जौनपुर मे पानी की टंकी मे डूबने से मासुम बच्चे की मौत।


जौनपुर /मुंगराबादशाहपुर
मुंगराबादशाहपुर स्थानीय थानान्तर्गत गोविन्दासपुर ग्राम निवासी 3 वर्षीय अंश पुत्र अर्जुन की पानी की टंकी मे डूबने से मौत हो गयी ।इस सम्बन्ध मे मिली जानकारी के अनुसार घर के सदस्य अंश को खेलता छोड़ कर घर के काम मे लग गये इस बीच घर मे रखे पानी की टंकी मे वह गिर गया।कूछ देर बाद जब घर वाले उसकी खोज करने लगे तो उसके दिखाई नही पड़ने पर वे इधर उधर ढूढ़ते हुए जब घर मे रखी पानी की टंकी देखा तो वह उसमें गिरा हुआ दिखाई दिया ।परिजन उसे आनन फानन मे उपचार हेतु मुंगराबादशाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले आये जहां चिकित्साधिकारी ने उसे मृत घोषित कर दिया ।अंश की मौत की खबर मिलते ही परिजनो  मे कोहराम मच गया।घर मे खेल रहे बच्चे पर अगर परिजनो की नजर रहती तो ऐसी मौत न होती।

Comments