Posts

Showing posts with the label Election

हाईकोर्ट के आदेशों के बाद दोबारा हुई मतगणना, पहले मिली थी सात वोटो से अब मिली एक वोट से जीत

Image
रिपोर्ट : राजीव कुमार  सहारनपुर । हाईकोर्ट के आदेश के बाद ग्राम छुटमलपुर की ग्राम प्रधान सीट पर दोबारा  मतगणना हुई । कड़ी सुरक्षा के बीच हुई दुबारा मतगणना वर्तमान प्रधान शमा प्रवीन ने अपनी प्रतिद्वन्दी मन्जू शर्मा को एक वोट से हराकर दूसरी बार जीत कराई दर्ज है। बतादें की पहले भी शमा प्रवीन ने मन्जू शर्मा को हराया था । जिसमे आपत्ति पर हाईकोर्ट ने दोबार मतगणना कराने के आदेश पारित किये थे । जिसकी मतगणना में आज फिर मंजू शर्मा को शमा प्रवीण ने एक वोट से हरा दिया। आपको बता दे पहले शमा प्रवीण को सात वोटो से जीत मिली थी और अब एक से जीत मिली है ।

Dimple Yadav "Bhabi"- The star campaigner in sp

Image
The reticent and soft-spoken 'bahu' of the first family of the ruling Samajwadi Party in UP, Dimple Yadav, has finally found her groove, emerging as a major crowd puller in election rallies all over the state. From the fumbling leader who repeatedly corrected herself while going through her written text in Parliament on Kaushal Vikas mission some months ago to proper utilisation of manpower, the 39-year-old Kannauj MP has come a long way.  The new Dimple - the star campaigner - has learnt how to keep the audience especially the youth involved and impress them. Aptly donning the role of the 'bahu' and 'bhabhi', she has gone about endearingly reprimanding the young enthusiasts with warnings that she will complain about them to their 'bhaiya' (Akhilesh Yadav) and at the same time taking care of the elders among the electorate seeking 'muhdekhaiye' (gift) for her in terms of votes. When party workers went berserk in Allahabad, she said, "I will ...

शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए 16 हजार लोग हुए पाबंद और 90 को प्रशासन ने किया जिला बदर

Image
गणेश मौर्य अंबेडकरनगर। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और  कप्तान पीयूष श्रीवास्तव ने  प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि जनपद की टाण्डा, अकबरपुर, कटेहरी, जलालपुर विधानसभा सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होगा। आलापुर सीट के लिए आगामी 09 अप्रैल को  चुनाव होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि चुनाव को निष्पक्ष व सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से किसी भी पोलिंग बूथ पर स्थानीय पुलिस नहीं लगाई गई है। अपना वोट डालकर लोकतंत्र को मज़बूत बनायें।       कप्तान पीयूष श्रीवास्तव ने बताया कि शांतिपूर्ण निष्पक्ष चुनाव के लिए जनपद में 16 हज़ार लोगों को पाबंद करने के साथ पुराने मामलों में वांछित 250 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजाने व 90 लोगों को जिलाबदर किए जाने की कार्यवाही की गई है। जनपद में  8324 लाइसेंसी असलाह धारकों में से 6600 असलाह जमा भी कराया जा चुका है। पुलिस कप्तान ने बताया कि 15 हज़ार से अधिक पुलिस फोर्स लगाई जा रही है। मतदान दिवस पर सभी एसडीएम सीओ साथ साथ ही रहेंगे और टाण्डा को सम्वेदनशील मानते हुए एक एसडीएम व सीओ अतरिक्त लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्टार प्रचारकों के लिए जो भी पहले ...

कांग्रेस प्रत्याशी ने महिला जिलाध्यक्ष से की बदसुलूकी, देखे वीडियो

Image
बलरामपुर। सदर सुरक्षित सीट के कांग्रेस प्रत्याशी शिवलाल ने कांग्रेस की महिला जिला अध्यक्ष के साथ  बदसलूकी की। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेशम सिंह बीच में ही मीटिंग से निकलकर कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा किए गया। अपमानित शब्दों का किया विरोध रेशम सिंह ने कहा कि कांग्रेस की मीटिंग जब जब होती है हमको कोई सूचना नहीं दी जाती है और जब वाहनों और भीड़ की जरूरत पड़ती है तो हमको बुलाया जाता है इसी बात को मैंने कांग्रेस प्रत्याशी के समक्ष रखा यह बात सुनते ही कांग्रेस प्रत्याशी शिवलाल आग बबूले हो गए और महिला जिलाध्यक्ष को अपमानित करते हुए मीटिंग से बाहर जाने के लिए कह दिया मीटिंग से बाहर निकलते हैं महिला जिला अध्यक्ष ने काफी बवाल काटा और कांग्रेस प्रत्याशी को हराने का संकल्प लिया अब आप ही बताइए चुनाव की तिथि इतनी नजदीक है कि कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा महिलाओं को इस प्रकार बेइज्जत करना कही. कांग्रेस प्रत्याशी को महंगा न पड़ जाए। रिपोर्ट: इकबाल खान

पीएम मोदी की रैली स्थल का हुआ पूजन

Image
राकेश मौर्य उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले मे पूर्व से प्रस्तावित जन सभा का आयोजन जिले के नानपारा रोड स्थित चौपाल सागर के पास होना है। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आगमन जिले में 23 फरवरी को है वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करण टेकडीवाल ने श धि-विधान से पूजा-अर्चन कर चुनावी शंखनाद की शुरूवात की ।वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन पूजन भी हुआ इसके बाद प्रसाद वितरण हुआ भूमि पूजन मे जिलाध्यक्ष श्री श्याम करण टेकडीवाल,पार्टी पदाधिकारी,एंव कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राहुल के गढ में अखिलेश ने कहा, हम हैण्डल छोडकर भी साईकिल चला लेते हैं?

Image
अमेठी। सोमवार को अमेठी पहुचे अखिलेश यादव ने गैंगरेप के आरोपी से घिरे, अपनी सरकार के मंत्री और अमेठी से प्रत्याशी गायत्री प्रसाद प्रजापति से पूरी तरह दूरी बनायी रखी। अखिलेश के आने से पहले गायत्री अपना भाषण दे चुके थे मंच से नीचे उतर गये और रामलीला मैदान से सबसे पीछे जाकर आम जनता के बीच लगी कुर्सी पर बैठ गये। इस दौरान मंत्री गायत्री आखो से आंसू भी छलक पडे। अखिलेश ने अपने भाषण में एक बार भी गायत्री का नाम नही लिया। सपा के लिए वोट देने के अपील जरुर की। राहुल के गढ में ही कांग्रेस को चेताया गंठंगंधन के बावजूद भी अमेठी और गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र में सपा और कांग्रेस के प्रत्याशी आमने सामने है। गांधी परिवार के गढ में भी अखिलेश ने इशारो ही इशारो में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हैण्डल छोडकर भी साइकिल चला लेते है। थोडा बहुत कांग्रेस का साथ मिला है तो और साइकिल और ठीक से चलेगी। हवा खिलाफ होने पर भी किसान साइकिल चला लेता है। पहलें दूसरे तीसरे चरण में साइकिल जिस रफ्तार से चली है सो हवा हमारे पक्ष में है। प्रधानमंत्री जी खाइये गंगा मइया की कसम......... सीएम अखिलेश ने कि प्रधानमंत्री जी रमजान...

सपा प्रत्याशी परेशान क्योंकि कांग्रेस प्रत्याशी दे रही हैं गठबंधन की दुहाई

Image
इक़बाल खान बलरामपुर। विधानसभा क्षेत्र तुलसीपुर से सपा और कांग्रेस दोनों के प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। सोमवार को नामवापसी और चुनाव चिह्न आवंटन के बाद सपा प्रत्याशी विधायक मशहूद खां ने निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की है। जिसमें कहा है कि कांग्रेस प्रत्याशी जेबा रिजवान के समर्थकों व उनके वाहनों पर सपा का झंडा व पार्टी के शीर्ष नेताओं के चित्र का पोस्टर लगाकर प्रचार किया जा रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा अपने कार्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर सपा के चुनाव चिह्न वाले झंडे, पोस्टर व शीर्ष नेताओं के फोटो लगाकर प्रचार किया जा रहा है। जो गलत है। यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। सपा का झंडा व शीर्ष नेताओं का फोटो लगाने का उन्हें कोई अधिकार नहीं है। यह सिर्फ मतदाताओं को भ्रमित करने के लिए किया जा रहा है। निर्वाचन अधिकारी एसके त्रिपाठी ने बताया कि सपा प्रत्याशी की शिकायत मिली है। जांच कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वीडियोग्राफी कराई जा रही है।

निर्दलीय प्रत्याशी संतोष को चूड़ियों से करना पड़ा संतोष, बलरामपुर के 53 उम्मीदवारों को मिले चुनाव चिन्ह

Image
इक़बाल खान बलरामपुर। विधानसभा चुनाव के लिए नाम वापसी व चुनाव चिह्न आवंटन को लेकर कलेक्ट्रेट कुछ अधिक ही गहमागहमी थी। सोमवार को अपराह्न तीन बजे के पहले गैंसड़ी से निर्दलीय उम्मीदवार संतोष आनंद यादव, उतरौला से मोहम्मद एहसान व बलरामपुर से मनोज कुमार ने अपनी नामजदगी का पर्चा वापस ले लिया। इनके अलावा किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन वापस नहीं लिया। लोगों की नजर यूं तो सपा-कांग्रेस गठबंधन पर टिकी हुई थी। कारण था कि तुलसीपुर से विधायक मशहूद खां ने सपा प्रत्याशी व पूर्व सांसद रिजवान जहीर की बेटी जेबा रिजवान ने कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया था। उम्मीद थी कि सपा नेतृत्व ने जिस तरह बलरामपुर के प्रत्याशी का पर्चा निरस्त कराया था। कुछ उसी तरह का निर्णय आज भी हो सकता है, लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। निर्धारित समय बीत जाने के बाद शेष बचे 53 उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न का आवंटन कर दिया गया। सबसे अधिक 15 उम्मीदवार तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र में है और सबसे कम 11 उम्मीदवार बलरामपुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में किस्मत आजमा रहे हैं। जाने किस को मिला क्या चुनाव चिन्ह और बलरामपुर में आज  उम...

चुनाव प्रचार के दौरान फिल्म अभिनेत्री ने किया एक फ्लाइंग Kiss और मच गया बवाल, हुई फायरिंग

Image
मुरादाबाद।  रविवार को कांठ विधानसभा में बसपा प्रत्यशी हाजी नासिर कुरैशी ने अपने समर्थन में प्रचार करने के लिए फ़िल्मी सितारों का सहारा लिया। बसपा प्रत्याशी का प्रचार करने के लिए संभावना सेठ, आफ़ताब शिवदसानी,उपेन पटेल व मॉडल पहुंचे। यह रोड शो करते हुए आरएलडी के समर्थको में जा मिला। यह रोड शो के रास्ते के बीच में आरएलडी प्रत्याशी व पूर्व सांसद जयंत चौधरी की जन सभा होनी थी।  रोड शो जैसे ही उस जनसभा के स्थान पर पहुंचा कि एक गाड़ी में सवार अभिनेत्री संभावना सेठ लोगों को फ्लाइंग Kiss करने लगी। फिर क्या एक्ट्रेस को देखने के लिए आरएलडी जनसभा की भीड़ रोड शो की तरफ बढ़ने लगी। वही जनसभा को संचालन कर रहे व्यक्ति ने मंच से आपत्त‍ि जनक बातें बोलना शुरू कर दी। इस पर बसपा समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी और दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। सारे अभिनेता और अभिनेत्री लाइव एक्शन देख गाड़ियों में छिप गए। बसपा कैंडि‍ंडेट के बॉक्सरों ने गाड़ियों को चारों तरफ से घेर लिया और खतरे को भांपते हुए हवाई फायरिंग कर दी। जिससे भीड़ इधर-उधर हो गयी और सभी को वहां से सकुशल निकाला गया। इस पथराव में कई गाड़ियों के शीशे तोड़ ...

भाजपा प्रत्याशी चंद्र प्रकाश की घर घर दस्तक, कहा काम किया है और काम करूँगा

Image
गणेश मौर्य अम्बेडकरनगर। विजयश्री पाने के लिए मचल रहे उम्मीदवारों ने ग्रामीण इलाकों में जन संपर्क तेज कर दिया है। जन संपर्क में अकबरपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी चंद्र प्रकाश वर्मा भी किसी से पीछे नही हैं। श्री वर्मा ने घर घर दस्तक देना प्रारम्भ कर दी है। भाजपा प्रत्याशी चंद्र प्रकाश वर्मा के समर्थन में भाजपा सांसद हरिओम पांडेय ने ग्रामीण इलाकों में जन संपर्क किया और श्री वर्मा को भारी मतों से विजयी बनाने की मतदाताओं से अपील की। जन संपर्क के दौरान श्री वर्मा ने कहा कि उन्होंने जिस तरह नगर पालिका क्षेत्र में काम किया है उसी तरह विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य कराया जायेगा।

और तेज हो गया बीजेपी में विरोध का सिलसिला

Image
मोहम्मद आरिफ लखनऊ। मोहनलालगंज विधानसभा सीट पर बीजेपी के विरोध का सिलसिला और तेज हो गया गया। इस सीट पर अपनों के विरोध के दलदल में कमल फंस गया है। भाजपा समर्थक एवं कुछ भाजपा नेता खुलकर अपना दल गठबंधन के भाजपा प्रत्याशी आरके चौधरी का विरोध कर रहे हैं। बीजेपी प्रत्याशी आर के चौधरी के विरोध में 176 विधानसभा मोहनलालगंज के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गोसाईगंज के मदारपुर में विशाल कुर्मी सम्मेलन का आयोजन किया और अजेय पुष्पा रावत को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

सपा प्रत्याशी ने किया आचार संहिता का उलन्घन, मुकदमा दर्ज

Image
आर एच खान केराकत(जौनपुर)। सपा के नव घोषित प्रत्याशी संजय सरोज द्वारा पूर्व सांसद तूफानी सरोज के नेतृव में निकाले गए जूलूस को चुनाव आयोग ने गंभीरता से लिया और उनके विरुद्ध चुनाव की आदर्श आचार संहिता के उलन्घन का मुकदमा दर्ज करवा दिया है। फ़्लाइंग मजिस्ट्रेट राम किशुन राम की तहरीर पर प्रत्याशी के साथ साथ 15 से 20 के विरुद्ध आईपीसी की धारा 171 व सीआरपीसी की धारा 188 के तहत कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। गौर तलब है कि श्री सरोज केराकत बाई पास रोड पर बिना आयोग के अनुमति के समूह में नारेबाजी करते चलरहे थे।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शशिभूषण राय ने यदपि मौके पर पहुंचकर समझा बुझाकर जुलूस को तितर बितर कर दिया था किन्तु फ़्लाइंग मजिस्ट्रेट ने उक्त कार्यवाही कर दिया।