जीना और छत गिरने से बालिका की मौके पर मौत,प्राथनापत्र देने पहुचें चौकी पर मृतक के पिता को चौकी इंचार्ज ने जड़ा थप्पड़
शाहफहेद शेख
फैजाबाद। जीना और छत गिरने से एक आठ वर्षीय बालिका की मौके मौत हो गई प्राथनापत्र देने पहुचें चौकी पर मृतक के पिता को चौकी इंचार्ज ने थप्पड़ जड़ दिया । घंण्टो बाद सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित थानाधय्क्ष घटना स्थल पर पहुंच गये।मामला पटरंगा थाना क्षेत्र के बसौढ़ी गांव का है। गांव के ही यसीर अहमद की पुत्री आयशा जीने की जरिये छत पर छढ़ रही थी कि अचानक जीने की छत भरभरा की गिर गई जिसमें आयशा की मौके पर मौत हो गई । मामले की तहरीर देने के लिए हाइवे चौके पर पहुचें यसीर अहमद को चौकी इंचार्ज राघवेंद्र यादव ने थप्पड़ जड़ दिया । १०० नम्बर पुलिस को सूचना देने के बाद घटना स्थल पर पहुच कर मामले की जानकारी पटरंगा थानाध्यक्ष सहित पुलिस क्षेत्रधिकारी रूदौली को दी मौके पर पहुचें थानाघ्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने शव को कबजे में लेकर मामले की जांच में जुट गये। वही यसीर अहमद ने बताया कि हमारे घर के बगल में नदीम का घर कई दिनो से गिराया जा रहा था जिसकी चपेट में आने से जीना और छत गिरने से आयशा की मौत हुई है।

Comments
Post a Comment