Posts

Showing posts with the label Balrampur

अन्तर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्णिम उपलब्धि पर बलरामपुर ताइक्वांडो टीम को किया सम्मानित

Image
बलरामपुर भूटान में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में अपने दमदार प्रदर्शन से बलरामपुर जनपद का नाम रोशन करने वाली टीम को आज कलेक्ट्रेट के पास स्तिथ ताइक्वांडो हाल में बलरामपुर डीएम ने सम्मानित किया और अन्य प्रतियोगिताओ में इसी तरह के प्रदर्शन की आशा जताई,कोच जियाउल हशमत ने बतलाया क़ि भूटान में आयोजिथुइ इंडो भूटान अन्तर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भारत के 26 सदस्यो के दल ने प्रतिभाग किया जिसमे 9 खिलाडी जनपद बलरामपुर के थे जिन्होंने 5 स्वर्ण तथा 4 कांस्य पदक अर्जितकिया।इस तरह भारतीय दल ने प्रतियोगिता में 8 स्वर्ण,4 रजत,6 कांस्यपदक अर्जित किया,बलरामपुर टीम में सोनम आनद,दिव्या गिरी,जैनेन्द्र प्रताप,अभिजीत पाण्डेय,रवि,शुभम,अनंत नारायणी राज ने पदक जीता और  सम्मानित हुए, इस समारोह में बलरामपुर ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव,हारिस बिन खलिद,संजीव श्रीवास्तव,संतोष गौतम,विजेंद्र शर्मा,खिलाडी तथा अभिभावक व क्रीड़ाधिकारी ऍम एच चौधरी भी उपस्थित रहे *रिपोर्टर संदीप सक्सेना*

'आक्रोश सह सद्भावना मार्च' का आयोजन अमरनाथ यात्रा के सकुशल सम्पन्न होने हिन्दू मुस्लिम ने की प्रार्थना

Image
इकबाल खान बलरामपुर।आतंक कोई वाद नहीं है बल्कि यह दुष्टता है और दुष्टता का उचित निवारण बहुत आवश्यक है।अमरनाथ आतंकी हमले पर किए गए हमले का कड़ा प्रतिकार आवश्यक है।उक्त संदेश के साथ टीम सेवा बलरामपुर के तत्वाधान में 'आक्रोश सह सद्भावना मार्च' का आयोजन मंगलवार को किया गया।यह मार्च नगर के मेजर चौराहे से शुरू होकर शहीद वीर विनय चौराहे पर सम्पन्न हुई।इस अवसर पर टीम सेवा ने शहरवासियों से इस मुश्किल समय में एकजुट रहने की अपील की।साथ ही साथ यह स्पष्ट किया कि आपसी विश्वास एवं सौहार्द बनाए रखना हमारी पहली जिम्मेदारी है।टीम ने अमरनाथ यात्रा के सकुशल सम्पन्न होने की प्रार्थना करते हुए भारतीय सेना के पराक्रम को भी नमन किया।इस अवसर पर शाहरुख पठान,मो0 नदीम,आसिफ खान,अरविन्द तिवारी,आमिर रज़ा,मोहम्मद नदीम,प्रशून शुक्ला,आकाश मिश्रा,अजीत ओझा,फुरकान अहमद,विशाल,अभय,वैष्नव, सहित भारी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

विश्व हिन्दू परिषद के द्वारा आतंकवाद का पुतला दहन किया और ज्ञापन दिया

Image
इकबाल खान बलरामपुर। विश्व हिन्दू परिषद बलरामपुर द्वारा अमरनाथ जाने वाले यात्रियों के जत्थों पर जानलेवा हमला करने वाले  आतंकवादियों का पुतला फूंक करके विरोध जताया और ज्ञापन सौंपा गया।  मिली सूचना के अनुसार वीर विनय चैराहे पर विश्व हिन्दू परिषद द्वारा आतंकवाद का कड़ा विरोध करते हुए पुतला दहन किया गया और ज्ञापन सीओ बलरामपुर को सौंपा। विश्व हिन्दू परिषद द्वारा अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं के जत्थों पर हमला करने का लेकर विश्व हिन्दू परिषद बलरामपुर ने कड़ा विरोध किया। जिसको लेकर आतंकवाद के विरोध में नारेबाजी भी किया। इस मौके पर विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा, रूपेश मिश्रा, नगर पालिका के भावी प्रत्याशी के रूप में महेश कुमार शुक्ला उर्फ बच्चा शुक्ला सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

चार पेट्रोल पम्प मालिकों पर एफआईआर दर्ज जांच टीम को मिली थी मशीन मे गड़बड़ी

Image
इकबाल खान बलरामपुर ।इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिये पेट्रोल और डीजल चोरी करने के आरोप में जिले के चार पेट्रोल पंप संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अब चारों पेट्रोल पंपों के लाइसेंस के निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। जिले के चार पेट्रोल पंपों की पांच डिस्पेंसिंग यूनिटों में जांच के दौरान छेड़छाड़ मिली थी। जिन पेट्रोल पंपों में गड़बड़ी पकड़ी गईथी, उनमें कार्रवाई की संस्तुति करते हुए शासन को रिपोर्ट भेज दी गई थी।गड़बड़ी जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश मिश्र ने बताया कि चिप लगाकर पेट्रोल और डीजल की चोरी पकड़ने के लिए जिलेभर के 48 पंपों की जांच प्रशासन द्वारा गठित टीमों ने की थी। इनमें से चार में गड़बड़ मिली थी।इन पेट्रोल पंपों के संचालकों पर हुई एफआइआर महादेव मिश्र गांव गांव स्थित बंसल ऑटो मोबाइल्स उतरौला रोड के संचालक के खिलाफ थाना कोतवाली देहात में पूर्ति निरीक्षक अरवींद कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना महाराजगंज तराई में पूर्ति निरीक्षक इंद्रभान ने ऑटो मोबाइल बलरामपुर रोड तुलसीपुर तथा हमारा पंप के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। सरदार बल्देव सिंह फिलग स्टेशन जरवा रोड के ...

एक दूसरे को फ़साने के लिए अपने ही पुत्रों के अपहरण की लिख डाली फर्जी स्क्रिप्ट

Image
इकबाल खान बलरामपुर। फर्जी अपहरण का मुकदमा लिखाने वाले हिस्ट्री शीटर समेत तीन अभियुक्त पुलिस हिरासत में।थाना इंचार्ज संजय कुमार और क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम नें चन्द घण्टों में षड़यंत्र का किया खुलासा।एक दूसरे को फ़साने के लिए अपने ही पुत्रों के अपहरण की फ़िल्मी वारदात में फंसे षड़यंत्रकारी।अभियुक्तों को पुलिस नें भेजा जेल।थाना देहात के हरिहरगंज और ग्राम भलुहिया में अपहरण की लिखी गई थी स्क्रिप्ट।पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार नें घटना की विस्तृत जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों को दी।   बतादें कि कोतवाली देहात क्षेत्र के कस्बा हरिहरगंज में एक बंगाली डॉक्टर ध्रुव विश्वास ने मकान व दुकान काफी दिनो से किराए पर ले रखा था।मकान मालिक अपना मकान खाली कराना चाहता था जिसे वह खाली नहीं कर रहा था।मकान मालिक पर दबाव बनाने के लिए डॉक्टर नें एक हिस्ट्री शीटर गणेश दत्त शुक्ला का सहारा लिया।गणेश नें आपराधिक षड़यंत्र रचते हुए अपने ही पुत्र के अपहरण का फ़र्ज़ी मुक़दमा नन्दलाल अदि के विरुद्ध थाना बलरामपुर देहात में दर्ज करा दिया। खुद को फंसता देख नन्दू आदि नें भी एक फ़र्ज़ी अपहरण का मुकदमा गणेश...

लव मैरिज करने वाले प्रेमी को शादी में नहीं मिला दहेज तो पत्नी का गला रेत की हत्या

Image
बलरामपुर।थाना तुलसीपुर के ग्राम रमवापूर अपने ननिहाल में रह रहे ।अलखराम चौरसिया ने अपनी ही पत्नी सरोज उम्र 26 वर्ष की गला रेतकर हत्या कर दी।मिली जानकरी के अनुसार सरोज की तीन  वर्ष पहले ग्राम परसपुर के निवासी अलखराम चौरसिया से हुई थी लव मैरिज तथा अलखराम पत्नी और बच्चों के साथ अपने ननिहाल में रह रहा था मृतिका सरोज दो वर्ष के बच्चे संग पति के साथ रह रही थी ।मिर्तका सरोज ग्राम गनवरिया की रहने वाली है दोनों ने लव मेरिज की थी मिर्तका को आये दिन दहेज की लालच में प्रताड़ित करता रहता था पति ने दहेज की लालच में अपनी ही जीवन संगिनी का गला रेत कर हत्या करदी और हत्या करके आरोपी फरार हो गया मिर्तका सरोज के माँ बाप ने दहेज हत्या का लगाया आरोप ।ज्ञात रहे की कल पति पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुवा था मिर्तका पत्नी अपने मायके ग्राम गनवरिया चली गयी थी लेकिन मिर्तका पत्नी के घरवालों ने समझा बुझाकर मिर्तका को वापस रमवापुर पति के घर भेज दिया था आज सुबह ही पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी गयी पुलिस आरोपी पति की तलाश कर जाँच कर रही है। ।रिपोर्टर।इकबाल खान

बलरामपुर-मोटर साइकिल व जीप से आमने सामने से टक्कर एक की मौत दो की हालत गम्भीर

Image
इकबाल खान बलरामपुर /उतरौला । उतरौला-बलरामपुर मार्ग पर मोटर साइकिल व जीप से आमने सामने से टक्कर हो जाने से मोटर साइकिल पर सवार की लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये जीप चालक मौका पाकर फरार हो गया! सूचना मिलने पुलिस ने जीप को कब्जे लेकर घायल व्यक्तियो समुदायिक स्वाथ्य केन्द्र पहुचाया जहॉ पर प्राथमिक उपचार के लखनऊ रिफर कर दिया इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार उतरौला थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरी कोलुही निवासी आरिफ पुत्र गफ्फार उम्र 25 वर्ष ,रिजवान पुत्र मालिक 25 वर्ष ,शाहिद पुत्र इब्रराहिम 20वर्ष उतरौला से अपने गाव मोटर साइकिल से जा रहे थे बलरामपुर मार्ग पर बी,एस,नल टावर के रोड के पास पहुचते ही सामने आ रही टेक्सी जीप संख्या यू०पी० 43 टी 0109 ने सामने टक्कर मार दिया जिससे घटना स्थल पर तीनो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गयेे इलाज के दौरान एक की मौत हो गई  घटना की सूचना पर कस्बा चौकी प्रभारी रंजीत भारती दल बल के साथ घटना का निरीक्षण करते घायलो अस्पताल पहुचाया रिपोर्टर।इकबाल खान

कृषि निवेश के लिए आयी रकम को पीड़ित किसानों को न वितरित करने पर आठ लेखपाल निलंबित

Image
बलरामपुर : कृषि निवेश के लिए आयी रकम कृषि निवेश के लिए आयी रकम को पीड़ित किसानों को न वितरित कराने को पीड़ित किसानों को न वितरित कराने वाले आठ लेखपालों को उप जिलाधिकारी आर वी राम ने निलंबित कर दिया है। सभी निलंबित लेखपालों को तहसील से संबद्ध कर दिया गया है।एसडीएम ने बताया कितहसील क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरण के लिए 7.62 करोड़ रुपये जारी किए गए थे। किसानों के खातों में रकम भेजने के लिए उनके बैंक खाते तथा आइएफसी कोड एक सप्ताह के भीतर संबंधित पटल पर उपलब्ध कराने का निर्देश लेखपालों को दिया गया था, लेकिन एक माह से ज्यादा समय बीतने के बाद भी कुछ लेखपालों ने उपलब्ध नहीं कराया। इसके चलते लेखपाल राजेंद्र कुमार, रामनिवास वर्मा, मदन गोपाल श्रीवास्तव, राम निवास शर्मा, कृष्णदेव गुप्त, ओमप्रकाश, रामदेव तथा रमेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। एसडीएम ने बताया कि कुछ और लेखपाल भी शासकीय कार्यों में रुचि नहीं ले रहे हैं जिनके खिलाफ अगले कुछ दिनों में कार्रवाई की जाएगी।रिपोर्टर।इकबाल खान

गर्भवती महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी का शांतिभंग में चालान ये है ये है गौरा चौराहा पुलिस की दास्तां

Image
बलरामपुर : गौरा चौराहा थाना क्षेत्र की पुलिस ने गर्भवती महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया। प्रकरण संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने एसओ को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। गत शनिवार की रात उक्त थाना क्षेत्र में दैनिक क्रिया से निवृत्त होने के लिए घर से बाहर निकली गर्भवती महिला को इसी थाना क्षेत्र के दो लोग गन्ने के खेत में खींचने लगे। आरोप है कि इस दौरान दोनों ने दुष्कर्म का प्रयास भी किया। महिला के शोर मचाने पर दोनों आरोपी उसे छोड़कर भाग गए। पीडिता ने इसकी नामजद तहरीर थाने में दी। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि पुलिस उनमें से एक आरोपी को पकड़ कर तो लाई लेकिन बाद में उसका चालान शांतिभंग में कर दिया। सोमवार को मामला एसपी के संज्ञान में आया तो उन्होंने प्रभारी निरीक्षक को मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। एसपी अभिषेक सिंह नेबताया कि प्रकरण संज्ञान में आया है। गौरा एसएचओ को मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी का आदेश दिया गया है।रिपोर्टर।इकबाल खान

बलरामपुर पुलिस को मिला बड़ी कामयाबी हिरन का सिंग के साथ एक व्यक्ति पकड़ा गया

Image
बलरामपुर ।पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा प्रेस कांफ्रेंस कर के बताया गया की आज थाना हरैया प्रभारी निरीक्षक गंगेश कुमार शुक्ला व उप निरीक्षक तारिक सिद्दीकी कांस्टेबल सौरभ वर्मा व कांस्टेबल प्रांजल सिंह द्वारा सेंचुरी वन क्षेत्र बरहरवा में चेकिग किया जा रहा था तभी मुखबिर की सूचना पर की कुछ व्यक्ति संरक्षित वन क्षेत्र से संरक्षित जानवर के अंगों की तस्करी हेतु खरीद फरोख्त करने वाले हैं इस सूचना थाना हरैया पुलिस  द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्र हरैया मे मुखबिर द्वारा बताया गया स्थान धोबाइनिया नाला निकट शंकरगढ़ पहुंचकर एक व्यक्ति को चीतल जो की  संरक्षित प्राणी है के 3 अदत सिंग विभिन्य नाप के तथा एक चाकू के साथ पकड़ा गया पकड़े गए व्यक्ति का नाम मुनव्वर अली उर्फ कुम्मन पुत्र की पीर अली निवासी गुगैली कला थाना हरैया जनपद बलरामपुर है तथा एक व्यक्ति जो उक्त सिंग की खरीदारी का काम करता था जिसका नाम अब्दुल्ला है जो फरार है उक्त दोनो व्यक्ति संरक्षित वन क्षेत्र के संरक्षित प्राणियों के अंगों की तस्करी करते आ रहे हैं उपरोक्त व्यक्तियों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर वन्यजीव...

वनमाफियाओ से सांठगांठ कर वेश कीमती पेड़ो का अवैध कटान कराकर भारत से नेपाल के आरा मशीनों पर पहुंच रही लकड़ी

Image
ं बलरामपुर।भाभंर रेंज के रेहरा और बेलभरिया बीट के जंगलों से वनकर्मियों के ही द्वारा वनमाफियाओ से सांठगांठ कर वेश कीमती पेड़ो का अवैध कटान कराकर भारत नेपाल सीमा पर बसे भारतीय गांव परसरामपुर मे लकडिय़ों को इकटठा कर मोटी रकम वसूल कर नेपाली वनमाफियाओ के हवाले कर दिया जाता है और कुछ ही पलो मे यह लकड़ियाँ चन्द कदम का फासला तय कर पड़ोसी देश नेपाल के आरा मशीनों पर पहुंच जाती हैं । उसके बाद इन बोटो का मनचाहे आकार मे चिरान कर जरुरतमंदो के हाथ महंगे दामो पर बेंच दिया जाता है यह कारनामा एक दिन का नही है बल्कि यहां के वनमाफियाओ का यही मुख्य पेशा है । इसी के चलते जंगल से सटे गांवों के गरीब लोग चन्द रुपयो के लालच मे इनके लिए गैर कानूनी रुप से लेबर का काम  करते हुए इन्हें गुप्त सूचना भी देते रहते है । परसरामपुर गांव मे रखी इन लकडियों के बारे मे ग्रामीणो ने बताया कि अभी मौका पाते ही इन बोटो को पलक झपकते नेपाल पहुंचा दिया जायेगा । यह खेल हमेशा चलता रहता है ।  यहां कोई बड़ा अधिकारी जांच करने नही आता । बाकी जिलास्तर के सभी अधिकारी आपस मे मिलकर इस कार्य को अंजाम दे रहे है । और तो और जंगल के अ...

कांग्रेस प्रत्याशी ने महिला जिलाध्यक्ष से की बदसुलूकी, देखे वीडियो

Image
बलरामपुर। सदर सुरक्षित सीट के कांग्रेस प्रत्याशी शिवलाल ने कांग्रेस की महिला जिला अध्यक्ष के साथ  बदसलूकी की। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेशम सिंह बीच में ही मीटिंग से निकलकर कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा किए गया। अपमानित शब्दों का किया विरोध रेशम सिंह ने कहा कि कांग्रेस की मीटिंग जब जब होती है हमको कोई सूचना नहीं दी जाती है और जब वाहनों और भीड़ की जरूरत पड़ती है तो हमको बुलाया जाता है इसी बात को मैंने कांग्रेस प्रत्याशी के समक्ष रखा यह बात सुनते ही कांग्रेस प्रत्याशी शिवलाल आग बबूले हो गए और महिला जिलाध्यक्ष को अपमानित करते हुए मीटिंग से बाहर जाने के लिए कह दिया मीटिंग से बाहर निकलते हैं महिला जिला अध्यक्ष ने काफी बवाल काटा और कांग्रेस प्रत्याशी को हराने का संकल्प लिया अब आप ही बताइए चुनाव की तिथि इतनी नजदीक है कि कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा महिलाओं को इस प्रकार बेइज्जत करना कही. कांग्रेस प्रत्याशी को महंगा न पड़ जाए। रिपोर्ट: इकबाल खान

सपा प्रत्याशी परेशान क्योंकि कांग्रेस प्रत्याशी दे रही हैं गठबंधन की दुहाई

Image
इक़बाल खान बलरामपुर। विधानसभा क्षेत्र तुलसीपुर से सपा और कांग्रेस दोनों के प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। सोमवार को नामवापसी और चुनाव चिह्न आवंटन के बाद सपा प्रत्याशी विधायक मशहूद खां ने निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की है। जिसमें कहा है कि कांग्रेस प्रत्याशी जेबा रिजवान के समर्थकों व उनके वाहनों पर सपा का झंडा व पार्टी के शीर्ष नेताओं के चित्र का पोस्टर लगाकर प्रचार किया जा रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा अपने कार्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर सपा के चुनाव चिह्न वाले झंडे, पोस्टर व शीर्ष नेताओं के फोटो लगाकर प्रचार किया जा रहा है। जो गलत है। यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। सपा का झंडा व शीर्ष नेताओं का फोटो लगाने का उन्हें कोई अधिकार नहीं है। यह सिर्फ मतदाताओं को भ्रमित करने के लिए किया जा रहा है। निर्वाचन अधिकारी एसके त्रिपाठी ने बताया कि सपा प्रत्याशी की शिकायत मिली है। जांच कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वीडियोग्राफी कराई जा रही है।

निर्दलीय प्रत्याशी संतोष को चूड़ियों से करना पड़ा संतोष, बलरामपुर के 53 उम्मीदवारों को मिले चुनाव चिन्ह

Image
इक़बाल खान बलरामपुर। विधानसभा चुनाव के लिए नाम वापसी व चुनाव चिह्न आवंटन को लेकर कलेक्ट्रेट कुछ अधिक ही गहमागहमी थी। सोमवार को अपराह्न तीन बजे के पहले गैंसड़ी से निर्दलीय उम्मीदवार संतोष आनंद यादव, उतरौला से मोहम्मद एहसान व बलरामपुर से मनोज कुमार ने अपनी नामजदगी का पर्चा वापस ले लिया। इनके अलावा किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन वापस नहीं लिया। लोगों की नजर यूं तो सपा-कांग्रेस गठबंधन पर टिकी हुई थी। कारण था कि तुलसीपुर से विधायक मशहूद खां ने सपा प्रत्याशी व पूर्व सांसद रिजवान जहीर की बेटी जेबा रिजवान ने कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया था। उम्मीद थी कि सपा नेतृत्व ने जिस तरह बलरामपुर के प्रत्याशी का पर्चा निरस्त कराया था। कुछ उसी तरह का निर्णय आज भी हो सकता है, लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। निर्धारित समय बीत जाने के बाद शेष बचे 53 उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न का आवंटन कर दिया गया। सबसे अधिक 15 उम्मीदवार तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र में है और सबसे कम 11 उम्मीदवार बलरामपुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में किस्मत आजमा रहे हैं। जाने किस को मिला क्या चुनाव चिन्ह और बलरामपुर में आज  उम...

भारत नेपाल सीमा पर बड़े पैमाने पर हो रही है तस्करी

Image
इक़बाल खान बलरामपुर।पड़ोसी देश नेपाल से भारत का मैत्री पूर्ण सम्बन्ध है दोनो देशो मे एक दूसरे के यहां आने जाने के लिए किसी वीजा पासपोर्ट की जरूरत नही पड़ रही है ।यही नही , नेपाल और भारत के लोगो मे रोटी और बेटी का रिश्ता भी होता चला आ रहा है ।दोनो देशो के बीच एकदम खुली सीमा है इसी का फायदा उठाकर अपराधी प्रवृत्ति के लोग चरस अफीम कोकीन स्मैक जैसे नशीले पदार्थो से लेकर असलहा ,खाद्य पदार्थ तथा पशुओ आदि से लेकर अनेक प्रकार की तस्करी मे लगे रहते है । सीमा पर हजारो एकड़ मे फैले भारतीय वनो के शाखू ,सागौन शीशम ,खैर आदि के वेशकीमती पेड़ो का अवैध रूप से वनमाफियाओ द्वारा कटान , पहाड़ी नालो मे पाया जाने वाला सफेद सोना यानी रेत का अवैध खनन भी बड़े पैमाने पर किया जाता रहा है। इसके अलावा दोनो देशो मे हत्या लूट बलात्कार जैसे बड़े बड़े अपराध करके भी लोग इधर से उधर भाग कर कानून की गिरफ्त से बचते रहते है ।सीमा पर तैनात हमारे एस.एस.बी के जवान आये दिन ऐसे अपराधियो पर नकेल कसते रहते है परन्तु अपराधियो का हौसला पस्त नही होता । अभी पिछले हफ्ते एस.एस.बी.के द्वारा करीब 2 करोड़ 44 लाख का चरस सहित तस्करो को पकड़ा गय...