Posts

Showing posts with the label Shayari

न्याय की जहां से आस थी, वह मंदिर बाजार हो गया....!

Image
मजीठिया वेज बोर्ड पर सुप्रीम कोर्ट से आए हालिया फैसले को लेकर बरेली के मजीठिया क्रांतिकारी मनोज शर्मा एडवोकेट की कविता पेश-ए-खिदमत है... मेरे भरोसे का दर्पण आज यारों चकनाचूर हो गया न्याय की जहां से आस थी वह मंदिर बाजार हो गया जालिमों ने अदा कर दी मजलूमों की आहों की कीमत सिसक रहा है सच , झूठ के सिर सेहरा हो गया इस दौर में हक की आवाज उठाना जुल्म है यारो हर सिंहासन यहां सौदागरों की जागीर हो गया किसी के बच्चे भूख से बिलखते हैं तो बिलखा करें हाकिमों का मकसद सिर्फ दौलत कमाना हो गया लग रहा है भगवान ने भी अपना पाला बदल लिया बेईमान और मक्कारों के कदमों में जमाना आ गया हजारों सीनों में दहकती आग कब शोला बनेगी जज , अफसर , नेता नीलाम सबका ईमान हो गया गैरत बेच दी ओहदेदारों ने कानून सिर्फ दिखावा है धन बल के आगे बौना देश का संविधान हो गया! रचनाकार- मनोज शर्मा एडवोकेट मजीठिया क्रांतिकारी हिंदुस्तान , बरेली

सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है ये गीत, मोहम्मद शमी तू बहुत याद आया

Image
अश्विन ने सबका बहुत दिल दुखाया मोहम्मद शमी तु बहुत याद आया मोहम्मद शमी तु बहुत याद आया ........ आँखें सभी की दुआ से भरी थी। मैदान मे बस तेरी ही कमी थी। जब बुम्बरा ने नो पर विकेट था गिराया ........... मोहम्मद शमी तु बहुत याद आया मोहम्मद शमी तु बहुत याद आया .......... तेरा खेल कोहली सबको पसंद था रोहित ध्वन पे सभी को घमंड था जब आमिर ने तीनों को रस्ता दिखाया ......... मोहम्मद शमी तु बहुत याद आया मोहम्मद शमी तु बहुत याद आया ......... फखर ज़मान ना सबको सताता अगर तु जो होता वो ज़ीरो पे जाता अश्विन पे उसने जब छक्का लगाया ......... मोहम्मद शमी तु बहुत याद आया मोहम्मद शमी तु बहुत याद आया