सदर कोतवाली रायबरेली की नाक पे परोसी जा रही दारु पुलिस बनी मूक दर्शक
सदर कोतवाली छेत्र रायबरेली के कोतवाली से मात्र 100 मीटर की दूरी पे जिस मोहल्ले को पूरानी मछली बजार के नाम से भी जाना जाता है जो की मिलन सिनेमा रोड पे पड़ता है, यहाँ अंडे के ठेलो पे शराब पिलाने की पूरी व्यवस्था की जाती है, और जयसवाल बिरयानी वाले सबसे अव्वल नंबर पे है।
यहाँ तक की आने जाने वालो को निकलना मुश्किल, महिलाओ को तो छोड़िये बच्चे और सम्मानित व्यक्तियों का भी निकलना मुश्किल कर दिया है इन शराब पीने वालो ने।
बीती रात सब्जी मंडी के मुर्गा व्यवसायी के साथ भी कुछ ऐसा हुआ जो अपने भतीजे क साथ वह कुछ सामान लेने गये थे, जहा उनका भतीजा बैठा हुआ था जिससे वो शराबी आके बत्तामीज़ी करने लगे वह मुर्गा व्यवसायी मोहम्मद आसिफ के रोकने पर उनसे भी गाली गलोच करने लगे तथा मारने की धमकी देने लगे व तमंचा निकाल के डराने लगे।
क्या यही होता रहेगा? प्रसाशन मौन क्यों है? पुलिस आखिर कब कोई ठोस कदम उठाएगी? क्या किसी बड़ी घटना के इंतज़ार में है प्रसाशन?
जब की ये सब कोतवाली की नाक पे हो रहा है।

Comments
Post a Comment