जौनपुर-दंबगो ने महिला को पीटा पुलिस नही दर्ज की एफ आई आर
जौनपुर/बदलापुर रियाजुल
जौनपुर के बदलापुर थाना क्षेत्र के पुरालालपुर गांव में दो बाइको में आमने सामने टक्कर के बाद एक बाइक सवार दबंग ने दुसरे बाइक सवार युवक पर हमला कर दिया।बाइक पर पिछे बैठी महिला ने जब इसका विरोध किया तो दबंग उस पर भी हमलावर हो गये और उसे मार पीट कर घायल कर दिया।महिला पर हमला होते देख जब स्थानीय ग्रामीण विरोध करने लगे तो दबंग वहाँ से भागे।उधर घायल महिला को स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुँचाया।उधर दबंगो की दबंगई की सूचना देने जब भुक्तभोगी थाने पर पहुँचे तो पुलिस ने दबंगो के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए उल्टा भुक्तभोगी को थाने से भगा दिया।उधर आज दबंगो के खिलाफ एफ आई आर न दर्ज होने से गुस्साए महिला के परिजनो ने ग्रामीणों के संग मिलकर हाईवे पर जाम लगा दिया।इस बाबत जब थाना अध्यक्ष बदलापुर से बात की गई तो उन्होंने बताया की तहरीर ले ली गई है।पुलिस उक्त घटना की सत्यता की जांच करने के बाद ही कोई कार्रवाई करेगी।

Comments
Post a Comment