मितौली क्षेत्र में पहली बारिश में ही खुल गयी पोल जलभराव से लोग परेशान



*मितौली / खीरी*----
          मितौली में पुरे नगर में कहीं भी स्वच्छ्ता अभियान का कोई असर नही दिखाई पड़ रहा है , वो चाहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हो , ब्लॉक परिसर हो या नगर के आबादी क्षेत्र हो ।
      सभी जगहों पर गन्दगी का अम्बार लगा हुआ है।
    नगर में पहली बारिश ने ही सभी जिम्मेदारों की पोल खोल कर रख दी है।
    नगर में जगह - जगह नालियां भी रुंधी पड़ी है जिनकी वजह से जल निकासी की समस्याएँ उत्पन्न हो रही है , लोगो के घरो में  बारिश का पानी भर रहा है , पूरी सड़के जलभराव की वजह से ख़राब होती जा रही है , लेकिन कोई यहां की सूद बुध नही लेता ।
    योगी सरकार की सख्ती के बावजूद नगर में कोई सफाईकर्मी दिखाई ही नही देता।
    क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर कई बार शिकायत भी करी गयी लेकिन जब कोई आशा नही दिखी तो लोग स्वयं जलभराव से परेशान होकर नालियां साफ़ करने निकल पड़े ।
     जिसका एक दृश्य मोहल्ला पुरानी मस्जिद *ज़ैदी कालोनी* में दिखाई पड़ा जहाँ स्थानीय निवासी - लल्लन के घर में पानी भर जाने की वजह से वो स्वयं नाली की सफाई करने निकल पड़े।

      रिपोर्टिंग -
       *हसन जाज़िब आब्दी*

Comments

Popular posts from this blog

अब आप को सेकेंड हैण्ड फोन लेने की जरूरत नहीं क्यों कि इतना सस्ता है शाओमी रेडमी का ये फ़ोन

शशि थरूर ने कहा मानसिक बीमारी बहुत जटिल होती है,मैं ऐसे व्यक्ति के साथ रह चुका हूँ

किया करना है आप को गर्मी के मौसम से बचने के लिए आइये जाने