गीता बबीता फोगाट के पिता की ख़्वाहिश खतरों के खिलाड़ी बनूं हिस्सा
देश के महान नेशनल रेसलर और गीता बबीता फोगाट के पिता महावीर सिंह फोगाट ने इच्छा जताई है कि वो खतरों के खिलाड़ी शो का हिस्सा बनना चाहते हैं
आमिर खान को ‘दंगल’ जैसी फिल्म के लिए प्रेरित करने वाले महावीर खुद को ‘फिजिकली और मेंटली’ चैलेंज देने के लिए ‘खतरों के खिलाड़ी’ जैसे रियलिटी शो में हिस्सा लेना चाहते है।
महावीर कहते है कि ‘गीता ने जो चैलेंज लेती है उसे पूरा करके ही छोड़ती है उसके लिए कोई रुकावट नहीं बन सकता है। उसके अपनी काबिलियत पर पूरा भरोसा है और इसलिए वह कभी भी हिम्मत नहीं हारती।
इसी तरह अगर मुझे मौका मिले खतरों के खिलाड़ी जैसे शो में काम करने का तो मैं जरूर हिस्सा लूंगा। क्योंकि उम्र के इस पढ़ाव पर भी मैं फिजकली और मेंटली बहुत स्ट्रॉन्ग हूं।’
Comments
Post a Comment