जौनपुर में दबंगों का कहर महिला की आख फोड़ी।
जौनपुर /बदलापुर
रियाजुल हक
सुजानगंज क्षेत्र के ग्राम पूरा कोदई निवासी रामस्वरूप विश्वकर्मा (विकलांग) की पत्नी मालती विश्वकर्मा उम्र 40 साल को कुछ पड़ोस के मनबढ़ लोगो द्वारा काफी दिनों से चल रहे नाद रखने के विवाद को लेकर बदसलूकी करते हुए उनपर जानलेवा हमला किया गया
उक्त घटना दिन शुक्रवार को सुबह नाद रखने को लेकर विवाद हो गया जिसमे दूसरे पक्ष के लोगो द्वारा इनके ससुर प्रेमचंद्र विश्वकर्मा को पड़ोस के कुछ लोगो द्वारा मारते हुए देखकर मालती देवी जब घटनास्थल पर पंहुची तो विरोध करने पर बदसलूकी करते हुए इनके साथ भी मारपीट की गयी जिससे की पीड़िता को गंभीर रूप से आँख में चोट आई।
घटना के बाद पीड़ित पक्ष के लोग जब थाने पर रिपोर्ट लिखवाने पहुंचे तो पुलिस द्वारा एफ आई आर लिखने में आनाकानी की गयी तथा उन्हें डांटकर वापस भेज दिया गया ।
पीड़िता द्वारा जब महिला सशक्तिकरण लाइन (1090)पर कॉल किया गया तो फटकार के बाद एफ आई आर दर्ज किया गया लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी आरोपियो पर पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नही की गयी आरोपी अभी भी गिरफ्त से बाहर है

Comments
Post a Comment