*राष्ट्रीय युवा छात्र मोर्चा खीरी के जिलाध्यक्ष ने सरकार से अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा की अपील की
लखीमपुर / खीरी---
- अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं पर आतंकी हमले की जितनी भर्त्सना की जाए कम है। सरकार दूसरे श्रद्धालुओं की सुरक्षा तुरंत सुनिश्चित करे । यह बात लखीमपुर - खीरी के *राष्ट्रीय युवा छात्र मोर्चा* के *जिलाध्यक्ष - एस. हसन जाज़िब आब्दी (ज़मीर)* ने कही।
उन्होंने एक ब्यान जारी करते हुए कहा कि मुझे अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमला सुन कर बड़ा दुःख हुआ ।जिस बस पर हमला हुआ वो यात्रा से वापस आ रही थी ।आतंकवाद का कोई धर्म और कोई देश नहीं होता यदि कोई देश आतंकवादियों को पनाह देता है तो उस देश को खत्म कर देना चाहिए और हम भारत सरकार से निवेदन करते हैं कि आतंकवादियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही करी जाए और जल्द से जल्द उन आतंकवादियों को पकड़ा जाएँ जिन्होंने अमरनाथ यात्रियों पर हमला किया है
भारत जिस देश का नाम है वहाँ हिन्दू मुस्लिम ही नहीं हर सम्प्रदाय के लोगों का निवास है ऐसे में कुछ असामाजिक लोगों और उनकी तुच्छ मानसिकता का खामियाजा पूरी कौम को उठाना पडता है ।मेरी सरकार से अपील है कि दोषियों को किसी भी हाल में बक्शा नहीं जायें और कठोर से कठोर कार्यवाही की जाये ।
रिपोर्टिंग -
*एस. हसन जाज़िब आब्दी*

Comments
Post a Comment