इस तरीके से आप व्हाट्सऐप के जरिए कर सकेंगे पैसों का लेनदेन

अब आप Whatsapp से बहुत जल्द पैसा भी ट्रांसफरकर सकेंगे । NPCI ने Whatsapp को UPI के जरिये वित्‍तीय लेनदेन की सुविधा उपलब्‍ध कराने की मंजूरी दे दी है।
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने Whatsapp को यूनीफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के जरिये वित्‍तीय लेनदेन की सुविधा उपलब्‍ध कराने हेतु बैंकों के साथ गठजोड़ करने की मंजूरी दे दी है।

NPCI ने UPI को लॉन्‍च किया है और यह एक मोबाइल एप्‍लीकेशन है, जो 24 घंटे मोबाइल फोन के जरिये तेज मनी ट्रांसफर में मदद करती है। एक मोबाइल एप के जरिये ग्राहक कई सारे बैंक एकाउंट को एक्‍सेस कर सकता है।

एनपीसीआई के एमडी और सीईओ एपी होता ने इस खबर की पुष्‍टी की है। व्‍हाट्सएप अब एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और पंजाब नेशनल बैंक के साथ गठजोड़ के लिए बातचीत कर रहा है।

गूगल ने भी अपने यूपीआई पेमेंट्स सर्विस की टेस्टिंग पूरी कर ली है और उसे अब आरबीआई से मंजूरी मिलने का इंतजार है। एनपीसीआई ने यह भी बताया कि फेसबुक भी यूपीआई पेमेंट सर्विस शुरू करने के लिए बातचीत कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि गूगल अपने एंड्रॉयड पे एप्‍लीकेशन क साथ एक अलग से एप ला जा सकती है।

Comments

Popular posts from this blog

अब आप को सेकेंड हैण्ड फोन लेने की जरूरत नहीं क्यों कि इतना सस्ता है शाओमी रेडमी का ये फ़ोन

शशि थरूर ने कहा मानसिक बीमारी बहुत जटिल होती है,मैं ऐसे व्यक्ति के साथ रह चुका हूँ

हजरत निजामुद्दीन दरगाह के सज्जादानशीं और उनके भतीजे आज सुरक्षित स्वदेश लौट आए