Posts

Showing posts with the label Dharam karam

श्रवण मास मान्यताएं और उसका महत्व....

Image
सुल्तानपुर से पंकज गुप्ता सावन का महीना जिसमें भगवान शंकर की कृपा से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। यूं तो भगवान शंकर की पूजा के लिए सोमवार का दिन पुराणों में निर्धारित किया गया है। लेकिन पौराणिक मान्यताओं में भगवान शंकर की पूजा के लिए सर्वश्रेष्ठ दिन महाशिवरात्रि, उसके बाद सावन के महीने में आने वाला प्रत्येक सोमवार, फिर हर महीने आने वाली शिवरात्रि और सोमवार का महत्व है। पर सावन के महीने की तो विशेष मान्यता है। आइए बताते हैं क्यों और क्या है इसके पीछे की कहानी और मान्यताएं... क्या है सावन की मान्यता...... ऐसी मान्यता है कि प्रबोधनी एकादशी (सावन के प्रारंभ) से सृष्टि के पालन कर्ता भगवान विष्णु सारी ज़िम्मेदारियों से मुक्त होकर अपने दिव्य भवन पाताललोक में विश्राम करने के लिए निकल जाते हैं और अपना सारा कार्यभार महादेव को सौंप देते है। भगवान शिव पार्वती के साथ पृथ्वी लोक पर विराजमान रहकर पृथ्वी वासियों के दुःख-दर्द को समझते है एवं उनकी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं, इसलिए सावन का महीना खास होता है। शिव को सावन ही क्यों प्रिय है?..... महादेव को श्रावण मास वर्ष का सबसे प्रिय ...

इन कारणों से विवाहित व अविवाहित महिलाओं को शिवलिंग छूना मना है

Image
आज से सावन का महीना शुरू हो रहा है और इस महीने में शिवलिंग की पूजा का विशेष महत्व है. ऐसी मान्यता है कि इस महीने में भगवान शंकर की पूजा करने और उनके लिए व्रत रखने वाले सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. विशेष रूप से अविवाहित कन्याएं शिवलिंग की पूजा अच्छा और मनचाहा वर पाने के लिए करती हैं और इस महीने में व्रत भी रखती हैं. पंडित विनोद मिश्र के अनुसार शिवलिंग की पूजा से जुड़ी एक मान्यता यह है कि महिलाओं को खासतौर से कुंवारी कन्याओं को शिवलिंग को हाथ नहीं लगाना चाहिए. यहां तक कि शिवलिंग की पूजा का ख्याल करना भी उनके लिए निषेध है. ऐसी मान्यता है कि लिंगम एक साथ योनि (जो देवी शक्ति का प्रतीक है एवं महिला की रचनात्मक ऊर्जा है) का प्रतिनिधित्व करता है. विनोद मिश्र के अनुसार इसलिए स्त्री को शिवलिंग के करीब जाने की आज्ञा नहीं होती है. ऐसा इसलिए क्योंकि भगवान शिव बेहद गंभीर तपस्या में लीन रहते हैं. देवों के देव महादेव की तंद्रा भंग न हो जाए इसलिए महिलाओं को शिवलिंग की पूजा न करने के लिए कहा गया है. जब शिव की तंद्रा भंग होती है तो वे क्रोधित हो जाते हैं. इसके अलावा महिलाओं का श‍िव...