Posts

Showing posts with the label Ambedkar nagar

बिस्मिल्लाह खान दरगाह किछौछा से हुआ लापता जनहित में शेयर करें

Image
गणेश मौर्य अंबेडकर नगर किछौछा शरीफ प्रसिद्ध सूफी संत सैयद मखदूम अशरफ ऐसा विश्वास है कि तालाब के पानी के उपचार से ही लोग ठीक हो जाते हैं सच कहते हैं कहते हैं कि लोग लाख बुरा चाहे तो क्या होता है वही होता है जो मंजूर-ए-खुदा होता है जी हां  मखदूम बाबा की दरगाह पर लोग अपनी परेशानियों से निजात की आशा लेकर पहुंचते है गुजरात के पाटन जिले के बरही गांव के निवासी माला जी पुत्र बिस्मिल्लाह खान  पिता ने बताया जिसकी दिमाकी हालत खराब थी काफी इलाज होने के बावजूद भी ठीक नहीं हो पाया एक उम्मीद लेकर बाबा दरगाह किछौछा पर आए थे 12 जुलाई बुधवार दिन  3:00 बजे के करीब दरगाह से बिस्मिल्लाह खान लापता हो गया काफी खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लग पाई बेटे  बिस्मिल्लाह खान उम्र 32 वर्ष रंग सांवला कद 5 फीट 5 इंच सफेद शर्ट अलवर पहना हुआ जनहित में जारी कोई भी सूचना मिलने पर कृपया इन नंबरों पर संपर्क करें 9825 696776/ 96 8723 9651

अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले को लेकर निकाला केंडिल मार्च

Image
गणेश मौर्य अंबेडकर नगर आलापुर । शिव भक्तों पर आतंकी हमले को लेकर पूरा देश गुस्से में है देश के प्रधानमंत्री ने भी ट्वीट करके कहा बुजदिल कायराना हमले से हम झुकने वाले नहीं PM मोदी ने कहा अमरनाथ यात्रा पर हमले से मैं बेहद दुखी हूं इसकी कड़ी निंदा करता हूं और हर किसी को करनी चाहिए ।।।।।। विधानसभा आलापुर अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले से दुखी हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने घोर निंदा कीहत्या करना अत्यन्त निन्दनीय है भाजपा के जिला  उपाध्यक्ष दिनेश पाण्डेय की अगुवाई में जहाँगीरगंज चौराहे से कैन्डिल जलाकर शान्तिपूर्ण ढंग से जूलूस निकला जो सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर मे स्थित  अमर शहीद पटल के पास कैन्डिल जलाकर  नम आंखों से भाव मिनी श्रद्धांजलि अर्पित की उक्त अवसर पर गोपाल सिंह नरसिंह यादव विन्देश पाण्डेय सूरभान दीपक मिश्र  बाबा दिवेस सिंह विनय दूबे पंकज मिश्र यशस्वी त्रिपाठी  राघव तिवारी बृजराज मिश्र राम भवन मौर्य  आदि लोग उपस्थित रहे ।

पुलिस ने अपहरण कर्ता के चंगुल से नाबालिग छात्रा को छुड़ाया

Image
गणेश मौर्य  अंबेडकर नगर बीते दिनों मालीपुर थाना क्षेत्र से अपहरण नाबालिग  को अपहरणकर्ता के चंगुल से छुड़ाकर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया  मामला मालीपुर थाना क्षेत्र का है 2 जुलाई की घटना 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा को निरंकार पुत्र समछावन निवासी आलमपुर अखई जो कि दो बच्चों का बाप होकर अपहरण कर फरार हो गया निरंकार अपने साथ नकदी और जेवरात लेकर भाग निकला  परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी धारा 363 366 और पास्को एक्ट3/4 के तहत मुकदमा दर्ज किया उसके बाद से ही पुलिस अपहरणकर्ता की तलाश के लिए जाल बिछा रखा थी 11 जुलाई मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को मालीपुर रेलवे स्टेशन से  गिरफ्तार कर लिया उस वक्त वह भागने की फिराक में था पुलिस ने घेराबंदी कर बालिका सहित सोने के आभूषण और नगदी भी आरोपी के पास से बरामद किया मुखबिरी सहयोग से मालीपुर पुलिस ने बालिका को बरामद करने में  बड़ी सफलता हासिल की

अकबरपुर बाढ़ आए बिना ही घर डूब गया देखिए वीडियो

Image
गणेश मौर्य अंबेडकर नगर सावन का पहला सोमवार  जलाभिषेक में बदल गया झमाझम बारिश ने तो पालिका की पोल खोल कर रख दी अकबरपुर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत सदरपुर वार्ड नंबर 4 रविवार सोमवार की देर बारिश।ने सितम ढा दिया राम तीरथ पुत्र निरहू और अगल बगल पड़ोसियों का घर 3 फीट पानी के अंदर डूब चुका है देर रात घंटो  हुई तेज बारिश ने नगर निगम के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल दी। सुबह लोग सोकर उठे तो घर के अंदर पानी भरा मिला। पहले  तो डर गए कि सोते समय कहीं बाढ़ तो नहीं आई थी सड़कों की हालत और भी बदतर थी।  दोपहर बाद भी घुटनों तक पानी भरा था। जलमग्न हो चुका था लोगों ने कहा या तो हैंडपंप का पानी पिए या फिर बारिश का क्योंकि हैंड पाइप  भी डूब चुका है नालियां बनी हुई है मगर पानी निकलने का रास्ता नहीं मजे की बात तो यह है की पालिका अध्यक्ष भी इसी गांव के ही रहने वाले हैं राम तीरथ ने पालिका प्रशासन से नालियों को दुरुस्त करवाने करवाने की मांग की

अंबेडकर नगर धारा 144 लागू त्यौहार में खलल डालने वाले जाएंगे जेल

Image
गणेश मौर्य  अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर जिला अधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा त्यौहार में खलल डालने वाले जाएंगे जेल जनपद में धारा 144 लागू सावन माह में निकलने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो चुकी है जिला अधिकारी  शहर से लेकर देहात तक कांवड़ पर भी विशेष नजर रहेगी  गांव शहर में छोटे-बड़े विवाद के बारे में चर्चा की। किसी भी तरह की अप्रिय घटना न होने पाए साथ ही संवेदनशील इलाकों में पुलिस सुरक्षा अलर्ट रहेगी  सोमवार के दिन कांवड़ियों की खासी भीड़ जल चढ़ाने के लिए निकलती है, उस दिन कांवड़ियों पर विशेष ध्यान रखने की बात कही। शासन की प्राथमिकता है कि सावन माह कांवड़ियों को लेकर किसी प्रकार का दंगा नहीं होना चाहिए। सिंह ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिया कि सार्वजनिक स्थानों पर 5  से अधिक नहीं दिखने चाहिए  जिला अधिकारी के बिना अनुमति ध्वनि यंत्रों के प्रयोग पर भी पाबंदी लगाई गई है  बल्लम भाला हथियार लाठी-डंडे लेकर नहीं चल सकते शारीरिक रुप से कमजोर व्यक्तियों पर लाठी-डंडे कि कोई भी पाबंदी नहीं है वह ...

सावन के पहले सोमवार को चढ़ गई गाय की बलि देखें वीडियो

Image
मौत के चीत्कार के बाद भी नहीं खुलतीं बेशर्म बिजली विभाग की आँखें गणेश मौर्य  अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी को अपने हाथों से चारा खिलाते आप लोगों ने टेलीविज़न पर जरुर देखा होगा इस से साफ जाहिर होता है योगी गायों से कितना प्यार करते हैं  अकबरपुर के बिजली विभाग की लापरवाही और बेशर्म अधिकारी कर्मचारियों के चलते करंट की चपेट में आने से गाय ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया सावन के पहले सोमवार को ही गाय की बलि चढ़ गई   अकबरपुर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर 17 छीपीटोला सामूहिक शौचालय से 5 मीटर की दूरी पर लगाए हुए ट्रांसफार्मर से जमीनी करंट उतरने से  सोमवार सुबह 10 बजे के करीब करंट की चपेट में आने से दुधारू गाय ने तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया चाह कर भी कोई बचा नहीं सका क्षेत्रवासियों ने जोहडी जाने वाली मार्ग पर गाय के शव रख कर जमकर हंगामा  किया बिजली विभाग अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की शहजादपुर पुलिस को सूचना मिलते ही इंचार्ज संतोष शुक्ला ने मामले को शांत कराया सभासद ललित मोहन श्रीवास्तव ने बिजली विभाग की लापरवाही पर रोष जताते हुए ...

जिला प्रशासन ने बाढ़ से निपटने के लिए सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा.

Image
  अंबेडकर नगर घाघरा नदी के बढ़ते हुए  जल स्तर को देखते हुए प्रशासन ने कसी कमर घाघरा नदी का उफान शुरू हो चुका है। अयोध्या में स्थित बाढ़ कंट्रोल रूम के अनुसार आज सुबह 12 बजे घाघरा का जलस्तर 92.360 मापा गया जो खतरे के निशान से लगभग 1.346 सेमी ऊपर है। सम्भावित बाढ़ पीड़ितों को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों को कई दिशा निर्देश जारी किया है। टाण्डा उप जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह ने बताया कि संभावित बाढ़ प्रभावित गाँव का चिन्हीकरण किया जा चुका है और आवश्यकता पड़ने पर ग्रामीणों व पशुओं को बचाने के लिए नाव की भी व्यवस्था की गई है। श्री सिंह के अनुसार बाढ़ राहत चौकियों के स्थानों का भी चिन्हीकरण कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। आपको बताते चलेंकि पूर्व वर्षों में आने वाली बाढ़ों से टाण्डा व आलापुर तहसील के कई गांव प्रभावित होते रहे हैं और अब संभावित बाढ़ से उन्हीं गाँव के लोग भयभीत हैं। एक जानकारी के अनुसार कई ग्रामीणों ने अपना ठिकाना बदल भी लिया है। बहरहाल घाघरा नदी के बढ़ते रुख को भांप कर जहां प्रशासन ने राहत पहुंचाने के उद्देश्य से तैय्यारिया...

प्रदेश सचिव ने कहा कि भाजपा गरीबों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है

Image
गणेश मौर्य अंबेडकर नगर समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यादव के यूथ ब्रिगेड मोहम्मद सईम  के द्वारा जिला कार्यालय में हुई बैठक संचालन जिला महासचिव सत्य प्रकाश यादव सोनू ने किया मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश ब्रिगेड के सचिव असगर खान ने कहा  भाजपा को दलितों व गरीबों का विरोधी केंद्र की सारी नीतियां और प्रदेश की नीतियों अमीरों के हितों को ध्यान में रखते हुए लिए जा रहे हैं। यूथ ब्रिगेडे नेता ने कहा सरकार संप्रदायिकता बढ़ा रही है जिसका मुंहतोड़ जवाब देने का वक्त आ गया है  हम सड़कों पर उतरेंगे गरीबों के साथ सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है सबका साथ सबका विकास का नारा लेकर  झूठे वादें आयोजित जिला कार्यालय को संबोधित करते हुए प्रदेश यूथ ब्रिगेड सचिव  ने कहा कि केंद्र सरकार व उत्तर प्रदेश योगी सरकार कभी भी दलितों की हितैषी नहीं हो सकती है।  बैठक में मौजूद कार्यकर्ता मीडिया प्रभारी अनूप पांडे अखिलेश यादव सिद्दीकी उमेश वर्मा मुकेश विश्वकर्मा घनश्याम यादव सरफराज इरफान अंकुर पवन यादव विकास मोदनवाल विकास गिरी प्रवीण नवीन और भी कार्यकर्ता मौजूद रहे

कलेक्ट्रेट साहब ने कहा नैतिकता मर चुकी है सुधर जाओ नहीं तो मुकदमा दर्ज होगा

Image
गणेश मौर्य  अंबेडकर नगर अगर सपा का काम बोलता था तो यह क्या बोलता है यू तो विकास कार्य तेजी से चल पड़ा है लेकिन जलालपुर नगरपालिका क्षेत्र सददरपुर यह विकास कार्य पीले ईटो को इस्तेमाल से किया जा रहा है और यह कोई धांधली नहीं यह खुलेआम दादागिरी है कमीशनखोरी क्योंकि यहां की जनता इन पीली ईटों को देखती तो है किसी की जरूरत भी नहीं होती शिकायत करने की बताते चलें जलालपुर बूथ निरीक्षण करके लौट रहे थे जिला अधिकारी अखिलेश सिंह व SDM की नजर निर्माण हो रहे खडंजा पर  गई जहां उन्होंने तत्काल गाड़ी को रुकवा कर  गुणवत्ता गुणवत्ता चेक की पर मानक के विपरीत हो रहे कार्य निर्माण को देखकर DM साहब भड़क गए दोनों हाथों ईट तोड़कर चेक भी किया तो बतासे की तरह चकनाचूर हो गया जिला अधिकारी ने तत्काल ठेकेदार को फटकार लगाई उन्होंने कहा नैतिकता तुम लोग कि मर चुकी है सुधर जाओ तत्काल ईंट को चेंज करने का आदेश दिया नहीं तो मुकदमा दर्ज होगा विकास के नाम पर धन पर बंदरबांट यही विकास कार्य है

अम्बेडकर नगर-क्राइम मीटिंग में कप्तान ने कसे पुलिस कर्मियों के पेज

Image
गणेश मौर्य  अंबेडकर नगर पुलिस लाइन की स्थित सभागार में शनिवार को जिला कप्तान सुधीर सिंह ने किया क्राइम बैठक मीटिंग के दौरान जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा की सभी अधिकारियों  यस यच ओ को सख्त निर्देश दिया कि अपने कर्तव्य का निष्ठापूर्वक निर्वाहन करें सभी पुलिस अधिकारी अपने क्षेत्र में रोजाना 90 मिनट तक पैदल गश्त करेंगे और अपराधियों पर नकेल कसे अपराधों की रोकथाम के लिए जिले के सभी थानों के लिए कप्तान ने 9अदद मोटरसाइकिल को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया पुलिस अपनी पूरी भूमिका को अदा करें और फरार अपराधियों पर  शिकंजा कसते हुए उन्हें शीघ्र सलाखों के पीछे भेजें कप्तान ने कहा कि बाइक के माध्यम से सभी क्षेत्र में भी पुलिस तत्काल आसानी से पहुंच सकेगी जिससे अपराध पर काबू पाए जाने में मदद भी मिलेगी क्राइम मीटिंग में जिला कप्तान सुधीर कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश की अध्यक्षता में सिंह सीओ सिटी राघवेंद्र मिश्रा सीओ टांडा वीरेंद्र श्रीवास्तव सीओ जलालपुर सीओ आलापुर जनपद के सभी थानों के अध्यक्ष  मौजूद रहे

मुराद का आरोप सत्ता के दबाव में गुंडा एक्ट के तहत जिला बदर किया

Image
गणेश मौर्य  अंबेडकर नगर अकबरपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास  मुरादाबाद मोहल्ला के निवासी एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मुराद अली पुत्र फतेह मोहम्मद को जिला अधिकारी अखिलेश सिंह ने गुंडा एक्ट के तहत 6 माह के लिए जिला बदर किया इस खबर को सुनते ही मुराद अली के पैरों तले जमीन खिसक गई  मुराद ने मीडिया को बताया कि प्रशासन हमारे साथ नाइंसाफी कर रही है 2013 में अकबरपुर कोतवाली में मामले थे मारपीट जान से मारने की धमकी छेड़खानी आपसी समझौता के बीच कोर्ट ने हमें क्लीन चिट दी मुराद अली ने प्रशासन को कोसते हुए कहा कि शासन-सत्ता के दबाव में पुलिस प्रशासन फर्जी  मनगढ़ंत तरीके से मेरे खिलाफ गुंडा एक्ट की रिपोर्ट तैयार करके जिला मजिस्ट्रेट को सौंप दिया  जिसको देखते हुए जिला प्रशासन ने 6 महीने के लिए जिला बदर का आदेश भी सुना दिया मुराद ने कहा कि मैं एक समाज सेवी हूं मैंने हर संभव पीड़ितों की मदद की है हाल में ही एक लाख रुपया लाखों के जेवरात मुझे गिरा हुआ मिला जिसे मैंने प्रशासन को ईमानदारी के साथ वापस किया मैं मुराद दुख इस बात का है कि जब जिलाधिकारी...

हत्याकांड में पूर्व विधायक अजीमुलहक सहित भाड़े के हत्यारों को कोर्ट ने किया तलब

Image
गणेश मौर्य  अंबेडकर नगर पूर्व विधायक पर हत्या पर हत्या का आरोप संजू देवी सर पटकती रह गई नहीं मिल पाया था सपा सरकार में न्याय अजीमुलहक अपने भाड़े के हत्यारों से योजनाबद्ध तरीके से हत्या करवा दी बीते सपा सरकार में दिनांक 4 दिसंबर 2013 को राम मोहन गुप्ता की हत्या उनके मेडिकल स्टोर पर गोली मार कर कर दी गई थी | उसी साल 2013 में ही 3 मार्च को राम मोहन गुप्ता के चाचा और हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष और वर्तमान में भाजपा की टांडा विधानसभा क्षेत्र से विधायक संजू देवी के पति राम बाबू गुप्ता की हत्या जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र में शाम को कर दी गई थी | राम बाबू की हत्या के मामले में उनके परिजनों ने सपा विधायक अजीमुल हक पहलवान पर लगाया था | राम बाबू की हत्या  के बाद टांडा में जमकर उपद्रव, आगजनी और कर्फ्यू भी लगाई गई सपा सरकार में पहलवान सहित चार लोगों का नाम विवेचना के दौरान निकाल दिया गया था इसी मामले को लेकर वादी वेद प्रकाश के अंतर्गत अपार सत्र के न्यायाधीश तहसीलदार सिंह ने स्वीकार करते हुए आगामी 2 अगस्त को सपा विधायक अजीमुल हक पहलवान इरफान हाजी शहीद मूसा को तलब कर लिया है जिस...

सीढ़ियों से गिरी बृद्धा और मारपीट का आरोपी बना दिया पड़ोसियों को

Image
गणेश मौर्य  अम्बेडकरनगर -  सम्मनपुर थाना क्षेत् के  हजपुरा गांव में पुरानी रंजिश के कारण सीढी से गिरकर घायल हुई वृद्धा महिला को थाने मे पेशकर विरोधियों को मारने-पीटने के मामले में फर्जी तरीके से फसा दिया फंसाने जानकारी के अनुसार सम्मनपुर थाना क्षेत्र के हजपुरा गांव में नजमुल हसन व मोहम्मद सैफ का घर अगल-बगल स्थित है। घर के सामने आबादी के मामले को लेकर कई बार दोनो पक्षों के बीच तनातनी का माहौल हुआ बीते दो वर्षों से बना रहा। इस बीच 1 जुलाई को नजमुल की बृद्ध मां शेहरूल बानो घर के सामने बनी सीढी पर फिसलकर गिर गई। बृद्धा की आंख में जख्म हो गया। गांव के स्थानीय लोगों ने बताया कि गिरने के दूसरे दिन  घायल हुई बृद्धा को नजमुल ने थाने में पेश कराकर अपने विरोधियों के ऊपर पत्थर मारकर घायल करने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज  करा दिया। सम्मनपुर थाने की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज  होने के बाद नजमुल के विरोधी मोहम्मद सैफ को पकडने के लिए कई बार दबिश भी डाला। परिवार का कहना है कि पुलिसवालों ने जीना हराम कर दिया उधर हजपुरा गांव के सैकडों लोगो ने गांव मे पंचायत करके पुलिस...

भूमाफियों के आगे नतमस्तक है प्रशासन

Image
गणेश मौर्य  अंबेडकर नगर आलापुर तहसील क्षेत्र में भूमाफियाओं पर शिकंजा कस पाने में प्रशासन विफल तहसील क्षेत्र के कसदहां शाहपुर औराव आमादरवेशपुर लखनडीह हाजीपुर पटना मुबारकपुर अमोला बुजुर्ग नरियांव चक मंण्डफ जहांगीरगंज हरिहरपुर  चहोड़ा शांहपुर सुतहरपारा अन्नापुर चौधरीपुर बौरांव मनवरपुर रामनगर महुवर समेत कई अन्य गांव में सरकारी बंजर भूमि चकमार्ग की भूमि तथा नहर विभाग की भूमि पर भू-माफिया किए हैं अवैध कब्जा। चिन्हांकन में भी राजस्व कर्मियों ने किया है खेल। बड़ों पर रहम छोटो पर सितम।

बिजली विभाग की लापरवाही से युवक की गई जान

Image
गणेश मौर्य अंबेडकर नगर बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही मौत की चित्कार के बाद  बिजली विभाग की आंखें खुलेंगी 440 वोल्ट के टूटे हुए तार के कारण करंट की चपेट  भैंस और  बचाने गए युवक की हुई मौत रतनपुर निवासी तौफीक अहमद 55 वर्षीय अपनी भैंस को करंट से बचाने में इनकी  मौत हो गई पीड़ित के परिवार ने बिजली विभाग की लापरवाही की शिकायत बताई बृहस्पतिवार दोपहर तौफीक अहमद अपनी भैंस को  लेकर खेतों में चराने के लिए गया था।  भैंस घास चरती हुई बिजली के टूटे हुए 440 वोल्ट तार की चपेट में  आकर भैंस की मौत हो गई। भैंस को बचाने गए तौफीक की भी मौत हो गई वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्युत विभाग को कई बार सूचना दी मगर कोई बनाने नहीं आया

अम्बेडकर नगर-तेज बारिश बनी काल छप्पर गिरने से युवक की मौत

Image
गणेश मोर्य अंबेडकर नगर कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोडरा गांव में रात  झमाझम बारिश के बीच छप्पर गिरने से युवक की हुई मौत खबर के मुताबिक कोडरा गांव में बारिश के कारण छप्पर गिरने से एक युवक की मौत हो गई  बताया जा रहा है कि गांव निवासी राम चंद्र वर्मा 55 वर्षीय पुत्र रामनयन वर्मा कल रात अपने छप्पर के नीचे सो रहे थे कि अचानक छप्पर गिरने से  उनकी मौत हो गई खबर को सुनते ही सपा के नेता पूर्व विधायक जय शंकर पांडे ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और घटना पर दुख व्यक्त करते हुए परिवार को जिला प्रशासन से मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की मांग की  नेता ने कहा  परिवार के साथ हर संभव मदद करने के लिए तैयार हूं

पान खाकर ऑफिस में काम कर रहे बिजली बाबू योगी के फरमान की उड़ा रहे धज्जियां

Image
गणेश मौर्य  अंबेडकर नगर। उत्तर प्रदेश के अफसर अब पान गुटखा खाकर दफ्तर में नहीं आ सकेंगे। लेकिन अकबरपुर विद्युत विभाग के विजेंद्र बाबू बड़े चाव से पान खाते नजर आए उधर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश  दिया है कि प्रदेश के सभी कार्यालयों में अफसर पान-गुटखा खा कर ना आएं। गुटखा पान खाकर बैठने वालों की खैर नहीं सुबह के 11:00 बजे लोग अपनी विद्युत बिल को जमा करने के लिए लाइन कतार में खड़े थे लेकिन बाबू नजर नहीं  लोग ईश्वर से प्रार्थना कर रहे थे बाबू जल्दी आ जाए दफ्तर में  12:00 बजे के करीब बाबू अपने दफ्तर में जब बैठे तो मुंह के अंदर पान भरा हुआ था बड़े ही चाव से पान को खाए जा रहे थे जब इस पर पत्रकार की नजर पड़ी तो बृजेश बाबू से पूछा गया कि  मुख्यमंत्री  के सख्त  आदेश के बावजूद भी आप दफ्तर में बैठ कर पान खा रहे हैं पत्रकार पूछता रहा बिजली बिलिंग बाबू बिजेंद्र के पास इस सवाल का जवाब नहीं था ना तो इन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ी कैमरा बंद होने के बाद जनाब के बोल सुनिए क्या बुरा किया पान खाना गुनाह है आप पत्रकारों को जो करना हो कर लो

अम्बेडकर नगर-अकबरपुर में सरे राह युवक ने खुद पे पेट्रोल छिड़ककर लगा ली आग

Image
गणेश मौर्य  अंबेडकर नगर अकबरपुर कोतवाली  इलाके में एक युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़कर आए, लेकिन तब तक वह गंभीर रुप से झुलस चुका था। रात के करीब 10:00 बजे अमित सक्सेना ने गांधी आश्रम ओवर ब्रिज के पास खुद को पेट्रोल डालकर आग लगा दी जब तक लोगों ने  बचाने का प्रयास किया तब तक वह जल चुका था स्थानीय निवासी सतीश मिश्रा ने 100 नंबर  और  कोतवाल को सूचना दी जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर कोतवाल ने पहुंचकर जब पूछताछ की तो उसकी ID से पहचान अमित सक्सेना निवासी गौतम बुद्ध नगर के रूप में हुई फिलहाल आत्मदाह का कारण पता नहीं चल पाया पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

अंबेडकर नगर 100 नंबर पुलिस ने किया क़ाबिल ए तारीफ़ काम

Image
गणेश मौर्य  अंबेडकर नगर बदमाशों द्वारा असलहे के दम पर  लूटी गई पिकअप को  पुलिस 100 ने 45 मिनट  के अंदर बरामद किया करीब 7:00 बजे के करीब पीड़ित शिव प्रसाद ने 100 नंबर पुलिस को सूचना दी कि हमारी यूपी45 T 3629 को शाम 7:00 बजे के करीब  अज्ञात बदमाशों ने बंदूक की नोक पर फ्लाई रामनगर  के पास से छीन कर फरार हो गए लोकेशन लेने के बाद तत्काल बीआर-वी 1663 ने  गाड़ी की तलाश शुरु कर दी  कुर्की बाजार की  आगे पिकअप को पकड़ लिया गया जिसमें एक बदमाश भाग निकला पकड़े गए बदमाश को  कोतवाली लाया गया पुलिस की पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम संतोष सिंह निवासी राजेपुरा  धावा. बताया और  फरार हुए  अपने साथी का भी नाम  राजेश यादव निवासी बनगवां बताया फरार हुए  बदमाश की पुलिस तलाश कर रही है

अम्बेडकर नगर-कोतवाल के सख्त तेवर कहा अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे देखिए वीडियो

Image
गणेश मौर्य  अंबेडकरनगर योगीराज में  अपराधियों के हौसले बुलंद शाम के सात बजे हुई लूट मुख्यालय से सटे  कस्बा शहजाद पुर में लूट गुंडागर्दी मारपीट का मामला आया  सामने  सहजादपुर राम जानकी निकट एक चप्पल जूता व्यापारी के यहां बुधवार की शाम हुई लूट की पूरी वारदात अपराधियों के हौसले इतने बुलंद की बीच बाजार स्थित चप्पल जूता व्यापारी सुरेश मोदनवाल  की दुकान पर तीन गुंडे लुटेरे शाम 7बजे के करीब दुकान के अंदर घुसे उस समय दुकान मालिक का बेटा गणेश मोदनवाल बैठा हुआ था गुंडे दुकान में घुसते ही पहले लड़के को घसीटकर पीट डाला उसके बाद गल्ले में रखे हुए  4000 हजार रकम भी लूट ले गए  जब तक और भी दुकानदारों को समझ में आता तब तक फरार हो चुके थे सूचना मिलते ही नगर कोतवाल राम लखन पटेल घटनास्थल पर फोर्स के साथ पहुंचे दुकानदार ने दो व्यक्तियों का नाम बताया ओसामा पुत्र मोहम्मद आयुव गुड्डू पुत्र शकील तीसरा अज्ञात नगर कोतवाल ने कहां अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कड़ी कार्रवाई की कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी सुरेश मोदनवाल ने कोतवाली में तहरीर कानून...