13 MP कैमरा 5.5स्क्रीन के साथ नुबिया का वजट फ़ोन आप की जेब को नहीं करेगा हल्का


टेक कंपनी जेडटीई ने हाल ही में नुबिया ब्रांड के तहत एम2 प्ले स्मार्टफोन पेश किया था। वहीं अब अफवाह है कि कंपनी इसका लोवर वर्जन भी लॉन्च करने की तैयारी में है। चीनी टेलीकम्यूनिकेशन अथारिटी टेना पर नुबिया के इस फोन को लिस्ट किया गया है जहां इसकी स्पेसिफिकेशन्स की भी जानकारी मिली है।

टेना ने एनएक्स907जे मॉडल नंबर के साथ नुबिया के इस फोन को वेबसाइट पर लिस्ट किया है। इस लिस्टिंग के अनुसार यह फोन 5.5-इंच की एचडी डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है। यह फोन एंडरॉयड मार्शमेलो पर आधारित होगा तथा 1.4गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर पर कार्य करेगा।

कंपनी की ओर से इस फोन में 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जान की उम्मीद है। वहीं इस फोन को 2,900एमएएच की बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है।

नुबिया के इस आगामी फोन की डायमेंशन 155.3×77.2×7.95एमएम तथा वज़न 163ग्राम बताया गया है तथा यह फोन ब्लैक और प्लेटीनियम कलर में पेश किया जा सकता है। हालांकि यह फोन कब लॉन्च किया जाएगा इस बात की जानकारी नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि इस फोन के जरिये नुबिया कम बजट वाले स्मार्टफोन की मार्केट में कड़ी टक्कर देगा।

Comments

Popular posts from this blog

अब आप को सेकेंड हैण्ड फोन लेने की जरूरत नहीं क्यों कि इतना सस्ता है शाओमी रेडमी का ये फ़ोन

शशि थरूर ने कहा मानसिक बीमारी बहुत जटिल होती है,मैं ऐसे व्यक्ति के साथ रह चुका हूँ

किया करना है आप को गर्मी के मौसम से बचने के लिए आइये जाने