सड़क दलदल में तब्दील आये दिन हो रहा हादसा
खीरों रायबरेली। गुरुबख्श गंज सिमरी मार्ग दर्जनों मार्गों को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क वर्षों से खराब पड़ी है बारिश होते ही पूरी सड़क जलमग्न हो जाती है, इससे मोहल्लेवासियों के साथ राहगीर परेशान होते हैं। गुरुबख्शगंज सिमरी मार्ग यह सड़क कई वर्षों से खराब चली आ रही है। जगह-जगह एक से दो फिट गहरे गड्ढे हो गए हैं। उचित निकासी पानी कि न होने के कारण इस क्षेत्र में पानी हमेशा भरा रहता है। बुधवार को हुई बारिश से यह सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई है। मोहल्लेवासियों के साथ सैकड़ों राहगीर कीचड़ के बीच निकलने को मजबूर हैं। सड़क पूरी तरह उखड़ पुखड़ गई है एक से दो फुट गहरे गड्ढे हो गए हैं बारिश होते ही पुरे सड़क जल जलमगभन हो जाती है बच्चे तो आए दिन कीचड़ में गिर रहे हैं सड़क बनने का आश्वासन अब तक पूरे नहीं हुए हैं। वही खीरों चौराहे पर सड़क खराब होने के कारण खीरो सिमरी मार्ग बुरी तरह बेहाल है दुर्घटनाओं को दावत दे रही यह सड़कें राहगीर और मोहल्ले वासियों को आने जाने में हो रही हैं काफी दिक्कतें।
प्रशासन मौन

Comments
Post a Comment