इंडिया टीवी में मचा हड़कंप, संत हटे, अब अंजुम का नंबर


नोएडा : रजत शर्मा के चैनल इंडिया टीवी के किचन-कैबिनेट से बड़े बर्तनों की भारी खटपट सुनायी पड़ रही है। एक भारी-भरकम देगची रहे संतप्रसाद ने रजत की रसोई से अलविदा कह दिया है। संतप्रसाद को चैनली दुनिया में एक निहायत बड़े कड़ाहा अजित अंजुम का खासमखास बर्तन माना जाता है। अब तो चर्चाएं यह चलने लगी हैं कि क्‍या अजित अंजुम की विदाई के लिए इंडिया टीवी प्रबंधन ने पांचांग बिचारना शुरू कर दिया है।

यह जानकारी विश्‍वस्‍त सूत्रों ने दी है। सूत्रों के अनुसार संतप्रसाद ने इस्‍तीफा दे दिया है। वे इंडिया टीवी में आउटपुट के हेड रह चुके हैं। लेकिन हैरत की बात है कि संत प्रसाद ने अपने इस्‍तीफे को बिलकुल औपचारिक और दो-टूक इस्‍तीफा की शैली में ही दिया है। सहज और सरल इस्‍तीफा, जिसमें किसी भी तरह का स्‍पष्‍ट या छिपा हुआ संदेश दर्ज नहीं है। लेकिन इसके बावजूद इस अचानक हुए इस इस्‍तीफा ने भारी-भरकम कयासों को जन्‍म तो दे ही दिया है।

सबसे बड़ी बात तो यह कि अजीत अंजुम के खासमखास हैं। और दूसरी बात यह है कि इस्‍तीफा देने से पहले उन्‍होंने अपने भविष्‍य की रणनीति का कोई भी खुलासा नहीं किया है। सूत्र बताते हैं कि यह फैसला नाराजगी के तहत ही हुआ बताया जाता है। क्‍योंकि इस इस्‍तीफे के बाद संत प्रसाद बेरोजगार ही हो जाएंगे। ऐसे में बिना किसी ठोस तैयारी के यह इस्‍तीफा दिया जाना आश्‍चर्यजनक बताया जाता है।

कहने की जरूरत नहीं कि इससे अजित अंजुम खासे कमजोर हो जाएंगे। ऐसे में अगर इन चर्चाओं को यकीन दिलाया जाए तो यह गलत नहीं होगा कि अजित अंजुम की चला-चली की बेला आ चुकी है। सूत्र बताते हैं कि संतप्रसाद अब या तो न्यूज़ 24 में वापसी करेंगे, या फिर नया लान्च हुए चैनल ज़ी हिन्दुस्तान को ज्वाइन करेंगे। ऐसे में संत प्रसाद के बाद लगेगा अजित अंजुम का नंबर आयेगा। उनके भी न्यूज़ 24 में वापसी के कयास चल रहे हैं।

मगर अजित अंजुम की वापसी से न्यूज़ 24 में गिरेगा महा-ढ़क्कन दीप उपाध्याय और उसके ख़ास चमचे प्रखर श्रीवास्तव का विकेट उड़ सकता है। इंडिया टीवी में ऐबीपी न्यूज़ के हैड रहे शाज़ी ज़मा के आने की तैयारी चल रही है। कहने को यहां तक कहा जा रहा है कि हो सकता है कि शाज़ी के साथ विनोद कापड़ी भी कर सकते हैं इंडिया टीवी में वापसी। साभार मेरी बिटिया डॉट कॉम

Comments

Popular posts from this blog

अब आप को सेकेंड हैण्ड फोन लेने की जरूरत नहीं क्यों कि इतना सस्ता है शाओमी रेडमी का ये फ़ोन

शशि थरूर ने कहा मानसिक बीमारी बहुत जटिल होती है,मैं ऐसे व्यक्ति के साथ रह चुका हूँ

किया करना है आप को गर्मी के मौसम से बचने के लिए आइये जाने