नालियों के गंदे पानी से लोग बेहाल।मंदिर के बाहर भरा नाली का पानी
1 - नालियों के गंदे पानी से लोग बेहाल।मंदिर के बाहर भरा नाली का पानी। 2 - बारिश से सडको पर जल जमाव व कीचड़। 3- सोरांव तहसील के गद्दोपुर गॉव के प्रधान राममूर्ति प्रजापती व फाफामऊ विधायक विक्रमाजीत मौर्या के द्वारा किये गए विधायक के सारे दावे अब तक फेकू हुए साबित।कालोनी की महिलाओ में आक्रोश। ___________________________________ फाफामऊ/ इलाहाबाद राजर्षि टंडन मुक्त विश्व विद्यालय के पीछे बसी नई कालोनी जिसका नाम तो महावीरपुरम है।लेकिन यहाँ रहने वाले भगवान महावीर हनुमान की मंदिर से लेकर लोगो के घरों में बारिश के समय मे कोई भी व्यक्ति जा नही सकता।इस कालोनी में सैकड़ो घर है सभी घरों में बिजली का कनेक्शन तो सरकारी है लेकिन पोल आज ताज एक भी नही लगा कारण केवल रिश्वत खोरी जब भी कालोनी के लोगो ने जे ई साहब से पोल हेतु बात की तो पैसे के लेन देन पर मामला आकर रुक गया।मजबूर होकर कालोनी के लोग तीन सौ से पांच सौ मीटर दूर से बिजली का केबल बांस और दीवाल के सहारे खींच कर बिजली जला रहे है।आये दिन इन केबलों से हादसे होते रहते हौ बिजली विभाग किसी बड़े हादसे का बाट जोह रहा है।इस कालोनी में पिछले दस...