग है क्योंकि इसमें अजय देवगन रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं. अजय और इलियाना डिक्रूज का ये रोमांटिक पोज इशारा कर रहा है कि फिल्म में एक लव स्टोरी भी होगी. अजय देवगन ने ये तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर की है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, मेरे रश्के कमर. साथ ही बताया कि कल यानी 14 जुलाई को फिल्म का पहला गाना रिलीज होने वाला है. मिलन लूथरिया के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा इमरान हाशमी, विद्युत जामवाल, इलियाना डिक्रूज और नरगिस फाखरी लीड रोल हैं.

आमिर खान की पत्नी अब फिर नज़र आएंगी छोटे पर्दे पर

Image
नई दिल्‍ली: फ़िल्म दंगल में आमिर खान की पत्नी का रोल करने वाली साक्षी तंवर आगामी फूड शो 'त्योहार की थाली' से मेजबान के रूप में छोटे पर्दे पर वापसी कर रही हैं. शो के जरिए वह भारतीय व्यंजनों व संस्कृति को लेकर बेहद कम जानकारी वाले तथ्यों को सामने लाने के लिए उत्सुक हैं. पिछले साल फिल्म 'दंगल' से बॉलीवुड में आगाज करने वाली साक्षी यहां इस शो की शूटिंग कर रही हैं. इसका प्रसारण जल्द ही एपिक चैनल पर होगा. इस शो में देश क विभिन्नता का जश्न मनाते हुए भारतीय त्योहारों, संस्कृति और पंरपरा से जुड़े भोजन संबंधी दिलचस्प कहानियां बताई जाएंगी. यह 26 एपिसोड का होगा. साक्षी ने अपने बयान में कहा, 'एक अभिनेत्री के रूप में यह मुझे विभिन्न माध्यमों और विधाओं को सामने लाने के लिए उत्साहित करता है. शो की अनूठी अवधारणा से मैं बहुत खुश थी.' इस शो में त्योहार के अवसर पर बनाए जाने वाले पकवानों के पीछे की कहानी के बारे में दिखाया जाएगा. चैनल पर खान-पान संबंधी लोकप्रिय शो 'राजा, रसोई और कहानियां' पहले से ही प्रसारित हो रहा है. 'दंगल' जैसी सुपरहिट फिल्‍म का हिस्‍सा होने...

फ़िल्म लिपस्टिक अंडर माई बुर्का की एक्ट्रेस ने कहा हमारे देश में सैक्स एजुकेशन देने की जरूरत

Image
फिल्म ‘लिपस्टिक अंडर माई बुर्का’ आजकल अपने बोल्ड कंटेंट की वजह से सुर्ख़ियों में है। साथ ही फिल्म के कलाकार चर्चा में है। सभी फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं। ऐसे ही एक प्रमो...

एवलिन शर्मा के हॉट फिगर का राज जानकर हो जाओगे शॉक्ड

Image
 Evelyn Sharma 1) Her Origins एवलिन लक्ष्मी शर्मा का जन्म एक भारतीय पंजाबी पिता और एक जर्मन मां से हुआ था। वह फ्रैंकफर्ट में पैदा हुई, और वह उच्च शिक्षा के लिए लंदन चली गई। 2) She is no stranger to glamour वापस जब वह यूके आई, तब उसने विभिन्न ब्रांडों के लिए मॉडलिंग की । एवलिन ने एक प्रसिद्ध भारतीय अंडरगार्मेंट ब्रांड के लिए भी काम किया 3) Her first films 'टर्न वाम' एक अंग्रेजी फिल्म थी, जो 20 साल की उम्र में एवलिन की पहली फिल्म थी! यूके में एक सफल मॉडलिंग करने के बाद, उन्होंने भारत की ओर रुख किया  और अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म "सिडनी विद लव" से अभिनय की शुरुआत की। 4) She can speak 8 different languages! तो आप निश्चित रूप से उन 8 भाषाओं में बात कर सकती है इन में किसी भाषा में पूछ सकते हैं जिसमें थाई और डच भी शामिल हैं! 5) Her fitness secrets! एवलिन ने अपने हॉट और सेक्सी फिगर के लिये आसान तरीके बताए जिसमें : योग, नृत्य और -मुक्केबाजी को मुख्य बताया

और जब सोनम कपूर पेरिस में रेड कार्पेट पर सफेद ड्रेस में उतरीं देखने वालों की आँखें चुंधिया गईं

Image
Levect Selection  Fashionista Sonam Kapoor 1/3 फ़ैशनिस्ट सोनम कपूर ने हर रेड कार्पेट समारोह में हमेशा अपनी भूमिका निभाई है। वह अब कई सालों से एक ट्रेंसेसेटर रही है और अपने प्रशंसकों को प्रभावित करने में हमेशा सफल रहती है! अभिनेत्री ने हाल ही में पेरिस कॉटचर वीक में अपनी शुरुआत की Showstopper 2/3 अभिनेता तमारा राल्फ और माइकल रशिया के शो में शोस्टॉपर थीं।सोनम कपूर सप्ताह 2017 इस महीने शुरू-किक। हमें कहना चाहिए, सोनम ब्रिटिश डिजाइनरों, राल्फ और रूस के लिए एकदम सही मितव्यव्य हो गया। Stunning White Outfit 3/3 वह डिजाइनर द्वारा एक चौंकाने वाला सफेद ड्रेस में रैंप पर चली । वह पीछे एक नाटकीय लंबी ट्रेन के साथ आसानी से रैंप पर चले गए। उसकी नजर भारी सामान के साथ पूरी हुई थी जैसे कि आंख को पकड़ने वाली बड़ी झुमके और हेडगेयर।

आमिर खान की वो पाँच फ़िल्म जिन्होंने दुनिया में अपना लोहा मनवाया

Image
Dangal 1/5 दंगल नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित एक 2016 हिंदी की खेल पर आधारित फिल्म है। यह महावीर सिंह और उनकी दो बेटियों गीता और बबीता फाोगट के जीवन पर आधारित एक असाधारण सच्ची कहानी है। यह फिल्म एक पिता की प्रेरणादायक यात्रा का पता लगाती है जो अपनी बेटियों को विश्व स्तर के पहलवान बनने के लिए प्रशिक्षित करता है। Lagaan 2/5 सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म के लिए अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकित, लगान भारत के औपनिवेशिक ब्रिटिश राज के विक्टोरियन काल को दर्शाती है। कहानी एक छोटे से गाँव के आसपास घूमती है, जिसके निवासियोंपर उच्च करों का बोझ है, और वो खुद को बहुत मजबूर मेहसूस करते हैं क्योंकि अभिमानी अधिकारी उन्हें करों से बचने के लिए एक शर्त के रूप में क्रिकेट के खेल को चुनौती देते हैं। इस परिस्थिति में कथा इस परिस्थिति में घूमती है क्योंकि ग्रामीणों को विदेशी खेल सीखने और नतीजे के लिए खेलना कठिन काम होता है जो कि उनके गांव के भाग्य को बदल देगा। PK 3/5 यह फ़िल्म एक एलियन की कहानी  है जो एक शोध मिशन पर पृथ्वी पर आता है। वह एक टेलीविजन पत्रकार के साथ दोस्त बनते हैं और धार्मिक कुरीतियों ...

अनुष्का की *परी* हॉरर है या थ्रिलर रिलीज़ डेट भी आई सामने

Image
नई दिल्‍ली: एक्‍टर से प्रोड्यूसर बनी एक्‍ट्रेस अनुष्‍का शर्मा अब जल्‍द ही अपने प्रोडक्‍शन हाउस की तीसरी फिल्‍म लेकर आ रही हैं. सोमवार को अनुष्‍का ने अपनी आने वाली फिल्‍म 'परी' की रिलीज डेट की घोषणा इस फिल्‍म के नए पोस्‍टर के साथ की है. अनुष्‍का की यह फिल्‍म अगले साल 9 फरवरी को सिनेमाघरों में आएगी. इस फिल्‍म के पहले पोस्‍टर में ही अनुष्‍का शर्मा काफी डरावनी और अब तक के सबसे अलग लुक में नजर आ रही थीं. सोमवार को सामने आए पोस्‍टर में अनुष्‍का जमीन पर बीमार लेटी हुई नजर आ रही हैं. यह पोस्‍टर भी पहले वाले पोस्‍टर कुछ डरावना सा लग रहा है. अनुष्‍का के पैरों में बांधने का निशान नजर आ रहा है जिससे लगता है कि उन्‍हें लंबे समय तक बांध कर रखा गया है. अब यह फिल्‍म हॉरर है या थ्रिलर, इसकी पहचान और भी मुश्किल हो गई है. 'परी' अनुष्‍का शर्मा के प्रोडक्‍शन हाउस (क्लीन स्‍लेट फिल्‍म) की तीसरी फिल्‍म होगी. अनुष्‍का के प्रोडक्‍शन हाउस में बनी पहली फिल्‍म 'एनएच 10' को काफी तारीफें मिली थीं, जबकि इसी साल अनुष्‍का की दूसरी फिल्‍म 'फिलौरी' रिलीज हुई थी. 'फिलौरी' म...