Posts

Showing posts with the label International

यह है भारतीय महिलाओं का दम ,नहीं हैं किसी से कम

Image
जींद।    अमेरिका के फ्लोरिडा में 13 जुलाई की रात को हुई डब्लूडब्लूई माय यंग क्लासिक चैम्पियनशिप में भारतीय रेसलर कविता दलाल एकदम देसी अंदाज में रिंग में उतरीं। कविता ने अखाड़े के पहलवान की तरह अपनी पैरों पर हाथ मारते हुए दम भरा और एक हाथ उठाकर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया। कविता के आते ही अनाउंस हुआ कि वह एकमात्र महिला इंडियन रेसलर हैं जो डब्लूडब्लूई में इंडिया को रिप्रेजेंट कर रही हैं।  13 जुलाई की फाइट से पहले कविता ने अपनी मां के लिए एक वीडियो भेजा था, जिसमें उसने कहा था कि उसकी मां दो दिन से खाना नहीं खा रही हैं, वे उसकी जीत के लिए प्रार्थना कर रही हैं। प्लीज आप मेरी मां को बोलें कि वे खाना खा लें।  कविता दलाल खली की जालंधर स्थित एकेडमी में नेशनल रेसलर बुलबुल को सूट-सलवार पहनकर चित कर देने से फेमस हुई थीं। इसके बाद उन्हें बिग बॉस से भी न्योता मिला था। नेशनल लेवल पर 9 साल तक वेट लिफ्टिंग में गोल्ड जीतने वाली कविता ने जालंधर स्थित खली की एकेडमी से ट्रेनिंग ली थी। रोजाना वहां 8 घंटे मेहनत करने वाली कविता शादीशुदा हैं। घर और काम को वो बखूबी संभाल...

पाकिस्तान में चाय बेचते बेचते बन गया मॉडलिंग का बड़ा सितारा पर अब नागरिकता में निकली बड़ी झोल

Image
नई दिल्ली। पाकिस्तान का नीली आंखों वाला दिलकश चाय वाला फिर सुर्खियों में है। इस शख्स की खूबसूरती की तारीफ बॉलीवुड के शंहशाह शाहरुख खान भी कर चुके हैं लेकिन इस बार इस शख्स के विवादों में आने की वजह कुछ और है। इस शख्स से जुड़े विवाद के बारे में बताने से पहले लोग ये जान लें कि कभी पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की गलियों में चाय बेचने वाले इस शख्स का नाम अरशद खान है। लेकिन एक शख्स ने इसकी एक तस्वीर क्या खींची, इसकी किस्मत ही बदल गई। 2016 में फोटोग्राफी के दौरान जिया अली नाम के एक पाकिस्तानी ने चाय बेचने वाले अरशद खान की फोटो खीच कर सोशल मीडिया पर डालने के बाद ये रातों रात पाकिस्तानी लड़कियों का हॉट स्टार बन गया। देखते ही देखते कल तक चाय बेचने वाला अरशद खान टॉक ऑफ द टाउन बन गया। अरशद खान ने मॉडलिंग की और कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किए। हिन्दुस्तान में भी ये शख्स काफी फेमस हुआ। अभिनेता शाहरुख ने उसकी तारीफ करते हुए ट्वीट किया था लेकिन विवाद तब शुरू हुआ जब ये शख्स अपना पासपोर्ट बनवाने पहुंचा। दरअसल पाकिस्तान में लोगों को पहचान पत्र जारी करने वाली संस्था द नेशनल डेटाबेस एंड रजि...

अब सऊदी अरब में भी लड़कियाँ पा सकेंगी शारीरिक शिक्षा का ज्ञान

Image
रियाद।  सऊदी अरब के शिक्षा मंत्री ने देश में पहली बार लड़कियों के स्कूलों में शारीरिक शिक्षा कार्यक्रम शुरू करने का फैसला किया है। यह कार्यक्रम अगले साल से शुरू होगा। सऊदी प्रेस में प्रकाशित अहमद अल-ईसा के बयान के अनुसार, यह कार्यक्रम शरिया (इस्लामी कानून) के मुताबिक तैयार किया गया है और इसे प्रत्येक स्कूल के संसाधनों के हिसाब से धीरे-धीरे लागू किया जाएगा, जब तक कि स्कूल इस कार्यक्रम को समायोजित करने के लिए तैयार नहीं हो जाते। इस मंत्रिस्तरीय निर्णय में कार्यक्रम की निगरानी के लिए एक समिति का गठन करने और महिला विशेषज्ञों को तैयार करने के लिए विश्वविद्यालय के साथ काम करने के लिए भी कहा गया है। सऊदी अरब में 2013 तक इस प्रकार के शिक्षा कार्यक्रमों पर प्रतिबंध था। शिक्षा मंत्रालय ने घोषणा की कि वह इस कार्यक्रम को विकसित कर रहा है और 9,000 शारीरिक शिक्षा शिक्षकों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। यहां की महिलाओं में मोटापे की दर 62 प्रतिशत पहुंचने के बाद हाल के महीनों में स्थानीय गैर-सरकारी संगठन सरकार पर शीघ्र इस तरह के कार्यक्रम को शुरू करने का दबाव डाल रहे हैं। 

वो मर्द नही जो डर जाए-मरियम

Image
पाकिस्तान की सियासत में बवाल मचाने वाले पनामागेट स्कैंडल की जांच रिपोर्ट आने के एक दिन पहले नवाज शरीफ की बेटी मरियम ने अपोजिशन को चैलेंज दिया। अपोजिशन नवाज शरीफ का इस्तीफा मांग रहा है। इसके पहले मरियम ने रविवार को ट्वीट कर कहा- वो मर्द नहीं जो डर जाए। बता दें कि पनामागेट मामले में खुलासा हुआ था कि नवाज फैमिली की दूसरे देशों में कई कंपनिया हैं। भारत के कई लोगों के नाम भी पनामा पेपर्स लीक में सामने आए थे।  नवाज शरीफ और उनकी फैमिली पर आरोप हैं कि उन्होंने दूसरे देशों में कई कंपनियां बनाईं। इन कंपनियों के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग की गई। ये विवाद पिछले साल शुरू हुआ था। अपोजिशन के दबाव के बाद ये मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। सुप्रीम कोर्ट ने अपोजिशन की अपील के बाद मामले की जांच के लिए एक ज्वाइंट इन्वेस्टिगेशन टीम बनाई। इस टीम की रिपोर्ट 10 जुलाई यानी सोमवार को आने वाली है। रिपोर्ट आने के पहले ही इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ नवाज शरीफ का इस्तीफा मांग रही है। इमरान ने रविवार को एक बयान में कहा था कि नवाज और उनकी फैमिली का अगला ठिकाना लाहौर की जेल होगा।  JIT नवाज, उनके बेटे ...

नेपाल-रजत प्रताप बने मेयर और शबनम खातून ने डिप्टी मेयर का चुनाव जीत कर रच दिया इतिहास

Image
इकबाल खान सिद्धार्थ नगर( बढनी)। नेपाल में करीब 20 साल के बाद हुए स्थानीय निकाय के दूसरे चरण के अधिकतर परिणाम आ चुके है।कई जगहों पर अभी वोटों की गिनती जारी है। सीमा से सटे नगरपालिका कृष्णा नगर से स्वतंत्र उम्मीदवार रजत प्रताप शाह ने अपनी उपस्थिति इतिहास के पन्नों में दर्ज करायी है। वह इस शहर के पहले मेयर निर्वाचित हुए हैं । रजत प्रताप शाह को कुल 7328 मत मिले। उन्होंने माओवादी केंद्र से चुनाव लड़ रहे शिव प्रसाद जायसवाल को 4123 मतों से पराजित किया। श्री शाह स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में सर्वाधिक मतों से जीतने वाले नेपाल के अभी तक पहले मेयर हैं। शिव प्रसाद जायसवाल को 3205 मत मिले।नव निर्वाचित डिप्टी मेयर शबनम खातुन डिप्टी मेयर के पद पर माओवादी केंद्र की महिला प्रत्याशी शबनम खातुन ने अप्रत्याशित सफलता हासिल करते हुए नेपाली कांग्रेस की आरती देवी चौधरी को 256 वोटों से हराकर शहर की पहली मुस्लिम डिप्टी मेयर बनने में कामयाब हुई हैं।शबनम खातून को कुल 3411 मत मिले वहीं उनकी निकटम प्रतिद्वंद्वी आरती देवी को 3155 मत प्राप्त हुए।शबनम खातून ने दोहरा इतिहास रचा है।पहला यह कि वह महिला हैं दूसरी बात...

पलटे टैंकर से तेल समेटने के चक्कर में 140 ज़िंदा जले

Image
इस दुनिया की भी अजीब स्थिति है जहाँ इंसान थोड़े से फायदे के लिए अपनी जान दांव पर लगा देता है और जब बात होरही हो मुफ्त की तो कितना भी बड़ा जोखिम उठाने से नहीं चूकता।  पाकिस्तान में भी यही हुआ जहां मुफ्त का तेल समेटने के चक्कर में 140 लोगो की मौत हो गयी। घटना रविवार के दिन की पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त के बहावलपुर की है जहां हादसे के कारण पलटे हुए तेल के ट्रक से लोग तेल समेटने में व्यस्त थे कि अचानक धमाका हो गया और लगभग 140 लोग काल का ग्रास बन गए। बताया जा रहा है आग किसी के द्वारा सिगरेट जलाने से भड़की। पाकिस्तान के इतिहास की सबसे शोकपूर्ण घटना बताते हुए जिला अधिकारी, बहावलपुर राणा सलीम अफ़ज़ल ने बताया : " 123 लोग मेडिकल सेवा पहुंचने से पहले ही मारे जा चुके थे 100 से ज़्यादा ज़ख़्मियो को जिला और विक्टोरिया अस्पताल ले जाय गया जिसमे से बहुतो की हालत नाज़ुक है " महामार्ग पुलिस के वक्ता इमरान शाह ने बताया कि पुलिस ने ट्रैफिक की स्थिति संभालने में शीघ्रता तो दिखाई लेकिन ग्रामीणों को ईंधन समेटने से रोकने में सफल नहीं हो पायी।

मस्जिद से पैसे चुराकर चोर ने लिखा- 'यह मेरे और अल्लाह के बीच का मामला, ढूंढें नहीं'

Image
  पाकिस्तान में एक चोर मस्जिद के दान पात्र से 50 हजार रुपये चुरा ले गया और पत्र छोड़ लिखा यह मेरे और अल्लाह के बीच का मामला है। इसमें किसी को भी शोर मचाना नहीं चाहिए और न ही उसे तलाशने की कोशिश नहीं करना चाहिए। यह दक्षिण पंजाब में खानेवाल जिले स्थित जामिया मस्जिद सादिकल मदीना में शुक्रवार रात की घटना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चोर मस्जिद से दो दान पात्र ले गए , जिनमें श्रद्धालु दान देते थे। चोर बिजली अवरोध करने के लिए एक जोड़ी यूपीएस बैटरी भी चुरा ले गए। मस्जिद के मौलाना कारी सईद ने कहा कि चुराई गई राशि तकरीबन 50000 रुपये थी। साथ ही चोर ने एक पत्र छोड़ दिया है , जिसमें उसने लिखा है , ‘ यह मेरे और अल्लाह के बीच का मामला है। कृपया कोई भी मुझे तलाशने की कोशिश नहीं करें। मैं एक जरूरतमंद व्यक्ति हूं और इसलिए मैंने अल्लाह के घर से ये पैसे चुराए हैं। ’ साथ ही चोर ने यह भी लिखा कि ‘ वह मस्जिद में एक बार आया था और मस्जिद के मौलाना से मदद की गुहार लगाई थी लेकिन उन्होंने मुझे मदद करने से इनकार कर दिया और मुझे बाहर निकाल दिया। इसके बाद मैंने लोगों से भी मदद मांगी लेकिन लोगों ने भी मदद देन...

ईद से पहले दो बम धमाके, 15 लोगों की मौत

Image
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के परचिनार में शुक्रवार दोपहर एक के बाद एक हुए दो बड़े धमाकों में 18 लोगों के मारे जाने और 100 से ज्यादा के घायल होने की खबर है। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, विस्फोट तुल अड्डा इलाके में हुए हैं। सुरक्षाबलों ने पूरे एरिया को कवर कर लिया है और घायलों को अस्पताल भेजा गया है। ये धमाका क्वेटा में हुए कार धमाके के कुछ ही घंटे बाद हुआ है। पेशावर के शहर परचिनार में धमाका शुक्रवार को पाकिस्तान में दूसरा बड़ा हमला है। शुक्रवार सुबह पाकिस्तान की क्वेटा सिटी में हुए ब्लास्ट में 13 लोगों की मौत हुई है, जिसमें छह पुलिसकर्मी हैं। धमाके में 21 लोग घायल हुए हैं। ब्लास्ट इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस अहसान महबूब के ऑफिस के पास हुआ। पुलिस की ओर से आए बयान के मुताबिक, एक आत्मघाती हमलावर आईजीपी कार्यालय की ओर विस्फोटकों से भरी कार लेकर बढ़ रहा था। जब उसे जांच चौकी पर रोका गया, तो कार को विस्फोट हो गया। हमला इतना जोरदार था कि इस हमले में मौके पर मौजूद कई कारें और बाइक तक जलकर खाक हो गईं। इस हमले के कुछ घंटे बाद दोपहर को परचिनार में दो बड़े धमाके हुए हैं।

बार्बी डॉल दिखने का चढ़ा ऐसा भूत कि खर्च कर दिए साढ़े सोलह लाख

Image
  इंग्लैंड की एक महिला पर बच्चों में मशहूर बार्बी गुड़िया की तरह दिखने का भूत सवार है। उसने इसके लिए लगभग 16 लाख 47 हजार रुपये खर्च करके प्लास्टिक सर्जरी कराई है। बहरहाल , दक्षिण-पूर्व लंदन की रहने वाली 46 वर्षीय राचेल इवांस ने सर्जरी के दौर से गुजरने के बाद ‘ आकर्षक ’ लुक पा लिया है। खास बात है यह है कि इस सर्जरी के बाद वह हमेशा मुस्कान हुई नजर आती हैं। राचेल कहती हैं , ‘ मुझे महसूस होता है कि मैं बार्बी गुड़िया हूं। यानी इंसानी गुड़िया। ’ डेलीमेल की खबर के मुताबिक , वह रियल लाइफ में केन डॉल(एक प्रकार की गुड़िया) जैसी लगती हैं। राहेल एक बच्चे की मां हैं। राहेल के नए लुक से उनके पति भी काफी खुश हैं। 

ऐसा किया हुआ कि इन दो लड़कियों को फ्लाइट मैं ही नहीं बैठने दिया आइये जानें

Image
वाॅशिंगटन।  अमेरिका की यूनाइटेड एयरलाइन्स की फ्लाइट में दो लड़कियों को केवल इसलिए नहीं जाने दिया जा रहा था क्योंकि उन्होंने लेगिंग पहन रखे थे। जब इन लड़कियों ने अपना पहनावा बदल दिया तो फिर इन्हें फ्लाईट में बैठने की अनुमति मिल गई। मिली जानकारी के अनुसार डेनवर से मिनीपोलिस की ओर जा रहे विमान में दो लड़कियां सवार हुई थीं इन लड़कियों ने लेगिंग पहन रखे थे लेकिन फ्लाईट स्टाफ ने इन लडकियों को फ्लाईट में बैठने नहीं दिया। हालांकि एयरलाईन्स ने अपना जवाब दिया और लिखा कि यूनाइटेड को अधिकार है कि वे काॅन्ट्रैक्ट आॅफ कैरेज के अंतर्गत सलीके के परिधान पहनें। यदि वे उचित परिधान नहीं पहनेंगे तो उन्हें सफर नहीं करने दिया जाएगा। उनका कहना था कि हमारा काॅन्ट्रेक्ट यात्रियों की सुरक्षा के लिए है। यूनाइटेड एयरलाइन्स के प्रवक्ता जोनाथन गुइरिन ने कहा कि लड़कियों को फ्लाइट में चढ़ने नहीं दिया गया। उनका कहना था कि किसी को भी ड्रेस कोड नहीं तोड़ने दिया जाता हां यदि हमारे नियमित कर्मचारी योग पैंट या फिर लेगिंग में होते हैं तो उन्हें हम नहीं रोकते हैं। इन लड़कियों से लेगिंग चेंज करने के लिए कहा गया। सोशल मीडिया क...

क्या कोई शख्स जूता पॉलिस करके 18 लाख रुपए महीना कमा सकता है-जाने कैसे

Image
अमरीका के मनहट्टन शहर में डॉन वार्ड नाम के एक शख्स का कहना है कि वह जूते पॉलिश कर महीने का करीब 18 लाख रुपया कमा रहा है. डॉन वार्ड रोज़ अपनी ओपन दूकान के सामने से गुजरने वाले लोगों को उनके गंदे जूतों के लिए शर्मिंदा करता है और वे अपने जूते साफ़ करवाने तुरंत चले आते हैं. वार्ड ने न्यूयॉर्क पोस्ट अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा कि 'मछली पकड़ने के लिए आप क्या करेंगे? चारा ही डालेंगे न? वही मैं कर रहा हूँ. ' 'मैं आते जाते लोगों को चुटकुले सुनाता हूँ, उनके साथ हँसता हूँ, उन्हें साफ़ जूते पहनने के लिए प्रेरित करता हूँ और वे मेरे पास चले आते हैं.' एक दिन में करीब 9000 डॉलर वार्ड काम लेते हैं जो कि भारतीय मुद्रा में 60,000 रूपए होते हैं.  वार्ड पहले एक फोटो लैब में काम करते थे जहाँ ज़्यादा पैसा नहीं मिलता था इसलिए एक दोस्त की देखादेखी उन्होंने अपना पेशा बदला और जूते पॉलिश करने लगे. वार्ड का कहना है की वे अब इस काम में बेहद खुश हैं क्योकि उनका न ही कोई बॉस है और न ही उन्हें किसी की बात सुननी पड़ती है. वे अपनी मर्ज़ी के मालिक हैं.

IT सेक्टर में काम करने वालों को हो सकता हे खतरा ,जा सकती ह नोकरी

Image
अमेरिका में आईटी प्रोफेशनल्स के लिए वीजा नियमों में सख्ती के बीच अब इंडियन आईटी सेक्टर में नया खतरा मंडरा रहा है. सहयोगी चैनल सीएनबीसी आवाज की खबर के मुताबिक आईटी सेक्टर में जॉब को लेकर नई मुश्किलें शुरू हो सकती हैं. आईटी कंपनियों के एसोसिएशन नैसक़ॉम ने कहा है कि आईटी इंडस्ट्री  में लाखों लोगों की नौकरियां जा सकती हैं. इसलिए मुश्‍किल में हैं लाखों नौकरियां नैसक़ॉम के मुताबिक आईटी इंडस्ट्रीे के 10 लाख प्रोफेशनल्स की नौकरियों पर खतरा मंडरा रहा है क्‍योंकि लोग बदलती जरूरतों के मुताबिक खुद को अपडेट नहीं कर रहे हैं. आशंका है कि इस साल आईटी कंपनियां नए लोगों की भर्तियों में 40 फीसदी की कटौती करेंगी. हालांकि जानकारों की मानें तो खतरा उन लोगों को भी है, जो अपने स्किल को लगातार निखारते नहीं हैं. कंपनियां देती हैं सीखने का मौका जानकारों के मुताबिक कंपनियां आईटी प्रोफेशनल्स  के लगातार स्कील डेवपलमेंट को लेकर चिंतित रहती हैं, लिहाजा वो इनहाउस ट्रेनिंग की व्यवस्था करती है, लेकिन अगर ये सुविधा नहीं भी मिलती है तो प्रोफेशनल्स के लिए ऑनलाइन कोर्स, ईवनिंग क्लासेज और क्रैश कोर्स भी मौजूद हैं. ऐ...

ऐसा किया देखा पति ने इस फोटो मैं ,तलाक़ देने की ठान ली

Image
सोशल साइट्स पर इन दिनों इस महिला की एक फोटो खूब वायरल हो रही है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि इस फोटो को देखने के बाद इस महिला के हसबैंड ने तलाक मांग लिया। हालांकि, ये मामला कहां का है और इस महिला का क्या नाम है, इसकी जानकारी कहीं भी उपलब्ध नहीं है।  कंपनी के काम से गई थी बाहर लेकिन...  सोशल साइट्स पर वायरल हो रही इस फोटो को देखने के बाद इस महिला के पति ने डाइवोर्स फाइल कर दिया। दरअसल, इस महिला ने अपने पति से ये कहा था कि वो अपने ऑफिशियल काम से कुछ दिनों के लिए बाहर जा रही है। महिला ने जाने के कुछ देर बाद अपने पति को होटल रूम से अपनी एक सेल्फी क्लिक कर सेंड किया। पहली फोटो देखने के बाद पति ने महिला से कुछ और फोटोज की डिमांड की। लेकिन जैसे ही महिला ने अपनी दूसरी फोटो सेंड की, पति हैरान रह गया। फोटो को करीब से देखने के बाद पति का शक यकीन में बदल गया और उसने महिला से तलाक मांग लिया। 

ऐसा देश जहां पारा पहुँचता है -50 डिग्री ,जहां 6 महीने रहता है अंधेरा

Image
मॉस्को। भारत में अब ठंड का मौसम खत्म हो चुका है,लेकिन दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं,जहां पर अभी भी कड़ाके की ठंड है। ऐसी ही एक जगह साइबेरिया का नोरिल्स्क है,जिसे ठंड की वजह से पूरी दुनिया में जाना जाता है। सामान्य दिनों में यहां का टेम्परेचर जहां-10 डिग्री रहता है,वहीं भयानक सर्दी में घटकर माइनस 55 डिग्री तक पहुंच जाता है। दो महीने तक रहता है अंधेरा...   आपको जानकर हैरानी होगी,लेकिन बता दें कि नोरिल्स्क में भयानक सर्दी के दौरान करीब दो महीने बिल्कुल घना अंधेरा रहता है,जिसकी वजह से लोगों को ज्यादातर समय घरों में रहना पड़ता है। नोरिल्स्क आर्कटिक सर्कल से सिर्फ 400 किलोमीटर दूर है। साल के 365 दिन में से यहां 280 दिन सर्दियों के होते हैं। इनमें करीब 130 दिन यहां बर्फबारी होती है। इतने एक्स्ट्रीम हालात की वजह से यहां लोग अलग तरह की जिंदगी जीने को मजबूर रहते हैं। दूसरे शहरों की तरह यहां सोशल एक्टिविटी नहीं होती और कई कार्यक्रम इनडोर ही आयोजित किए जाते हैं। इसे दुनिया का सबसे ठंडा शहर भी माना जाता है।   कई लोग डिप्रेशन के भी हो जाते हैं शिकार   माइनस टेम्परेचर के बीच जिंदगी ज...

अमेरिका के बाद अब ब्रिटेन ने भी मुस्लिम देशों पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाने पर रोक लगा दी

Image
लंदन। अमेरिका के बाद अब ब्रिटेन भी मुस्लिम देशों को लेकर सावधानी बरत रहा है। ब्रिटेन ने छह मुस्लिम बहुल देशों से अपने यहां आने वाली कुछ उड़ानों में यात्रियों को इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे लैपटॉप और टैबलेट के साथ यात्रा करने पर रोक लगा दी है। ब्रिटेन सरकार का कहना है कि हवाई सुरक्षा के मद्देनजर उक्त कदम उठाया गया है। इससे छह ब्रिटिश और आठ विदेशी एयरलाइंस पर असर पड़ेगा। इस फैसले से यह प्रतिबंध तुर्की, जॉर्डन, लेबनान, मिस्र, सऊदी अरब और ट्यूनिशिया की उड़ानों पर लागू होगा। इसके तहत फ्लाइट में लैपटॉप, टैबलेट, डीवीडी प्लेयर और एक निश्चित आकार के मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। ब्रिटिश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि हमारे यहां हवाई सुरक्षा को लेकर लिए गए फैसलों को बहुत गंभीरता से लिया जाता है। हम यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं करेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले अमेरिका की डोनाल्ड ट्रंप सरकार ने भी आठ मुस्लिम बहुल देशों से आ रहे विमानों में यात्रियों के ऊपर ट्रैवल संबंधी नई पाबंदियां लगाई हैं। ये प्रतिबंध मिस्र, जॉर्डन, कुवैत, कतर, सऊदी अरब, तुर्की और संयुक्त अरब अमीरात से आ रहे विम...

भारत कर सकता हे PAK से पहले न्यूक्लियर हथियार का हमला

Image
वॉशिंगटन- अमेरिकी एक्सपर्ट का मानना है कि भारत अपनी पहले एटमी हथियारों का इस्तेमाल न करने की पॉलिसी से हट सकता है। अगर भारत को लगा कि इस्लामाबाद उसके खिलाफ न्यूक्लियर वेपन्स का दाग सकता है तो वह पाक के खिलाफ स्ट्राइक कर सकता है। भारत, पाक को पहले न्यूक्लियर वेपन्स दागने की मोहलत नहीं देगा...   - मैसाच्युसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) में साउथ एशियन न्यूक्लियर स्ट्रैटजी के एक्सपर्ट विपिन नारंग ने वॉशिंगटन में कार्नेजी इंटरनेशनल न्यूक्लियर पॉलिसी कॉन्फ्रेंस में भारत की न्यूक्लियर पॉलिसी को लेकर चर्चा की। - नारंग ने कहा, "भारत, पाकिस्तान को पहले न्यूक्लियर हथियार चलाने का मौका नहीं देगा। वह अपनी पहले एटमी हथियार नहीं दागने की पॉलिसी से हट सकता है और पाक पर आगे बढ़कर हमला कर सकता है।" - हालांकि नारंग ने ये भी कहा, "अगर भारत ने पाक पर हमला किया तो यह पूर्व में की गई स्ट्राइक जैसा नहीं होगा। इसमें पाक के मिसाइल लॉन्चर्स और न्यूक्लियर वॉरहेड्स को निशाना बनाया जाएगा।" - "अगर भारत ने हमला किया तो वह यह भी चाहेगा कि पाक के एटमी हथियार पूरी तरह से खत्म कर दे।"...

100 खुशहाल देशों मैं भी जगह नहीं बना सका भारत

Image
ओस्लो:  संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार, सबसे ज्यादा खुशहाल देशों की वैश्विक सूची में भारत 122वें पायदान पर पाया गया है. जबकि आतंकवाद से त्रस्त पाकिस्तान और गरीबी से जूझ रहे नेपाल इस सूचकांक में भारत से बेहतर स्थिति में हैं. सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, भारत तीन पायदान नीचे सरक आया है, क्योंकि पिछले वर्ष यह 118वें स्थान पर था. यह दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन दक्षेस के अधिकांश देशों से पीछे था. हालांकि संकटग्रस्त अफगानिस्तान 141वें स्थान पर था. दक्षेस के आठ देशों में पाकिस्तान 80वें स्थान पर, नेपाल 99वें, भूटान 97वें, बांग्लादेश 110वें, जबकि श्रीलंका 120वें स्थान पर है. हालांकि मालदीव को विश्व खुशहाली रपट में जगह ही नहीं मिल पाई है. इस बार नार्वे ने डेनमार्क को पीछे धकेलते हुए दुनिया के सर्वाधिक खुश देशों में पहले स्थान पर पहुंच गया है. यह स्कैंडिनेवियाई देश पिछले वर्ष की सूची में चौथे स्थान पर था, लेकिन इस बार वह कई प्रमुख गणनाओं के आधार पर शीर्ष स्थान पर पहुंच गया. इनमें देखभाल, जीवन के निर्णय लेने की आजादी, मिलनसारता, अच्छे शासन, ईमानदारी, स्वास्थ्य और आय के स...

टॉयलेट में ही गुप्त कैमरा लगा दिया क्यों? जान कर हो जाएंगे हैरान

Image
बीजिंग:  दुनिया में शायद ही कोई ऐसा देश होगा जहां लोग टिशू और टॉयलेट पेपर न चुराते होंगे. इसे रोकने के लिए चीन के एक टूरिस्ट प्लेस पर टॉयलेट में ही गुप्त कैमरा लगा दिया गया है. टॉयलेट पेपर की चोरी रोकने के लिए लगाया गया यह गुप्त कैमरा सेंसरयुक्त है. यह कैमरा यूजर फ्रेंडली है. चीन की राजधानी बीजिंग के सबसे व्यस्त टूरिस्ट साइट टेंपल ऑफ हेवन के टॉयलेट में गुप्त कैमरा लगाया गया है. यहां टॉयलेट में इस तरह के इंतजाम किए गए हैं कि अगर किसी को टिशू या टॉयलेट पेपर चाहिए तो उसे इस कैमरे के सामने से हर हाल में गुजरना पड़ेगा. कैमरे से अटैच मशीन उक्त यूजर का चेहरा सेव कर लेगी और पेपर मशीन को कमांड देगी कि पेपर रिलीज किया जाए. अगर उस शख्स ने दोबारा पेपर लेने की कोशिश की तो मशीन से पेपर नहीं निकल सकेगा. चेहरा सेव करने में महज तीन सेंकेड लगने का दावा किया गया है. हाल में ऐसा देखने में आया था कि बड़ी संख्या में लोग अपने घरों में इस्तेमाल करने के लिए पब्लिक टॉइलट्स से पेपर रोल की चोरी कर रहे हैं. मीडिया ने जब इसकी पड़ताल की तो चौंकाने वाला तथ्य यह उजागर हुआ कि अमूमन यह काम सीनियर सिटिजन कर रहे हैं. ...

हिल्टन ने तस्वीर साझा करते हुए कहा, “सबसे खूबसूरत दृश्य को मैं आपके साथ साझा कर रही हूं।

Image
लॉस एंजेलिस । सोशलाइट पेरिस हिल्टन फिलहाल टीवी शो ‘द लेफ्टलवर्स’ के अभिनेता क्रिस जिल्का के साथ रूमानी पलों को खुलकर बिता रही हैं। हाल ही में एक कार्यक्रम में वह अपने प्रेमी के साथ नजर आईं। वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, दोनों यहां एक कार्यक्रम में एक-दूसरे को चूमते नजर आए। हिल्टन ने सेमी-शीयर लो-कट वाला रिवीलिंग गाउन पहन रखा था, उन्होंने गले में हीरे का एक हार भी पहना हुआ था। वह बेहद दिलकश लग रही थीं। वहीं जिल्का ने काले रंग की टी-शर्ट, पैंट और जूते पहन रखे थे।पिछले कुछ हफ्तों से यह जोड़ी एक-दूसरे के साथ काफी वक्त बिता रही है। हाल ही में दोनों मैक्सिको से छुट्टियां बिता कर लौटे हैं। पेरिस ने छुट्टियों की कुछ तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर साझा की। कुछ तस्वीरों में दोनों नीले समुद्र के किनारे डेक पर एक-दूसरे का आलिंगन करते नजर आ रहे हैं। हिल्टन ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “सबसे खूबसूरत दृश्य को मैं आपके साथ साझा कर रही हूं।