युवक ने किया नाग के साथ नागिन डांस और नाग ने युवक की ले ली जान


रिपोर्ट : राजीव कुमार

सहारनपुर | थाना नानौता क्षेत्र के गांव खुड़ाना मे एक युवक की घुड़चढी शादी के दौरान रात्रि करीब एक बजे ड़ीजे की धुन पर दुल्हे के दोस्त व रिश्तेदार नाच  रहे थे ।
इसी दौरान ड़ीजे पर नगीना फिल्म  का गाना बजने के बीच खेत से निकलकर एक नाग पहुंच गया और बीन की धुन पर नाचने लगा,नागराज को नाचते देख ड़ीजे पर नाच रहे एक 21 वर्षीय युवक ने उसे पकड़कर अपने गले मे ड़ालकर नाचने लगा, लेकिन नाग उसके गले से उतरकर भागने लगा लेकिन युवक ने फिर से नाग को पकड़कर गले मे ड़ाल ड़ांस करने लगा। इस दौरान घुड़चढी पर मौजूद लोगो ने युवक को ऐसा करने से मना भी किया, लेकिन युवक नही माना और नाग ने युवक को कई जगह ड़स लिया। जिससे युवक की कुछ ही घंटो बाद मौत हो गई ।  युवक की मौत से शादी समारोह का कार्यक्रम फीका पड़ गया तो वही मृतक के घर मे कोहराम मच गया।

Comments