यहाँ आज भी दलितों का मंदिरों मे प्रवेश वर्जित है?


मध्य प्रदेश में आज भी कहीं जगह दलितों को मंदिर में प्रवेश करना वर्जित है।जहां सरकार छुआछूत मिटाने की लाख कोशिश कर रही है। वहीं दबंग लोगों द्वारा ऐसे कई मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। जिसमें दलितों को मंदिरों में पूजा पाठ करने पर रोका जाता रहा है। ऐसा ही मामला विदिशा जिले की लटेरी तहसील के मुरवास थाने के अंतर्गत आने वाले ग्राम रुसिया से सामने आया है।
जहां का निवासी खिलान सिंह पुत्र खुशीलाल अहिरवार जो बरसों से माता के मंदिर में पूजा पाठ कर रहा है उसे गांव के ही करीब 5 लोगों ने मंदिर में पूजा पाठ करने से मना कर दिया है।जिससे परेशान दलित ने शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम राकेश शर्मा को आवेदन देकर मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। फरियादी का कहना है कि मुझे एवं मेरी बेटी को मंदिर में दबंगों द्वारा पूजा-पाठ नहीं करने दिया जाता है। मेरे द्वारा मामले की जानकारी आवेदन देकर मुरवास पुलिस को भी सूचित किया गया है।लेकिन मुरवास पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।
वहीं फरियादी ने कहा है कि मेरे द्वारा मंदिर में काम कराया जा रहा था लेकिन दबंगों द्वारा आकर रेत गिट्टी और सीमेंट बाहर फेंक दिए गए हैं एवं कई बार हमारी बेटी बच्चों को भी पूजा पाठ करने से रोका गया है। इतना ही नहीं दलित ने एसडीएम को दिए आवेदन में कहा है कि अगर प्रशासन दबंगो के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेगी तो मैं मुस्लिम धर्म परिवर्तन करने को मजबूर हो जाऊंगा या फिर कुएं में गिर कर अपनी जान दे दूंगा। जिसकी जवाबदार सिर्फ शासन-प्रशासन की होगी।इस मामले को लेकर ने मुरवास थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी से चर्चा की गई तो बताया कि दलित खिलान सिंह पुत्र खुशीलाल मंदिर में ताला डालकर रखता है एवं लोगों को पूजा नहीं करने देता। मैंने मौके पर पहुंचकर एवं लोगों को एकत्रित कर मामले की जांच की है। फरियादी खिलान सिंह द्वारा गांव वालों पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। इधर फरियादी ने बताया है कि मुरवास पुलिस भी दबंगों के साथ मिली हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

अब आप को सेकेंड हैण्ड फोन लेने की जरूरत नहीं क्यों कि इतना सस्ता है शाओमी रेडमी का ये फ़ोन

शशि थरूर ने कहा मानसिक बीमारी बहुत जटिल होती है,मैं ऐसे व्यक्ति के साथ रह चुका हूँ

किया करना है आप को गर्मी के मौसम से बचने के लिए आइये जाने