फैज़ाबाद-बारह वर्षीय बच्चे से अश्लीलता के दो आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल
फैज़ाबाद ! बारह वर्षीय एक बच्चे को आम खिलाने के बहाने बाग में ले गए।फिर उससे अश्लील हरकत करवाकर उसका वीडियो बनाये।और फिर बच्चे को छोड़ धमकी दी कि कही किसी से बताया तो ये अश्लील वीडियो पूरे गांव वालों को दिखा देगा।घटना छः माह पूर्व की है।लेकिन जब मामला उसके पिता के संज्ञान में आया तो उसने थाने में तहरीर देकर दो युवकों पर आरोप लगाया।मामले के छानबीन कर पुलिस ने अश्लीलता धमकी व पास्को एक्ट में मामला दर्ज दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मामला पटरंगा थाना क्षेत्र के जुनेदपुर गांव का है गांव के निवासी टेनी कोरी पुत्र रामफेर ने अपने बहनोई पवन के साथ मिलकर गांव के ही एक 12 वर्षीय बच्चे को बहला फुसलाकर गांव के बाहर एक बाग में ले गए।जहां पहले उससे जबरन अश्लील हरकत करवाई।और साथ साथ उसकी वीडियो भी बनाई।पीड़ित युवक का आरोप है कि वीडियो बनाने के बाद दोनों ने मिलकर धमकी दी थी कि यदि कही किसी से बताओगे तो इस वीडियो को पूरे गांव में फैला देंगे।लोक लाज की डर से पीड़ित युवक किसी को कुछ भी नही बताया।लेकिन अभी हाल ही इस घटना की जानकारी पीड़ित युवक के परिजनों को हुई।तो उन्होंने घटना की लिखित सूचना थाने में दी।कार्यवाहक थानाध्यक्ष राजू राव ने बताया टेनी कोरी व उसके बहनोई पवन के विरुद्ध धारा 294 ए,506,7/8 व 11/12 का मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया।

Comments
Post a Comment