अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमला हमारे देश की अस्मिता उसके सम्मान पर हमला: रूश्दी
शाहफहेद शेख
फैजाबाद। अमरनाथ आतंकी हमले पर सपा के पूर्व राज्यमंत्री/रूदौली से पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां ने कहा कि अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमला हमारे देश की अस्मिता उसके सम्मान पर हमला है ।जिस प्रकार से हिंसा पाओं पसार रही है यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण अवम विचारणीय है और हमारी सरकार को इस ओर समवेदनशील होने की आवश्यकता है। किसी भी देश में इस देश के रहने वालों का नाजायज़ ख़ून बहे यह उस देश के लिए अत्यंत दुखदायी है ..तादाद या असलाहों की ताक़त के ऐतबार से किसी भी रूप में इंसानियत पर हमला मात्र कायरता के सिवा कुछ नहीं । मैं खराज ए अकीदत पेश करता हूँ इस तरह की घटना का शिकार हुए हर भारतीय परिवार को ।

Comments
Post a Comment