Posts

Showing posts with the label National News

नही देना होगा GST सरकार ने बदला अपना फैसला

Image
पुरानी कार और सोने की ज्वैलरी बेचने पर अब आपको GST नहीं देना होगा. सरकार ने अपना पुराना फैसला वापस लेते हुए कहा कि जब भी कोई आम आदमी पुरानी ज्‍वैलरी को बेचेगा, तो उस पर उसे और ज्‍वैलर को जीएसटी के तहत किसी भी तरह का रिवर्स चार्ज नहीं देना होगा. वित्त मंत्रालय की ओर से दिए गए बयान में कहा गया है कि पुरानी ज्‍वैलरी की तरह ही यह सिद्धांत पुरानी कार बेचने पर भी लागू होता है. वित्त मंत्रालय ने कहा कि जीएसटी कानून का सेक्‍शन 9 कहता है कि जब भी कोई अनरजिस्‍टर्ड सप्‍लायर (इस मामले में आम आदमी) किसी रजिस्‍टर्ड व्‍यक्ति (इस मामले में ज्‍वैलर) को ज्‍वैलरी बेचता है, तो आम आदमी को इसके लिए कोई टैक्‍स नहीं देना होगा. ऐसे ट्रांजैक्‍शन में आरसीएम के तहत टैक्‍स रजिस्‍टर्ड व्‍यक्ति के जरिए भरा जाएगा. सरकार ने सफाई देते हुए कहा कि भले ही एक आम आदमी पुरानी ज्‍वैलरी बेच रहा है, लेकिन इसका मतलब ये कतई नहीं है कि ये उसका बिजनेस है. इसलिए पुरानी ज्‍वैलरी बेचने वाले आम आदमी को जीएसटी कानून के मुताबिक सप्‍लायर नहीं माना जा सकता. इसलिए एक इंडिविजुअल की तरफ से पुरानी ज्‍वैलरी ज्‍वैलर को बेचने पर आरसीए...

पाकिस्तान जाने की कोशिश में एक अफगान नागरिक को कश्मीर से हिरासत में लिया

Image
श्रीनगर।  पाकिस्तान भागने का प्रयास कर रहे एक अफगान नागरिक को कश्मीर के बारामुला जिले में नियत्रंण रेखा के पास से गिरफ्तार किया गया। गौरतलब है कि उसे दिल्ली से अफगानिस्तान वापस भेजा जाना था।  पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नई दिल्ली में एनडीपीएस कानून के तहत बरी किए दाउद को उसके देश वापस भेजा जाना था, लेकिन इस बीच सरकार ने उसको बरी किए जाने के फैसले को चुनौती देने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि उसका पासपोर्ट दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के पास है। उसकी गतिविधयों को नई दिल्ली में नरेला के लामपुर तक प्रतिबंधित किया गया था।  दाऊद ने पुलिस को बताया कि वह नियंत्रण रेखा पार कर पाकिस्तान के रास्ते अफगानिस्तान लौटना चाहता था। अधिकारी ने कहा कि उसके दावों की पुष्टि की जा रही है। दाऊद के अलावा पुलिस ने उरी के दो निवासियों और जिस वाहन में सभी यात्रा कर रहे थे, उसके ड्राइवर को भी हिरासत में लिया है। 

महागठबंधन में तेजस्वी यादव ने नही दिया इस्तीफा तो हो सकता है बहुत बड़ा उलट फेर

Image
बिहार में महागठबंधन के बीच लगातार तनाव बढ़ रहा है. गुरुवार को आरजेडी के मनेर से विधायक भाई वीरेंद्र ने नीतीश सरकार से समर्थन वापस लेने की धमकी दी थी. उन्होंने कहा था कि जेडीयू को यह नहीं भूलना चाहिए कि आरजेडी के पास 80 विधायक हैं, महागठबंधन में वही होगा जो वह चाहेंगे. वहीं अब शुक्रवार को जेडीयू की ओर से राजद को करारा जवाब दिया गया है. जेडीयू प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि सत्ता हमारे लिए जरूरी नहीं है, वह 5 मिनट के अंदर सरकार को छोड़ देंगे. वहीं सूत्रों का कहना है कि नीतीश कुमार तेजस्वी यादव के इस्तीफे पर अड़ गए हैं, वहीं राजद भी तेजस्वी भी इस्तीफे के मूड में नहीं है. खबर है कि अगर तेजस्वी यादव इस्तीफा नहीं देंगे, तो नीतीश कुमार खुद ही इस्तीफा दे सकते हैं. अजय आलोक ने कहा कि महागठबंधन के नेता नीतीश कुमार ही हैं, जो लोग 80 विधायकों की धमकी दे रहे हैं उन्हें ध्यान रखना चाहिए कि वह सत्ता के भूखे नहीं हैं, 5 मिनट में सत्ता को छोड़ देंगे. नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने रवैये से पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने कहा कि जेडीयू अभी भी तेजस्वी यादव की सफाई से संतुष्ट नहीं है. केसी त्यागी बोल...

ज़्यादा सच बोल दूँ तो कान फट जाएगा।

Image
अमरनाथ यात्रा के सुरक्षा की ज़िम्मेदारी मुसलमानों की नहीं थी , ड्राईवर सलीम की भी नहीं थी , यह पूरी ज़िम्मेदारी केन्द्र और जम्मू काश्मीर की महबूबा-भाजपा सरकार की थी , तीर्थयात्री मारे गये तो यह विफलता मुसलमानों की नहीं थी , सलीम की भी नहीं थी। यह विफलता केन्द्र की बाहुबली सरकार और उनकी महबूबा की थी , जम्मू-काश्मीर भारत का सबसे संवेदनशील राज्य है वहाँ रोज़ ही लोग मारे जाते हैं , कभी नागरिक मारे जाते हैं तो कभी सेना और पुलिस , तो इस बार तीर्थयात्री मारे गये , तो उसकी भी ज़िम्मेदारी भी केन्द्रीय सरकार और उसकी महबूबा की थी। 45 हजार सुरक्षाबल , अनगिनत चाॅपर , सेटेलाइट की सहायता , तमाम हाइटेक तकनीक , ड्रोन और हर चार बस को घेरकर उसे सुरक्षा घेरे में लेकर यात्रा कराने के बावजूद यदि बस पर फायरिंग हुई और लोग मरे तो जिसकी जवाबदेही है उससे सवाल पूछिए। किसी को दामाद मत बनाइए कि इतनी गलती के बाद भी उससे कोई सवाल ना पूछे। अपनी झल्लाहट निकालने के लिए अपनी सरकारों से सवाल पूछने की बजाए इमाम को मस्जिद से खींच कर मार दिया है तो अच्छा किया , आपका यही चरित्र है , हम बर्दाश्त कर लेंगे। हम इस गाँध...

20 साल से बन्द कमरे में एक महिला बिना कपड़ों के मिली

Image
एक महिला, जिसे 20 साल के लिए अंधेरे कमरे में बंद कर दिया गया था, उसको गोवा में पुलिस ने बचाया। अब, 50 के दशक में, कथित "अप्राकृतिक व्यवहार" के लिए कमरे में ही रखा गया था और यह एक गैर सरकारी संगठन था जिसने पुलिस को उसके बारे में बताया जिससे उसे बचाया गया था। बचाव कार्य के साथ जुड़े एक अधिकारी के अनुसार, महिला को कपड़े के बिना कमरे में पाया गया था। उसे बिना बिजली के कमरे में रखा गया था, जबकि बाकी का घर उसके भाई के परिवार द्वारा कब्जा कर लिया गया था। जब पुलिस ने मंगलवार को गोवा के कैंडोलीम इलाके में उसके मातृ घर से उसे बचाया, तो उन्होंने उसे कमरे के चारों ओर मूत्र के साथ कमरे में पाया। उसे दरवाजे में एक भट्ठा के माध्यम से भोजन दिया गया था। पुलिस अधीक्षक (क्राइम) कार्तिक कश्यप ने कहा कि महिला को महिला अधिकारों के एनजीओ बैलांचा साद से कार्यकर्ताओं की मदद से बचा लिया गया है। बचाई महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया था और फिर पणजी स्थित मनोचिकित्सा संस्थान और मानव व्यवहार में भर्ती कराया गया था।भारतीय दंड संहिता की धारा 342 (गलत तरीके से कारावास) के तहत एक अपराध पर मुकदमा च...

PM मोदी का ऐप भीम परीक्षा में हुआ फेल

Image
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट भीम ऐप सवालों के घेरे में है. उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स ने इसकी एक अहम खामी को उजागर करते हुए इसकी सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. यूपी एसटीएफ ने भीम ऐप में सुधार और इसकी सुरक्षा और पुख्ता करने के लिए नेशनल पेमेंट काउंसिल आॅफ इंडिया (एनपीसीआई) के साथ ही आरबीआई को पत्र लिखा है. दरअसल, यूपी एसटीएफ ने पिछले दिनों लखनऊ के गोमतीनगर से गोरखपुर के विजय पांडेय और गाजीपुर के धर्मेंद्र पाठक को गिरफ्तार किया. पता चला कि ​विजय पांडेय एक्सिस बैंक में कस्टमर सपोर्ट बैंक अफसर रह चुका है. विजय पांडेय ही भीम ऐप का इस्तेमाल करने वाले कस्टमर की जानकारियां धर्मेंद्र पाठक को शेयर कर देता था.  त्रिवेणी सिंह के अनुसार जांच में पता चला कि धर्मेंद्र पाठक ने पहले पैसों का लालच देकर विजय पांडेय से भीम ऐप इस्तेमाल करने वाले कस्टमर का मोबाइल नंबर व अन्य जानकारियां हासिल की. ये सारी जानकारियां बैंक से अपराधियों ने हासिल कर लीं. इसके बाद उन्होंने किसी भी थाने में जाकर उसी मोबाइल नंबर के खोने की फर्जी सूचना दे दी. पुलिस में शिकायत दर्ज करने के बाद उन...

भारतीय सेना डोकलाम इलाके में अपना डेरा डाल चुकी है

Image
भारतीय सेना भारत, चीन और भूटान के ट्रिपल जंक्शन के पास डोकलाम  इलाके में अपना कैंप जमाने की तैयारी कर रही है. यानी अब डोकलाम इलाके में भारतीय सेना लंबे समय तक रहेगी. चीन वहां से भारतीय सैनिकों को वापस बुलाने की मांग कर रहा है. विवादित इलाके में तैनात भारतीय सैनिक तंबू लगाकर रह रहे हैं जो इस बात का संकेत है कि जब तक चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी वहां से अपने सैनिक नहीं बुलाती, वे भी वहां से नहीं हटेंगे. सिक्किम सेक्टर में करीब 10,000 फुट की उंचाई पर स्थित क्षेत्र में दोनों सेनाओं के बीच तनातनी हुई है. आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि स्थल पर मौजूद सैनिकों को लगातार आपूर्ति की जा रही हैं जो इस बात का संकेत है कि भारतीय सेना चीन के किसी भी तरह के दबाव में नहीं झुकेगी. वहीं विशेषज्ञ ये भी मान रहे हैं कि इस विवाद का कूटनीतिक हल निकलेगा. हालांकि चीन पूरी आक्रामकता के साथ इस बात पर जोर दे रहा है कि वह किसी भी समझौते के लिए तैयार नहीं है और गेंद भारत के पाले में है. दोनों देश विभिन्न स्तरों पर विचार विमर्श के जरिये सीमाई झड़पों का हल तलाशने के लिए 2012 में एक तंत्र का विकास करने पर सहमत हुए थे...

मोदी जी ने बड़ी वफा से निभाई आडवाणी से बेवफाई

Image
भोपाल। राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए की तरफ से , बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद का नाम सामने आने के बाद , विपक्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बीजेपी पर हमलावर हो गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जीतू पटवारी ने बीजेपी और नरेन्द्र मोदी पर तंज कसा है। उन्होंने जहां राष्ट्रपति चुनाव में वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया है। वहीं आडवाणी से बेवफाई का आरोप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लगाया है। जीतू पटवारी ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कहा कि कदम-कदम पर राजनीति से बाहर आइए हुजूर और कुछ कदम देश के लिए भी उठाइए हुजूर। राष्ट्रपति चुनाव में भी वोटबैंक की तलाश ? कुछ कदम अपने लिये नहीं , देश के लिये भी उठाइये हुजूर क़दम-दर-कदम राजनीति से बाहर भी आइये हुज़ूर। मोदी ने बड़ी वफ़ा से निभाई ‘ आडवाणी ’ से बेवफ़ाई ? ये वो ख़ंजर है जो अपनों पे भी चल जाता है ? आडवाणी अब अपने ही घर में अजनबी ? या सुराही में नदी ? मोदी ने बड़ी वफ़ा से निभाई ‘ आडवाणी ’ से बेवफ़ाई ? ये वो ख़ंजर है जो अपनों पे भी चल जाता है ? आडवाणी अब अपने ही घर में अजनबी ? या सुराही में नदी ?

जानिए अमित शाह और भूपेन्द्र यादव की जोड़ी क्या गुल खिलाएगी ?

एसपी मित्तल भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेन्द्र सिंह यादव अब राष्ट्रपति चुनाव में भी भाजपा की ओर से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यही वजह रही कि यादव का 15 जून का अजमेर-केकड़ी दौरा एन मौके पर रद्द हो गया। यादव को केकड़ी में आयोजित सबका साथ-सबका विकास के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेना था। लेकिन 14 जून की देर रात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का संदेश मिलने के बाद यादव ने केकड़ी का दौरा रद्द कर दिया। माना जा रहा है कि राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार पर सर्वसम्मति बनने के लिए जो तीन सदस्य कमेटी बनाई गई है , उससे तालमेल करने में अब यादव की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। मालूम हो कि केन्द्र सरकार के वरिष्ठ मंत्री वैंकया  नायडू , राजनाथ सिंह और अरूण जेटली की कमेटी बनाई गई है। यादव इससे पहले भी यूपी के चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। हाल ही में उन्हें गुजरात का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के देशव्यापी दौरे में भी यादव की सक्रिय भूमिका है। कोई 20 से भी ज्यादा राज्यों में यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ दौरे पर हैं। तय कार्यक्रम के अन...

गौरक्षा और लव जिहाद से निपटने के लिए विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने बांटे त्रिशूल

Image
भगवा संगठन विश्व हिन्दू परिषद् और बजरंग दल ने गुजरात में लव जिहाद से लड़ने तथा गायो की रक्षा करने के लिए बड़ी संख्या ने त्रिशूलों का वितरण किया है।  टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार पिछले ढाई वर्षो में 4000 से ज़्यादा त्रिशूल गुजरात की राजधानी गांधीनगर में बांटे जा चुके है। टाइम्स ऑफ़ इंडिया के अनुसार सोमवार को विश्व हिन्दू परिषद् ने 75 युवको को त्रिशूल दीक्षा प्रोग्राम में त्रिशूल वितरित किये।  इन त्रिशूलो का वितरण गायो की सुरक्षा और लव जिहाद से लड़ने के लिए किया गया।  इसी साल में अब तक 700 त्रिशूल बांटे जा चुके है। विश्व हिन्दू परिषद् के जनरल सेक्रेट्री महादेव देसाई ने टाइम ऑफ़ इंडिया  को बताया कि : "गुजरात में गौ ह्त्या के बहुत सारे मामले प्रकाश में आये है और पुलिस इन हत्याओं को रोकने में विफल रही है तो अब समय आगया है कि हिन्दू युवा इस कार्य के लिए आगे आये।  इसके साथ ही हम लव जिहाद के खतरे को नियंत्रण में रखने हेतु कार्य कर रहे है।  हम शिक्षण संस्थानों के आस पास एंटी रोमियो स्क्वाड का गठन भी करने वाले है  " उन्होंने आगे कहा कि यह त्रिशूल कोई हथियार न...