जौनपुर- पहले अखबार मे बाइक चोरी की खबर छपवाओ तब लिखेगे रिपोर्ट।


जौनपुर।रियाजुल हक
प्रदेश के डी जी पी कितना भी अपने मातहतो को दिशा निर्देश कर दे की अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस तुरंत एफ आई आर दर्ज करें ताकी तत्परता से कार्यवाही हो सके।लेकिन जौनपुर कोतवाली पुलिस अपराध पर नियंत्रण रखने की मंशा शायद नही रखती, तब ही तो एक भुक्तभोगी आज चार दिन से कोतवाली का चक्कर लगा रहा है की उसकी बाइक चोरी हो गई है उसकी रिपोर्ट दर्ज कर लें।एक तरफ तो जौनपुर के पुलिस अधिक्षक महिने में दर्जनो प्रेस कांफ्रेंस कर आए दिन हो रही विभिन्न वारदातों का खुलासा कर रहे है।पर वही उल्टा खुलासा करना तो दुर जौनपुर नगर कोतवाली भुक्तभोगीयो को कोतवाली से डाँट कर भगा दे रही है।जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली के मछरहट्टा निवासी आशिष जयसवाल किसी  काम से शनिवार को रूहट्टा में गये थे वो अपनी बाइक संख्या यू पी 62 AF 5098 पैसन प्रो हिरो होण्डा बाइक खड़ी कर के लाक कर दिए।थोड़ी देर बाद जब वह लौटे तो उनकी बाइक उक्त स्थान पर नहीं थीं।जब वो अपनी बाइक की चोरी की सूचना देने नगर कोतवाली गये तो पुलिस उनसे अनाप सनाप सवाल करने लगी और कहा कि जाओ पहले अखबार मे खबर छपवाओ तब एफ आई आर दर्ज होगी।अब कोतवाली पुलिस की बाइक चोरी की खबर अखबारों मे छपवाने की मंशा तो समझ मे नही आ रही है।लेकिन एक बात तो है अगर पुलिस बाइक चोरी की घटनाओं मे तत्परता दिखाए तो बाइक चोर गिरोह इतने सक्रिय न हो।एक आँकड़े के मुताबिक जौनपुर जिले मे औसतन हफ्ते में दो बाइक गायब हो जाती है और पुलिस अपनी नकामी छुपवाने के लिए रिपोर्ट थानों पर नही दर्ज करवाती है।जब प्रदेश में  बढ़ते अपराध के बावजूद भी पुलिस रिपोर्ट नही दर्ज करेगी तो अपराधी अनियंत्रित होगे।और सी एम योगी का अपराध मुक्त प्रदेश बनाने का सपना धरा का धरा रह जाएगा।

Comments