भारत के फेसबुकियों की संख्या विश्व में नम्बर वन
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार भारत में फ़ेसबुक इस्तेमाल करने वालों की संख्या 24 करोड़ से अधिक हो 7 है और इसके साथ ही इस सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर भारतीयों की संख्या अन्य देशों के लोगों से अधिक हो गई है फ़ेसबुक के अनुसार जुलाई 13 तक फ़ेसबुक पर आने वाले ‘संभावित लोगों’ में 24.1 करोड़ भारत से हैं जबकि अमरीका में 24.0 करोड़ लोग ही इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं. इससे कुछ दिन पहले ही फ़ेसबुक ने घोषणा की थी कि पूरी दुनिया में 1 अरब लोग फ़ेसबुक का इस्तेमाल करते हैं. द नेक्स्ट वेब के अनुसार, साल 2017 की शुरुआत से ही भारत और अमरीका में फ़ेसबुक को तेज़ बढ़त मिली थी, लेकिन कुछ आंकड़ों के अनुसार अमरीका के मुक़ाबले भारत में फ़ेसबुक दोगुनी तेज़ी से बढ़ा. बीते 6 महीनों की ही बात करें तो भारत में फ़ेसबुक इस्तेमाल करने वालों की संख्या में 27 फ़ीसदी का उछाल आया है जबकि इस दौरान अमरीका में मात्र 12 फ़ीसद की ही बढ़त रही. इतने बेहतर आंकड़ों के बावजूद भारत के कई इलाके अब भी फ़ेसबुक की पहुंच से दूर हैं. बीते एक महीने के आंकड़ों को देखें तो भारत के मात्र 19 फ़ीसदी लोग ही फ़ेसबुक पर आते हैं. ...