जिओ के इस 4जी फोन की कीमत होगी मात्र 2369 रुपए

जियो के 4जी वोएलटीई फीचर फोन को लेकर पिछले कुछ माह से काफी चर्चा है और अब तक कई लीक आ चुके हैं। वहीं आज हम इस फोन के बारे में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा करने जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार यह फोन जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। जैसा कि माना जा रहा था कि इस फीचर फोन को कंपनी जियो ब्रांड के तहत लॉन्च करेगी, जबकि ऐसा नहीं है। यह फोन लाइफ ब्रांड के तहत ही लॉन्च किया जाएगा। हाल में इससे जुड़ी एक तस्वीर भी लीक हुई थी।
जियो के इस फीचर फोन की एमआरपी 2,369 रुपये है। याद रहे कि यह बॉक्स प्राइस है फोन लॉन्च होने के क्रम में बाजार मूल्य अलग हो सकता है। फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें आपको 2,000 एमएएच की बैटरी देखने को मिलेगी। इसके साथ ही फोन में 4जीबी की इंटरनल मैमोरी होगी।
लाइफ ब्रांड के तहत आने वाले इस फीचर फोन में आपको 512एमबी की रैम मैमोरी मिलेगी और इसके साथ ही फोन में फोटोग्राफी व वीडियो कॉलिंग के लिए वीजीए कैमरा दिया गया है। जैसा कि पहले ही जानकारी दी जा चुकी है कि जियो का यह फीचर फोन 4जी वोएलटीई से लैस होगा और इसमें वोएलटीई कॉल कर सकते हैं।
हमने पहले भी खबर दी थी कि जियो का ​फीचर फोन स्प्रेडट्रम चिपसेट और क्वालकॉम चिपसेट पर आने वाला है। ऐसे में इस फोन किस चिपसेट पर आधारित है फिलहाल यह जानकारी नहीं है। इससे पहले जो जानकारी आई है उसके अनुसार फोन में 2.4-इंच की स्क्रीन होगी और इस फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट भी होगा।

हालांकि पहले यह खबर थी कि जियो 1,000-1,500 रुपये के बीच 4जी फोन लॉन्च कर सकता है लेकिन फिलहाल जिस फोन की जानकारी हमें मिली है वह 2,000 रुपये से उपर का है। हो सकता है कि कंपनी बाद में कम कीमत वाले 4जी वोएलटीई फीचर फोन को भी लॉन्च करे।

Comments

Popular posts from this blog

अब आप को सेकेंड हैण्ड फोन लेने की जरूरत नहीं क्यों कि इतना सस्ता है शाओमी रेडमी का ये फ़ोन

शशि थरूर ने कहा मानसिक बीमारी बहुत जटिल होती है,मैं ऐसे व्यक्ति के साथ रह चुका हूँ

किया करना है आप को गर्मी के मौसम से बचने के लिए आइये जाने