Posts

Showing posts with the label Basti

*वित्तविहीन को वेतन दिलाने के लिये आर-पार की लड़ाई होगी:संजय द्विवेदी*

Image
- उ.प्र.माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक सम्पन्न अमर जीत यादव बस्ती/सेमरियावां(संतकबीरनगर)उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा है कि वित्तविहीन शिक्षकों को वेतन दिलाने एवं उनकी सेवा नियमावली बनाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष किया जाएगा। अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिलाने के लिए हर संभव लड़ाई लड़ी जाएगी। द्विवेदी आज मुस्लिम हायर सेकेंडरी स्कूल बाघनगर में शिक्षक संघ की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता जिला संयुक्त मंत्री खालिद कमाल व संचालन अदनान अहमद ने किया। विद्यालय इकाई के चुनाव में जाहिद हुसैन को अध्यक्ष व विश्वनाथ को मंत्री निर्वाचित किया गया।इस दौरान श्री राज गुप्ता, शबाना बेगम, रुखसाना बेगम, बंदना भारती, मैनावती, इनामुल हक, रमजान अली, खलिकुरर्हमान , रहमान शाहिद अली, केशराम,रिजवानुल हक सहित अन्य मौजूद रहे  नेशनल इंटर कॉलेज मुड़ाडीहा बेग में भी शिक्षक संघ की इकाई का गठन किया गया। वरिष्ठ प्रवक्ता मुजीबुल्लाह को अध्यक्ष व अरशद जलाल को मंत्री निर्वाचित किया गया।इस दौरान प्रधानाचार्य अबू...

बस्ती-लटक रहे बिजली के तार दे रहे हादसे को न्योता

Image
अमर जीत यादव                 बस्ती:कुदरहा विकास क्षेत्र के कडसरी गांव के उत्तर दिशा में विद्युत तार महज पाँच फिट की ऊचाई पर लटक रहा है। इसके कारण कभी भी बडी दुर्घटना घटित हो सकता है। लेकिन विद्युत विभाग मौन है। लटक रहे हाई टेंशन सप्लाई के इस तार से पूर्व मे भी घटनाएं घटित हो चुकी है। बगल खेत में काम कर रही कडसरी गांव की कुशलावती ने बताया कि पिछली ठंडक में वह गन्ने पत्ती लेकर गुजर रही थी। गलती से तार में पत्ती टच होते ही वह झटक उठी थोडी देर बाद उन्हें होश आया। कडसरी के ही राम सुभाऊ को भी लग चुके है झटके।साइकिल से आते वक्त रात में तार सिर से टच हो गया वह साईकिल सहित गिर पडे पीछे आ रहे दूसरे साइकिल चालक द्वारा शोर मचाने पर गांव के लोग जुटे और तत्काल अस्पताल ले गये ।गांव के आलोक तिवारी, गुड्डू, मुनिरका, शंकर यादव घनश्याम शम्भू, श्रवण, चन्द्रशेखर आदि का कहना है कि इसकी शिकायत जेई से की गयी थी लेकिन कोई कार्यवाही आज तक नहीं हुई।यदि विभाग द्वारा व्यवस्था नहीं की गयी तो कुछ दिन बाद नीचे लगे गन्ने की पत्ती तार में टच होने पर करंट उतने का खतरा बना र...

शिक्षक सम्मान की हरहाल में रक्षा की जाएगी: मोहिबुल्लाह

Image
* * -उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक संपन्न मगहर में सम्पन्न अमर जीत यादव बस्ती/संतकबीरनगर:संतकबीर आचार्य राम विलास इंटर कॉलेज मगहर में आज उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष मोहिबुल्ला खान व संचालन जिला मंत्री गिरिजानंद यादव ने किया। नेताद्वय ने कहा कि शिक्षक स्वाभिमान की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। शिक्षकों को समय से वेतन, पदोन्नति ,चयन वेतनमान, प्रोन्नत वेतनमान आदि दिलाने के लिये हर सम्भव कोशिश की जा रही है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन, जीपीएफ भुगतान के लिए सफल प्रयास किया गया है।वित्तविहीन शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव लड़ाई लड़ी जा रही है। बैठक के अंत में विद्यालय के सभी शिक्षकों ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की सदस्यता ग्रहण की और इकाई का गठन किया। इस दौरान विजय यादव, मोहम्मदीन ,गौरव यादव ,जय प्रताप बहादुर सिंह ,राकेश कुमार सिंह,महेस्वर सिंह , दिनेश कुमार ,राम कुमार वर्मा, नागेन्द्र कुमार श्रीवास्तव,धीरेन्द्र कुमार यादव ,महेन्द्र कुमार यादव बृजलाल,संतोष कुमार ,प्रमोद कुम...

लखनऊ : योगी सरकार का पहला बजट पेश, किसान कर्जमाफी के लिये 36 हजार करोड़ का प्रावधान

Image
अमर जीत यादव :-बस्ती, योगी सरकार के द्वारा पेश किये गए 2017-18,के बजट के अनुसार बस्ती जिले की बन्द पड़ी सहकारी चीनी मिल मुंडेरवा के स्थान पर 5 हजार (टीसीडी) क्षमता की नई चीनी मिल, जिसे 7 हजार 500 टीसीडी तक विस्तारित किया जा सकेगा, आइये नज़र डाले योगी सरकार के नये बजट पर.... :- जिसे 5 हजार टीसीडी तक विस्तारित किया जा सकेगा और को-जनरेशन प्लांट की स्थापना के लिए 273 करोड़ 75 लाख रुपये की व्यवस्था. :- प्रदेश की बंद  चीनी मिल पिपराईच के स्थान पर 3 हजार 500 ‘टन ऑफ केन पर डे’ (टीसीडी) क्षमता की नई चीनी मिल. :-अनुसंधान के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना के लिए 10 करोड़ रुपये की व्यवस्था. :-गन्ना किसानों की उपज को बाजार तक आसानी से पहुंचाने के लिए सम्पर्क मार्गों के निर्माण के लिए 200 करोड़, मेंटीनेंस के लिए 250 करोड़ रुपये. :-वैकल्पिक ऊर्जा प्रबन्धन के अंतर्गत सोलर फोटोवोल्टेइक इरीगेशन पंप की स्थापना योजना के लिए 125 करोड़ रुपये की व्यवस्था. :-अतिदोहित, क्रिटिकल और सेमी क्रिटिकल विकास खंडों में सिंचाई के लिए स्प्रिंकलर’ के लिए 10 करोड़ 41 लाख रुपये की व्यवस्था. :-फसलों क...

बस्ती:-कांवर यात्रा के मददे नजर जिलाधिकारी ने मातहत अधिकारियों के कसे पेच"

Image
 बस्ती कांवरिया संघ चेरिटेबुल ट्रस्ट ने प्रशासन को दिए आवश्यक सुझाव अमर जीत यादव:-बस्ती काँवर यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आज जिलाधिकारी अरविन्द कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में तहसील सभागार में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में बस्ती कांवरिया संघ चेरिटेबुल ट्रस्ट के प्रांतीय सचिव संजय द्विवेदी ने  कांवरिया यात्रियों की समस्याओं को विन्दुवार रखा। द्विवेदी ने गड्ढा युक्त सड़कों की पैचिंग कराने, अस्थाई शौचालय का निर्माण कराने, जेल गेट से भदेश्वरनाथ मन्दिर तक पथ प्रकाश की व्यवस्था करने, डारीडीहा से भदेश्वरनाथ तक के सड़क के किनारे घास व मुजटते की सफाई करना, पेयजल, सफाई व स्वास्थ्य व्यवस्था का मुद्दा उठाया। बैठक में द्विवेदी ने यातायात व्यवस्था, कुआनो नदी की बेरिकेटिंग व भारी वाहनों के प्रवेश का मुद्दा भी उठाया।सभी मुद्दों पर जिलाधिकारी ने सम्बंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान जनपद के सभी पुलिस उपाधीक्षक, थानाध्यक्ष, सीयमओ,डीपीआरओ,ईओ नगर पालिका, पीडब्लूडी, विधुत विभाग सहित सभी विभाग के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में देश बंधू नंदानाथ, गोपेश्वर त्रिपाठी सहित ...

बस्ती-समग्र गांव तिघरा में मानक के विपरीत आधे अधूरा बने शौचालय ग्राम प्रधान खुद करा रहे शौचालयों का निर्माण

Image
अमर जीत यादव बस्ती:सरकार खुले में शौच जैसी कुप्रथा से लोगों को निजात दिलाने के लिये घर घर शौचालय बनवाने पर जोर दे रही है। लेकिन जिम्मेदारों के लापरवाही से शासन की मंशा परवान नहीं चढ पा रही है। आपको बता दे कि कुदरहा ब्लॉक के समग्र गांव तिघरा में लोगों को खुले में शौच से मुक्ती दिलाने हेतु 30 शौचालय उपलब्ध कराये गये। और निर्माण कार्य तो शुरू हुआ लेकिन नौ माह हो गये एक भी शौचालय प्रयोग के काबिल नहीं बन पाया। मानक विहीन आधे अधूरे शौचालय जिम्मेदारों की पोल खोलने के लिये काफी है।गांव में बने शौचालय एक ही गड्ढे के है न तो मानक के अनुरुप गड्ढो गहराई और न ही व्यास ।जबकि मानक के अनुसार दो गोल गड्ढे बनने थे जिनका व्यास और गहराई लगभग एक मीटर रखना था। वाई आकार के जकशन चेम्बर से गड्ढो को जोडा जाना था। जिससे एक गड्डा भरने के बाद सप्लाई दूसरे गड्ढे में चालू कर दी जाये। ऐसा करने से संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका नहीं रहती। अधिकांश शौचालय की दीवारे खडी है मगर किसी का छत नहीं तो किसी की सीट नहीं।लाभार्थी सीता राम, चैतू, गिरिजा, महेश, रामवृक्ष आदि ने बताया कि शौचालय का निर्माण प्रधान के द्वारा...

कांवड़ यात्रियों के लिये निर्देश जारी : छवि धूमिल करने वाला आचरण ना करें

Image
अमर जीत यादव बस्ती:उत्तर प्रदेश के गृह विभाग ने आगामी कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों के लिये महत्वपूर्ण निर्देश जारी करते हुए ताकीद की है कि इस धार्मिक यात्रा के दौरान को कांवड़िये साम्प्रदायिक सद्भाव बनाये रखें और छवि को धूमिल करने वाला कोई आचरण ना करें। गृह विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि कांवड़ यात्रियों  को जारी दिशानिर्देश में कहा गया है कि कांवड़ यात्रा एक धार्मिक यात्रा है इसलिए इस दौरान कोई ऐसा आचरण न करें, जिससे उनकी छवि खराब हो। मिश्रित आबादी वाले इलाकों से गुजरते समय उत्तेजक  या आपत्ति जनक नारों का प्रयोग ना करें और परम्परा से हटकर कोई मार्ग या जुलूस या कार्यक्रम  ना करें। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान डी.जे. बजाने पर पूरी तरह पाबंदी होगी। हालांकि आदेश प्राप्त करने के बाद नियमों के अनुसार लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति होगी। रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक लाउड स्पीकर या पब्लिक एड्रेस सिस्टम का प्रयोग नहीं किया जाएगा। प्रवक्ता ने बताया कि सभी जिलों में धारा-144 के तहत निषेधाज्ञालागू करते हुए डी.जे. को प्रतिबन्धित किया जाएगा । कांवड़ ...

बस्ती-छुट्टा आवारा व जंगली जानवरों की धमाचौकड़ी से फसलें हो रही बरबाद...किसानों के अरमानों पर फिर रहा पानी..

Image
अमर जीत यादव बनकटी/बस्ती:छुट्टा और आवारा व जंगली पशुओं की संख्या दिन दूना रात चौगुना बढ रही है। जो हर प्रकार के फसलों को तहस नहस कर खलिहान बना रहे हैं। जिससे किसानों के न सिर्फ अरमानों पर बल्कि केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की आमदनी बढाये जाने के दावों पर पानी फिर रहा है। जिसका कोई विकल्प भी नहीं दिखाई दे रहा है। देखा जा रहा कि गाय से पैदा होने वाले बछडों की उपयोगिता लगभग समाप्त हो गयी हे। और जब गाय दूध देना बन्द कर देती है। तो पशु पालक गाय के बछडों को छुट्टा छोड देते हैं। इसके अलावा जंगली सूअर,नीलगाय,शाही,जो किसानों के द्वारा बुआई की जाने वाली फसलों को तहस नहस कर रहे है।पूर्वांचल में तो छुट्टा व जंगली जानवरों की धमाचौकडी के चलते पिछले दो दशकों से नगदी के रूप में सब्जियों की खेती करने से किसानों ने तोबा कर लिया है। इतना ही नहीं अब तो दिन प्रति दिन इनकी बेतहाशा बढ रही संख्या किसानों पर भारी पड रही है।और सूअर और साँड किसानों पर आये दिन हमला कर ना सिर्फ उन्हें घायल कर रहे हैं बल्कि जानवरों के हमले से घायल किसान वक्त से पहले काल के गाल में भी समाते जा रहे हैं।  प्रग...

सन्तकबीर नगर-बारिश के अलर्ट से दहशत, माध्यमिक तक के स्कूल बन्द करे प्रशासन: संजय द्विवेदी

Image
अमर जीत यादव बस्ती/संतकबीरनगर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री संजय द्विवेदी ने मंडलायुक्त से मांग की है कि बारिश के अलर्ट के चलते 12 वीं कक्षा तक के स्कूल 11 व 12 जुलाई तक बंद किये जाय।  द्विवेदी ने इस आशय का पत्र मंडलायुक्त व संयुक्त शिक्षा निदेशक को लिखा है।द्विवेदी ने कहा है कि पिछले 3 दिनों से मुसलाधार बारिश हो रही है। आवागमन हेतु मार्ग जगह-जगह अवरुद्ध है।जिसके चलते स्कूलों के कैंपस में पानी भरा हुआ है।  अधिकांश विद्यालयों के भवन जीर्ण-शीर्ण अवस्था में हैं। उससे पानी टपक रहा है। तमाम स्कूलों के छ्त से पानी टपक रहा है।और कमरे विद्यार्थियों के बैठने लायक भी नहीं रह गए हैं। शिक्षक व विद्यार्थियों की सुरक्षा की दृष्टि के मद्देनजर माध्यमिक तक के विद्यालय 11 व 12 जुलाई तक के लिए बंद किए जाए।

बस्ती-दुबौलिया थाना क्षेत्र में अजगर ने एक बकरी को निगला

Image
बस्ती-दुबौलिया थाना क्षेत्र में अजगर ने एक बकरी को निगला अमर जीत यादव बस्ती:दुबौलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत सबई घीसा गांव में नहर के दक्षिण खेत में गांव हरिहरपुर की एक औरत गांव के पास ही जंगल में बकरी चराने गई थी।बकरी घास चरते चरते जैसे ही गन्ने के खेत के पास पहुंची कि तभी अचानक  गन्ने के खेत से एक विशालकाय अजगर निकला और बकरी पर हमला कर दिया और देखते हीदेखते पूरी बकरी निगल गया।   सूचना जैसे ही गांव में पहुंची तमाम ग्रामीण लाठी डंडे लेकर जंगल की तरफ दौड़ पड़े लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी बकरी को बचाने का कोई भी तरीका नहीं था क्यों कि बकरी अजगर के पेट में समा चुकी थी इस खबर से आस पास दहशत का माहौल है हर आदमी जंगल में जाने से डर रहा है गांव के लोगों ने वन विभाग को सूचना दे दी है लेकिन वन विभाग की टीम खबर लिखे जाने तक मौके पर नहीं पहुची है

बस्ती-छावनी थाना क्षेत्र के डुहवा मिश्र में करंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत

Image
बस्ती-छावनी थाना क्षेन्न के डुहवा मिश्र में करंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत अमर जीत यादव बस्ती:छावनी थाना क्षेत्र के डुहवा मिश्र में करंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। मामले की जानकारी छावनी पुलिस ने कुछ इस तरह दी है  दोनों भाई टुल्लू पंप चला कर नहा रहे थे ।नहाते समय टिल्लू पम्प में अचानक करंट उतर आया जिस की वजह से पानी में भी करंट आने लगा पानी में आए करंट ने दोनों भाइयों को अपनी चपेट में ले लिया जिस की वजह डुहवा मिश्र निवासी पंन्चम(70), राम सुख(68) की मृत्यु हो गई। हादसे की खबर गांव में फैलते ही हर कोई घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़ा गांव में मातम छा गया सूचना पर दो थानों की पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई

बस्ती-बाढ़ के पानी से पिपरपातीऔर पारा के स्परों पर दबाव बनाना शुरू किया

Image
अमर जीत यादव बस्ती:लगातार बरसात होने ने से घाघरा नदी का जलस्तर बढ़कर 92.370 पहुंच गया है  । जो खतरे के निशान 92.730  से नीचे है । बाढ़ का पानी पिपरपाती व पारा के स्परो पर दबाव बनाना शुरु कर दिया है ।  बाढ़ खण्ड के अधिकारी लगातार जलस्तर के दबाव पर निगरानी रखकर कार्य कर रहे है । केन्द्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार घाघरा नदी का जलस्तर 92.370 पर पहुंच गया है । नदी का जलस्तर बढ़ने का अनुमान है।पिपरपाती में स्परों पर कटान को रोकने लिए बोल्डर लगातार पहुंचना शुरु हो गया है । कटान से निपटने के लिए दुबौलिया से बोल्डर मंगवाया जा रहा है । जेई खलील अहमद ने बताया कि अभी बाढ़ के पानी से स्थित ठीक है । कटान को रोकने के लिए कार्य तेजी से चल रहा है । _____ रिंग बाध उमरिया के पास पहुंचा बाढ़ का पानी घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से रिंग बाध उमरिया के पास शाम को बाढ़ का पानी पहुंचना शुरु हो गया है । मोजपुर से लेकर किशुनपुर तक 14 गांवों को बचाने के लिए रिंग बाध का निर्माण किया गया था । बरसात से रिंग बाध पर रेनकट हो गया है । बाढ़ का पानी रिंग बाध के किनारे पहुंचने से लोगों का कहना है कि...

बस्ती-जेई व ठेकेदार को शीघ्र काम कराने का दिया निर्देश-एडीएम

Image
अमर जीत यादव बस्ती:पिपरपाती बंधे पर रविवार को 11 बजे एडीए  ने बंधे पर चल रहे कार्य का निरीक्षण कर जेई व ठीकेदार के शीघ्र ही काम कराने का निर्देश दिया। बाढ़ खण्ड के कार्य की स्थलीय जायजा लेने के लिये अधिकारी बरसात में ही बंधे पर पहुंचे। बंधे पर धीमी गति से काम करते देख ठीकेदार के ऊपर बिफर पडे और अपरन विछाने के लिये ठीकेदार ने बंधे से सटा भारी मशीन से गड्डा खोद दिया है। जिसको देखते ही एडीएम ने शीघ्र बोल्डर बिछाने को कहा। नदी के दवाव से खतरा हो सकता है। उन्होने ठीकेदार से कहा कि यदि काम मे लापरवाही हुई तो खैरियत मत समझना। निरीक्षण मे नायब तहसीलदार अमर चंद्र वर्मा, राजस्व निरीक्षक जर्नादन मिश्रा, लेखपाल रामजियावन पाण्डेय, हीरालाल, इंद्रजीत यादव, सहायक अभियंता बलराम यादव, जेई आर० के० नायक, पी० के० पाण्डेय सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।

बस्ती-सरकार पिपर पाती में बांध का तो जायजा ले रहे हो ठीक है पर थोड़ी नज़र ए इनायत इधर भी हो जाती

Image
अमर जीत यादव बस्ती: शुक्रवार को रामजानकी मार्ग के गड्ढे में ट्रक फंसने से इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरीके से ठप हो जाता है। निर्माण कार्य शुरू न होने से प्रशासन के प्रति नागरिकों का गुस्सा बढ़ रहा है। फिलहाल निर्माण संस्था द्वारा अधूरा कार्य को पूरा कराने के लिए किसी प्रकार की गंभीरता नही दिखाई दे रही है। बता दें कि रामजानकी मार्ग पर बसे बैसिया चौराहे से करीब 7किलो मिटर सड़क गड्ढों में तब्दील हो गयी है जिसमें आये दिन कोई न कोई गाड़ी फंस जाता है और आवागमन ठप हो जाता है। इस स्थान पर इस प्रकार का यह पहला वाकया नही है, इससे पूर्व में भारी वाहन के फंसने से  राहगीरों को मुसीबत झेलनी पड़ी थी। रामजानकी मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हुआ तो इस मार्ग पर बसे पिपरपाती,चकिया, पलहिया, इस्माइलपुर आदि गांव के लोगों का सफर आसान होना था।  लेकिन संस्था ने बैसिया चौराहे से लेकर संतकबीर नगर बॉर्डर रामपुर तक करीब 7किलो मीटर की सड़क अधूरी छोड़ दी।जिससे अब इस गांव की सूरत बिगड़ गयी है। हल्की से बरसात के बाद अब यह गांव तालाब के रूप में तब्दील हो गया है तो सड़क पर जगह-जगह आठ-आठ फीट गहरे गड्ढे बन गए हैं।...

परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बस्ती में परिवहन विभाग का औचक निरिक्षण किया

Image
अमर जीत यादव बस्ती जिले में आज परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बस्ती परिवहन विभाग का औचक निरीक्षण किया वही रोडवेज के अंदर जलजमाव और रखरखाव तथा जर्जर भवन का निरीक्षण किया कहा मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत किया है। अगर उनके सपनों को अगर कोई पलीता  लगाता हुआ मिल जाएगा। तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी समय से सरकारी बस का संचालन सही रुप से चले और जनता को कोई असुविधा ना होने पाए वही परिवहन विभाग के यश के राय क्षेत्रीय प्रबंधक गोरखपुर और संतोष कुमार सेवा प्रबंधक गोरखपुर और  आर के कटिहार अवर अभियंता भवन निर्माण ए आरम बस्ती परशुराम पांडे हरीश चंद्र उपाध्याय कार्यालय सहायक को कड़ी फटकार  लगाते हुए  कहा अगर  समय रहते  आप लोग नहीं सुधरेंगे तो  मुझको मजबूरन  आप लोगों के ऊपर  कार्रवाई करने से भी नहीं चुकुगा अगर सही आप लोग  काम करेंगे तो आपको  कोई हटा नहीं सकता है । लेकिन  जिस तरह सपा राज में   काम कर रहे थे  उससे  बाहर निकलकर  आए और कहा  कि 1 महीने के अंदर जो भी कमिया...

बस्ती-जनता इंटर कॉलेज लालगंज बारीघाट में महादेवा विधानसभा के विधायक रवि सोनकर ने 21 औषधीय पौधा लगाकर वृक्षारोपण का शुरु किया

Image
अमर जीत यादव बस्ती:विकास खण्ड कुदरहा क्षेत्र के जनता इंटर कॉलेज लालगंज बारीघाट में पौधारोपण की शुरुआत की गई। क्षेत्रीय विधायक रवि सोनकर ने 21औषधीय पौधा जनता इंटर कॉलेज लालगंज बारीघाट में लगाकर महादेवा विधानसभा में पौधा रोपण का कार्य शुरू किया।तत्पश्चात पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों को जागरूक भी किया।लालगंज में स्थित जनता इंटर कालेज बारीघाट के परिसर में आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए महादेव विधानसभा के विधायक रवि सोकर ने कहा कि प्रदूषण और विभिन्न मानव जनित क्रिया-कलापों से पर्यावरण पर पड़ रहे विपरीत प्रभाव को बेहद गंभीर बताया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने पर जोर दिया। अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के प्रबन्धक अनुराग पाल ने पर्यावरण संरक्षण के लिए एकजुट प्रयासों के साथ धरा को हरा-भरा बनाने का आह्वान किया।  विधायक ने पौधा लगाकर पौधारोपण अभियान की  शुरुआत की। इस मौके पर गन्ना समिति मुंडेरवा के उपाध्यक्ष विश्वजीत पाल,एस.पी.कनौजिया प्रधानाचार्य अशोक कुमार पांड...

बस्ती-नवागत डीआईजी राकेश चंद्र शाहू ने ग्रहण किया कार्यभार

Image
अमर जीत यादव बस्ती:डीआईजी राकेश चन्द्र साहू ने आज कार्यभार ग्रहण किया। तत्पश्चात डीआईजी राकेश चंद्र शाहू ने पुलिस लाइंस कान्फ्रेंस हाल में प्रेसवार्ता के दौरान अपनी प्राथमिकताएं को साक्षा किया। नवागत डीआईजी 1982 बैच के पीपीएस अधिकारी के रूप में पुलिस सेवा में आए। 2002 बैच में आईपीएस कैडर मिला।विभिन्न जनपदों में क्षेत्राधिकारी पद पर रहने के बाद जनपद श्रावस्ती में एसपी सिटी के रूप में तैनात रहे। आजमगढ़, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोरखपुर में एसपी सिटी के पद पर उनकी नियुक्ति रही। बस्ती में भी अपर पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं। डीआईजी कार्मिक पद से उन्हें फैजाबाद का डीआईजी बनाया गया।1992 में रामजन्मभूमि प्रकरण के दौरान भी उन्हें फैजाबाद में तैनात किया गया गया था।नवागत डीआईजी राकेश चंद्र साहू ने पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए  कहा कि कानून व्यवस्था बेहतर करने के लिये जरूरी कदम उठाए जायेंगे और बेहतर कानून व्यवस्था को लेकर जन सहयोग से सुधार किया जायेगा।प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा बस्ती , एएसपी बस्ती , सीओ अरविंद कुमार वर्मा अन्य लोग मौजूद रहे। ...

एनपीएस अंशदान पर मंडल के सभी डीआईओएस से जबाब तलब उ.प्र.माध्यमिक शिक्षक संघ व संयुक्त शिक्षा निदेशक के मध्य वार्ता सम्पन्न

Image
अमर जीत यादव बस्ती:शिक्षक समस्याओं को लेकर उ.प्र.माध्यमिक शिक्षक संघ व संयुक्त शिक्षा निदेशक के मध्य 9 सूत्रीय समस्याओं को लेकर वार्ता हुई। शिक्षक नेताओं ने अवगत कराया कि एनपीएस अंशदान की धनराशि कटौती के बावजूद भी शिक्षकों के खाते में नही जा रही है, जिससे शिक्षक आंदोलित हैं। कटौती की धनराशि इस माह से हरहाल में खाते में भेजा जाना सुनिश्चित किया जाए, शेष बचे शिक्षकों का प्रान नंबर आवंटित कराया जाय। संयुक्त शिक्षा निदेशक संतराम सोनी ने कहा कि बस्ती, संतकबीरनगर व सिद्धार्थनगर के जिला विद्यालय निरीक्षक व लेखाधिकारी जवाब तलब कर आज ही आवश्यक कार्रवाई करूँगा। नेताद्वय ने विद्यालयों में वरिष्ठता के विवाद की ओर ध्यान आकृष्ट कराया और कहा कि प्रत्येक विद्यालय में वरिष्ठता सूची का प्रकाशन नियमानुसार कराया जाए। वेतन भुगतान में विलम्ब पर उन्होंने कहा कि ग्रांट कम होने की वजह से वेतन समय से नही दे पाया हूँ, ग्रांट आते ही भुगतान कर दिया जाएगा। सेवानिर्वत्त प्रधानाचार्यों व शिक्षकों के रिक्त पदों का अधियाचन समय से बोर्ड भेजा जाय। व्यवसायिक शिक्षा के संचालन पर उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्यों की अध...

बस्ती-एक सिर फिरे आशिक ने खूनी खेल खेलते हुए प्रेमिका की मां और दादी को चाकू से मार कर बेरहमी से हत्या कर दी

Image
अमर जीत यादव बस्ती:कलवारी थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव में एक सिर फिरे आशिक ने खूनी खेल खेलते हुए प्रेमिका की मां और दादी को चाकू से गोद कर बेरहमी से हत्या कर दी,वहीं प्रेमिका के ऊपर भी प्रेट्रोल डाल कर जलाने की कोशिश की,देर रात में प्रेमिका के घर में घुस कर सिर फिरे आशिक ने इस हत्याकाण्ड को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। आप को बता दें मेराज नाम का लड़का अपने ही गांव की लड़की से प्यार करता था।दो महीने पहले लड़की को घर से भगा कर ले गया था। पुलिस ने दोनों को पकड़ा था।और दोनों परिवार के बीच सुलह हो गई।इसी दौरान मेराज सऊदी चला गया और इधर लड़की की शादी कहीं और तय हो गई। जिसके बाद मेराज सऊदी से वापस आ गया और सीधा लड़की के घर रात में पहुंच गया और लड़की के ऊपर पेट्रोल डाल कर जलाने की कोशिश करने लगा।जिस पर उसकी मां और दादी ने रोकने का प्रयास किया।लेकिन सिर फिरे आशिक ने दोनों को चाकू से मार कर बेरहमी से हत्या कर दी।इसी दौरान लड़की ने भाग कर कमरे का दरवाजा बंद कर लिया।गांव में जब शोर मचा तो सिर फिरा आशिक मौके से फरार हो गया। वहीं लड़की का कहना है की वह जबरदस्ती प्यार कर रहा था।घटना के ...

शिक्षक नेताओं ने उप शिक्षा निदेशक को सौंपा 9 सूत्रीय ज्ञापन

Image
-शिक्षक समस्याओं का त्वरित निस्तारण होगा: राम कृपाल -उ.प्र.माध्यमिक शिक्षक संघ व उप शिक्षा निदेशक के मध्य वार्ता सम्पन्न अमर जीत यादव बस्ती/संतकबीरनगर:शिक्षक समस्याओं को लेकर उ.प्र.माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मण्डल आज उप शिक्षा निदेशक राम कृपाल प्रसाद से मिलकर 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।शिक्षक नेताओं ने कहा कि पेंशन, जीपीएफ व पुनरक्षित वेतनमान के बकाया प्रकरण का अबिलम्ब निस्तारण कराया जाय। एनपीएस अंशदान की धनराशि कटौती के बावजूद भी शिक्षकों के खाते में नही जा रही है, जिससे शिक्षक आंदोलित हैं। उप शिक्षा निदेशक ने आश्वत किया कि बस्ती, संतकबीरनगर व सिद्धार्थनगर के जिला विद्यालय निरीक्षक व लेखाधिकारी सूचना मंगवाकर आज ही आवश्यक कार्रवाई करूँगा।  मंडलीय अध्यक्ष राम पूजन सिंह व मंडलीय मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा कि अग्रिम जीपीएफ भुगतान की प्रकिया को सरल बनाया जाय,पत्रावलियों में आनावश्यक आपत्ति ना लगाई जाय। विद्यालयों में वरिष्ठता के विवाद की ओर ध्यान आकृष्ट कराया और कहा कि प्रत्येक विद्यालय में वरिष्ठता सूची का प्रकाशन नियमानुसार कराया जाए। सेवानिर्वत्त प्रधानाचार्यों व शिक्ष...