जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सौपा ज्ञापन
आज जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक खीरी व अपर जिलाधिकारी लखीमपुर खीरी महोदय से मिलकर क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर अपर जिलाधिकारी महोदय को जनसमस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा व पुलिस अधीक्षक महोदय से थाना हैदराबाद के ग्राम मोहम्मदाबाद में पड़ी डकैती को लेकर पीड़ित पक्ष पवन कुमार मिश्रा के साथ न्याय की गुहार की गई जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने अविलंब न्याय दिलाने का आश्वासन दिया प्रतिनिधि मंडल में जिला अध्यक्ष कुंवर राघवेंद्र बहादुर सिंह व प्रदेश सचिव प्रहलाद पटेल सदस्य जिला पंचायत तथा संजय गोस्वामी शहर अध्यक्ष दीपक बाजपेई, शिव भगवान रघुनायक, नीरज बाजपेई ,रवि गोस्वामी, पंकज शुक्ला एडवोकेट आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे।
रिपोर्टिंग -
*हसन जाज़िब आब्दी*

Comments
Post a Comment