जाम में फंसे दूल्हे, इंतजार में दुल्हनें, कोई पैदल निकला ब्याहने, कोई हो गया फेरों के लिए लेट


नई दिल्ली। किसान लगातार अपना विरोध प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। इन सब के बीच आम लोगों को भी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। लंबे जाम में फंसे लोगों का कहीं भी जाना मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा तकलीफ शादी करने वाले जोड़ों को या फिर बारात में जा रहे लोगों को उठानी पड़ रही है।


सड़कों पर भयंकर जाम की स्थिति पैदा हो गई है। आंदोलन के चलते एक बारात जाम में फंस गई। बारात सिरसा के गांव सक्ताखेड़ा से फतेहाबाद में जानी थी। सिरसा के गांव खैरेकां के पास शुक्रवार सुबह पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए नाका लगाया हुआ था, इसी दौरान बारात जाम में फंस गई। जिसके बाद बारात में शामिल लोगों ने गांव से आगे जाने का रास्ता अपनाया, लेकिन गांव खैरेकां के पास आकर फंस गए। बारात को फतेहाबाद में पहुंचना था, लेकिन 2 बजे तक बारात सिरसा में ही फंसी रही। 


दूल्हे संदीप ने बताया कि शुक्रवार  को फतेहाबाद के लिए वह सुबह 8:30 बजे चले थे, लेकिन रास्ते बंद होने की वजह से वे जाम में फंसे रहे। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद में फेरे लेने के लिए 11 बजे पहुंचना था लेकिन वे समय पर नहीं पहुंच पाएंगे। वहीं दूल्हा संदीप कुमार के रिश्तेदार राकेश कुमार ने बताया कि सिरसा के गांव सक्ताखेड़ा से बारात चलकर फतेहाबाद में 11 बजे पहुंचनी थी, लेकिन काफी लेट हो गए हैं। इसके चलते दुल्हन पक्ष के लोग इंतजार करते रह गए। 


वहीं करनाल शहर में करीब 24 घंटे जाम जैसी स्थिति बनी रही। जाम में दूल्हा- दुल्हन घंटों तक फंसे रहे। शाम को जाम खुलने के बाद लोग अपने घरों की ओर रवाना हुए। दिल्ली के लक्की लुधियाना से दुल्हन लेकर वापस दिल्ली जा रहे थे। रात को दो बजे जाम में फंस गए। करीब 14 घंटे जाम में फंसे रहने के कारण दुल्हन, महिला और कई बच्चों की तबीयत भी बिगड़ गई। दूल्हे के पिता ने बताया कि खुशी से बारात लेकर गए थे, लेकिन बीच में डोली फंसने से बच्चों का रो- रोकर बुरा हाल है।  कर्णलेक नाके पर रात को एक दूल्हे ने तो पैदल नाका पार किया। आगे दूसरी गाड़ी में कुरुक्षेत्र गया।


वहीं उत्तरप्रदेश में भी किसान आंदोलन ने सिर उठा लिया है और भारी जाम के चलते मेरठ में एक दूल्हे को अपनी ही शादी में जाने के लिए गाड़ी से निकल कर पैदल ही जाना पड़ा। दरअसल हुआ यूं कि किसान विरोध आंदोलन के कारण हुई नाकाबंदी के कारण दूल्हे की गाड़ी फंसी गई और अपनी ही शादी में जाने के लिए दूल्हे को पैदल सड़क पर उतर कर जाना पड़ा।


किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने दिल्ली की ओर जाने वाले रास्ते पर  पर बैरिकेड्स लगा दिए हैं, जो केंद्र के लाए कृषि कानून के खिलाफ अपना विरोध मार्च निकाल कर दिल्ली की तरफ बढ़ रहे हैं।


Comments

Popular posts from this blog

जनसंचार एवं पत्रकारिता संस्थान में ऑनलाइन होंगे आवेदन

ऐसा पत्रकार जिससे आपको भी घृणा हो जाए, चाय वाले से मांगी 25 हजार की चौथ

*नगर निगम की लापरवाही से दिनभर जलती रहीं लाइटें,कैमरे में कैद लापरवाही की देखें वीडियो