जौनपुर/बदलापुर रियाजुल हक
जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र के भलुवाही गांव के समीप बुधवार को तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से मोटर साइकिल सवार चाचा भतीजा की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि ड्राइवर मौके से पिकअप लेकर फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। बताते हैं कि 25 वर्षीय समरजीत सरोज अपने चाचा 32 वर्षीय अरविंद सरोज निवासी शाहपुर नेवादा थाना महाराजगंज को लखनऊ जाने के लिए बदलापुर रेलवे स्टेशन पर छोड़ने जा रहा था। जब वे बदलापुर थाना क्षेत्र के भलुआही गांव के समीप पेट्रोलपंप के सामने पहुंचे तेज गति से आ ही पिकअप ने दोनों को रौद दिया और घटना स्थल पर ही दोनों की मौत हो गयी। मृतक अरविन्द रेलवे में कर्मचारी था और घटना की जानकारी लिते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Comments
Post a Comment