Posts

Showing posts with the label Faizabad

केअर ऑफ़ मीडिया की खबर का असर गांव पहुंच कर लेखपाल ने किया जांच,

Image
खबर का असर गांव पहुंच कर लेखपाल ने किया जांच, शाहफहेद शेख फैजाबाद।शिकायत के एक सप्ताह बाद लेखपाल ने आज गांव पहुचकर चकरोड की जमीन पर अवैध कब्जा की जांच करने के बाद अवैध कब्जा हटाने का आदेश दे दिया है आप को बता दे कि केयर आँफ मीडिया ने आज सुबह खबर को ग्रुप पर फैलेस किया था खबर फैलेस होने के बाद लेखपाल रामकुमार दूबे गांव पहुंचकर अवैध कब्जा की जांच की है। मामला रूदौली तहसील क्षेत्र के गेरौंड़ा गांव का है गांव के जावेद, अनवार, मो अहमद, अमरनाथ, मोहम्मद अहमद राजू, सलमान अली अहमद उर्फ वल्ली आदि लोगो ने पूर्व मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस पर नामजद शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया था कि गांव के ही शिव प्रसाद ने सैकड़ो बीघा खेत को जाने वाली चकरोड पर चप्पर रख व मजार की जमीन पर अवैध कब्जा किया है, शिकायत पर एक सप्ताह बाद आज लेखपाल राजकुमार दूबे गांव पहुंचकर चकरोड की जांच करने के बाद हटाने का आदेश दिया है। कानूनगो रामवृक्ष मोर्या ने बताया लेखपाल को गांव भेजा गया था जांच में मजार की जमीन कोई कब्जा नही है लेकिन हां चकरोड की जमीन अवैध कब्जा की शिकायत सही पाई गई है हटाने का आदेश दे दिया गया।वही ग्राम...

एडीजी सुरक्षा ने पटरंगा थाने पहुंच 49 चौकीदारों को किया सम्मानित ।

Image
फैजाबाद । राज्य अपर पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने बुधवार की दोपहर पटरंगा थाने पहुंच ग्राम सुरक्षा समितियों का हाल जाना। साथ ही थाना क्षेत्र के भौगोलिक स्थित के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की। अपने एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे एडीजी सुरक्षा देर शाम तक थाने पहुंचे।यहां सीओ विक्रम सिंह व थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने थाने की सीमा पर पहुंच अपर पुलिस निदेशक की अगुवानी करते हुए उन्हें थाने लाये।यहां उन्होंने गार्ड्स की सलामी ली।तत्पश्चात वे सीधे जनता व चौकीदारों से मुखातिब हुए।एडीजी सुरक्षा विजय कुमार ने 49 चौकीदारो को वर्दी देकर थाने में सम्मानित किया ।यहां करीब एक घंटे तक थाने में ही रुककर उन्होंने ग्राम सुरक्षा समितियों के बारे जानकारी ली।यहां उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपराधों के बदल रहे पैटर्न को ध्यान में रखते हुए अपडेट रहने की सलाह दी।

अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमला हमारे देश की अस्मिता उसके सम्मान पर हमला: रूश्दी

Image
   शाहफहेद शेख फैजाबाद। अमरनाथ आतंकी हमले पर सपा के पूर्व राज्यमंत्री/रूदौली से पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां ने कहा कि अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमला हमारे देश की अस्मिता उसके सम्मान पर हमला है ।जिस प्रकार से हिंसा पाओं पसार रही है यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण अवम विचारणीय है और हमारी सरकार को इस ओर समवेदनशील  होने की आवश्यकता है। किसी भी देश में इस देश के रहने वालों का नाजायज़ ख़ून बहे यह उस देश के लिए अत्यंत दुखदायी है ..तादाद या असलाहों की ताक़त के ऐतबार से किसी भी रूप में इंसानियत पर हमला मात्र कायरता के सिवा कुछ नहीं । मैं खराज ए अकीदत पेश करता हूँ इस तरह की घटना का शिकार हुए हर भारतीय परिवार को ।

फैज़ाबाद-बारह वर्षीय बच्चे से अश्लीलता के दो आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

Image
फैज़ाबाद ! बारह वर्षीय एक बच्चे को आम खिलाने के बहाने बाग में ले गए।फिर उससे अश्लील हरकत करवाकर उसका वीडियो बनाये।और फिर बच्चे को छोड़ धमकी दी कि कही किसी से बताया तो ये अश्लील वीडियो पूरे गांव वालों को दिखा देगा।घटना छः माह पूर्व की है।लेकिन जब मामला उसके पिता के संज्ञान में आया तो उसने थाने में तहरीर देकर दो युवकों पर आरोप लगाया।मामले के छानबीन कर पुलिस ने अश्लीलता धमकी व पास्को एक्ट में मामला दर्ज दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला पटरंगा थाना क्षेत्र के जुनेदपुर गांव का है गांव के निवासी टेनी कोरी पुत्र रामफेर ने अपने बहनोई पवन के साथ मिलकर गांव के ही एक 12 वर्षीय बच्चे को बहला फुसलाकर गांव के बाहर एक बाग में ले गए।जहां पहले उससे जबरन अश्लील हरकत करवाई।और साथ साथ उसकी वीडियो भी बनाई।पीड़ित युवक का आरोप है कि वीडियो बनाने के बाद दोनों ने मिलकर धमकी दी थी कि यदि कही किसी से बताओगे तो इस वीडियो को पूरे गांव में फैला देंगे।लोक लाज की डर से पीड़ित युवक किसी को कुछ भी नही बताया।लेकिन अभी हाल ही इस घटना की जानकारी पीड़ित युवक के परिजनों को हुई।तो उन्होंने घटना की लिखित ...

करंट की चपेट में आने से भैस की मौत,आक्रोसित ग्रामीणो ने बिजली विभाग के खिलाफ किया हंगामा

Image
फैजाबाद। पटरंगा फीडर से जुड़ी ११ हजार की लाइन से प्राथमिक विघालय बाजिदपुर के पास रखा ट्रामफार्मर से खम्बे में करंट उतरने से पास मे चर रही भैस की मौके पर मौत हो गई आक्रोसित ग्रामीणो ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर हंगामा किया बताया जा रहा है कि  प्राथमिक विघालय बाजिदपुर के पास रखा ट्रामफार्मर से खम्बे मे करंट उतरने से  पास में चर रही सीवन निवासी जलालुद्दीन की भैस की मौके पर मौत हो गई ग्रामीण अशरफ, नूरआलम , जलालुद्दीन, मास्टर सरफराज, कई लोगो ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर हंगामा किया । अशरफ ने बताया कि कई बार करंट उतरा है जिसकी शिकायत बिजली विभाग के अधिकारियो से कई बार की गई थी लेकिन बिजली विभाग ने  सुधार नही किया। जेई विकास आर्य ने बताया भैंस खम्बे में रगर रही थी जिसकी करंट की चपेट में आने से मौत हुई है लाइनमैन संतोष कुमार को मौके पर भैजा गया है

रुदौली मे अब ईपोश मशीन से बटेगा राशन।एआर ओ गौरव चौधरी ने किया योजना का शुभारम्भ ।

Image
फैजाबाद । रुदौली मे अब ईपोश मशीन से राशन का वितरण कराया जायेगा। एआर ओ गौरव प्रसाद चौधरी ने नगर की 15 राशन दुकानों पर आज ईपोश मशीन से राशन वितरण का शुभारम्भ किया । प्रदेश की योगी सरकार द्वारा गरीबों को उनका हक दिलाने एवं राशन की कालाबाजारी रोकने के उद्देश्य से सरकारी सस्तें गल्लें की दुकानों पर ईपोश मशीनें लगवायी गयी है। रुदौली शहर मे सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का शुभारम्भ करते हुए एआर ओ गौरव प्रसाद चौधरी ने बताया कि नगर के 7 हजार 8 सौ 93 कार्ड धारकों को इस योजना का लाभ मिलेगा। उन्होनें बताया कि इस मशीन मे राशन कार्ड संख्या डालते ही  उपभोक्ताओं के युनिट, मात्रा एवं मूल्य आदि की जानकारी प्रदर्शित हो जाती है। बायोमेट्रिक अंगूठा लगाने पर  खाधान्न पाने की जानकारी इस मशीन द्वारा एक पर्ची प्रिंट आउट कर दी जाती है। एआर ओ के अनुसार इस बायोमेट्रिक मशीन के  माध्यम से 15 सेकेंड मे ही उपभोक्ता को राशन देने की प्रक्रिया पूर्ण हो जाती है । नगर के सभी 39629 लाभार्थियों को आधार कार्ड से जोड़कर खाध रसद विभाग की वेबसाइड से लिंक कर दिया गया है, जिसके माध्यम से कोटेदार द्वारा कितना ...

जीना और छत गिरने से बालिका की मौके पर मौत,प्राथनापत्र देने पहुचें चौकी पर मृतक के पिता को चौकी इंचार्ज ने जड़ा थप्पड़

Image
    शाहफहेद शेख फैजाबाद। जीना और छत गिरने से एक आठ वर्षीय बालिका की मौके मौत हो गई प्राथनापत्र देने पहुचें चौकी पर मृतक के पिता को चौकी इंचार्ज ने थप्पड़ जड़ दिया । घंण्टो बाद सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित  थानाधय्क्ष घटना स्थल पर पहुंच गये।मामला पटरंगा थाना क्षेत्र के बसौढ़ी गांव का है। गांव के ही यसीर अहमद की पुत्री आयशा जीने की जरिये छत पर छढ़ रही थी कि अचानक जीने की छत भरभरा की गिर गई जिसमें आयशा की मौके पर मौत हो गई । मामले की तहरीर देने के लिए हाइवे चौके पर पहुचें यसीर अहमद को चौकी इंचार्ज राघवेंद्र यादव  ने थप्पड़ जड़ दिया । १०० नम्बर पुलिस को सूचना देने के बाद घटना स्थल पर पहुच कर मामले की जानकारी पटरंगा थानाध्यक्ष सहित पुलिस क्षेत्रधिकारी रूदौली को दी मौके पर पहुचें थानाघ्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने शव को कबजे में लेकर मामले की जांच में जुट गये। वही यसीर अहमद ने बताया कि हमारे घर के बगल में नदीम का घर कई दिनो से गिराया जा रहा था जिसकी चपेट में आने से जीना और छत गिरने से आयशा की मौत हुई है।